आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Mains Answer - 2

Mains exam answer writing practice, www.devedunotes.com


RAS Mains Answer

प्रश्न. भारत में बौद्ध एवं जैन धर्म के अतिरिक्त किन्हीं दो अनीश्वरवादी धार्मिक संप्रदायों के नाम लिखिए ? (RAS mains 2016)

उत्तर - 1. सांख्य दर्शन
2. चार्वाक दर्शन

प्रश्न. घोसुंडी अभिलेख का क्या महत्व है? (RAS mains 2016)

उत्तर - चित्तौड़ में स्थित यह राजस्थान का सबसे प्राचीन अभिलेख है, जो वैष्णव धर्म की जानकारी देता है। ( 2 शताब्दी ई.पू.)
इसके अनुसार राजा सर्वतात ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन करवाया था।

प्रश्न. सीमांत गांधी के नाम से कौन प्रसिद्ध था? उन्होंने किस दल का गठन किया? (RAS mains 2016)

उत्तर - उत्तर -पश्चिमी सीमा प्रांत में खान अब्दुल गफ्फार खान, सीमांत गांधी के नाम से प्रसिद्ध थे। इन्होंने खुदाई खिदमतगार (लाल कुर्ती दल) की स्थापना की थी।
इन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्रश्न. श्वेत जाति पर भार वाक्यांश का अर्थ स्पष्ट कीजिए ?(RAS mains 2016)

उत्तर - अवधारणा ब्रिटिश बुद्धिजीवियों द्वारा दी गई थी उनके अनुसार अश्वेत लोग बर्बर व असभ्य हैं तथा उन पर इन्हें सभ्य बनाने का भार है। उपनिवेश विस्तार में इस अवधारणा का सहारा लिया गया।

प्रश्न. अकबर के काल में लिखे गए दो फारसी ग्रंथों का उल्लेख कीजिए ? (RAS mains 2016)

उत्तर - 1. आईन -ए -अकबरी : अबुल फजल
2. अकबरनामा : अबुल फजल

सुझाव कमेंट करें

SAVE WATER

Post a Comment

1 Comments