आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 5 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 4 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


4 August 2020 Current Affairs


केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूली छात्रों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कार्यक्रम जारी किया है।

विश्व संस्कृत दिवस - 3 अगस्त
हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन को विश्व संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन को रक्षाबंधन के रूप में भी मनाया जाता है।
भारत सरकार ने वर्ष 1969 में रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व संस्कृत दिवस मनाने का फैसला किया था।

जनधन योजना
वित्तीय समावेशन से जुड़ी सरकार की प्रमुख योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 40 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं।
जनधन बैंक खातों में 1.30 लाख करोड़ रुपये की राशि जमा है।
यह योजना लगभग छह साल पहले 28 अगस्त 2014 को लागू की गई थी।

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का COVID-19 के कारण निधन हो गया है।
वह राज्य सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं।

डेनमार्क में टूर डी फ्रांस की शुरुआत को एक वर्ष आगे बढ़ाकर 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है‌
अब इसका आयोजन 1 से 3 जुलाई, 2022 तक होगा।
टुअर डी फ्रांस विश्व की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित साइकिल प्रतियोगिता है।
प्रतिवर्ष जुलाई महीने में इसका आयोजन होता है।

हाल ही में DGCA द्वारा अनुमोदित देश का पहला ड्रोन ट्रेनिंग स्कूल बना है ? - बॉम्बे फ्लाइंग क्लब
DGCA - Directorate General of Civil Aviation.

हाल ही लिवरपूल के कप्तान जॉर्डन हेंडरसन को इंग्लैंड का फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है।

हाल ही बाल गंगाधर तिलक की 100 वीं पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकमान्य तिलक : स्वराज टू सेल्फ रिलायंट इंडिया के विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का उद्घाटन किया गया है।

गोबर गैस को सीएनजी में कन्वर्ट करने वाला देश का पहला प्लांट किस राज्य में बना है ? - गुजरात



5 August 2020 Current Affairs

शशिधर जगदीशन एचडीएफसी बैंक के नए सीईओ बनाए गये है।
1996 से एचडीएफसी बैंक के साथ काम कर रहे शशिधर जगदीशन आदित्य पुरी का स्थान लेंगे।

इंदिरा रसोई योजना
राजस्थान में 20 अगस्त 2020 से इंदिरा रसोई योजना लॉन्च की जाएगी।
यह राजस्थान सरकार के "नो हंगर नो स्लीप" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और कदम है।
इस योजना के तहत, जरूरतमंद और गरीबों को 8 रुपये प्रति प्लेट में स्वस्थ और पौष्टिक भोजन मिलेगा।
योजना पर राज्य सरकार प्रति वर्ष 100 करोड़ खर्च करेगी।

यूपीएससी 2019 के रिजल्ट में हरियाणा के प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। वहीं महिलाओं में यूपी की प्रतिभा वर्मा नंबर 1 रही है।

रक्षा उत्पादन एवं निर्यात संवर्धन नीति 2020
रक्षा मंत्रालय ने देश में रक्षा विनिर्माण के लिए रक्षा उत्पादन एवं निर्यात संवर्धन नीति 2020 का मसौदा रखा है।
नए तय किए गए लक्ष्य के अनुसार 2025 तक एयरोस्पेस और रक्षा वस्तुओं और सेवाओं में 35 हजार करोड रुपए के निर्यात सहित 1 लाख 75 हजार करोड रुपए का कारोबार हासिल करना है।

देश में हो रहे भारी विरोध के कारण चीनी मोबाइल कंपनी वीवो ने आईपीएल की स्पॉन्सरशिप छोड़ दी है।

एयरफाइबर सेवा
डिजिटल इंडिया के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारत एयरफाइबर सेवा शुरू की है।
इस सेवा के तहत बीएसएनल महाराष्ट्र के अकोला एवं वाशिम जिले में वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

बाईडू नैविगेशन सिस्टम
चीन ने अपने घरेलू नैविगेशन सिस्टम बाय 2 की सेवा पूरी दुनिया के लिए खोल दी है।
बाईडू - 3 नैविगेशन सेटेलाइट सिस्टम प्रणाली 1990 में चीन ने अपने घरेलू उपयोग के लिए लांच की थी।


केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत मिजोरम की 'थेनजोल गोल्फ रिसॉर्ट' का उद्घाटन किया है।
इससे देश में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस परियोजना को पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए "न्यू इको टूरिज्म इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट" के तहत 92.25 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के साथ मंजूरी दी गयी है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए 24 घंटे समर्पित चैनल दूरदर्शन असम का शुभारंभ किया।

मोहम्मद इरफान अली को गुयाना के अगले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
वह विपक्षी पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी (PPP) के नेता हैं।
वह डेविड आर्थर (A) ग्रेंजर की जगह लेंगे।

पाकिस्तान ने नया नक्शा जारी किया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश का नया नक्शा जारी किया है।
इसमें लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर दावा किया गया है।
पाकिस्तान ने नए मैप में जिन हिस्सों को लेकर चीन और भारत के बीच विवाद चल रहा है, उन्हें 'अनडिफाइंड फ्रंटियर' करार दिया है।

हरियाणा सरकार में भी पंचायती चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के फैसले को सैद्धांतिक
मंजूरी दे दी है।
देश के 20 राज्य पहले ही पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दे चुके हैं।

भारतीय रंगमंच के शिखर पुरुष इब्राहिम अल्काजी का  95 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक एवं पद्म भूषण से सम्मानित थे।

उत्तराखंड में जल्द ही हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र स्थापित किया जायेगा।
इस केन्द्र की स्थापना नीदरलैंड के सहयोग से उत्तरकाशी जिले में की जायेगी।
यह केन्द्र देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र होगा।

अगस्त 2020 आंध्रप्रदेश में ई- रक्षा बंधन' नामक साईबर काइम जागरूकता प्रोग्राम शुरू किया गया है।

हाल ही में भारत ने महिलाओं की विश्व टीम स्क्वैश चैंम्पियनशिप से हटने का फैसला किया है, इस चैंम्पियनशिप का आयोजन 15 से 20 दिसंबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में होना है।

हाल ही में प्रकाशित पुस्तक सियासत में सदस्यता के लेखक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी हैं।
इस पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

तमिलनाडु ने नई शिक्षा नीति में त्रिभाषा फॉर्मूला का विरोध किया है।
शिक्षा नीति में त्रिभाषा फॉर्मूला लागू होने के बाद विशेषकर दक्षिणी राज्यों से विरोध का स्वर उठा था, इसके अंतर्गत स्कूलों में एक क्षेत्रीय भाषा, अंग्रेजी और हिंदी को स्थान दिया गया है।


6 August 2020 Current Affairs

जल निश्चय योजना
बिहार की हर घर नल का जल निश्चय योजना को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी. जी-20 देशों के सम्मेलन में इस योजना का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
गौरतलब है कि जी-20 में शामिल सभी देशों का सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगा है।

अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर विलियम किर्क इंग्लिश, जो दुनिया के पहले कंप्यूटर माउस के सह-आविष्कारक थे, का निधन हो गया है।
वे 1964 में, विलियम स्टैनफोर्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में डगलस एंगेलबर्ट के साथ माउस का सह-विकास करने वाले पहले व्यक्ति थे।

हिमाचल प्रदेश में, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिले के धौला कुआँ में IIM की आधारशिला रखी है।

बेरूत में भीषण विस्फोट
लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। इसमें 4,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
गोदाम में असुरक्षित ढंग से रखे गए 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट के कारण यह विस्फोट हुआ।
लेबनान अपनी ज़रूरत की खाने-पीने की चीज़ें आयात करता है और ये सामान बंदरगाह के पास के गोदामों में रखे हुए थे जो धमाके के कारण तबाह हो गए है।
अमोनियम नाइट्रेट कृषि क्षेत्र में उर्वरक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है परंतु यह अपनी ज्वलनशीलता कि वजह से कई औद्योगिक दुर्घटनाओं की वजह रहा है।
इसका रासायनिक सूत्र NH4NO3 है।

ब्रिटेन ने महात्मा गांधी की प्रति को अपने सिक्कों पर चित्रित करने का फैसला किया है।
महात्मा गांधी पहले ऐसे अश्वेत व्यक्ति होंगे जिनकी तस्वीर पाउंड पर छपने जा रही है।
इस ऐतिहासिक घटना के मुख्य सूत्रधार ब्रिटेन के वित्तमंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक हैं।

मध्यप्रदेश में नागरिकों में मास्क के प्रति जागरूकता पैदा करने और उन्हें मास्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक नगरीय निकाय में 1 से 15 अगस्त तक 'एक मास्क-अनेक जिंदगी' जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का निधन हो गया है।
मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता निलंगेकर जून 1985 से मार्च 1986 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे।

परिवार पहचान पत्र योजना
हरियाणा ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) नामक एक विशिष्ट पहचान पत्र लॉन्च किया है।
इसके तहत, प्रत्येक परिवार को एक एकल इकाई माना जाएगा और ৪ अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या आवंटित की जाएगी।
प्रत्येक परिवार के लिए इसे लेना अनिवार्य नहीं है परंतु सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसे लेना अनिवार्य है।

हाल ही में क्रोएशियाई एवं जर्मन शोधकर्ताओं ने श्रीलंका के सिंहराजा वर्षावनों में टुविग हॉपर (Twig Hopper) की एक नई प्रजाति क्लैंडोनोटस भास्करी की खोज की है।
इसका नाम एक युवा संरक्षण जीवविज्ञानी एवं टिड्डी विशेषज्ञ, धनेश भास्कर के नाम पर रखा गया है।
पिछले 116 वर्षों में खोजी जाने वाली यह पहली नई टुविग हॉपर (क्लैडोनोटस) प्रजाति है।

"विशेष: कोड टू विन" पुस्तक
'vishesh: Code To Win' नामक पुस्तक की लेखिका निरुपमा यादव हैं।
इस पुस्तक को राष्ट्रीय खेला दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा।
यह पुस्तक भारत के सबसे युवा बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी के जीवन पर आधारित है।
भृगुवंशी 2010 में भारतीय टीम के कप्तान बने थे।

हाल ही आयरलैंड के प्रमुख राजनेता और पूर्व नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन हुमे (John Hume) का 83 साल की आयु में निधन हो गया है।
उन्हें 1968 में नागरिक अधिकार आंदोलन के दौरान प्रसिद्धि मिली, इसके लिए उन्हें 1998 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर उम्र गलत बताने पर दो साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। नए नियम 2020-21 सीजन में बीसीसीआई के सभी आयुवर्ग के टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर लागू होंगे।

हाल ही में दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 'ई-ज्ञान मित्र' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है।
यह ऐप कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों को पूरी शिक्षा मुहैया कराती है।
26 जनवरी 2020 से दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश को दादरा और नगर हवेली के साथ मिलाकर एक नए केंद्र शासित प्रदेश 'दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव' को बनाया गया।

केंद्र सरकार ने 03 अगस्त 2020 को एक बयान में यह स्पष्ट किया है कि, भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले किसी भी देश की इकाई को वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए कोई भी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) करने के लिए सरकारी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
कोल माइंस (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों और खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के अनुसार समय-समय पर कोयले की बिक्री करने की अनुमति दी गई है और इस विषय पर अन्य संबंधित अधिनियमों में समय-समय पर संशोधन किया गया है।

किस भारतीय पत्रकार को राजनीतिक रिपोर्टिंग के लिए प्रेम भाटिया पुरस्कार का विजेता नामित किया गया है? – दीपांकर घोष

1 अगस्त, 2020 को उत्तर रेलवे की पहली-व्यपार माला एक्सप्रेस ट्रेन पंजाब से शुरू हुई और किस राज्य के लिए प्रस्थान की थी ? - त्रिपुरा

रक्षा उत्पादन और निर्यात प्रोत्साहन नीति 2020 का लक्ष्य किस वर्ष तक25 बिलियन डॉलर रक्षा कारोबार हासिल करना है ? - 2025

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments