आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 17 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 16 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


16 August 2020 Current Affairs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर 7 बार तिरंगा फहराने वाले पहले गैर कांग्रेसी पीएम बने है।
सर्वाधिक 17 बार जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराया है।

15 अगस्त 2020 को भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है।
इसी दिन 1947 में भारत को अग्रेजी शासन से मुक्ति मिली थी।
15 अगस्त को ही दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया (1945 में जापान से), रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (1960 में फ्रांस से), बहरीन ( 1971 में ब्रिटेन से), लिकटेंस्टीन (1866 में जर्मनी से) अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते है।

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन
पीएम मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन को लांच किया है।
इस मिशन के तहत, प्रत्येक भारतीय को हेल्थ आईडी कार्ड प्रदान किया जाएगा।
आईडी कार्ड में व्यक्ति की पिछली चिकित्सा स्थििति, उपचार और निदान के बारे में सभी जरूरी जानकारी होगी।

प्रोजेक्ट लायन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन
पीएम मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने भाषण के दौरान प्रोजेक्ट लायन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन का शुभारंभ किया है।
प्रोजेक्ट लायन में एशियाई शेरों का संरक्षण शामिल है।
प्रोजेक्ट डॉल्फिन का उद्देश्य अवैध शिकार विरोधी गतिविधियों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए जलीय आवास में डॉल्फ़िन का संरक्षण करना है।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के 74वें समारोह में अपने संबोधन के दौरान लक्षद्वीप द्वीप समूह के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल  लिंकिंग की घोषणा की है।
लक्षद्वीप और मुख्य भूमि के बीच स्थापित किया जाने वाला अंडरसी ऑप्टिकल फाइबर केबल लिंक देश में दूसरा है।
हाल ही 10 अगस्त को इस तरह का पहला केबल चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच स्थापित किया गया है।

धोनी और रैना का संन्यास
15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके थे।
एमएस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
महेंद्र सिंह धोनी पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
सेना ने उन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का ओहदा दिया।

महेंद्र सिंह धोनी के  संन्यास लेने की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
सुरेश रैना ने 18 टेस्ट मैच, 226 एकदिवसीय मैच खेले हैं।

गूगल के साथ केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ पूर्वानुमान की पहल शुरू की है।
इस पहल के तहत,क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के बारे में जनता को कई अलर्ट भेजे जा सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी की गई सूची में जामिया मिल्लिया इस्लामिया को भारत के सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है‌।

भारत सरकार ने लेबनान में बेरुत विस्फोट से प्रभावित लोगों के लिए 58 टन आपातकालीन मानवीय सहायता भेजी है।
4 अगस्त, 2020 को 3,000 टन संग्रहित अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट हुआ, जिससे 170 लोग मारे गए और 6,000 लोग घायल हो गए।

फिट इंडिया यूथ क्लब
केन्द्रीय युवा और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में फिटनेस को बढावा देने के लिये फिट इंडिया यूथ क्लब मुहिम की शुरूआत की है।
फिट इंडिया यूथ क्लब से नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के 75 लाख वालिंटियर, स्काउट और गाइड्स, एन.सी.सी. और अन्य युवा संगठन जुड़े हैं।
फिट इंडिया यूथ क्लब, स्कूल और स्थानीय निकायों के साथ हर चार महीने में एक सामुदायिक फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता के छात्रो ने एक ऐसा मास्क बनाया है, जिसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के
निकट सभी वायरस नष्ट हो जाएंगे।
यह एक इलेक्ट्रॉनिक मास्क है, जो विद्युत चुंबकीय क्षेत्र से अपने आस-पास के वायरस को नष्ट करेगा।

अगस्त 2020 में उत्तर प्रदेश कोविड-19 टेस्ट करने में पहले स्थान पर पहुँच गया है।
अब तक 36 लाख टेस्ट के साथ उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज्यादा जांचें करने वाला राज्य बन गया है।

अगस्त 2020 में केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब को स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के संचालन में पहली रैंक दी गई है।
पंजाब में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र योजना की शुरूआत वर्ष 2019 में की गई थी।

वीरता पुरस्कारों की शुरुआत
स्वतंत्रता के बाद देश में तीन वीरता पुरस्कारों परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की शुरुआत की गई।
इन्हें 26 जनवरी 1950 को स्थापित किया गया, जिन्हें 15 अगस्त 1947 में आज ही के दिन से प्रभावी माना गया।
कालांतर में अशोक चक्र और अन्य वीरता पुरस्कारों की शुरुआत की गई।

हाल ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 84 रक्षा कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु मंजूरी दी है।


17 August 2020 Current Affairs

भारत के पूर्व क्रिकेटर और यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। पूर्व  भारतीय क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।

हाल ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 84 रक्षा कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु मंजूरी दी है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक इंडिया टीम इंडिया डिजिटल अभियान शुरू किया है।

मेलबर्न मर्सर ग्लोबल पेंशन इंडेक्स
• इसमें 37 देशों की तुलना की गई है।
• मूल्यांकन के तीन आधार है -
1. पर्याप्तता  2. स्थिरता  3. अखंडता
• इस सूचकांक के अनुसार सबसे अच्छी पेंशन योजना वाला देश नीदरलैंड तथा सबसे खराब पेंशन योजना वाला देश थाईलैंड है।
भारत इस सूची में 32वें स्थान पर है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 173 सीमावर्ती व तटीय जिलों में एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

ब्रिक्स के मादक पदार्थ निरोधक कार्य समूह के चौथे सत्र का ऑनलाइन आयोजन 12 अगस्त को रूस की अध्यक्षता में किया गया।
ड्रग तस्करी में डार्कनेट व आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग सम्मेलन का प्रमुख मुद्दा रहा।
डार्कनेट - डार्कनेट इंटरनेट का वह हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल सामान्य सर्च इंजन के जरिए नहीं हो पाता।
इसका इस्तेमाल मादक पदार्थों की बिक्री, अश्लील सामग्री के लेनदेन व अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में देश का सबसे बड़ा प्लाज्मा बैंक खुला है।

भारत ने जापानी जहाज से तेल रिसाव के चलते पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहे मॉरीशस को 30 टन उपकरण व सामग्री के साथ एक विशेष टीम मदद के रूप में भेजी है।

रेडक्लिफ सीमा रेखा अस्तित्व में आई
17 अगस्त 1947 में भारत और पाकिस्तान को बांटने वाली रेडक्लिफ सीमा रेखा अस्तित्व में आई। इस रेखा का नाम ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर सिरिल रेडक्लिफ के नाम पर रखा गया।
यह रेखा भारत और पाकिस्तान व भारत और बांग्लादेश को अलग करती है।
गौरतलब है कि इस रेखा के निर्धारण के समय बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।
बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद रेडक्लिफ रेखा भारत और बांग्लादेश के मध्य की भी सीमा रेखा बन गई।

हाल ही eBikeGO ने हरभजन सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

सेंटर फॉर थे स्टडी आफ डेवलपिंग सोसाइटीज की रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के दौरान मनरेगा के तहत सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ (70%), उत्तराखंड (65%) और राजस्थान (59%) क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष नवंबर के महीने में गोवा में आयोजित होने वाला एक वार्षिक फिल्म समारोह है।
इस वर्ष 20 से 28 नवंबर के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हाल ही मलयालम भाषा के कवि-गीतकार चुनक्करा रामनकुट्टी का निधन हो गया है।
उन्हें 2015 में केरल संगीत नाटक अकादमी के गुरु श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हाल ही किस राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए मुफ्त स्मार्टफोन वितरण योजना शुरू की है ? - पंजाब

Our only home : A climate appeal to the world पुस्तक के लेखक कौन है ? - दलाई लामा।

भारत सरकार ने किस वर्ष तक शून्य सड़क मृत्यु दर का लक्ष्य निर्धारित किया है ? - 2030

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधर पिल्लै ने कोरोना कविताकाल नामक पुस्तक लिखी है।


18 August 2020 Current Affairs

भारत ने किस वर्ष तक टीबी मुक्त होने का लक्ष्य निर्धारित किया है ? - 2025

गृह मंत्रालय ने मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बनारस करने  की मंजूरी दी है।

लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने चोगलमसर में सिंधु नदी पर प्रदेश के पहले डबल लेन पुल
का उद्घाटन किया है।

गुजरात कैडर के आईपीएस राकेश अस्थाना को बीएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

चीन ने अपने यहां विकसित कोरोना की पहली वैक्सीन एडी5-एनकोव के पेटेंट को मंजूरी दे दी है।

मदारी और दृश्यम जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है।

रितु खंडूड़ी और मुन्ना सिंह चौहान सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए है।

लुईस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन स्पेनिश ग्रां प्री 2020 का खिताब जीता है।

सार्थक
यह एक ऑफशोर गश्ती पोत है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है।
भारतीय तटरक्षक दल को सौपे जाने वाले पांच गश्ती पोतों की श्रंखला में यह चौथा पोत है। इसेे मेक इन इंडिया पहल के तहत बनाया गया है।

हाल ही में लांच किए गए चौथे अपतटीय गश्ती जहाज का नाम क्या है ? - सार्थक

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चंबल प्रोग्रेस वे का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे होगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 अगस्त 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर इसकी घोषणा की है।
यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के इटावा और राजस्थान के कोटा को मध्य प्रदेश से जोड़ेगा।

वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड योजना
हाल ही अगस्त 2020 में पीएम मोदी ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) की वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड (OSOWOG) योजना की घोषणा की है।
इसका उद्देश्य दुनिया भर में सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए एक ट्रांस-नेशनल इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड बनाना है।
OSOWOG 140 देशों को एक कॉमन ग्रिड के माध्यम से जोड़ेगा जो सौर ऊर्जा को स्थानांतरित करने के लिए उपयोग किया जाएगा।
OSOWOG योजना को सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों को साझा करने के लिए तीन चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा।

जाने माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका में 17 अगस्त 2020 को निधन हो गया है।
वे शास्त्रीय संगीत के मेवाती घराने से संबंध रखते थे।
पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हिसार (हरियाणा) में हुआ था।
उन्हें साल 2000 में भारत सरकार की ओर से पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था‌
नासा ने साल 2019 में पंडित जसराज के नाम पर 13 साल पुराने खोजे गए एक ग्रह का नाम रखा था।

सबसे लंबा पियर ब्रिज
भारतीय रेलवे मणिपुर राज्य में दुनिया का सबसे लंबा पियर ब्रिज का निर्माण कर रहा है।
इस पुल की कुल लंबाई 703 मीटर है।

उत्तराखंड में 70 साल बाद दुर्लभ उड़ने वाली गिलहरी देखी गई है। यह विशेष प्रजाति उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क में देखी गई है।

एचडीएफसी बैंक ने भारतीय सशस्त्र बल के जवानों के लिए "शौर्य KGC कार्ड" लॉन्च किया है।

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने राज्य की जनता को सतत आर्थिक गतिविधि के लिए अपने स्वयं के स्थानों से उत्पादों या सेवाओं में स्थायी व्यवसाय बनाने के लिए "Yellow Chain" नामक एकीकृत ई-कॉमर्स प्रणाली शुरू की है।

अगस्त 2020 में कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने सुशांत सिंह राजपूत को सिनेमा और समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है।

पंजाब नेशनल बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए 'डिजिटल अपनाएं' अभियान शुरू किया है।
इस अभियान को 31 मार्च 2021 तक चलाया जायेगा।

लोगों की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने और रोगों को रोकने के लिए आयुष मंत्रालय ने “Ayush For Immunity” अभियान शुरू किया है।

ताइवान ने अमेरिका से F-16 जेट खरीदने का निर्णय लिया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments