आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

मार्च 2020 । राजस्थान करंट अफेयर्स । Rajasthan Current Affairs



राजस्थान करंट अफेयर्स



Rajasthan Current Affairs

सुपोषित मां अभियान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने 29 फरवरी 2020 से कोटाराजस्थान से राष्ट्रीय सुपोषित मां अभियान शुरू किया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना हैताकि भारत को कुपोषण मुक्त किया जा सके।
इसके तहत कुपोषण की शिकार गर्भवती महिलाओं को पूरे 9 माह तक विशेष पोषण आहार दिया जाएगा।
इस अभियान के तहत 1000 महिलाओं को 1 महीने की भोजन सामग्री 12 महीने तक दी जाएगी। वहीं, मेडिकल, जांच, रक्त, दवा, प्रसव समेत जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की चिंता की जाएगी।

बाड़मेर की रूमा देवी को राज्य स्तरीय महिला शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अखिल भारतीय भवानी प्रसाद मिश्र कविता पुरस्कार इंदु शेखर तत्पुरुष को दिया गया है।

38वां महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन सम्मान समारोह की अध्यक्षता के. कस्तूरीरंगन ने की।
इस सम्मान समारोह में
हल्दीघाटी सम्मान से राज चेगप्पा को सम्मानित किया गया।
महर्षि हरित ऋषि अवार्ड से प्रो.नीरज शर्मा तथा जगदीश नारायण विजय को सम्मानित किया गया।
अरावली अलंकरण अवार्ड से गौरव सिंघवी को सम्मानित किया गया।
पन्नाधाय अलंकरण अवार्ड से पूर्नोता दत्ता बहल को सम्मानित किया गया।
महाराणा मेवाड़ अलंकरण अवार्ड से अनंत विजय, दादा राव बिल्लोरे, प्रकाश चंद शर्मा को सम्मानित किया गया।
राणा पूंजा सम्मान से डॉ मांगीलाल को सम्मानित किया गया।

महाराणा कुंभा अलंकरण अवार्ड से बीएल भदानी तथा प्रवीण पंड्या को सम्मानित किया गया है।

हकीम खान सूर अलंकरण अवार्ड से मनहर उदास को सम्मानित किया गया है।

महाराणा उदयसिंह अलंकरण अवार्ड से देवीलाल धाकड़ को सम्मानित किया गया है।

डागर घराना अलंकरण अवार्ड से उस्ताद साबिर सुल्तान खान को सम्मानित किया गया।


राजस्थान के ब्यावर जिले में भरने वाला बादशाह मेला को कोरोना वायरस के कारण रद्द किया गया है।

राजस्थान में 2 से 8 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया गया है।

राजस्थान राज्य के पुलिस मुख्यालय द्वारा कोटा जिले के सर्वश्रेष्ठ थाने चेचट थाने को महाराणा सज्जन सिंह अलंकरण अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान में टीवी की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए  RNTCP का नाम बदलकर NTEP कर दिया गया है।
RNTCP:-REVISED NATIONAL TUBERCULOSIS CONTROL PROGRAMM

NTEP:-NATIONAL TUBERCULOSIS ELIMINATION PROGRAM

राजस्थान में मुख्यमंत्री आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. मायाराम को नियुक्त किया गया है।

राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि किसी श्रमिक के संतान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पदक जीतने पर 11 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

राजस्थान की तैराक गौरव सिंघवी को अंतर्राष्ट्रीय ऑड्रे स्कोट तैराकी अवार्ड मिला है।

त्रिपुरा में आयोजित वुमेन राइट्स फेस्टिवल में राजस्थानी भाषा का प्रतिनिधित्व सीमा भाटी द्वारा किया गया।

बजट 2020-21 में राजस्व प्राप्तियां 173404.42 करोड़ अनुमानित की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय टाइम पत्रिका ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर को पिछले शताब्दी की दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है। उन्होंने अमृत कौर को 1947 और इंदिरा गांधी को 1976 के लिये 'वुमन ऑफ द ईयर' करार दिया है।

राजस्थान में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयंबटूर तकनीक संस्थान के साथ समझौता किया गया है।

लुकमान खान को महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान एस.डी.जी. स्टेट्स रिपोर्ट 2020 के अनुसार झुंझुनू जिले को प्रथम रैंक मिली है।

राजस्थान के मनु कंबोज को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।

ज्ञानचंद पारख को राजस्थान में वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है।
वर्ष 2020 का सर्वश्रेष्ठ विधायक संयम लोढ़ा को चुना गया है।

हाल ही सीएम गहलोत ने राजस्थान के मानगढ़ धाम को विकसित करने की घोषणा की है।

सातवें एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार से वी.प्रवीण राय को सम्मानित किया जाएगा।

मेयटन कप निशानेबाजी 2020 में राजस्थान के अपूर्वी चंदेला और दिव्यांश पवार ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी मोशन अवार्ड से चिड़ी बल्ला फिल्म को सम्मानित किया गया है।बैडमिंटन पर बनी दुनिया की यह पहली फिल्म है। यह फिल्म राजस्थान की कला,संस्कृति व हेरिटेज पर आधारित है।

राजस्थान के मूर्तिकार हिम्मत शाह को राष्ट्रीय मीरा कला सम्मान 2020  प्रदान किया गया है।

NAAC(नेक) की ओर से राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ विश्वविद्यालय को A++  ग्रेडिंग दी है।
नेक की यह उच्चतम ग्रेड है तथा राजस्थान के किसी विश्वविद्यालय को पहली बार यह ग्रेड प्राप्त हुई है।
NAAC:- National Assessment and Accreditation Council.

राजस्थान के चंद्रमोहन चहेता को समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से नवाजा गया है।

राजस्थान पर्यटन विभाग ने कोरोना वायरस के कारण राजस्थान के दो बड़े महोत्सव:- गणगौर महोत्सव तथा मेवाड़ महोत्सव को रद्द करने की घोषणा की है।

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय,भरतपुर के कुलपति के रूप में आरकेएस धाकरे को नियुक्त किया गया है।

राजस्थान के उदयपुर जिले में जैव ईंधन नीति के तहत एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

हाल ही सीएम गहलोत ने डॉ. पीएम सिंहदेव की पुस्तक राजस्थान के " वीर योद्धा" का विमोचन किया है। इस पुस्तक में अकबर व जहांगीर के विरुद्ध लड़ने वाले योद्धाओं का उल्लेख है।

राजस्थान में प्रतिवर्ष 17 दिसंबर को निरोगी राजस्थान दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन उदयपुर में संपन्न हुआ है।

एनजीटी ने राजस्थान के 5 जिलों में से 15 साल पुराने डीजल के व्यवसायिक वाहनों को हटाने का आदेश दिया है।

राजस्थान के पहले सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज दो जिलों अजमेर व जोधपुर में खोले जाएंगे।

उड़ान योजना के तहत राजस्थान राज्य को बेस्ट प्रोएक्टिव स्टेट अवार्ड से नवाजा गया है।

राजस्थान में कोटा जिला कलेक्टर की पहल पर कोरोनावायरस से लड़ने के लिए आयु ऐप बनाया गया है।

अवैध खनन मामले में राजस्थान को देश में दूसरा स्थान मिला है।

हाल ही में विमोचित पुस्तक " भारत में उद्यमिता"  के लेखक राज्यपाल कलराज मिश्र है। इस पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडूू ने किया है।

भड़ला सोलर पार्क को मेरकॉम इंडिया संस्थान ने विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क घोषित किया है।

राजस्थान की द्रव्यवती नदी परियोजना को स्मार्ट सिटी एंपावर्ड इंडिया अवार्ड 2019 दिया गया है।

राजस्थान के संग्राम सिंह भाटिया को संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा पदक 2019 प्रदान किया गया है।

राजस्थान की प्रिया शर्मा भारतीय वायुसेना में सातवीं महिला युद्धक विमान पायलट बनी है।

राजस्थान सरकार ने वायरस की रोकथाम के लिए RSMP ऐप चलाया है।

गुड गवर्नेंस के लिए राजस्थान राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है।

शिक्षा के अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश देने के मामलों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। प्रथम स्थान पर मध्यप्रदेश है।

कोरोनावायरस के चलते राजस्थान में मुख्यमंत्री भोजन योजना की शुरुआत की गई है। राज्य में लॉकडाउन के मद्देनजर दिहाड़ी मजदूरो तथा निराश्रितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

राजस्थान सरकार ने कोरोनावायरस के कारण खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को 2 महीनों का निशुल्क गेहूं वितरण का आदेश दिया है।

हाल ही में राजस्थान में सीएम गहलोत की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

बजट 2020-21 में बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं विकास के लिए चाचा नेहरू बाल संरक्षण कोष के गठन की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभान्वित करने में राजस्थान का देश में पांचवा स्थान है।

24 मार्च को विश्व तपेदिक दिवस(world TB day) मनाया जाता है।

ISSF विश्व कप चैंपियनशिप में राजस्थान के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
खिलाड़ी है:-अपूर्वी चंदेला, दिव्यांश पवार, मानवदित्य राठौड़, ओम प्रकाश, दर्शना राठौर।

राजस्थान में चौथे चरण का सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 की शुरुआत 2 मार्च से हुई।

ललित कला के क्षेत्र में महाराणा सज्जनसिंह सम्मान से अमृतलाल सिरोहिया को सम्मानित किया गया।

राजस्थान की महिला रेनु शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड प्रदान किया गया है।

देश के 10 शीर्ष थानों में राजस्थान के झालावाड़ जिले का बकानी थाना सातवें स्थान पर रहा है।
जबकि अंडमान निकोबार का अबेरदीन थाना सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी का उद्योग रत्न पुरस्कार मानकवंर को दिया गया है।

श्रेष्ठ बुनकर का राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार रघुवीर सिंह को दिया गया।

राजस्थान हस्तशिल्प पुरस्कार मोहनलाल को दिया गया।

30 मार्च को राजस्थान ने अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया है।

राजस्थान के कोटा जिले की पलक शर्मा ब्रिटेन में एक परीक्षा क्वालिफाई कर प्रशासनिक अधिकारी बनी है।

जयपुर की लेखिका करुणाश्री को बाल साहित्य श्री सम्मान प्रदान दिया गया।
करुणाश्री की कृति " मंजिलें भी है बाकी" के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया है।

राज्य सरकार ने 908 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है। टिड्डीयों के कारण इन गांवों की फसल बर्बाद हो गयी थी।

राजस्थान के जितेंद्र सिंह को इथोपिया देश में सम्मानित किया गया है।

कमरों को खुशबूदार और ठंडा करने के लिए खस घास का उपयोग किया जाता है।

कैग रिपोर्ट में राजस्थान में 2018 में 47% राशन कार्ड जाली पाए गए है।

राजस्थान में दूसरे शिशु के जन्म पर जननी को सहायता देने के लिए इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना शुरू की गई है। यह योजना चलाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।

बाल साहित्यकार गोविंद शर्मा को काव्या सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण के लिए अरविंद विश्नोई को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020 प्रदान किया गया है।

इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम की सूची में राजस्थान के 10 विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री राज नीर योजना

13 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है, कि राज्य में मुख्यमंत्री राज नीर योजना लागू की जाएगी जिसके तहत राज्य के शहरी क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक जल खपत 15000 लीटर से कम होने पर जल शुल्क माफ किया जाएगा।
इसके लिए खराब पड़े वाटर मीटरों को स्मार्ट वाटर मीटरों से बदला जाएगा। पहले चरण में एक लाख से अधिक आबादी वाले 29 शहरों में आगामी 3 वर्षों में 10 लाख वाटर मीटर बदले जाएंगे। इसके लिए वित्त वर्ष 2020-21 में 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा रहा है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को 55 एलपीसीडी निःशुल्क पेयजल आपूर्ति की जाएगी तथा मरूस्थलीय क्षेत्रों में 70 एलपीसीडी तक जल उपभोग माफ रहेगा।

कृषि क्षेत्र में नए निवेश के लिए थार योजना

13 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है, कि कृषि क्षेत्र में नए निवेश के लिए ट्रांसफॉर्मिंग एंड हार्वेस्टिंग एग्रीकल्चर एंड अलाइड सेक्टर इन राजस्थान (थार) योजना लाई जाएगी।
इसके माध्यम से खेती में लागत को कम करना, किसानों की आमदनी में वृद्धि करना, कृषि प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करना, कृषि में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़़ावा देना तथा राज्य के कृषि एवं संबंधित उत्पादों को ब्रांड राजस्थान के तहत देश एवं दुनिया के बाजारों तक पहुंचाने आदि नवाचार शामिल होंगे।

इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना

सरकार ने 17 March 2020 को  पहल करते हुए इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत पांच साल
में 3 लाख 75 हजार लाभार्थियों पर 225 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है।
यह राशि माता के खाते में अलग-अलग चरणों में निर्धारित शर्ते पूरी करने पर दी जाएगी। नई महिला नीति 2020 के तहत प्रदेश स्तर पर इस योजना की मॉनिटरिंग की जाएगी।
प्रदेश के चार जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ में महिलाओं को दूसरी संतान के जन्म पर 6
हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
 इन जिलों में पोषण के संकेतक राजस्थान के औसत की तुलना में कम होने के कारण इन पर विशेष ध्यान देने के लिए इनका चयन किया गया है।
गौरतलब है, कि वर्ष 2018-19 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मातृ वन्दना सप्ताह के समापन समारोह में पश्चिम जोन में अधिकतम लक्ष्य अर्जित करने पर राजस्थान राज्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
यह योजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पूरक होगी जो पहले बच्चे के जन्म के लिए ₹5,000 प्रदान करती है।

इस योजना में 100% अंशदान राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

1 Comments