आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अप्रैल 2020 । राजस्थान करंट अफेयर्स । Rajasthan Current Affairs

राजस्थान करंट अफेयर्स


Rajasthan Current Affairs

आबू रोड, सिरोही स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान की नई प्रशासक राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी को बनाया गया है। कुछ समय पूर्व ही संस्थान की मुख्य प्रशासक राजयोगिनी दादी जानकी का निधन हुआ था।

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा जयपुर में देश के पहले ब्लड बैंक वाॅलेट का लोकार्पण किया गया है।

चूरू निवासी मेजर पवन कुमार खीचड़ को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है।

नीति आयोग द्वारा एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2019 जारी किया गया है जिसमें राजस्थान को 57 अंकों के साथ 18 वां स्थान मिला है। साथ ही राजस्थान का:-
- शिक्षा गुणवत्ता में 20 वां
- स्वच्छ जल व स्वच्छता में 24 वां
-
उद्योग नवाचार व बुनियादी ढांचा में 22 वां
- सतत उपभोग व उत्पादन में 28 वां
स्थान रहा है।

राजस्थान पुलिस ने आपातकालीन अनुमति के लिए  Rajcop citizens app लॉन्च किया है। इसके द्वारा लाॅक डाउन में राजस्थान पुलिस ऑनलाइन अनुमति प्रदान कर सकेगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अगले 3 माह(अप्रैल-मई जून) तक राज्य में सिलेंडर निशुल्क वितरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी।

राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के प्रसिद्ध लेखक रघुराज सिंह हाडा का निधन हो गया है।
इन की प्रसिद्ध कविताएं: कजली तीज, भील भीलनी, कबूतरा को जोड़ो, बंजारा आदि है।
जबकि काव्य संग्रह:-बोलते पत्थर, अनुताप, हरदोल आखर, कसूला का फूल, रोटी और फूल है।
इन्हे राजस्थान गौरव अवार्ड, हाडोती गौरव अवार्ड, राजस्थान साहित्य अकादमी तथा राष्ट्रपति स्वर्ण पदक भी मिल चुका है।

नीति आयोग द्वारा जारी स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार मानको पर अक्षांशी जिलों की सूची में देश में धौलपुर जिला (राजस्थान) शीर्ष पर रहा है।

आयुष्मान भारत के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर संचालन में राजस्थान को 27 वां स्थान मिला है। यह केन्द्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसमें राजस्थान  विफल रहा है। इस योजना में शीर्ष पर आंध्र प्रदेश है।

स्टेशन स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019 के अनुसार सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशन जयपुर का रहा है।

जयपुर के फिल्म मेकर यशवर्धन गोस्वामी की फिल्म " हे राम " को एशियन फिल्म फेस्टिवल के शार्ट फिल्म कैटेगरी में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में फतेह सिंह राठौड़ तथा उपाध्यक्ष महेश नारायण माथुर को नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने राजस्थान के यशवंत व्यास को राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान प्रदान किया है।

हाल ही राजस्थान को सुशासन सूचकांक में 12 वां स्थान मिला है।

चीन के अंतरिक्ष यान चांग ई-4 की चांद पर सफल लैंडिंग में राजस्थान के युवा अंतरिक्ष विज्ञानी मनीष शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जयपुर के फिल्म मेकर ईशान हर्ष की शॉर्ट फिल्म "जयपुर मेरा शहर" यूके में लिफ्ट ऑफ ग्लोबल सेशंस 2020 के अप्रैल एडिशन में चयनित हुई है।

राजस्थान सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से जेलों में बंद कैदियों के लिए जेल प्रशासन के तहत अपने परिवार से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात करने की मुलाकात सेवा शुरू की है।

ओम पुरोहित कागद साहित्य सम्मान में राजस्थानी भाषा साहित्य के लिए आईदान सिंह भाटी को सम्मानित किया गया है।

राजस्थान वरिष्ठ अधिकारी पत्रकार सम्मान योजना के तहत 60 पत्रकारों को चयन किया गया है। ये 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने जीवन पर्यंत पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दी है । अतः इन्हें ₹5000 मासिक सम्मान राशि दी जाएगी।

राजस्थान राज्य पर्यटन विभाग का वर्तमान स्लोगन "पधारो मारे देश" है जबकि इससे पहले "जाने क्या दिख जाए' था।
1993 में तत्कालीन निदेशक ललित पवार ने पधारो म्हारे देश स्लोगन दिया था।
2008 में सरकार ने बदलकर "रंगीलो राजस्थान" कर दिया, 2016 में सरकार ने "जाने क्या दिख जाए" कर दिया और 2019 में वापस "पधारो म्हारे देश" कर दिया है।

भारत सरकार ने राजस्थान के अनमोल माथुर को सेंट्रल टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।

राज्य खेल 2020 के सफल आयोजन पर राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसलिंग के अध्यक्ष भास्कर ए सावंत को राज्यपाल कलराज मिश्र ने सम्मानित किया है।

कोलकाता में 85 वें अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सर्वोच्च राजस्थान व्यक्तित्व सम्मान इसके मुख्य अतिथि तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को प्रदान किया गया।

बीकानेर में जनवरी 2020 में 27 वां अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव आयोजित किया गया है।

सीएम गहलोत ने राज अटल सेवा केंद्रों का नाम बदलकर 21 जनवरी 2019 को वापिस राजीव गांधी सेवा केंद्र कर दिया है।

राजस्थान में रासायनिक उर्वरक कारखानों की संख्या 5 है। इनमें:- श्री राम फर्टिलाइजर्स - श्रीराम नगर,कोटा,(राजस्थान का पहला रासायनिक उर्वरक कारखाना)

झालावाड़ की डाॅ. रेहाना बेगम को 15 जिलों में साक्षरता संदेश देने के कारण नेपाल में सम्मानित किया गया है।

राजीव गांधी करियर पोर्टल की शुरुआत शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा द्वारा 6 फरवरी 2019 को की गई थी।

राष्ट्रीय बाल साहित्यकार पुरस्कार से छीतरलाल सांखला को सम्मानित किया गया है।
शिक्षक व साहित्यकार छीतरलाल सांखला को उनकी राजस्थानी कृर्ति "चड्डा- चड्डी की खेती" के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

राज्य सरकार ने कर्मवीरों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

राजस्थान में कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर एक माह की सजा अथवा ₹200 का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।

10 अप्रैल को बिरला समूह के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला का जन्म दिवस मनाया गया।
घनश्याम दास बिड़ला राजस्थान के पहले व्यक्ति थे जिन्हें 1957 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

हाल ही काजरी के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ.राम सिंह मेड़तिया को मारवाड़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह अवार्ड बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।

राजस्थान सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10% बढ़ा दिया है। अब यह 154%  से बढ़कर 164% हो गया है।

हाल ही राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाती है।

राजस्थान में पहला अनाज बैंक जयपुर में स्थापित किया गया है।

राजस्थान के जोधपुर में प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध के वीर योद्धा की याद में वॉर मेमोरियल बनाया जाएगा।

15 अप्रैल को धौलपुर जिले ने अपना स्थापना दिवस मनाया है।
15 अप्रैल 1982 को यह राजस्थान का 27 वां जिला बना था।

बीकानेर के युवा तीरंदाज श्यामसुंदर स्वामी ने भारत के लिए टोक्यो पैरा ओलंपिक का कोटा हासिल किया है।

देश में कोरोना की रेंडम सर्वे के तहत रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट से जांच करने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान बन है।

राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी ज्ञान संपर्क पोर्टल की रैंकिंग में बांसवाड़ा जिला पहले स्थान पर रहा है जबकि जोधपुर दूसरे स्थान पर रहा।

राजस्थान का पहला सौर ऊर्जा सुविधा युक्त न्यायालय भवन चित्तौड़गढ़ में स्थापित किया गया है।

18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है।

भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानी आरवी भुस्कुटे का निधन 15 अगस्त 2020 को हो गया है।

आपकी बेटी योजना का शुभारंभ राजस्थान में 2005 में हुआ था। तथा इसमें वर्तमान संशोधन 30 मई 2019 को किया गया था।
इस योजना के तहत कक्षा 1 से 12 तक की बालिकाओं को दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी।

हाल ही राजस्थानी के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री सचिन पायलट ने मनरेगा की मजदूरी रेट बढ़ाने की घोषणा की है।

राजस्थान के उदयपुर जिले में शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन किया गया है।

राजस्थान के भीलवाड़ा के शतरंज खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता ने 18वें इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर ओपन 2020 का खिताब जीता है।

19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस मनाया जाता है।

पीवी सिंधु पर लिखी गई Shuttling To The Top: story of PV Sindhu के लेखक वी कृष्णस्वामी है।
सिंधु ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। तथा  फोर्ब्स की "विश्व की शीर्ष 10 सबसे अधिक कमाई वाली महिला एथलीट" की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय है।

राजस्थान सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए "आयु एवं सेहत साथी ऐप" लॉन्च किया है। यह डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श लेने तथा दवाइयों को ऑर्डर में सहायक होगी।

केंद्र सरकार ने बीकानेर जिले की जोहड़बीड़ क्षेत्र में राज्य सरकार के सहयोग से विज्ञान केंद्र खोलने की घोषणा की है।

जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में डॉ समित शर्मा को नियुक्त किया गया है।

22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था।

राजस्थान का राज्य पक्षी गोडावण को वैश्विक संरक्षण सूची में शामिल किया जाएगा।

राजस्थान में गुरु गोलवलकर योजना को अब महात्मा गांधी योजना के नाम चलाया जाएगा।
इसे बांसवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए चलाया गया था।

हाल ही मुख्यमंत्री गहलोत ने घरेलू हिंसा की शिकायत के लिए 1090 नंबर जारी किया है।

राजस्थान के बीकानेर शहर की स्थापना अक्षय तृतीया पर हुई थी।

अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है जिसे आखातीज भी कहते हैं।
यह एक अबूझ सावा है और इस दिन राजस्थान में सर्वाधिक बाल विवाह होते हैं।
यह मान्यता है कि इसी दिन सतयुग व त्रेतायुग का आरंभ हुआ था।

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में सदस्य बनाया गया है।

देश में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के कुल 78 केंद्र है। जिनमें से राजस्थान में 3 केंद्र है-जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा।
अजमेर में लगातार श्रमिकों की संख्या घट रही है,इस कारण नया सूचना केंद्र अलवर को बनाया जाएगा।

25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।
विश्व मलेरिया दिवस सबसे पहले  2008 में मनाया गया था।

जयपुर के शासक रामसिंह द्वितीय ने 1857 की क्रांति में तन-मन-धन से अंग्रेजों की सहायता की थी।

 राजस्थान विधानसभा में डिजिटल म्यूजियम की स्थापना की गई है।

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन माउंट आबू में किया गया।

भीलो का प्रचलित खेल नृत्य "नेजा नृत्य" है।

कोविड-19 की वजह से भारत में 50 टाइगर रिजर्व को हाई अलर्ट घोषित किया है।

राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख नहीं करने का आदेश दिया है। अतः सभी अदालतों व ट्रिब्युनल्स के किसी भी न्यायिक और प्रशासनिक आदेश में जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा।

मनरेगा के तहत लोकडाउन के समय में रोजगार देने में राजस्थान दूसरे नंबर पर है। लोकडाउन में राजस्थान में लगभग 10.79 लाख लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया गया है। हालांकि छत्तीसगढ़(18.52 लाख) पहले स्थान पर है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments