आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 23 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 22 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


22 July 2020 Current Affairs

प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतरिक्ष अन्वेषण दिवस मनाया जाता है।
इस दिन नील आर्मस्ट्रान्ग और एडविन बज़ एल्ड्रिन 1969 मेंअपोलो-11 अंतरिक्ष यान से चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले पहले इंसान बने थे।
इस दिन को चंद्रमा दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

केन्द्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह द्वारा नई दिल्ली में भारत के पहले सार्वजनिक EV (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग प्लाजा का उद्घाटन किया गया है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु निधन हो गया है।
टंडन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जून 2020 में मध्य प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा मिज़ोरम में "जोरम मेगा फूड पार्क" का उद्घाटन किया गया है।
यह मिजोरम का पहला मेगा फूड पार्क है।

मनोदर्पण पहल
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' द्वारा "मनोदर्पण" पहल की शुरूआत की गई है।
"मनोदर्पण" मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्रधानमंत्री ई-विद्या कार्यक्रम के तहत  शुरू की गई एक पहल है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संघ परिसंघ (ITUC) ने वैश्विक अधिकार सूचकांक के सातवें संस्करण में कामकाजी लोगों के लिए 10 सबसे खराब देशों में भारत को स्थान दिया है।
भारत के साथ अन्य जिम्बाब्वे, तुर्की, मिस्र, फिलीपींस, बांग्लादेश, कोलंबिया, ब्राजील, होंडुरास और कजाकिस्तान हैं।
सूचकांक में श्रमिक के अधिकारों के लिए सम्मान के आधार पर 144 देशों को रैंकिंग दी जाती है।
श्रमिकों के लिए दस सबसे खराब देशों की सूची में प्रवेश करने वाले तीन नए देश होंडुरास, भारत और मिस्र हैं।

हाल ही में पी प्रवीण सिद्धार्थ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने युवाओं में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ साझेदारी की है।
इस समझौते के तहत युवाओं को शिक्षा और बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने के लिए समाधान उपलब्ध करवाये जायेंगे

दिल्ली में मुख्यमंत्री घर-घर योजना का शुभारंभ किया गया है।
इस योजना के तहत राशन कार्ड होल्डर को राशन की होम डिलिवरी होगी।
इस नियम को लागू होने में अभी 6 से 7 महीने का वक्त लग जाएगा।

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 ऑलराउंडर बने हैं।

दक्षिण कोरिया ने अपने पहले सैन्य संचार उपग्रह को लॉन्च किया है।
ANASIS-2 नामक इस उपग्रह को अमेरिका की कंपनी स्पेसएक्स ने लॉन्च किया है।
इसी के साथ सैन्य संचार उपग्रह की ताकत रखने वाला दक्षिण कोरिया 10वां देश बन गया है।

एस्टेरॉयड 2020 एनडी
क्षुद्गरह 2020 एनडी उन एस्टेरॉयड्स में से एक है, जिन्हें पृथ्वी के लिए संभावित खतरे की श्रेणी में रखा गया है। यह एस्टेरॉयड 24 जुलाई, 2020 को पृथ्वी के नजदीक से होकर गुजरेगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरिस्ट जेनेटिक्स एंड ट्री ब्रीडिंग के वैज्ञानिक कन्नन सी एस वॉरियर वानिकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले वानिकी राष्ट्रीय पुरस्कार 2019 के लिए  चुने गए हैं।
यह पुरस्कार भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद द्वारा दिया जाता है।

ब्रिटेन ने हाल ही में हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण संधि को निलंबित कर दिया है। चीन द्वारा हांगकांग को लेकर बनाए गए नए सुरक्षा कानून के कारण ऐसा किया गया है।


23 July 2020 Current Affairs

काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 (KAPP-3) सामान्य परिचालन स्थिति (क्रिटिकल) में आ गया है।
प्लांट के परिचालन योग्य स्थिति में आने के बाद भारत उन देशों की कतार में खड़ा हो गया है, जिनके पास न्यूक्लयर पावर तकनीक है।
यह भारत का 23वां परमाणु रिएक्टर है।
काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र गुजरात के सूरत शहर से 80 किलोमीटर दूर ताप्ती नदी के किनारे स्थित है। पहले प्लांट की शुरुआत 1993 और दूसरे की शुरुआत 1995 में हुई थी।

18 जुलाई को जी-20 वित्त मंत्रियों की तीसरी वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई है ? - सऊदी अरब
जी-20 में भारत सहित 19 देश एवं यूरोपीय संघ भी शामिल है।


रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने टैंक रोधी नाग मिसाइल का उड़ान परीक्षण किया है, इसे अब 'ध्रुवास्त्र' एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का नाम दिया गया है।
ध्रुवास्त्र एक तीसरी पीढ़ी की 'दागो और भूल जाओ' टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली है, जिसे आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर पर स्थापित किया गया है।

रमेश बाबू को करूर वैश्य बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

रिफ्यूजी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी ने दुनियाभर के 16 करोड़ लोगों को बेघर कर दिया है।

हाल ही डीआरडीओ ने भारतीय सेना को सटीक निगरानी के लिए 'भारत' नामक ड्रोन सौंपा है।
इस स्वदेशी ड्रोन का उपयोग लद्दाख में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-2 पहाड़ी इलाकों पर भी निगरानी रखने में किया जाएगा।

यूरोपीय संघ ने कोरोना संकट से निपटने के लिए 750 अरब यूरो का फंड बनाने की घोषणा की है।

जुलाई 2020 में स्पेन के प्रसिद्ध उपन्यासकार जुआन मॉर्से का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है।
उनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यास 1965 में प्रकाशित "Ulitmas trades on Teresa" (Last
Afternoons with Teresa) था।

भारत और मालदीव ने मालदीव की राजधानी माले में 'आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं' को शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
आपातकालीन चिकित्सा सेवा भारत द्वारा पड़ोसी देशों के लिए 20 मिलियन अमरीकी डालर की अनुदान सहायता के तहत वित्तपोषित की गई है।
भारत ने सेशेल्स, मॉरीशस, मालदीव, कोमोरोस, मेडागास्कर जैसे देशों को चिकित्सा आपूर्ति, खाद्य पदार्थ, आयुर्वेदिक दवाएं प्रदान करने के लिए मिशन सागर के नाम से आपरेशन शुरु किया था।

हाल ही किस अधिनियम के तहत केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की स्थापना की गई है ?
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019

हाल ही भारत और किस देश के बीच PASSEX नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया गया है ? - अमेरिका
यह अभ्यास 20 जुलाई 2020 को हिंद महासागर में किया गया।

हाल ही संयुक्त अरब अमीरात ने मिशन होप के तहत किस अंतरिक्ष यान को 7 महीने की मंगल ग्रह की यात्रा पर भेजा है ? - अमल अंतरिक्ष यान



24 July 2020 Current Affairs

75वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा अपने इतिहास में पहली बार वर्चुअली आयोजित की जायेगी।
इस वर्ष, विश्व नेताओं के पूर्व रिकॉर्ड किए गए बयानों को प्रसारित किया जायेगा।
महासभा की बैठक प्रतिवर्ष एक बार सितंबर के तीसरे मंगलवार से मध्य दिसंबर के बीच होती है। जिसमें विश्व के नेता  विश्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस करते है।

सुमित देब को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी दिन 1927 में मुंबई स्टेशन से एक निजी कंपनी इंडियन ब्रोडकास्टिंग कंपनी ने बॉम्बे स्टेशन से देश में पहला रेडियो प्रसारण शुरू किया था।

'तियानवेन-1'
चीन ने मंगल अभियान के तहत पहला यान 'तियानवेन-1' प्रक्षेपित किया।
यह यान मंगल ग्रह की मिट्टी, चट्टानों की संरचना, पर्यावरण, वातावरण और जल के बारे में जानकारी एकत्रित करेगा।
इससे पहले चीन ने 2011 में रूस के साथ मिलकर मंगल ग्रह पर यान भेजने की असफल कोशिश की थी।
भारत ने 2014 में अपने पहले ही प्रयास में मंगल पर पहुंचकर इतिहास रच दिया था।

नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पूरे देश में वन उपज की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम की शुरूआत की।
नेशनल ट्रांजिट पास प्रणाली से लकड़ी, बांस और अन्य वन उपज की आवाजाही में आसानी होगी।

हाल ही मुंबई सीमा शुल्क उपायुक्त साहिल सेठ को ब्रिक्स चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (CCI) के लिए संचालन समिति के मानद सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एक संगठन है, जो ब्रिक्स देशों में वाणिज्य और उद्योग को बढ़ावा देता है। इसकी स्थापना 2012 में हुई थी।
इसके सदस्य ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का पता लगाने में मदद करने के लिए 'प्रवासी रोजगार ऐप" शुरू किया है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी है।
केन्द्र सरकार ने 2024 तक ग्रामीण भारत के हर घर में सुरक्षित, पर्याप्त और साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन की शुरूआत की है।

हाल ही पीसी कांडपाल को एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का एमडी और सीईओ नियुक्त
किया गया है।

हाल ही स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग को मानवता के लिए गुलबेन्कियन पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।

जुलाई 2020 में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'वृक्षारोपण अभियान-2020' का शुभारंभ किया है।

हाल ही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF ) के डीजी अरुण कुमार को इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवेज के सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।


हाल ही  ओडिशा में दुर्लभ प्रजाति का पीला कछुआ देखा गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments