आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

मई 2020 । राजस्थान करंट अफेयर्स । Rajasthan Current Affairs


राजस्थान करंट अफेयर्स



Rajasthan Current Affairs

1 मई से खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल लोगों को 10 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति व 1 किलो दाल प्रति परिवार के हिसाब से देने की घोषणा राजस्थान सरकार ने की है।

कोटा संभाग के नए संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा को बनाया गया है। इसके साथ अंंशदीप को पाली कलेक्टर बनाया गया है।

1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है।

राजस्थान में पहला मेगा फूड पार्क अजमेर में खोला गया था।

जयपुर के क्षितिज श्रीवास्तव ने बेलारूस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

राजस्थान के कुछ प्रमुख महोत्सवों का आयोजन स्थल :-
1. मरू महोत्सव - जैसलमेर
2. ऊंट महोत्सव - बीकानेर
3. हाथी महोत्सव - जयपुर
4. पतंग महोत्सव - जयपुर
5. मत्स्य महोत्सव - अलवर
6. मेवाड़ महोत्सव - उदयपुर
7. ग्रीष्म महोत्सव - माउंट आबू
8. शरद महोत्सव - माउंट आबू 
9. मारवाड़ महोत्सव - जोधपुर
10. दशहरे महोत्सव - कोटा
11. पुष्कर महोत्सव - अजमेर
12. आदि महोत्सव - उदयपुर

राणा प्रताप सागर बांध:- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में चूलिया जल प्रपात के निकट रावतभाटा में चंबल नदी घाटी परियोजना के दूसरे चरण में इसका निर्माण 1970 में हुआ।
राजस्थान में इस बांध की भराव क्षमता सर्वाधिक है।
इस बांध के ऊपर कनाडा के सहयोग से राजस्थान का पहला व देश का दूसरा परमाणु विद्युत गृह बनाया गया है।

कोविड-19 की वजह से विदेशों में फंसे नागरिकों को लाने के लिए केंद्र सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया है।
इसके तहत 7 मई से 7 दिनों तक 12 देशों में फंसे करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को एयरलिफ्ट किया जायेगा।
वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका, ब्रिटेन, बांग्लादेश, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर,यूएई,सऊदी अरब,कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान में फंसे लोगों को लाया जाएगा।

दही मथने पर सुनाई देने वाली आवाज को धमेडो कहा जाता है।

छाछ बिलोने के लिए लगाया गया लकड़ी का स्तंभ को  नेडी  कहा जाता है।

सीमा सड़क संगठन(BRO) का स्थापना दिवस 7 मई को मनाया जाता है।

8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया जाता है।

भारतीय नौसेना ने विदेश से भारतीयों को वापस लाने के लिए समुद्र सेतु अभियान चलाया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में मजदूर को आर्थिक मदद को लेकर प्रवासी राजस्थानी श्रमिक कल्याण कोष के गठन को मंजूरी दी है।

15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है।

राजस्थान के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे श्री भैरोंसिंह शेखावत की 15 मई को 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई है।
भैरोंसिंह शेखावत का मुख्यमंत्री काल:
पहली बार:- 1977 से 1980
दूसरी बार:- 1990 से 1992
तीसरी बार:-1993 से1998

उपराष्ट्रपति- 2002 से 2007

17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है।

2019 में सबसे कम उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने वाली उदयपुर की जलपरी गौरव सिंघवी को लंदन में अंतर्राष्ट्रीय ऑड्रे स्कोट तैराकी अवार्ड मिला है।

राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से संयुक्त अरब अमीरात में पहले हिंदू मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

आठवां अणुव्रत अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को दिया गया है।

2020 का  मदर्स डे 10 मई मनाया गया है। भारत में मदर्स डे मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाताा है।

आईआईटी जोधपुर देश में पहली बार टेक्नोलॉजी एमबीए (टेक एमबीए) शुरू कर रहा है।

20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है।

21 मई को विश्व चाय दिवस मनाया जाता है।

22 मई को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।

कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने में करौली जिला अव्वल है।
मास्क नहीं लगाने के मामले में बारां जिला अव्वल है।
सार्वजनिक स्थान पर थूकने में अजमेर जिला अव्वल है।

कोविड-19 के चलते जरूरतमंदों को दवा पहुंचाने के मामले में पूरे राजस्थान में जोधपुर पहले स्थान पर है।

समाधी प्रथा पर रोक सर्वप्रथम जयपुर रियासत ने लगाई थी।

अमेरिका की ट्रेवल लेखिका केटियोकोमा द्वारा लिखी "द थ्री वेज टू डिसएपियर" बाघों के संरक्षण एवं उनके जीवन पर आधारित है। इस पुस्तक में लेखिका ने रणथंभौर अभयारण्य तथा बाघिन मछली (T-16) को देखने का वर्णन है।

राजस्थान में आयशर ट्रेक्टर का कारखाना अलवर में है।
साथ ही:
अवंती स्कुटर- अलवर
अशोका लीलैंड- अलवर
अरावली पानी के मीटर - अलवर

सर्दी से बचने के लिए पुरुषों द्वारा कंबल की तरह ओढ़ा जाने वाले वस्त्र को कहते हैं - बिरजस

अस्थि विसर्जन के लिए स्पेशल बसें चलाने का निर्णय राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया है।

राजस्थान में सभी जिला न्यायालयों को बाल न्यायालय के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है।

राजस्थान में सौर ऊर्जा से खारे पानी को मीठा पानी बनाने का संयंत्र थालेरी में स्थापित किया गया है।



प्रोजेक्ट SMILE::-
प्रोग्राम SMILE राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा की गई एक पहल है।

पूरा नाम:- Social Media Interface for Learning Engagement - SMILE.


SMILE प्रोग्राम का उद्देश्य:-
SMILE प्रोग्राम के द्वारा छात्रों को लॉकडाउन अवधि के दौरान घर पर ही ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।

देश में कोरोना की रेंडम सर्वे के तहत रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट से जांच करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है।

प्रदेश में 1 जून से उपज रहन ऋण योजना शुरू की जाएगी। इस योजना में किसान अपनी उपज को रहन रखकर 3% ब्याज पर डेढ़ लाख से तीन लाख रुपए तक का ऋण ले सकेंगे।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा (96) का निधन हाल ही में हो गया है। भंवर लाल शर्मा यूडीएच तथा जलदाय मंत्री रह चुके थे।
भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया है।

डूंगरपुर के आईएएस अधिकारी डॉ. विश्वास मेहता को केरल का मुख्य सचिव (सीएस) नियुक्त किया गया है।

राजस्थान के बूंदी में कोरोनावायरस संक्रमित मिलने के साथ ही राजस्थान के सभी 33 जिले कोरोनावायरस संक्रमित हो गए हैं।
बूंदी कोरोनावायरस संक्रमित होने वाला अंतिम जिला है।

प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत राजस्थान को नरेगा में 2870 करोड रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

राजस्थान में चौथा टाइगर रिजर्व बूंदी जिले में बनाया जाएगा। यह 1,17,104 हेक्टेयर में फैला होगा, इस टाइगर रिजर्व में मेज नदी है, जिससे जानवरों को पूरे वर्ष पानी प्राप्त हो सकेगा और इसमें बूंदी जिले के रामगढ़, हिंडोली, डाबी व कालंदा के जंगल शामिल होंगे।
वर्तमान में प्रदेश में रणथंभौर, सरिस्का व मुकुंदरा तीन टाइगर रिजर्व है।

बूंदी के रुकमैया मीणा को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है।

जयपुर में मौजूद देश की इकलौती घुड़सवार सेना जल्द ही समाप्त की जाएगी। एक्टिव हॉर्स रैजीमेंट (61 कैवलरी) को आर्म्ड रेजीमेंट में बदलने की तैयारी है।

जयपुर की महारानी गायत्री देवी का जन्म दिन 23 मई को मनाया जाता है। उनका जन्म 23 मई 1919 को हुआ था। उन्हें वोग‌ ने दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था। गायत्री देवी का निधन 29 जुलाई 2009 को हो गया था।

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषक कल्याण शुल्क में कटौती की घोषणा की है। अब किसानों से मंडी शुल्क के बराबर ही कृषक कल्याण शुल्क लिया जाएगा।

भठिंडा, पचपदरा और जामनगर तीन रिफाइनरी को जोड़ने वाला 6 लेन ग्रीनलाइन हाईवे का निर्माण कार्य राजस्थान में बाड़मेर जिलों में शुरू हो गया है।

राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का 29 मई को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे यूडीएच एवं जलदाय मंत्री रहे थे।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments