आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

लड़कियों की शादी की उम्र

Girls marriage age



लड़कियों की शादी की उम्र

• हाल ही 4 जून 2020 को केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर मातृत्व प्रवेश की आयु की समीक्षा के लिए 10 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है।
अध्यक्ष - पूर्व सांसद जया जेटली
• टास्क फोर्स 31 जुलाई 2020 तक अपनी रिपोर्ट देगी।
• मातृत्व प्रवेश आयु समीक्षा का सीधा अर्थ है - लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु बढ़ाना जो कि अभी 18 वर्ष है।
शारदा एक्ट 1929 में लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष थी। 1978 में शारदा एक्ट में संशोधन करके न्यूनतम आयु को 18 वर्ष किया गया।
• गौरतलब है कि लड़कियों के विवाह की आयु का सीधा संबंध मातृत्व में प्रवेश की आयु, माता व बच्चें की सेहत के अलावा जनसंख्या नियंत्रण, लड़कियों की शिक्षा और करियर से होता है।
• वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के बजट भाषण में मातृत्व प्रवेश आयोग की समीक्षा के लिए टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की थी।
विवाह की न्यूनतम आयु बढ़ाने से लाभ -
1. लड़कियों के बीच उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
2. मातृत्व मृत्यु दर में कमी आएगी।
3. पोषण का स्तर सुधरेगा। (कुपोषण की समस्या का समाधान)
4. जनसंख्या नियंत्रण में सहायता मिलेगी।
5. स्वस्थ एवं सक्षम समाज का निर्माण।
6. महिला सशक्तिकरण।


अन्य संबंधित तथ्य

• कैप्टन तानिया शेरगिल सेना दिवस (15 जनवरी 2020) के अवसर पर पुरुषों की परेड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनी।
तानिया शेरगिल 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरुषों की परेड का भी नेतृत्व करेंगी।
गौरतलब है कि 26 जनवरी 2019 को कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरुषों की परेड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनी थी।

• जनवरी 2020 में केंद्र सरकार ने संशोधित गर्भपात विधेयक (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी बिल 2020) को मंजूरी दी। जिसके तहत गैर शादीशुदा महिलाओं (दुष्कर्म पीड़िता/नाबालिग) को विधि सम्मत कारणों के अंतर्गत 24 हफ्ते तक गर्भपात कराने की अनुमति का प्रावधान है।
• 17 फरवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने सेना में लैंगिक भेदभाव दूर करने के लिए सेना में महिलाओं को स्थाई कमीशन का फैसला सुनाया।
• फरवरी 2020 में महिला सुरक्षा को लेकर आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में देश का पहला दिशा महिला पुलिस स्टेशन खोला गया।
इस पुलिस स्टेशन का नाम दिसंबर 2019 में तेलंगाना में जिंदा जली दुष्कर्म पीड़िता दिशा के नाम पर रखा गया।

नोट - वर्ल्ड इकोनामिक फोरम की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार लिंगानुपात के मामले में भारत का 153 देशों में 149 वां स्थान है।


देशभर में चल रही लड़कियों से संबंधित योजनाएं -

• धन लक्ष्मी योजना, (महिला और बाल विकास मंत्रालय)
• भाग्यलक्ष्मी योजना, कर्नाटक
• लाडली लक्ष्मी योजना, मप्र
• बालिका संरक्षण योजना, आंध्र प्रदेश
• लाडली योजना, दिल्ली और हरियाणा
• रक्षक योजना, पंजाब
• बालिका समृद्धि योजना (बीएसवाई), गुजरात
• बेटी है अनमोल योजना, हिमाचल प्रदेश
•मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, बिहार
•मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, बिहार
•कुंअरबाइनू ममेरू योजना, गुजरात
•इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना, हिमाचल प्रदेश
• मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मध्य प्रदेश


महिला सशक्तिकरण के अन्य प्रयास -

• बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
• वन स्टॉप सेंटर योजना
• महिला हेल्पलाइन
• उज्ज्वला योजना
• कार्यरत महिला आवास योजना
• नारी शक्ति पुरस्कार
• राज्य महिला सम्मान, जिला महिला सम्मान
• स्त्री शक्ति पुरस्कार
• महिला इ-हाट
• महिला शक्ति केंद्र
• महिला पुलिस वालेंटियर

राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments