आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 2 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 1 मई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

1 May 2020 Current Affairs

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे ल्यूकेमिया (कैंसर) से पीड़ित थे।
4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में फिल्म मेरा नाम जोकर से अभिनय की शुरुआत की थी।

पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान सुबिमल (चुन्नी) गोस्वामी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा फेड कप हर्ट पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है। सानिया मिर्जा को एशिया/ओशियाना क्षेत्र से इंडोनेशिया की प्रिस्का मेडेलिन नुगरोरहो के साथ नामित किया गया है।

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन कोरोना विषाणु से संक्रमित पाए गए हैं।

कैलाश मीणा को कोटा (राजस्थान) का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित होने वाला रामानंद सागर का लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण 16 अप्रैल 2020 को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला एंटरटेनमेंट शो बन गया है।

जे. अरुण कुमार को अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में जीवन अमृत योजना शुरू की गई है।
इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निशुल्क काढ़े का पैकेट बांटा जा रहा है।

आईआईटी दिल्ली ने कोविड-19 के प्रसार की भविष्यवाणी के लिए एक वेब आधारित डैशबोर्ड प्रकृति विकसित किया है।

हाल ही सुरेश एन. पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है।

हाल ही 28 अप्रैल को रूस ने कोरोनावायरस पर ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की आभासी बैठक की अध्यक्षता की है।

हाल ही प्रकाश जावड़ेकर ने 11वें वर्चुअल पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल
30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया है।
30 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2018 से आयुष्मान भारत योजना को देश भर में लागू कर दिया गया था।
आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) तथा मोदीकेयर के नाम से भी जाना जाता है।

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) को आधिकारिक तौर पर जल शक्ति मंत्रालय के अधीन कर दिया गया है।
गौरतलब है कि साल 2018 में केंद्र सरकार ने तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी के बीच नदी के जल के बंटवारे के विवाद को हल करने के लिए कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया था।

कावेरी, कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। यह पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 18 लाख से अधिक अकुशल कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराकर राज्यों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है।
दूसरा स्थान राजस्थान ने प्राप्त किया है।
गौरतलब है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है जिसे 2005 में अधिनियमित किया गया।
इस योजना को 2006 में लांच किया गया था।

2 May 2020 Current Affairs

2 मई 1950 में कोलकाता के पास स्थित चंद्रनगर को फ्रांस ने भारत को सौंपा था।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद की 9 रिक्त सीटों पर 21 मई 2020 को मतदान कराने को मंजूरी दी है।

हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार श्याम विमल का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

निक्केई एशिया पुरस्कार 2020 
एशिया क्षेत्र के सतत विकास और एशिया के बेहतर भविष्य के निर्माण कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष 3 श्रेणियों में यह पुरस्कार दिया जाता है।

 श्रेणी
  प्राप्तकर्त्ता
 देश
 विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 प्रोफेसर टी. प्रदीप 
 भारत
 संस्कृति और समुदाय
 रामप्रसाद कदेल
 नेपाल
 एंथनी टैन और टैन होई लिंग
आर्थिक और व्यावसायिक नवाचार
 मलेशिया


अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई
प्रतिवर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है। इसे मई दिवस भी कहा जाता है।
भारत में पहला मजदूर दिवस 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा मद्रास में बनाया गया था।

लॉकडाउन के दौरान पहली बार कोई ट्रेन किन दो स्थानों के बीच चलाई गई है ? - लिंगमपल्ली-हटिया

अंतर्राष्ट्रीय बजट पार्टनरशिप के अनुसार बजट पारदर्शिता और जवाबदेही में भारत 53 वें स्थान पर है। (117 देशों में)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने कोविड-19 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यश (YASH) कार्यक्रम की शुरुआत की है।
YASH = Year of Awareness on Science and Health.

जर्मनी ने लेबनानी समूह हिज्बुल्लाह की सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाकर इसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।

शिखा शर्मा को गूगल पे इंडिया की नई सलाहकार नियुक्त किया गया है।

फीफा ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए #wewillwin अभियान शुरू किया है।

3 May 2020 Current Affairs

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने 30 अप्रैल से मुंबई स्थित सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर उसे दिवालिया प्रक्रिया में डालने का निर्देश दिया है।

हाल ही कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक ने एमएसएमई को ऋण देने के लिए विकास अभय नामक एक ऋण योजना आरंभ की है।

हाल ही 30 अप्रैल 2020 को मणिपुर के काले चावल (चाक-हाओ), गोरखपुर के टेराकोटा और तमिलनाडु की कोविलपट्टी कदलाई मितई को जीआई टैग दिया गया है।
टेराकोटा - दोमट मिट्टी से तैयार की गई छोटी-बड़ी आकृतियां और मूर्तियां।
कोविलपट्टी कदलाई मितई  - मूंगफली और गुड़ से बनी एक कैंडी

कश्मीरी केसर को भी जीआई टैग प्रदान किया गया है।
केसर की खेती करेवा मिट्टी में की जाती है।
ईरान विश्व में केसर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

2 मई को विश्व ट्यूना दिवस मनाया गया है।
वर्तमान में 96 से अधिक देशों में ट्यूना मछली पालन किया जाता है।
2 मई 2017 को पहला विश्व ट्यूना दिवस मनाया गया।

केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) नेट कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आपूर्ति श्रंखला और माल परिवहन प्रबंधन प्रणाली से किसानों को जोड़ने के लिए किसान सभा नामक ऐप लॉन्च किया है।

अरविंद कुमार शर्मा को एमएसएमई मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी है।

गिरधर अरमाने को परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
संजीव रंजन को शिपिंग मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध कार्यकर्ता डेनिश गोल्डबर्ग का निधन हो गया है।
वे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के सहयोगी थे।

भारतीय महिला प्रोफेसर शोभना नरसिम्हन को अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज का मानद सदस्य चुना गया है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने Prof. B.B. Lal : India Rediscovered नामक ई-बुक का विमोचन किया है।
यह ई-बुक महान पुरातत्वविद प्रोफेसर बी बी लाल के शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर लांच की गई है।

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

Share with Friends 

Post a Comment

0 Comments