आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 28 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


28 August 2020 Current Affairs


टेनिस इतिहास में पुरुष डबल्स की सबसे सफल जोड़ी ब्रायन बंधुओं बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन ने टेनिस से संन्यास की घोषणा की है।
• उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

गनिंग फॉर द गॉडमैन नामक पुस्तक के लेखक हैं ? - राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी अजयपाल लांबा।
• इस पुस्तक में आसाराम बापू के जेल की सलाखों के पीछे जाने की पूरी कहानी है।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो टी-20 में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं।

अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने है।
बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

वारली पेंटिंग
इसे महाराष्ट्र के सहयाद्री में पाई जाने वाली वारली जनजाति द्वारा बनाया जाता है। यह चावल के आटे की लेई और बांस के ब्रश के उपयोग से घर की दीवारों पर बनाई जाती है।
हाल ही में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ने अपने कॉरपोरेट भवन को इन्हीं पेंटिंग से सजाया है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के एक-तिहाई बच्चे दूरस्थ शिक्षा से दूर है।
दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा बच्चे दूरस्थ शिक्षा से वंचित है।

ब्रिटेन की एक रक्षा प्रयोगशाला के अनुसार कीड़े मकोड़ों को मारने वाली दवाओं में पाया जाने वाला एक पदार्थ सिट्रियोडिओल कोरोनावायरस के लिए जिम्मेदार सार्स सीओवी-2 विषाणु से बचा सकता है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 7 नए सर्किल 
संस्कृति मंत्रालय ने 26 अगस्त, 2020 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 7 नए सर्किल की घोषणा की है।
जबलपुर (मध्य प्रदेश), त्रिची (तमिलनाडु), झांसी और मेरठ (उत्तर प्रदेश), हम्पी (कर्नाटक), रायगंज (पश्चिम बंगाल) और राजकोट (गुजरात) को नए सर्कल के रूप में घोषित किया गया है।
हम्पी मिनी सर्किल को पूर्ण विकसित सर्किल में बदल दिया गया है।
नए सर्किल पुरातात्विक स्मारकों के संरक्षण और पंजीकरण की प्रक्रिया को मजबूत करेंगे।
वर्तमान में पुरातात्विक स्थलों की देखभाल के लिए देश में कुल 29 सर्किल है।

बीसीसीआई ने वीपीएस हेल्थकेयर को आईपीएल 2020 के दौरान कोविड-19 के परीक्षण के लिए आधिकारिक परीक्षण एजेंसी नियुक्त किया है।

हाल ही टेबल टेनिस से संन्यास की घोषणा करने वाली पौलोमी घटक का संबंध किस राज्य से है ? - पश्चिम बंगाल

विनय टोंस को एसबीआई म्युचुअल फंड का नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

भाषण चार द्वीप किस देश में स्थित है ? - बांग्लादेश
हाल ही में बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाने के लिए बंगाल की खाड़ी में भाषण चार द्वीप को पूरी तरह से विकसित करने का दावा किया है।

हाल ही टिक टॉक के सीईओ केविन मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


29 August 2020 Current Affairs

ग्रेट अंडमानी जनजाति
विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG), के 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
यहां रहने वाले ग्रेट अंडमानी जनजाति के आदिवासी अफ्रीकी मूल के मोंगोलॉइड है, जो पूरी दुनिया में सिर्फ अंडमान में ही बचे हैं।
यह क्षेत्र कुछ समय पहले चर्चा में आया था जब यहां चोरी-छिपे पहुंचे एक अमेरिकी पर्यटक को पकड़कर आदिवासियों ने मार डाला था।

अंडमान और निकोबार द्वीपों में छह अधिसूचित जनजातियाँ हैं। निकोबारियों को छोड़कर, बाकी पांच जनजातियाँ - ग्रेट अंडमानी, जारवा, सेंटीनलीज, ओन्गे और शोम्पेन को PVTG के रूप में मान्यता प्राप्त है।
ग्रेट अंडमानी, जिनकी आबादी 2012 के अध्ययन अनुसार सिर्फ 51 है, आपस में जेरू भाषा बोलते हैं।
75 आदिवासी समूहों को गृह मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। PVTGs 18 राज्यों और अंडमान-निकोबार द्वीपों में रहते हैं।

गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीच कामकाज और अधिकारों के बंटवारे से संबंधित नियमों को अधिसूचित कर दिया है।
इसमें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और सचिवों तक के अधिकारों और दायरे को स्पष्ट किया गया है।
• पुलिस, कानून व्यवस्था, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उपराज्यपाल के अधीन रहेंगे। अर्थात इनके ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर कामकाज की निगरानी भी उपराज्यपाल करेंगे।
• जम्मू-कश्मीर के प्रशासन को वित्त, कृषि, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, बागवानी ग्रह, ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट, सामान्य प्रशासन जैसे 39 विभागों में बांटा गया है।
• सभी विभागों को केंद्रीय निर्देशों के बारे में उप राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सूचना देनी होगी।
• इससे उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीच टकराव में कमी आएगी। विवाद की स्थिति में राष्ट्रपति का फैसला अंतिम होगा।

उत्तर प्रदेश 50 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

प्रतिवर्ष मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाते है।

द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन के लिए जासूसी करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला नूरि इनायत खान को ब्लू प्लैक से सम्मानित किया जाएगा।
ब्लू प्लैक योजना के तहत दुनिया के उन प्रसिद्ध लोगों को सम्मानित किया जाता है, जो लंदन में या तो किसी खास इमारत में रहे हो या उसमें काम किया हो।
मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के वंशज और भारतीय सूफी संत हजरत इनायत खान की बेटी नूर द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन के स्पेशल ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव की एजेंट थी।

जापान के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है। वे प्रधानमंत्री के तौर पर 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और जापान में सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री हैं।
उनका कार्यकाल सितंबर 2021 में पूरा होने वाला था।
वे 2006 में जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे, परंतु 2007 में स्वास्थ्य कारणों के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
वे कोलाइटिस नामक बीमारी से ग्रस्त है।
इनके कार्यकाल में वर्ष 2016 में भारत-जापान परमाणु समझौता किया गया।
दोनों देशों के बीच एक दूसरे के सामरिक ठिकानों के इस्तेमाल संबंधी समझौता किया गया।
दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों को मिलाकर टू प्लस टू वार्ता का ढांचा भी तैयार किया गया।
डोकलाम विवाद जुलाई 2017 के समय भी भारत का खुलकर समर्थन किया।
हाल ही अगस्त 2020 में जापान ने चीन पर आर्थिक निर्भरता कम करने के उद्देश्य जापान, आस्ट्रेलिया एवं भारत को मिलाकर एक नई वैश्विक ग्लोबल आपूर्ति श्रंखला विकसित करने की बात कही है।

उड़ान 4.0 के तहत 78 नए हवाई मार्गों को मंजूरी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 27 अगस्त, 2020 को क्षेत्रीय संपर्क (कनेक्टिविटी) योजना (आरसीएस)- उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान- यूडीएएन) के चौथे दौर उड़ान 4.0 के तहत 78 नए हवाई मार्गों को मंजूरी दी गई है।
उड़ान योजना के तहत अब तक 766 हवाई मार्गों को मंजूरी दी गई है। उड़ान के चौथे दौर को दिसंबर 2019 में पूर्वोत्तर क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों पर विशेष ध्यान देने के साथ शुरू किया गया था। (एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर जोर)

हरिकेन लौरा तूफान कहां आया है ? - यूएसए

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2020
26 अगस्त, 2020 को नीदरलैंड्स की लेखिका मारिके लुकास रिजनेवेल्ड को वर्ष 2020 के प्रतिष्ठित ‘अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
• 1991 में जन्मी रिजनेवेल्ड यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखिका बन गई हैं।
• उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘द डिसकम्फर्ट ऑफ इवनिंग’ के लिए प्रदान किया गया।
• यह पुरस्कार प्रति वर्ष किसी भी भाषा के काल्पनिक लघु कथा और उपन्यास को दिया जाता है, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ हो और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो।
• नियमों के अनुसार पुरस्कार की राशि 50 हजार पाउंड लेखक और अनुवादक मिशेल हचिसन के बीच बराबर बंटेगी। इस साल 30 भाषाओं से अनुवाद की गई 124 किताबें दौड़ में थीं।
• भारतवंशी लेखिका अवनि दोशी (पुस्तक- बर्न्ट शुगर) को भी बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
• वर्ष 2019 का यह पुरस्कार ओमान की लेखिका जोखा अल्हार्थी को उनके उपन्यास ‘सेलेस्टियल बॉडीज’ के लिए प्रदान किया गया था।

प्रधानमंत्री जनधन योजना के 6 साल पूरे
• 28 अगस्त 2014 को शुरू।
• वित्तीय समावेशन पर आधारित इस योजना का उद्देश्य देश के सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना और हर परिवार का बैंक खाता खोलना है।
• शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए उपलब्ध यह योजना जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की सुविधा प्रदान करती है।
• 28 अगस्त, 2020 को वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन- ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ (पीएमजेडीवाई) ने सफलतापूर्वक लागू होने के छह साल पूरे किए।
• उपलब्धियां: पीएमजेडीवाई के तहत अब तक 40 करोड़ 35 लाख करोड़ से अधिक लाभार्थियों को बैंकिंग से जोड़ा गया, जिसमें कुल रकम 1.31 लाख करोड़ रुपये है। जबकि प्रति खाता औसत जमा 3,239 रुपए हैं।

63.6% ग्रामीण पीएमजेडीवाई खाते तथा 55.2% महिला पीएमजेडीवाई खाते हैं।
लगभग 8 करोड़ पीएमजेडीवाई खाताधारक सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्राप्त करते हैं।
• राजस्थान में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सबसे ज्यादा 2 करोड़ 79 लाख खाते खुले है।
इनमें से 50% खाते महिलाओं के हैं।

जापान की स्काईड्राइव इंक ने एक व्यक्ति के साथ अपनी उड़ने वाली कार का सफल परीक्षण किया है।

नेक्स्ट जेनरेशन स्टार्ट-अप चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
इलेक्ट्रानिक्स और सूचना टेक्नोलॉजी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चुनौती - नेक्स्ट जेनरेशन स्टार्ट-अप चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।
यह चुनौती देश के टियर-2 श्रेणी के शहरों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए उनमें स्टार्ट-अप्स और सॉफ्टवेयर उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए है।
इसका उद्देश्य पहले से पहचान किए गए क्षेत्रों में 300 से अधिक स्टार्ट-अप्स का पता लगाना और उन्हें 25 लाख रुपये तक की पूंजी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराना है।

विश्व जल सप्ताह - 24-28 अगस्त
विश्व जल सप्ताह 2020 24 अगस्त से 28 अगस्त 2020 तक मनाया गया।
विश्व जल सप्ताह 2020 का मुख्य विषय 'Water and Climate change: Accelerating Action' है।
विश्व जल सप्ताह 1991 के बाद स्टॉकहोम इंटरनेशनल वॉटर इंस्टीट्यूट (SIWI) द्वारा आयोजित एक वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम है, जो पृथ्वी के पानी के मुद्दों और इससे जुड़े अंतर्राष्ट्रीय विकास की संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए है।
इस वर्ष इसका आयोजन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में होने वाला था परंतु कोविड-19 के कारण कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअली किया गया।

दिल्ली में स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन नामक फिटनेस अभियान की शुरुआत की गई है।

उत्तर प्रदेश का नया गृह सचिव किसे नियुक्त किया गया है ? - तरुण गाबा

उत्तर प्रदेश में एनआरआई एकीकृत पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।
इस पोर्टल से युवा व कामगारों को रोजगार और नौकरी प्रवासी भारतीयों को उनकी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के लिए किरण हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की गई है।
इसके तहत मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी।

 28 अगस्त, 2020 को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया गया।
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की संस्थापना भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक प्रस्ताव के जरिये 28 अगस्त, 1970 को की गई।
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक वी. एस. के कौमुदी हैं।

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी प्रशिक्षण के लिए डीजीएनसीसी ऐप लॉन्च किया है।
उद्देश्य- एनसीसी छात्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षण सामग्री और पाठयकम उपलब्ध करवाना।

हाल ही में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के द्वारा 'National Security Challenges: Young Scholars
Perspective' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है।
यह पुस्तक 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के रणनीतिकार, फील्ड मार्शल सैन मानेकशॉ को श्रद्धांजलि है, उनके प्रयासों से बांग्लादेश आजाद हुआ था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments