आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 30 मई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


30 May 2020 Current Affairs

बैड बैंक
बैंक अपना एनपीए ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) को बेचते हैं।
आर्थिक समीक्षा 2017 में पब्लिक सेक्टर रिहैबिलिटेशन एजेंसी (पारा) के नाम से बैड बैंक के गठन का प्रस्ताव किया गया था।
बैड बैंक किसी एआरसी की तरह ही काम करेगा। यह बैंकों के एनपीए खरीदकर उनकी वसूली खुद करेगा।
हाल ही बैंकों द्वारा बैड बैंक के गठन की मांग की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 9 मई को गंगा इमली (जंगली फल) खाने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे कोमा में चले गए थे।

गीतकार योगेश गौर का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
उन्हें अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म आनंद के गीत कहीं दूर जब दिन ढल जाए और जिंदगी कैसी है पहेली के लिए याद किया जाता है।

देश के जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

30 मई 1826 को कोलकाता में हिंदी के पहले समाचार पत्र उदंत मार्तंड का प्रकाशन शुरू हुआ था।

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद को उनकी पार्टी बरसातू से बर्खास्त कर दिया गया है।

राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का 29 मई को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे यूडीएच एवं जलदाय मंत्री रहे थे।

अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस 29 मई
29 मई को नेपाल के तेनजिंग नोर्गे और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। इसलिए प्रतिवर्ष 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है।
• माउंट एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है।
• माउंट एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा कहा जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस 29 मई
प्रतिवर्ष 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय - Women in peacekeeping : a key to peace.
यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भाग लेने वालों को समर्पित है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विभिन्न शांति रक्षक अभियानों में 1948 से अब तक 3,737 शांति रक्षकों की जान गई है।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित नेवल बेस आईएनएस कलिंग में मिसाइल पार्क अग्निप्रस्थ की आधारशिला रखी गई है।

आर श्रीरेखा केरल की पहली महिला डीजीपी बनी है।
वे केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी भी हैं।

28 मई को अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस मनाया गया है। स्टिंग को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण तथा अधिकारों से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

29 मई को प्रतिवर्ष वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे मनाया जाता है।
2020 का विषय - Gut microbiome : a global perspective.

36 वें राष्ट्रीय खेलों को कोविड-19 के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

हाल ही आईटी कंपनी विप्रो ने थिएरी डेलापोर्ट को अपना नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया है।
विप्रो के अध्यक्ष - ऋषद प्रेमजी

हाल ही रूस ने अपने पर्सपेक्टिव एविएशन कॉन्प्लेक्स फोर लॉन्ग रेंज एविएशन (PAKDA) प्रोग्राम के तहत अपना पहला स्टेल्थ बॉम्बर विमान बनाया है।

गोवा स्थापना दिवस - 30 मई
30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था इसलिए प्रतिवर्ष 30 मई को गोवा अपना स्थापना दिवस मनाता है।

31 May 2020 Current Affairs

महाराष्ट्र और कर्नाटक की सरकारों ने कोरोनावायरस का संक्रमण रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से संबंध तोड़ लिए हैं और डब्ल्यूएचओ को दी जाने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी है।

चीन ने पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत शांडोंग का समुद्री परीक्षण किया है।

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स की 2020 में विश्व में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं।
100 खिलाड़ियों की सूची में 66 वें स्थान पर।

मध्य प्रदेश की रोजगार सेतु योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में वापस आने वाले कुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार सेतु योजना शुरू की है।
श्रमिक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।

इसी प्रकार उत्तराखंड सरकार ने प्रवासियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है।

वेंकटरमनी सुमंत्रन एयरलाइन कंपनी इंडिगो के नए स्वतंत्र निदेशक बने है। अगले 5 वर्ष के लिए।

भारत की लंबी दूरी की धाविका किरनजीत कौर पर प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के कारण वाडा द्वारा 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
WADA = world anti doping agency.

दक्षिण अफ्रीकी एचआईवी शोधकर्ता क्वारैशा अब्दुल करीम को क्रिस्टोफ मेरिएक्स पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने महिलाओं को वायरस से बचाने वाले टोपिकल जेल की खोज की थी।
क्रिस्टोफ मेरिएक्स पुरस्कार फ्रांस में विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले शीर्ष पुरस्कारों में से एक है।

नरेंद्र बत्रा को ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य बनाया गया है।
वे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के प्रमुख भी हैं।
बत्रा जून 2019 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य बने थे।
ओलंपिक चैनल आयोग IOC कार्यकारी बोर्ड और IOC अध्यक्ष को सलाह देता है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस - 31 मार्च
प्रतिवर्ष 31 मई को डब्ल्यूएचओ द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय - युवाओं की सुरक्षा। Protecting youth.

वित्त वर्ष 2019-20 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत कौन सा देश रहा है ? - सिंगापुर

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

Share with Friends

Post a Comment

0 Comments