आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 23 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 22 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


22 August 2020 Current Affairs

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।

हरित पथ ऐप
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजमार्गों पर पौधारोपण की निगरानी के लिए हरित पथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

राजीव कुमार
पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे अशोक लवासा का स्थान लेंगे।
अशोक लवासा 31 अगस्त तक चुनाव आयुक्त के पद पर रहेंगे।

लिंगराज मंदिर
लिंगराज मंदिर उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित है।
हाल ही में ओडिशा सरकार ने इसे 350 साल पुराने स्वरूप के अनुसार विकसित करने का फैसला लिया है।
कलिंगा शैली में निर्मित इस शिव मंदिर का निर्माण सोमवंश और गंगवंश के राजाओं ने कराया था।

श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट
श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में स्थित है। कृष्णा नदी पर बने बांध की मदद से यहां बिजली पैदा की जाती थी।
हाल ही यहां आग लगने से 9 कर्मचारियों की मृत्यु हो गई।

डार्क वेब क्या होता है ?
डार्क वेब अथवा डार्क नेट इंटरनेट का वैसा होता है, जिसे सामान्य सर्च इंजन से एक्सेस नहीं किया जा सकता है।
रिसर्चर्स के अनुसार इंटरनेट का केवल 4% हिस्सा ही सामान्य लोगों के लिए विजिबल होता है, जिसे सरफेस वेब कहा जाता है।
डार्क वेब का इस्तेमाल मानव तस्करी, अश्लील सामग्री, मादक पदार्थों की खरीद और बिक्री, हथियारों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में किया जाता है।
डार्क वेब की साइट्स को टॉर इंक्रिप्शन टूल की सहायता से छिपा दिया जाता है, जिससे इन तक सामान्य सर्च इंजन से नहीं पहुंचा जा सकता।

फिशिंग क्या होती है ?
इंटरनेट पर धोखाधड़ी का वह तरीका, जिसमें एक जाली वेबपेज आदि के माध्यम से यूजर से उसकी व्यक्तिगत और गोपनीय सूचना ली जाती हैं और उनसे अवैध लाभ प्राप्त किया जाता है।
• हाल ही अगस्त 2020 में इंस्टाग्राम, टिक टॉक और यूट्यूब के लगभग 23.5 करोड यूजर्स का डाटा लीक हो गया है।

नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना
22 अगस्त 1894 में दक्षिण अफ्रीका में भारत के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के लिए नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना हुई।
महात्मा गांधी को इस संगठन का सचिव और हाजी अदम झावेरी को अध्यक्ष बनाया गया।

भारत-बांग्लादेश
भारत की मदद से बांग्लादेश में कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं -
• रामपाल मैत्री पावर प्लांट - 1320 मेगावॉट की रामपाल मैत्री परियोजना बांग्लादेश की सबसे बड़ी बिजली परियोजना है।
• 130 किलोमीटर लंबी फ्रेंडशिप पाइपलाइन परियोजना बांग्लादेश में डीजल की कमी को हमेशा के लिए खत्म करने वाली साबित होगी।
• तीन रेल कनेक्टिविटी परियोजनाओं आखुरा-अगरतला, चिलाहाटी-हल्दीबारी और खुलना-मांगला रेल लाइनों का काम अगले वर्ष पूरा हो जाएगा।
• विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने अगस्त 2020 में बांग्लादेश का दौरा किया है।
गौरतलब है कि भारतीय संसद ने अगस्त 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर मुहर लगाई थी। तब से ही बांग्लादेश भारत से नाखुश हैं।

जम्मू रिंग रोड परियोजना
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू रिंग रोड परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मई 2018 को लगभग 1,339 करोड रुपए की लागत वाली 58.25 किलोमीटर लंबी जम्मू रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास किया था।

आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन पहल
अगस्त 2020 में भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए ‘आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन पहल’ (Supply Chain Resilience Initiative-SCRI) लॉन्च करने का निर्णय लिया है।

• आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन पहल को सर्वप्रथम जापान द्वारा प्रस्तावित किया गया है।

• इस पहल का मुख्य उद्देश्य हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करना है, ताकि इस क्षेत्र को आर्थिक महाशक्ति में बदला जा सके। साथ ही, इसका उद्देश्य क्षेत्र के साझेदार देशों के बीच परस्पर पूरक संबंध बनाना भी है।
• इस पहल के विचार को आसियान देशों के लिए भी खुला रखा गया है।
• इसकी शुरूआत करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क पर निर्माण कार्य-योजना तैयार करनी होगी। उदाहरण के लिए - भारत और जापान के बीच ‘भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता’ साझेदारी है, जो भारत में जापानी कंपनियों को स्थापित करने के लिए काम करती है।

फ्रांसिस्को पास्कल इयेगुए ओबामा एशुए को लगातार तीसरी बार इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
इससे पहले एशुए सरकार ने 14 अगस्त 2020 को, राष्ट्रपति की आलोचना के बाद राष्ट्रपति तेओडोरो ओबियंग को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
इक्वेटोरियल गिनी गणराज्य एक सेंट्रल अफ्रीकी तेल उत्पादक देश है, जो COVID-19 महामारी और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण दोहरा आर्थिक झटका झेल रहा है।

कीथ रोवले ने लगातार दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।

भारत और इज़राइल के बीच सांस्कृतिक समझौता
भारत और इज़राइल ने दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए एक नए सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
नया सांस्कृतिक समझौता 2020-23 के बीच सांस्कृतिक सहयोग पर तीन साल का कार्यक्रम होगा।

हर साल 21 अगस्त को विश्व स्तर पर विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 14 दिसंबर, 1990 को इस दिवस को मनाने का फैसला किया गया था।
यह दिवस वृद्ध लोगों को प्रभावित करने वाले मूद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, जैसे कि उम्र के साथ गिरते स्वास्थ्य और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और समर्थन, सम्मान और वरिष्ठों नागरिकों की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें पहचानने के लिए मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं समर्थन दिवस 21 अगस्त को मनाया जाता है।
यह दिवस आतंकवाद से पीड़ित लोगों की याद और उनकों श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
इस दिन को पहली बार वर्ष 2018 में मनाया गया था।
आतंकवाद विरोधी दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है।

अगस्त 2020 में केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ० हर्षवर्धन के द्वारा 'द कोरोना फाइटर्स' वीडियो गेम लॉन्च किया गया है ।
इस गेम की मदद से कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार के महत्व को प्रसारित किया जा सकेगा।

नेपाल में एक सुनहरे खोल वाले कछुए का जन्म हुआ है।
जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से इस कछुए का रंग सुनहरा हो गया है।
मिथिला वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने कछुए की पहचान भारतीय फ्लैप कछुए के रूप में की है।

राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के परीक्षा टेस्ट स्कोर के आधार पर सरकारी नौरिकयों की पेशकश करने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश है।
अब युवाओं को नौकरी के लिए अलग से कोई परीक्षा देने की आवश्कता नहीं होगी।

हाल ही में एचएसबीसी इंडिया ने अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए 'ग्रीन डिपॉजिट प्रोग्राम' की शुरूआत की है।
इस कार्यक्रम के तहत, बैंक डिपॉजिट का उपयोग ग्रीन पहल और पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आधिकारिक तौर पर लेबर ब्यूरो का लोगो लॉन्च किया है।
नीले तथा पीले रंग का यह लोगो तीन लक्ष्यों सटीकता, वैधता और विश्वसनीयता का प्रतिनिधित्व करता है।

अगस्त 2020 में किशोर रूंगटा को फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दक्षिणी क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दक्षिणी क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं।


23 August 2020 Current Affairs

वेस्ट नील वायरस ? - एक मच्छर जनित संक्रमण है।
मच्छरों द्वारा फैलाए गये वेस्ट नील वायरस के प्रकोप के कारण स्पेन में दो लोगों की मौत हुई है।
वेस्ट नील वायरस पहली बार 1937 में में खोजा गया था।
यह पक्षियों में पाया जाता है और मच्छरों द्वारा मनुष्यों में फैल गया था।

ब्रिटेन में हुई ऑनलाइन नीलामी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक चश्मा 2.55 करोड रुपए में नीलाम हुआ है।

नेशनल रिसर्च फाउंडेशन
देश में गुणवत्तापरक शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई शिक्षा नीति में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन यानि एनआरएफ की स्थापना की बात कही गई है।
एनआरएफ का लक्ष्य देश के विश्वविद्यालयों में शोध की संस्कृति विकसित करना है।
देश में शोध और नवाचार पर होने वाला निवेश जीडीपी का महज 0.69% ही है, जबकि अमेरिका में जीडीपी का 2.8%, इजराइल में 4.3% और दक्षिण कोरिया में 4.2% हिस्सा शोध पर खर्च होता है।

संयुक्त राष्ट्र प्रतिवर्ष 23 अगस्त को "दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में मनाता है।
यह दिवस सभी लोगों की स्मृति में दास व्यापार की त्रासदी को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।

पोकरण में पिनाका रॉकेटों का परीक्षण
निजी क्षेत्र द्वारा पूरी तरह से निर्मित पहले रॉकेटों का सेना द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
पोकरण में एक फायरिंग रेंज में पिनाका रॉकेटों का परीक्षण किया गया और सटीक निशाने लगाकर इसने वांछित परिणाम हासिल किए‌ है।
रॉकेट का निर्माण इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (EEL) द्वारा किया गया और यह भारत में निजी क्षेत्र द्वारा बनाई गई अपनी तरह की पहली युद्ध में उपयोग की जाने वाली सामग्री है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अश्वनी भाटिया को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

नुआखई त्योहार
ओड़िसा में नुआखई त्यौहार मनाया जाता है।
नुआखाई जुहार कृषि त्यौहार है, जिसे नुआखाई परब या नुकाही भेटघाट भी कहा जाता है‌।
नुआखाई दो शब्दों का एक संयोजन है जो नए चावल को खाने का प्रतीक है क्योंकि 'नुआ' का अर्थ है नया और 'खई' का अर्थ है खाना।

उत्तर प्रदेश और इज़राइल का समझौता
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के जल संकट को हल करने के लिए इज़राइल सरकार के साथ 'सहयोग की योजना पर हस्ताक्षर किए हैं।
दोनों सरकारों के बीच साझेदारी का उद्देश्य बुंदेलखंड के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल संकट की समस्या का समाधान करना है।

केरल पहली बार राज्य में ड्रैगनफ्लाई महोत्सव का आयोजन करेगा।
इसे थुंबिमहोत्सवम 2020 नाम दिया गया है।

स्वतंत्रता दिवस 2020 समारोह के एक हिस्से के तौर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने ऑनलाइन लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
इस प्रतियोगिता में एक लाख रुपये का पहला पुरस्कार अभिजीत पॉल द्वारा निर्देशित लघु फिल्म एम आई को दिया गया।
देवजो संजीव द्वारा निर्देशित "अब इंडिया बनेगा भारत" को दूसरा पुरस्कार मिला।

रॉनी ओसुलिवान ने कीरेन विल्सन को 18-8 के स्कोर से हराकर वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप 2020 जीत ली है।


24 August 2020 Current Affairs

हाल ही किस देश ने स्थानीय रूप से निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल शहीद कासिम सुलेमानी को लॉन्च किया है ? - ईरान
यह सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 1,400 किलोमीटर है।

भारत सितंबर के तीसरे सप्ताह में मालदीव के लिए एक नई सीधी कार्गो फेरी सेवा शुरू करने जा रहा है।
यह सेवा कोच्चि और तूतीकोरिन को माले से जोड़ेगी और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ावा देगी।

हाल ही 20 अगस्त को भारत के किस अंतरिक्ष मिशन ने चंद्रमा की कक्षा में 1 वर्ष पूरा किया है ? - चंद्रयान-2

रोबर्ट शेटकिंटॉन्ग को इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

हाल ही भारतीय रेलवे के किस जोन ने रोल ऑन - रोल ऑफ (RO-RO) सेवा का ट्रायल रन किया है ? - दक्षिणी रेलवे जोन

एशिया के ब्रैडमैन कहे जाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज जहीर अब्बास, दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस और पुणे में जन्मी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लिसा स्टालेकर को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

अमर क्रांतिकारी राजगुरु
24 अगस्त उन्नीस सौ आठ में क्रांतिकारी शिवराम हरी राजगुरु का जन्म मुंबई प्रेसिडेंसी (वर्तमान महाराष्ट्र) के खेड में हुआ।
क्रांतिकारी संगठन हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के सदस्य बने। वे अच्छे निशानेबाज थे। लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए 1928 में भगत सिंह और सुखदेव के साथ ब्रिटिश पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्या कर दी।
इसलिए भगत सिंह और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई।
वहीं उनके पार्थिव शरीर का सतलुज नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।

मुक्त व्यापार में आयातित माल के ‘मूल स्थान के नियम’ को लागू करने की व्यवस्था
केंद्र सरकार ने अगस्त 2020 में मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत आयातित उत्पादों पर सीमा शुल्क की तरजीही दर अनुमति देने के लिए 'मूल स्थान के नियमों' (Rule of origin) के प्रावधानों के प्रवर्तन के लिए मानदंडों की व्यवस्था की है।

खराब गुणवत्ता वाले उत्पादों का आयात रोकने तथा एफटीए में भागीदार देश के जरिये किसी तीसरे देश के उत्पादों की डंपिंग को रोकने के लिए यह मानक तैयार किए गए हैं।
इन प्रावधानों के तहत जिस देश ने भारत के साथ एफटीए किया है, वह किसी तीसरे देश के उत्पाद को सिर्फ लेबल लगाकर भारतीय बाजार में डंप नहीं कर सकता।

राजस्व विभाग ने सीमा शुल्क (व्यापार समझौतों के लिए उत्पत्ति नियमों के प्रशासन) नियम, 2020 को अधिसूचित किया है। ये नियम 21 सितंबर, 2020 से लागू होंगे।
ये नियम भारत में आयातित उन उत्पादों पर लागू होंगे, जिन पर आयातक व्यापार समझौते के तहत शुल्क में छूट या रियायत का दावा करते हैं।

व्यापार समझौते के तहत तरजीही शुल्क दर के दावे के लिए आयातक या उसके एजेंट को बिल जमा कराते समय यह घोषणा करनी होगी कि संबंधित उत्पाद तरजीही शुल्क दर के लिए पात्र है। और उसे संबंधित उत्पाद के ‘मूल स्थान का प्रमाणन’ भी देना होगा

भारत ने जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और आसियान के सदस्यों सहित कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किया है। इस तरह के समझौतों में दो व्यापारिक भागीदार देश आपसी व्यापार वाले उत्पादों पर आयात/सीमा शुल्क को घटा देते हैं या पूरी तरह हटा देते हैं।

उत्पत्ति का नियम (Rule of origin)
एफटीए का लाभ देने के लिए यह नियम लागू होता है।
इस नियम के अनुसार आयात कर केवल तभी माफ किया जाता है, यदि आयातित वस्तु का कम से कम 40% निर्यात करने वाले देश में बना हो।

एशिया का सबसे बड़ा बैंबू रिसर्च सेंटर कहां बना है ? - चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
यहां बांस से बायोडीजल से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट तक बनेगी। पार्थिव शरीर जलाने के लिए बैंबू स्टिक भी बनाई जा रही है।

प्रत्येक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने मिशन कोविड सुरक्षा शुरू किया है।
इसके लिए 3000 करोड रुपए का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments