1 August 2020 Current Affairs
ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की छठी बैठकब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण मंत्रियों ने रूस की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए एक बैठक में भाग लिया।
इन देशों ने पर्यावरण में सुधार करने तथा राष्ट्रीय योजनाओं में संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल की पुन: चक्रण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया।
किस देश के लोगों ने वर्ष 2019-20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता सबसे ज्यादा प्राप्त की ? - भारत।
वर्ष 2019-20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में 2 लाख से अधिक लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता दी गई जिसमें सर्वाधिक 38,209 भारतीय लोगों को नागरिकता दी गई।
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को EWS कोटा का लाभ नहीं दिया जायेगा।
महाराष्ट्र सरकार के अनुसार मराठा समुदाय को सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की श्रेणी के तहत लाभ मिलता है, इसलिए मराठा समुदाय को ईडब्ल्यूएस के तहत 10% आरक्षण का लाभ नहीं दिया जायेगा।
हाल ही जम्मू-कश्मीर में 12 'अमृत' फार्मेसियों की स्थापना की गई है।
यह दवा स्टोर सस्ते दाम पर दवाएं उपलब्ध कराते हैं।
हाल ही में हरियाणा सरकार ने बबीता फोगाट और कविता देवी को खेल मामले विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया है। पहलवान बबीता फोगाट ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और कबड्डी खिलाड़ी कविता देवी ने 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
हाल ही में प्रसिद्ध लोक संगीतकार शेरिंग लेपचा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लोक संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
वे लेपचा लोगों के बीच ऑल इंडिया रेडियो पर अपनी आवाज देने वाले पहले व्यक्ति थे। लेपचा सिक्किम
की एक जनजाति है, जिसे रोंग जनजाति भी कहते है।
गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हार्दिक सतीश चंद्र शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
हाल ही प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता अनिल मुरली का निधन हो गया है।
मुरली ने अपने करियर की शुरूआत 1993 में 'कन्याकुमारी ओरू कविता' से शुरू की थी।
हाल ही Mobikwik के द्वारा 'mpay.me' नामक एक नई पर्सनल यूपीआई पेमेंट लिंक लॉन्च किया गया है।
इस लिंक के द्वारा यूजर्स किसी भी यूपीआई पेमेंट एप से पैसे भेजने और प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
DIAT (डिफेंस इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी) ने कोविड-19 से निपटने हेतु आश्रय नामक एक मेडिकल बेड आइसोलेशन सिस्टम विकसित किया है।
हाल ही रेटिंग एजेंसी ICRA ने एन शिवरामन को अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है ।
उनकी नियुक्ति 10 अगस्त से अगले 3 साल के लिए की गई है।
विश्व एथलेटिक्स के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक खेलों के एक सप्ताह बाद अब विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप नैरोबी 2020 का आयोजन 17 से 22 अगस्त, 2021 तक किया जाएगा।
लंदन से लाई जाएगी 9वीं सदी में बनी भगवान शिव की प्राचीन मूर्ति
यह मूर्ति फरवरी 1998 में राजस्थान के बरौली के घाटेश्वर मंदिर से चुराई गई थी।
2003 में तस्करी के माध्यम से यह लंदन पहुच गई।
अब इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को लौटा दिया जाएगा। पत्थर की इस मूर्ति में भगवान शिव नटराज रूप में हैं।
नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) ने, AIM ICREST - एक इंक्यूबेटर क्षमता वृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
यह उच्च प्रदर्शन वाले स्टार्टअप बनाने पर केंद्रित है।
भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए यह अपनी तरह की पहली पहल है।
2 August 2020 Current Affairs
बराका परमाणु ऊर्जा संयंत्रसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने बराका परमाणु ऊर्जा संयंत्र को शुरू कर दिया है।
यह किसी भी अरब देश का पहला व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।
बराका परमाणु ऊर्जा संयंत्र UAE के अबुधाबी शहर में स्थित है।
स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का चौथा संस्करण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन को संबोधित किया।
यह आयोजन 1 से 3 अगस्त तक चलेगा।
यह शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का चौथा संस्करण है।
हैकाथॉन एक ऐसी देशव्यापी पहल है, जो लोगों के रोजमर्रा जीवन में आने वाली कुछ समस्या को सुलझाने के लिए छात्रों को मंच प्रदान करती है। इससे उत्पादों के इन्नोवेशन की संस्कृति और समस्याओं को सुलझाने की मानसिकता विकसित होती है।
2017 में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का पहला संस्करण आयोजित किया गया।
शिकागो विश्वविद्यालय के ऊर्जा नीति संस्थान के आकलन के अनुसार विश्व का सबसे प्रदूषित देश बांग्लादेश है।
इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दशकों (1998-2018) में भारत में प्रदूषण कणों में 42% की बढ़ोत्तरी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत की एक चौथाई आबादी ऐसे प्रदूषण में जी रही है, जैसा दुनिया में कहीं नहीं पाया जाता है। इसमें ज्यादातर उत्तर भारतीय आबादी है।
हाल ही भारत सरकार ने चीन से रंगीन टीवी सेटों के आयात को प्रतिबंधित कर दिया है।
सरकार के इस कदम का उद्देश्य "वोकल फॉर लोकल" के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है जो घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देगा और देश के वर्तमान में चीन के साथ व्यापार घाटे को संतुलित करेगा।
भारत चीन से सेट टॉप बॉक्स आयात पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रहा है।
आंध्र प्रदेश की तीन राजधानी
आंध्र प्रदेश (एपी) के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 31 जुलाई 2020 को राज्य सरकार के तीन राजधानी वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है।
अब आंध्र प्रदेश कार्यपालिका यानि सरकार विशाखापत्तनम से काम करेगी और राज्य विधानसभा अमरावती में होगी और हाई कोर्ट कुर्नूल में होगा।
आंध्र प्रदेश तीन राजधानी वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान पब्लिक ट्रेडेड कंपनी बन गई है।
कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 1.84 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।
जनजातीय कार्य मंत्रालय को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड
आदिवासी मामलों के मंत्रालय को यह अवॉर्ड "सक्षम आईटी योजनाओं के माध्यम से आदिवासियों के सशक्तिकरण" परियोजना के लिए प्रदान किया गया है।
यह प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने, पारदर्शिता लाने के साथ-साथ सेवाओं के वितरण को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है।
66वीं स्कॉच 2020 प्रतियोगिता "India responds to COVID through digital governance" नाम से आयोजित की गई थी।
केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा है।
हाल ही जुलाई 2020 में मिजोरम में ग्रीन-एजी परियोजना की शुरूआत की गई है।
इस परियोजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में उत्सर्जन को कम करना और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को सुनिश्चित करना है।
मिजोरम उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां परियोजना लागू की जानी है। मिजोरम के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड इस परियोजना का हिस्सा हैं।
इस परियोजना को ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
हाल ही जिन लिकुन को दूसरे कार्यकाल के लिए एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक का अध्यक्ष चुना गया है।
उनका दूसरा कार्यकाल 16 जनवरी 2021 से प्रभावी होगा।
(AIIB- Asian Infrastructure Investment Bank)
हाल ही SIDBI (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) के द्वारा MSMESaksham नामक पोर्टल लॉन्च किया गया है।
सिडबी ने ट्रांस यूनियन सिबिल (Cibil) के साथ मिलकर इस पोर्टल की शुरूआत की है।
इस पोर्टल के जरिये छोटे उद्यमी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे, साथ ही यह बैंकों में उनकी साख का निर्धारण करने में भी उनकी मदद करेगा।
प्रोजेक्ट कुइपर
दुनियाभर में हाईस्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने हेतु अमेजन ने 10 बिलियन डॉलर से अधिक के निवेश से 3.236 उपग्रहों के निर्माण का फैसला किया है।
कंपनी ने इसे प्रोजेक्ट कुइपर नाम दिया है।
हाल ही ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुयी का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 1 अगस्त 2020 को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीने से बीमार थे।
आइवरी कोस्ट के रक्षा मंत्री, Hamed Bakayoko को देश के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2020-21
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2020-21 का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 11वीं तक के स्कूली छात्रों के बीच विज्ञान विषय को लोकप्रिय बनाने के लिए की गई एक पहल है।
हाल ही में नेचर क्लाइमेट चेंज जर्नल द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 19 प्रजातियों के लगभग 25,000 ध्रुवीय भालू बचे हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अगर ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन जारी रहा तो इस सदी के अंत तक अधिकतर ध्रुवीय भालू विलुप्त हो जाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार 2040 की शुरूआत में कई ध्रुवीय भालू की प्रजनन क्षमता खत्म होने लगेगी, इसके बाद इनके लुप्त होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के लिए चयन समिति की घोषणा की है जिसका अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुकुंदम शर्मा को बनाया गया है।
इस समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन पर खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिए जाते हैं।
उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में उत्तराखंड का पहला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा।
मेक्सिको की एक प्राचीन गुफा में प्रारंभिक काल के मानव की मौजूदगी के सबूत मिले हैं।
1 अगस्त को एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने पश्चिमी वायु सेना कमांड के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान में राष्ट्रीय कामधेनु आयोग को शामिल कर लिया गया है।
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ वल्लभभाई कथारिया है।
नई शिक्षा नीति 2020 किन दो समितियों की रिपोर्ट पर बनी है ?
1. टीएसआर सुब्रमण्यम समिति
2. के कस्तूरीरंगन समिति
उच्च शिक्षा आयोग क्या है ?
नई शिक्षा नीति के अनुसार चिकित्सा एवं कानूनी शिक्षा को छोड़कर सभी तरह की उच्च शिक्षा के लिए एकल भारत उच्च शिक्षा आयोग गठित किया जाएगा।
इसमें 4 स्वतंत्र घटक उच्चतर शिक्षा नियामकीय परिषद, सामान्य शिक्षा परिषद, उच्चतर शिक्षा अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय प्रत्यायन परिषद होंगे।
मनाई जाती है।
22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया।
देश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की प्रस्तावित एक अद्वितीय रोजगार सृजन योजना को मंजूरी दे दी गई है।
'खादी अगरबत्ती आत्म-निर्भर मिशन' नाम की इस योजना का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में बेरोजगारों और प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार पैदा करना और घरेलू अगरबत्ती उत्पादन में पर्याप्त तेजी लाना है।
मर्सिडीज के लुईस हेमिल्टन नेरिकॉर्ड सातवीं बार ब्रिटिश ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस जीत ली है।
मुस्लिम महिला अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ? - 1 अगस्त
प्रतिवर्ष 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्तनपान एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
थीम - Support breastfeeding for a healthier planet.
एमी पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है ? - टेलीविजन
• इस वर्ष कोविड-19 के कारण 20 सितंबर को इसका वर्चुअली आयोजन किया जाएगा। यह इसका 72वां संस्करण होगा।
आईपीएल के 13वें संस्करण के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजन को भारत सरकार की हरी झंडी मिल गयी है।
इसका आयोजन 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक होगा।
आईपीएल 2020 में हर टीम में खिलाड़ियों की संख्या 24 तक रहेगी।
आईपीएल के 13वें सत्र की तरह ही महिला आईपीएल का आयोजन भी संयुक्त राष्ट्र अमीरात (यूएई) में किया जाएगा।
हाल ही में रिलायंस पावर ने बांग्लादेश में अपनी नई गैस-आधारित थर्मल पॉवर उत्पादन परियोजना के लिए किस कंपनी के साथ मिलकर बैंकों के एक समूह के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया ? - JERA (जापान की कंपनी)
• इस समझौते के तहत बांग्लादेश के मेघनाघाट में एक नई 745 मेगावाट प्राकृतिक गैस संयुक्त-चक्र बिजली परियोजना शुरू की जायेगी जिसकी लागत लगभग 642 मिलियन डॉलर होगी ।
यह बांग्लादेश के बिजली क्षेत्र में एक परियोजना के लिए सबसे बड़ी फंडिंग टाई-अप में से एक है।
डॉक्टर, सीए भी ले सकेंगे एमएसएमई वाले कर्ज
• आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत एमएसएमई के लिए घोषित 3 लाख करोड़ रुपए के कर्ज के दायरे को सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया है।
• वित्त मंत्रालय ने इस योजना के तहत कर्ज लेने की अधिकतम सीमा को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड रुपए तक कर दिया है।
• वहीं उद्यमियों के साथ अब डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी यह कर्ज ले सकते हैं।
• 250 करोड रुपए तक के टर्नओवर वाले कारोबारी भी एमएसएमई को मिलने वाला यह कर्ज ले सकेंगे।
• 20 मई 2020 को कैबिनेट कमेटी ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) को मंजूरी दी थी।
प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम
• अप्रैल 2020 में आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स ने पीएलआई स्कीम की घोषणा की थी।
• यह इसकी मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के निर्माण के लिए है।
• इस योजना के तहत केंद्र सरकार अगले 5 साल में इस सेक्टर में निवेश करने वाली कंपनियों को उत्पादन के आधार पर 41,000 करोड रुपए के इंसेंटिव देगी।
• पीएलआई स्कीम के तहत विदेशी कंपनियां ₹15000 से अधिक कीमत वाले फोन का निर्माण करेंगी। घरेलू कंपनियों के लिए कीमत की ऐसी कोई शर्त नहीं होगी।
• इस स्कीम के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी।
• भारत मोबाइल फोन निर्माण में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

3 August 2020 Current Affairs
भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती 2 अगस्त कोमनाई जाती है।

SAVE WATER
0 Comments