आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 26 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 25 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


25 August 2020 Current Affairs

कर्नाटक राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा।

जर्मनी के बायर्न म्यूनिख क्लब ने यूरोपियन फुटबॉल की चैंपियंस लीग जीती है।
बायर्न सभी मैच जीतकर चैंपियन बनने वाला पहला क्लब बना है।

भारत विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चौथे स्थान पर आ गया है। जबकि जी 20 देशों में भारत विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में तीसरे नंबर पर आ गया है।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019
विंग कमांडर गजानंद यादव को एयर एडवेंचर श्रेणी में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019 दिया गया है।
गजानंद यादव पैराशूट जंप प्रशिक्षक हैं. वे IAF की स्काइडाइविंग टीम 'आकाश गंगा के सदस्य भी हैं।
उन्होंने अब तक 2900 से अधिक बार छलांग लगाई हैं।
साहसिक पुरस्कारों की श्रेणी में यह भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है।
यह पुरस्कार चार श्रेणियों वायु में साहस, भूमि पर साहस, जल में साहस और लाइफटाइम अचीवमेंट में दिया जाता है।

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के नाम पर सिक्किम के नामची में एक स्टेडियम का नाम रखा जाएगा।
1995 में भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में पदार्पण करने वाले भूटिया ने 2011 में फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

देश का सबसे लंबा रोप-वे
असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 1.8 किमी लंबे रोके का उद्घाटन किया गया है। यह नदी पर बना देश का सबसे लंबा रोप-वे है।

आईआईटी मुंबई ने अपना 58 वां दीक्षांत समारोह वर्चुअल रियलिटी तकनीक से आयोजित किया है। इस दौरान छात्रों के एनिमेटेड अवतार को चीफ गेस्ट के एनीमेटेड अवतार द्वारा मेडल प्रदान किए गए।
इस समारोह में साल 2016 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले डंकन हाल्डेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की स्थापना 
केन्द्र सरकार ने एक अधिसूचना के जरिये राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की स्थापना की है।
अध्यक्ष - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होंगे।
उपाध्यक्ष - सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता राज्य मंत्री इसके पदेन उपाध्यक्ष होंगे।
राष्ट्रीय परिषद सरकार को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के संदर्भ में नीतियां, कार्यक्रम, कानून और परियोजनाएं तैयार करने के बारे में सलाह देगी।
राष्ट्रीय परिषद ट्रांसजेंडरों से संबंधित मामलों का संचालन करने वाले सभी सरकारी विभागों और अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा करेगी और उनके बीच समन्वय करेगी।
वर्ष 2014 में सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रांसजेंडर लोगों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी थी।

वर्तमान केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद के पदेन अध्यक्ष होंगे।

अर्थ ओवरशूट डे
22 अगस्त 2020 को इस साल का अर्थ ओवरशूट डे था।
अर्थ ओवरशूट डे साल का वह दिन होता है, जब हम धरती द्वारा पूरे साल के लिए उपलब्ध कराए गए समस्त संसाधनों का उपभोग कर चुके होते हैं।
अर्थ ओवरशूट डे हर साल अलग-अलग तारीख को आता है।
इसे निर्धारित करने का काम अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक ग्लोबल फुटप्रिंट नेटवर्क से जुड़े रिसर्चर्स करते हैं।
इस साल यह दिन पिछले साल के मुकाबले 24 दिन देर से आया है। पिछले साल यह 29 जुलाई को ही आ गया था।

माई-आईएएफ मोबाइल ऐप का शुभारंभ
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत नई दिल्ली में वायु सेना मुख्यालय वायु भवन में माई-आईएएफ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है।
इस ऐप पर वायु सेना के इतिहास और उसकी शौर्य गाथाओं के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई हैं।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) के सहयोग से विकसित किया गया यह मोबाइल एप्लीकेशन भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए करियर संबंधी जानकारी और विवरण प्रदान करेगा।

भारत सरकार और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) ने मुंबई में उपनगरीय रेलवे प्रणाली की नेटवर्क क्षमता, सेवा गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार के लिए 500 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
इस परियोजना से नेटवर्क क्षमता में वृद्धि होने के साथ ही यात्रियों के यात्रा समय और जानलेवा दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
मुंबई महानगर क्षेत्र भारत का सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है।

28 सितंबर, 2020 को चेतन भगत द्वारा लिखित 'वन अरेंज्ड मर्डर' ('One Arranged Murder' ) नामक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।
यह लेखक की 9वीं नावेल और कुल मिलाकर 11 वीं पुस्तक है।
इससे पहले उनकी पुस्तक 'द गर्ल इन रूम 105' थी।

2036 तक भारत की जनसंख्या 152 करोड़ होगी
जनसंख्या पर राष्ट्रीय आयोग ने 2011-36 की अवधि के लिए जनसंख्या अनुमानों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 2036 तक 1.52 अरब तक होगी।
2031 तक, भारत चीन से आगे निकल जाएगा और दूनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का लिंगानुपात 943 (2011) से बढ़कर 957 (2036) हो जायेगा।

सोफिया पोपोव महिला ब्रिटिश ओपन का खिताब जीतकर मेजर टूर्नामेंट जीतने वाली जर्मनी की पहली महिला गोल्फर बन गई हैं।

तुर्की को काला सागर में प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला है।
यह गैस भंडार 320 अरब क्यूबिक मीटर का है।

मुंबई में ट्राइब्स इंडिया शोरूम का उद्धाटन किया गया है।
इस शोरूम का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा किया गया है।

एक्सिस बैंक के द्वारा "Gig-A- Opportunities' नामक पहल की शुरूआत की गई है।
उद्देश्य- यह एक भर्ती मॉडल है, जिसके द्वारा 800-1000 लोगों को स्थायी या अस्थायी नौकरी दी जायेगी।

अरुणाचल प्रदेश ने वर्ष 2023 तक सभी को नल का पानी प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पानी का कनेक्शन देने की घोषणा की थी।


26 August 2020 Current Affairs

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने है।
श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 800 विकेट है।

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को गेंदबाजी कोच बनाया है।

हैदराबाद के नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज मानव केलकुलेटर बने हैं।
हाल ही लंदन में आयोजित माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड के तहत उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता है।

द इंडिया वे : स्ट्रेटजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड पुस्तक के लेखक कौन है ? - विदेश मंत्री एस जयशंकर

रूस ने दावा किया है, कि उसने एपीवैककोरोना नामक दूसरी वैक्सीन बनाई है।

महिला समानता दिवस
26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है।
1893 में न्यूजीलैंड में पहली बार महिला समानता दिवस मनाया गया।
भारत में आजादी के बाद से ही महिलाओं को वोट देने का अधिकार तो था, लेकिन पंचायत तथा नगर निकायों में चुनाव लड़ने का अधिकार संविधान के 73वें संशोधन के बाद मिला।

26 अगस्त को मदर टेरेसा की जयंती होती है।
उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बेनीयाई परिवार में हुआ था।
उनका वास्तविक नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था।
कुष्ठ रोगी और अनाथों की सेवा में अपनी जिंदगी लगाने वाली मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हाल ही काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन हो गया। गौरतलब है कि जगदीश के पूर्वज कालू डोम ने ही राजा हरिश्चंद्र को खरीदकर डोम राजा की पदवी पाई थी।

एस्ट्रोसैट दूरबीन द्वारा एक सबसे पुरानी आकाशगंगा की खोज
भारत के मल्टी वेवलेंथ वेधशाला ‘एस्ट्रोसैट’ ने AUDFs01 नामक एक आकाशगंगा से निकलने वाले तीव्र-पराबैंगनी (Ultraviolet- UV) प्रकाश की खोज की है। यह आकाशगंगा पृथ्वी से 9.3 बिलियन प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है।

इस आकाशगंगा को आकाश के ‘हबल एक्सट्रीम डीप फील्ड’ नामक क्षेत्र में खोजा गया, जो कि ‘हबल अल्ट्रा डीप फील्ड’ के केंद्र में स्थित है।
HUDF फोर्नेक्स तारामंडल में एक छोटा सा क्षेत्र है, जिसे वर्ष 2003 से 2004 तक हबल स्पेस टेलीस्कोप डेटा का उपयोग करके निर्धारित किया गया था। XDF नामक इस क्षेत्र में लगभग 5,500 आकाशगंगाएँ हैं।

पराबैंगनी विकिरण का वातावरण मे अवशोषण हो जाता है, अतः इसे केवल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा देखा जा सकता था।
एस्ट्रोसैट भारत की पहली समर्पित मल्टी वेवलेंथ अंतरिक्ष वेधशाला (multi-wavelength space telescope) है। इसे 2015 में इसरो द्वारा लॉन्च किया गया था।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी का कार्यकाल 2 साल बढ़ा दिया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में 45 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया है। इन परियोजनाओं पर 11,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आने का अनुमान है।

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2020 का प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
702 जिलों ने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए 2020 के प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए पंजीकरण किया है।
यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर 2020 को केवड़िया, गुजरात में स्टेचू ऑफ यूनिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

चीन ने जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से अपने पांचवें पृथ्वी अवलोकन ग्रह Gaofen-9 (05) को लॉन्च किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्ष 2020-21 के लिए देश की वृद्धि दर 0 से 4.5% नीचे रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
साथ ही आरबीआई ने वैश्विक वृद्धि दर 0 से 6% से लेकर 7.6% नीचे रहने की संभावना जताई है।

सतपाल सत्ती को हिमाचल प्रदेश का छठा वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

किस लघु फिल्म को बंगाल लॉकडाउन ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संदेश श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है ? - अभिलाष

जाकिर खान को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कवलजीत सिंह और नैंसी बारलों को आयोग का नया सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष और दोनों सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून व्हाइट ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

केरल में आदिवासी छात्रों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाने हेतु नमथ बसई नामक कार्यक्रम शुरू किया गया है।
नमथ बसई एक इरुला भाषी नाम है, जिसका अर्थ होता है - हमारी भाषा।


27 August 2020 Current Affairs

राजस्थान के बाड़मेर जिले के माडपुरा बरवाला में पानी का  भंडार मिला है, जिसमें 48 अरब घन लीटर पानी मौजूद है।
यह पानी खारा है।

अरुणाचल प्रदेश के पर्वतारोही तका तमूत को 29 अगस्त को तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019 दिया जाएगा।
तका उस 15 सदस्यीय टीम में थे, जिसने जून 2019 में 18 दिन के अभियान में हादसे के शिकार an-32 के 13 वायु सैनिकों के शव ढूंढे थे।

अफ्रीका महाद्वीप पोलियो मुक्त घोषित
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नाइजीरिया को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है। यह अंतिम अफ्रीकी देश था जहां पोलियो पाया गया था। इसके साथ ही पूरा अफ्रिका महाद्वीप पोलियो मुक्त हो गया है।
• विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन शुरू किया था।
• अब केवल पाकिस्तान व अफगानिस्तान में ही पोलियो बाकी रहा है।
• 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया।

निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 रिपोर्ट
नीति आयोग ने 26 अगस्त, 2020 को निर्यात तत्परता सूचकांक 2020 रिपोर्ट जारी की।
गुजरात, महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु क्रमशः शीर्ष तीन स्थानों पर काबिज हैं।
राजस्थान को चौथा स्थान मिला है। जम्मू-कश्मीर अंतिम स्थान (36वें) पर है।
मैदानी राज्यों में, राजस्थान का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है, जिसके बाद तेलंगाना और हरियाणा का स्थान है।
हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड शीर्ष पर है, जिसके बाद त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश का स्थान है।
केंद्र- शासित प्रदेशो में दिल्ली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिसके बाद गोवा और चंडीगढ़ हैं।

अगस्त 2020 में गुजरात के गांधीनगर जिले ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया है। जिले के 303 गांवों के तीन लाख घरों तक नल से जल मिल रहा है।

विश्व इतिहास का सबसे छोटा युद्ध
27 अगस्त 1896 को विश्व इतिहास का सबसे छोटा युद्ध ब्रिटेन और जांजीबार के बीच हुआ था, जो सिर्फ 38 मिनट चला।
जांजीबार के सुल्तान द्वारा अपनी गद्दी छोड़ने से इनकार करने के बाद यह शुरू हुआ था। लगभग 500 जांजीबारियों को मारकर ब्रिटेन ने यह युद्ध जीता था।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने अपनी न्यूरल टेक्स्ट टू स्पीच सेवा में हिंदी व भारतीय अंग्रेजी को जोड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही हाल ही में इस सेवा से जोड़ने वाली नई भाषाओं की संख्या 15 हो गई है।

90% रिकवरी रेट वाला देश का पहला राज्य है ? - दिल्ली

जम्मू और कश्मीर के कृषि विभाग ने जीआई टैग किए गए कश्मीरी केसर के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ई-नीलामी पोर्टल लांच किया है।

अगस्त 2020 में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए 3 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए एक बार फिर अपना उम्मीदवार नामित किया है।
उपराष्ट्रपति माइक पेंस को भी एक बार फिर उपराष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार घोषित किया गया है।
• डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार जो बाइडेन को तथा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कमला हैरिस को  बनाया है।

भारतीय टेबल टेनिस स्टार पौलोमी घटक ने रिटायरमेंट की घोषणा की है।
उन्होंने 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2000 और 2008 के बीच कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

आरबीआई ने 20,000 करोड़ रुपए के OMO की घोषणा की भारतीय रिजर्व बैंक मुक्त बाजार परिचालन (OMO) के जरिए कुल 20,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की साथ-साथ खरीद-बिक्री करेगा।
इस OMO का परिचालन दो चरण में किया जाएगा।
OMO के अंतर्गत साल 2024 से साल 2032 के बीच परिपक्व होने वाली लंबी अवधि की सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदेगा

आईसीआईसीआई बैंक ने किसानों की साख का आकलन करने के लिए सैटेलाइट डेटा का उपयोग करने का फैसला किया है।
इसके साथ ही ICICI बैंक अब ऐसी तकनीक का उपयोग करने वाला भारत का पहला ऐसा बैंक बन गया है जो भूमि, सिंचाई और फसल पैटर्न से संबंधित चीजों को मापने और किसानों के लिए त्वरित उधार निर्णय लेने के लिए जनसांख्यिकीय और वित्तीय मापदंडों के संयोजन में इसका उपयोग करेगा।

असम में आफस्पा की अवधि छह महीने बढ़ाई गई
असम सरकार ने सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम, 1958 (आफस्पा) की अवधि को छह महीने के लिये बढ़ा दी है।
यह कानून सुरक्षा बलों को अभियान चलाने और बिना पूर्व नोटिस दिये कहीं भी किसी को गिरफ्तार करने की शक्ति प्रदान करता है।
असम में यह कानून नवंबर 1990 से लागू है. इसे हर छह महीने में बढ़ा दिया जाता है।

पर्यावरण अनुकूल लिथियम-सल्फर (Li-S) बैटरी प्रौद्योगिकी
अगस्त 2020 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे और शिव नादर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पर्यावरण अनुकूल लिथियम-सल्फर (Li-S) बैटरी के उत्पादन के लिए एक नई प्रौद्योगिकी विकसित की है।
यह बैटरी इस समय इस्तेमाल की जा रहीं लीथियम-आयन बैटरियों की तुलना में तीन गुना अधिक ऊर्जा क्षमता वाली और किफायती होंगी।
लिथियम-सल्फर बैटरी प्रौद्योगिकी ‘हरित रसायन विज्ञान’ सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें पेट्रोलियम उद्योग के सह-उत्पादों (सल्फर), कृषि-अपशिष्ट तत्व और कार्डेनॉल (काजू प्रसंस्करण का एक सह-उत्पाद) जैसे कोपॉलीमर्स और यूजीनॉल (लौंग का तेल) जैसे कैथोडिक सामग्री का उपयोग शामिल है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
MUDRA - Micro Units Development Refinance Agency.
तमिलनाडु प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को ऋण देने में सबसे ऊपर रहा है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।
इस योजना के तहत गैर-कॉरपोरेट, छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
इसके तहत तीन श्रेणियों में ऋण प्रदान किया जाता है।
शिशु - 50,000 रूपए तक
किशोर - 50,000 से 5 लाख रूपए तक
तरुण - 5 लाख रूपए से 10 लाख रुपए तक

कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति पास्कल लिसौबा का 88 साल की आयु में निधन हो गया है।
वे 1992 से 1997 तक कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति रहे।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के द्वारा Shagun - Gift an insurance नामक इंश्योरेंस पॉलिसी लांच की गई है।
उसके तहत उपहार में किसी को पॉलिसी दी जा सकती है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments