आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 14 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स ।। 13 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


13 August 2020 Current Affairs


प्रत्येक साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
पहली बार 12 अगस्त 2000 को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।
इस साल विश्व युवा दिवस की थीम Youth Engagement for Global Action है।

सुरक्ष्य राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च (SURAKSHYA)
10 अगस्त, 2020 को, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मानव हाथी संघर्ष पर सुरक्ष्य नामक राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया है।
इस राष्ट्रीय पोर्टल को 12 अगस्त 'विश्व हाथी दिवस' के उत्सव के दौरान लॉन्च किया गया है।
एशियाई हाथियों को IUCN रेड लिस्ट में "लुप्तप्राय" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। एशियाई हाथियों की 60% आबादी भारत में हैं।
1992 में पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा हाथी परियोजना को शुरू किया गया था। (प्रोजेक्ट एलिफेंट)

भारतीय सशस्त्र बलों ने चीन के साथ तनाव के बीच प्रोजेक्ट चीता को 3,500 करोड़ रुपये में पुनर्जीवित करने का फैसला किया है।
इस परियोजना के तहत, लगभग 90 हेरॉन ड्रोन को लेजर-निर्देशित बम, हवा से लांच की जाने वाली टैंक-रोधी गाइडेड मिसाइल के साथ अपग्रेड किया जाएगा।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने सांसद कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
इस पद के लिए चुनाव लड़ने वाली वो पहली अश्वेत महिला होंगी।
कमला हैरिस भारतीय-जमाईका मूल की हैं।
अमेरिका में इस साल नवंबर माह में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं।

पिता की पैतृक संपत्ति पर बेटी का समान अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि संशोधित हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में एक बेटी संपत्ति की बराबर की अधिकारी है।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि भले ही हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम 2005 के लागू होने से पहले ही किसी की मृत्यु हो गई हो, तो भी उनकी बेटियों का पैतृक संपत्ति पर अधिकार होगा।
हिंदू उत्तराधिकार कानून में हुआ संशोधन 09 सितंबर 2005 से लागू हुआ था।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत एक लाख से अधिक लोगों के ऋण मंजूर किये गए है।
इस योजना के अंतर्गत एक वर्ष के लिए 10,000 रूपये का कर्ज बिना किसी जमानत के दिया जा रहा है।
यह योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत आवासन और शहरी विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है।

सेरेस में पानी का भंडार 
सौरमंडल के सबसे बड़े क्षुद्र ग्रह सेरेस में पानी के एक बड़े भंडार का पता चला है।
सेरेस क्षुद्र ग्रह के ऊपरी सतह से लगभग 40 किलोमीटर नीचे सैकड़ों किलोमीटर में फैले एक जलाशय का पता चला है जो नमकीन पानी का है।
सेरेस क्षुद्र ग्रह मंगल और बृहस्पति ग्रह की कक्षाओं के बीच मौजूद है।

अक्षय कुमार 
फोर्ब्स की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप-10 अभिनेताओं की सूची में इकलौते भारतीय अक्षय कुमार छठे नंबर पर हैं।
654 करोड़ रुपये ($8.75 करोड़) के साथ ड्वेन जॉनसन सूची में शीर्ष पर हैं।

इटली के क्लब यूवेंट्स ने 2019–20 के लिए पुर्तगाली स्ट्राइकर किस्टियानो रोनाल्डो को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है।

लेबनान सरकार का इस्तीफा 
लेबनान के प्रधान मंत्री हसन दीब और उनकी पूरी सरकार ने बेरूत में हुए विशाल विस्फोट के कारण इस्तीफा दे दिया है।
लेबनान की राजधानी बेरुत में 04 अगस्त को एक विशाल विस्फोट हुआ, जिसने बाद में भीषण रूप ले लिया और जो पूरी राजधानी की इमारतों को नुकसान पहुँचा रहा था।

Skyroot Aerospace के द्वारा रमन नामक रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया गया है।
इसके साथ ही Skyroot Aerospace रॉकेट इंजन बनाने वाला भारत का पहली निजी फर्म बन गया है।
रमन एक 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन है, जिसका नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के नाम पर रखा गया है।
भारत ने हाल ही में अपने स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों जैसे स्काईरुट, बेलाट्रिक्स और अग्निकुल के लिए खोला था।

हाल ही प्रसिद्ध तमिल गीतकार पी के मुथुसामी का निधन हो गया है ।

पेटीएम ने भारत का पहला पॉकेट एंड्रॉइड पीओएस डिवाइस लॉन्च किया है।

वीरेंदर पॉल को केन्न्या में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
मनीष प्रभात को उज्बेकिस्तान और रामकरण वर्मा को कांगों का अगला राजदूत बनाया गया है।

सोमा मंडल को सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का अगला अध्यक्ष चुना गया है।
वे सेल की कमान संभालने वाली पहली महिला होंगी।

लोया जिरगा क्या है
लोया जिरगा अफगानिस्तान के विभिन्न जातीय समूह द्वारा बुलाई जाने वाली सम्मिलित बैठक है। इसे महासभा का दर्जा दिया जाता है। इसका निर्णय आधिकारिक नहीं होता है लेकिन परंपरागत तौर पर इसका बहुत सम्मान किया जाता है।
हाल ही में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के द्वारा तालिबान के लोगों को ना छोड़ने की वजह से इस महासभा को बुलाने का फैसला लिया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने घरेलू रक्षा क्षेत्र का विकास करने और देश में ही हथियारों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए आने वाले समय में चालू वित्त वर्ष में घरेलू पूंजीगत खरीदे हेतु 52,000 करोड़ रुपए के एक अलग बजट का प्रावधान किया है।

भारत सरकार घरेलू रक्षा क्षेत्र में कितना निवेश करेगी ? - 52,000 करोड़ रुपए

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला विकेटकीपर बल्लेबाज लोरना बील का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया जाता है।
भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ शियाली रामाभृत रंगनाथन की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।
पहला राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस 1984 में मनाया गया।

गूगल ने द एनीव्हेयर स्कूल सेवा शुरू की है।

पुलिस पदक
जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदक की घोषणा की है। इस साल 21 महिलाओं समेत 121 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें राजस्थान पुलिस के छह अफसरों के अलावा 15 सीबीआई, 10-10 मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के है।
यूपी पुलिस के 7 पुलिस कर्मी है।
गौरतलब है कि 2018 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 5 पुलिस पदक शुरू किए थे।


14 August 2020 Current Affairs

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "पारदर्शी कराधान - ईमानदार का सम्मान" नाम से एक मंच का शुभारंभ किया है।
इस नए टैक्स प्लेटफॉर्म के तहत करदाता को फेसलेस असेसमेंट, टैक्स पेयर्स चार्टर, फेसलेस अपील की सुविधा मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने टैक्सपेयर्स चार्टर लागू करने की घोषणा भी की है।
टैक्सपेयर्स चार्टर का उद्देश्य करदाताओं और इनकम टैक्स विभाग के बीच विश्वास बढ़ाना, टैक्सपेयर्स की परेशानी कम करना और अधिकारियों की जवाबदेही तय करना होता है।

अब्राहम अकॉर्ड
13 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मतदाता से इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात में ऐतिहासिक समझौता हो गया।
इसके तहत इजरायल वेस्ट बैंक के इलाकों में फिलहाल अपनी गतिविधियां रोक देगा।
वेस्ट बैंक फिलिस्तीन का पूर्वी भाग है, जिस पर इजराइल ने 1967 में कब्जा कर लिया था।
इस समझौते को अब्राहम अकॉर्ड नाम दिया गया है।
1994 में इजरायल और जॉर्डन के बीच शांति समझौते के बाद से यह इस तरह का पहला मामला है।
यूएई, इजरायल से पूर्ण राजनयिक संबंध बहाल करने को राजी हो गया है। ऐसा करने वाला वह पहला खाड़ी देश और तीसरा अरब देश बन गया है।
यूएई से पहले मिस्त्र और जॉर्डन ने इजराइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।
इस ऐतिहासिक शान्ति समझौते का फिलिस्तीन ने कड़ा विरोध किया है और यूएई से अपने राजदूत को भी वापस बुला लिया है।
इस समझौते के बाद पश्चिमी एशिया में शांति बहाली संभव होगी।
यह समझौता भारत के दीर्घकालिक हितों के अनुकूल है। इससे इस्लामिक देशों में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की कूटनीतिक चाल को मात देने के साथ, खाड़ी क्षेत्र में व्यापार, ऊर्जा व सैन्य हितों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
परंतु ईरान के साथ पहले से ही तनावपूर्ण हो चुके भारत के रिश्तो पर इसका उलटा असर पड़ सकता है।

मालदीव के लिए 3750 करोड रुपए का पैकेज
भारत सरकार ने 13 अगस्त 2020 को मालदीव में भारत की मदद से शुरू की जाने वाली परियोजनाओं के लिए  50 करोड़ डॉलर (3750 करोड रुपए) के पैकेज को मंजूरी दी है।
• भारत की वित्तीय सहायता से मालदीव में लागू की जाने वाली यह परियोजना मालदीव में सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना होगी। यह 6.7 किलो मीटर की पुल निर्माण परियोजना है जो राजधानी माले को मालदीव में तीन अन्य पड़ोसी द्वीपों विलिंगिली, गुलिफाहु और थिलाफुशी से जोड़ेगी।
• भारत और मालदीव के बीच एक एयर बबल (हवाई जहाज के आने जाने के लिए विशेष व्यवस्था) बनाने की भी सहमति बनी है।
• भारत की मदद से मालदीव के गुलिफाहु बंदरगाह का निर्माण भी किया जाएगा।

जैविक खेती
ऐसी खेती जिसमें संश्लेषित उर्वरकों का प्रयोग न्यूनतम किया जाता है और परंपरागत तरीकों से खेती की जाती है, जैविक खेती कहलाती है।
• भारत में जैविक खेती करने वाले किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है जबकि खेती रकबा के मामले में दुनियाभर में देश नौवें स्थान पर है।
• सिक्किम देश का पहला जैविक खेती वाला राज्य है।
• पूर्वोत्तर के राज्यों में रसायन मुक्त खेती (जैविक खेती) को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना और मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चैन डेवलपमेंट फॉर नॉर्थ ईस्ट रीजन का शुभारंभ वर्ष 2015 में किया गया था।

चीन ने भोजन की बर्बादी रोकने के लिए क्लीन योर प्लेट अभियान का नया संस्करण शुरू किया है।

लेबनान की संसद ने 13 अगस्त को राजधानी बेरुत में आपातकाल लगाने को मंजूरी दे दी। इससे सेना को विस्तृत शक्तियां मिल गई हैं।
गौरतलब है कि 4 अगस्त को बेरुत में धमाका हो गया था, जिसमें 170 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

रेल मदद
भारतीय रेलवे ने मेडिकल, सुरक्षा, रेलवे स्टेशन या ट्रेन से जुड़ी शिकायतों का निवारण करने के लिए रेल मदद नामक मोबाइल ऐप शुरू किया है।
इसके लिए स्मार्टफोन होना जरूरी नहीं है यात्री साधारण फोन से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा।

13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य अंगदान के बारे में जागरूकता फैलाना हैं।
भारत में प्रतिवर्ष हजारों लोगों की मृत्यु ऑर्गन फेलियर के कारण होती, यदि समय पर इस तरह के रोगियों को स्वस्थ अंग का प्रत्यारोपण किया जाए, तो उनका जीवन बच सकता है।
विश्वभर में 5 लाख से अधिक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें विभिन्न अंगों की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे अधिक दिन देश की सत्ता संभालने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने है।
इससे पहले यह उपलब्धि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम थी‌।
वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने और कुल मिलाकर इस पद पर 2,268 दिन रहे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 50,000 रुपये और उससे अधिक मूल्य के सभी चेकों के लिए Positive Pay सुविधा शुरू करने की घोषणा की है।
पॉजिटिव पे, एक धोखाधड़ी-रोकथाम प्रणाली है जो अधिकांश वाणिज्यिक बैंकों द्वारा जाली, परिवर्तित और नकली चेक से बचाने के लिए कंपनियों को दी जाती है। 

हाल ही प्रसिद्ध खेल पत्रकार जी.के मेनन का 93 साल की आयु में निधन हो गया है।

अरुणोदय योजना
लगभग 17 लाख परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से, असम सरकार 2 अक्टूबर 2020 से राज्य में अरुणोदय योजना शुरू करेगी।
इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को आवश्यक खाद्य पदार्थों को खरीदने के लिए प्रति माह 830 रुपये की राशि दी जाएगी।

मुंबई ट्रैफिक सिग्नल और साइनेज पर महिलाओं के प्रतीक का इस्तेमाल करने वाला भारत का पहला शहर बन गया है।

हाल ही केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सप्ताह भर चलने वाले ' गंदगी मुक्त भारत अभियान' के तहत स्वच्छ भारत मिशन अकादमी का शुभारंभ किया है ।
स्वच्छ भारत मिशन अकादमी एक मोबाइल आधारित इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (IVR) प्रशिक्षण सेवा है, जिसमें खुले में शौच मुक्त्त के साथ-2 ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन के विषयों की जानकारी दी जाएगी।

अमृत योजना रैंकिंग में ओडिशा शीर्ष पर बरकरार
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने AMRUT योजना के तहत राज्यों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें ओडिशा ने 85.67% स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया है।
ओड़िसा के बाद चंडीगढ़, तेलंगाना, गुजरात का स्थान है।
AMRUT = Atal Mission for Rejuvenation
and Urban Transformation Scheme.
इस योजना का उद्देश्य राज्य के शहरी क्षेत्रों में घरों में पाइप से जलापूर्ति प्रदान, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण और हरित स्थानों में सुधार करना है।

छत्तीसगढ़ का जगदलपुर नगर निगम शहरी निवासियों को वन अधिकार पत्रक देने वाला देश का पहला नगर निगम बन गया है।

अगस्त 2020 में प्रमोद भसीन को ICRIER (Indian Council for Research on International Economic Relations) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वाईएसआर चेयुता योजना
हाल ही आंध्रप्रदेश में वाईएसआर चेयुता योजना की शुरूआत की गई है।
इस स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय की 23 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा।
इस स्कीम के तहत महिलाओं को हर साल 18,750 रुपये का इंसेंटिव मिलेगा, जो चार साल में 75,000 रुपये तक हो जाएगा।

पेट्रियट्स डे
13 अगस्त को मणिपुर में पेट्रियट्स डे (देशभक्त दिवस) मनाया जाता है।
यह दिवस उन नायकों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने एंग्लो-मणिपुर युद्ध 1891 में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
मणिपुर के तत्कालीन साम्राज्य के राजकुमार टिकेन्द्रजीत को 1891 में 13 अगस्त के दिन सार्वजनिक रूप से मौत के घाट उतार दिया गया था।

बांग्लादेश ने जापान के साथ अब तक का सबसे बड़े 3.1 बिलियन डॉलर के ऋण पैकेज पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह ऋण बांग्लादेश की 7 विभिन्न योजनाओं के लिए दिया गया है।


15 August 2020 Current Affairs

उत्तर कोरिया का नया प्रधानमंत्री
उत्तर कोरिया के प्रमुख नेता किम जोंग उन ने किम टोक हुन को उत्तर कोरिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
किम जोंग उन ने किम जेय रेयोंग को पद से हटाकर किम टोक हुन को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

सृजन स्वदेशी पोर्टल
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सृजन नाम के एक स्वदेशी पोर्टल का शुभारंभ किया है।
यह एक वन स्टॉप ऑनलाइन पोर्टल है, जो विक्रेताओं को स्वदेशीकरण की वस्तुओं के लिए पहुच प्रदान करता है। इसका लक्ष्य रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को महानिदेशक नौसेना संचालन (DGNO) नियुक्त किया गया है।

एंटीगुआ और बारबुडा को सहायता
भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए एंटीगुआ और बारबुडा को 1 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता प्रदान की है।
इस सहायता का उद्देश्य कैरिबियन देश में स्वास्थ्य क्षमताओं और बुनियादी ढांचे में सुधार लाना है।

अगस्त 2020 में गोवा के पारंपरिक त्यौहारी मीठे पकवान 'खाजे' ( 'Khaje'), मसालेदार हरमल मिर्च और मिन्दोली केला (मोयरा केला) को भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री से भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है।

नासा के ग्रह खोजी मिशन टेस ने 66 नए बाह्य ग्रहों की खोज की है।
TESS = ट्रांज़िशनिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट
टेस को पृथ्वी के निकट तारे की परिक्रमा करने वाले ग्रहों की खोज के लिए डिजाईन किया गया है।

इजरायल ने शत्रु की बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने वाली Arrow-2 मिसाइल इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण किया है।

फिट इंडिया फ्रीडम रन
केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने देश की सबसे बड़ी दौड़ फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ किया।
इसका आयोजन 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त से महात्मा गांधी की 151वीं जयंती 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है।
फ्रीडम रन का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आदत को बढ़ावा देना और नागरिकों को मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाना है।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कर्नाटक में मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई (PMRU) की स्थापना की घोषणा की है।

गंगाधर मेहर लिफ्ट सिंचाई परियोजना
यह ओडिशा के बरगढ़ जिले में स्थित है।
हाल ही में ओडिशा सरकार ने इस परियोजना के लिए 1138.63 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

गगन अरोड़ा को इंडियन अचीवर्स फोरम इंडिया द्वारा 'सीईओ ऑफ द ईयर 2020' के रूप में नामित किया गया है।

हाल ही सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ अपनी ऋण और तेल आपूर्ति सेवा को समाप्त कर दिया है।
कारण - पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बयान दिया था कि सऊदी अरब ओआईसी को जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ खड़ा नहीं होने दे रहा है।
इसके साथ ही पाकिस्तान को सऊदी अरब से लिया गया 1 अरब डॉलर का लोन चुकाना होगा, जो नवंबर 2018 में जारी किए गए 6.2 बिलियन डॉलर के पैकेज का हिस्सा था।
ओआईसी = ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन 

झारखंड का नया राजकीय प्रतीक चिन्ह
झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने झारखंड के नए राजकीय प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण किया है।
नए राजकीय प्रतीक चिन्ह में हरा रंग, हाथी, पलाश का फूल, स्थानीय उत्सव और भारत के राज्य चिन्ह (अशोक स्तंभ) को उकेरा गया है।
फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट के नाम से कौन सा फूल प्रसिद्ध है ? पलास (टुसु)

सर्बिया के बेलग्रेड चिड़ियाघर में रह रहा मुजा दुनिया का सबसे उम्रदराज मगरमच्छ बन गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments