आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 8 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 7 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें


7 April 2020 Current Affairs

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई
7 अप्रैल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना हुई। इसके 194 देश सदस्य है।
यह संयुक्त राष्ट्र संघ की सहयोगी शाखा के रूप में कार्य करता है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में है।
इसके वर्तमान महानिदेशक इथोपिया के डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस है।
प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2020 की थीम Support Nurses and Midwives है।

आधुनिक नर्सिंग आंदोलन का जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200वीं जयंती को मनाने के लिए विश्व स्वास्थ संगठन ने वर्ष 2020 को ईयर ऑफ नर्स एंड मिडवाइज के रूप में चिन्हित किया है।

इटली की 104 वर्षीय अदा जोनुसो कोरोनावायरस से मुक्त होने वाली दुनिया की सबसे अधिक उम्र की महिला है।

सांसदों का वेतन 30 फीसद कटेगा, 2 साल तक नहीं मिलेगी सांसद निधि

केंद्र सरकार ने संसद सदस्य अधिनियम 1954 के वेतन, भत्ते और पेंशन में संशोधन का अध्यादेश मंजूर किया है। जो 1 अप्रैल 2020 से 1 साल के लिए अमल में रहेगा।
इसके तहत दोनों सदनों के 790 सांसदों के वेतन से 1 साल तक 30% की राशि कटेगी
साथ ही हर साल प्रत्येक सांसद को मिलने वाली पांच करोड रुपए की सांसद निधि भी दो साल तक सरकार की संचित निधि में जाएगी
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों ने भी स्वेच्छा से साल भर तक 30% कम वेतन लेने का फैसला किया है।

केंद्रीय कैबिनेट ने MPLADS (Members of Parliament Local Area Development Scheme) को अगले कितने वर्षों के लिए स्थगित कर दिया है ? - 2 वर्ष

आईआईटी रुड़की ने प्राण-वायु नामक पोर्टेबल वेंटिलेटर तैयार किया है।

लाइफलाइन उड़ान पहल
भारत में कोविड-19 के खिलाफ लड़ने में सहायता के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा लाइफलाइन उड़ान पहल लांच की गई है जिसके तहत पूरे देश में आवश्यक उपकरणों और दवाओं के परिवहन के लिए विमानों का उपयोग किया जाएगा।

न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में एक बाघिन कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई है। यह पहला मामला है कि कोई जानवर कोविड-19 संक्रमित पाया गया है।

मलयालम भाषा के मशहूर संगीतकार एमके अर्जुन का हाल ही में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही 6 अप्रैल को खेल में प्रगति और शांति बनाए रखने का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया है।
International Day of sport for development and peace.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पेटा इंडिया ने हीरो टू एनिमल्स अवार्ड से सम्मानित किया है।
उन्हें कोरोनावायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान राज्य में सामुदायिक पशुओं को खिलाने के लिए धन आवंटित करने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

तीन बार ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकी गीतकार, गायक और गिटारवादक बिल विदर का निधन हो गया है।

5 अप्रैल 2020 को पहला संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाया गया है।
यह दिन लोगों को आत्मचिंतन करने और अपनी अंतरात्मा की सुनकर सही रास्ते पर चलने के लिए मनाया गया है।

8 April 2020 Current Affairs

अनुराग श्रीवास्तव, रवीश कुमार के स्थान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बने हैं।
रवीश कुमार को ऑस्ट्रिया में भारत का राजदूत बनाया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं जिन्हें कोरोनावायरस के कारण काम छोड़ना पड़ा है।

विजडन पुरस्कार 2019
विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर - बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर - एलेक्स पैरी (ऑस्ट्रेलिया)
टी-20 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर - आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)
वर्ष के क्रिकेटर - पैट कमिंस, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स पैरी (ऑस्ट्रेलिया), जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड), सिमोन हार्पर (दक्षिण अफ्रीका)

बेन स्टोक्स से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली को लगातार तीन बार यह अवार्ड मिला था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर खर्च की जाने वाली धनराशि पर रोक लगा दी है।

प्रवीण राव को साल 2020-21 के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम NASSCOM) का नया चेयरपर्सन बनाया गया है।

नासा ने साल 2024 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहला मानव शिविर आर्टेमिस स्थापित करने की योजना का ऐलान किया है।

कोरोनावायरस महामारी के कारण ब्रिटिश ओपन गोल्फ 1945 के बाद पहली बार रद्द कर दिया गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने Bione नामक एक स्टार्टअप द्वारा डिजाइन भारत की पहली होम स्क्रीनिंग टेस्ट किट को मंजूरी दी है।

कन्नड़ सिनेमा के प्रसिद्ध कॉमेडियन बुलेट प्रकाश का हाल ही में 44 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल के प्रति उनके लगाव के कारण उन्हें बुलेट नाम दिया गया था।

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों के लिए कोरोनावायरस का मुफ्त परीक्षण और उपचार प्रदान करने का निर्णय लिया है।

लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल का हाल ही में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर स्टीफन ओकीफी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

9 April 2020 Current Affairs

समाधान चैलेंज
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए समाधान चैलेंज शुरू किया है।
इस चैलेंज का उद्देश्य छात्रों को नई खोज करने और नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है और उन समाधानों के साथ आना है जो कोविड-19 से लड़ने में मदद करेंगे।

डिजीलॉकर राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी घोषित
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने डिजीलॉकर को एकमात्र राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी (NAD) घोषित किया है।
डिजिटल लॉकर भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का अहम हिस्सा है। जो कि दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखता है। जिससे उपयोगकर्ता आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेजों को कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।

इंडोर हॉकी विश्वकप के छठे संस्करण की मेजबानी बेल्जियम 3 से 7 फरवरी 2021 तक करेगा।

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी सबसे अमीर लोगों की सूची में 17वें स्थान पर है।

हाल ही दिल्ली में कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए दक्षिण कोरिया की तर्ज पर 5टी प्लान जारी किया गया है।
5T में परीक्षण, अनुरेखण, उपचार, टीमवर्क और ट्रैकिंग शामिल है।

भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारतमाला योजना के तहत वित्त वर्ष 2019-20 में कितने किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया ? - 3,979 किलोमीटर
भारतमाला योजना को 2015 में लांच किया गया था। इस योजना के तहत 65,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

छत्तीसगढ़ में होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए रक्षा सर्व नामक ऐप लॉन्च किया गया है।

थाईलैंड और मलेशिया को टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अमेरिका के प्रसिद्ध अभिनेता फॉरेस्ट कॉम्पटन का कोविड-19 संक्रमण के कारण 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उल्लेखनीय है कि फॉरेस्ट कॉम्पटन ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था।

किस राज्य में तितली एवं उसके पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य के तिरुचिरापल्ली में ट्रॉपिकल बटरफ्लाई कंजर्वेटरी का विकास किया गया है ? - तमिलनाडु

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments