आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 2 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 1 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

1 April 2020 Current Affairs

इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी
31 मार्च को इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी मनाया गया है।
यह दिन दुनिया भर में ट्रांसजेंडर लोगों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने और समाज में दिए गए उनके योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है।

हर्ड इम्यूनिटी क्या होती है ?
किसी नए वायरस या बैक्टीरिया के फैलने पर समाज के द्वारा विकसित की गई प्रतिरोधक क्षमता जो कि समय के साथ मजबूत होती जाती है, को हर्ड इम्यूनिटी या सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता कहा जाता है।

सोडियम हाइपोक्लोराइट है ?
यह एक विशेष रसायन होता है, जो किसी सतह पर पैदा होने वाले बैक्टीरिया एवं वायरस को नष्ट कर देता है।
सामान्यतः स्विमिंग पूल को सैनिटाइज करने में इसी रसायन का उपयोग किया जाता है।
इसका रासायनिक सूत्र NaOCl अथवा NaClO होता है।
इसके 1% के घोल को उपयोग में लिया जाता है।

थ्वेट्स ग्लेशियर क्या है ?
यह अंटार्कटिका में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से सबसे तेजी से पिघलने वाले ग्लेशियरों में से एक है।
हाल ही नासा ने इस ग्लेशियर में 300 मीटर लंबे छेद की खोज की है, जिसके कारण समुद्र में एक द्वीप उभर आया है।
6 लाख 34 हजार वर्ग फीट के इस द्वीप का नाम ग्रीक देवता थोर की पत्नी सिफ के नाम पर रखा गया है।
सिफ ग्रीक मिथकों में प्रजनन और परिवार की देवी माना जाता है।

हाल ही दक्षिण अफ्रीका में जन्में डेवोन कानवे को आईसीसी ने न्यूजीलैंड टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई ?
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 में की गई।
प्रथम विश्व युद्ध से उपजे आर्थिक संकटों से उबरने के लिए इसकी स्थापना की गई।
शुरुआत में रिजर्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था, जिसे 1937 में स्थाई रूप से मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया।
1 जनवरी 1949 को इस बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास है।

विभिन्न रेटिंग एजेंसियों ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाया है -

एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.2% से घटाकर 3.5% रहने का अनुमान लगाया है।
इंडिया रेटिंग्स = 3.6%
मूडीज इन्वेस्टर्स = 2.5%
फिच सॉल्यूशंस  = 4.6%
जीडीपी वृद्धि दर के अनुमानों में गिरावट का मुख्य कारण एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 प्रकोप के कारण उत्पादन में कमी है।
किसी भी देश की घरेलू सीमाओं के भीतर किसी एक वित्त वर्ष में उत्पादित की गई सभी अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी कहलाता है।

हाल ही कोविड-19 महामारी के चलते लांच किए गए ऐप

राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य में नागरिकों और कंपनी के कर्मचारियों को जरूरी परिस्थितियों में बाहर निकलने की अनुमति देने के लिए RajCop Citizens App लॉन्च किया गया है।

भारत सरकार ने कोरोनावायरस ट्रैकिंग ऐप कोरोना कवच लॉन्च किया है।

आईआईटी बॉम्बे ने कोविड-19 से संक्रमित लोगों पर नजर रखने तथा महामारी को फैलने से रोकने के लिए CORONTINE नामक मोबाइल एप लॉन्च किया है।

झारखंड राज्य सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के वितरण से जुड़े सभी लोगों को ई-पास जारी करने के लिए प्रज्ञाम नामक मोबाइल एप लॉन्च किया है।

कर्नाटक राज्य सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने तथा संक्रमित व्यक्तियों की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए Corona Watch नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए एक पोर्टल Stranded in India लॉन्च किया है।

आईसीआईसीआई बैंक ने व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा की शुरुआत की है।

कंपनी फ्रेश स्टार्ट स्कीम 2020
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी फ्रेश स्टार्ट स्कीम 2020 शुरू की है।
यह योजना कोविड-19 महामारी के दौरान कानून का पालन करने वाली कंपनियों और सीमित देयता भागीदारी (LLP) को राहत देने के लिए शुरू की गई है।
केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों  की मंत्री निर्मला सीतारमण है।

तमिलनाडु राज्य सरकार ने मोदी किचन सुविधा शुरू की है।
मोदी किचन का उद्देश्य 10 किलोमीटर के दायरे में खाना पहुंचाना है।

हाल ही तमिलनाडु की प्रसिद्ध लोक गायिका और अभिनेत्री परवई मुनियाम्मा का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

हाल ही प्रसिद्ध जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा का कोरोनावायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है।

पीएम केयर्स फंड में प्रमुख कंपनियों की सहयोग राशि -
टाटा समूह = 1500 करोड़ रुपये
रिलायंस इंडस्ट्रीज = 500 करोड़ रुपये
लार्सन एंड टुब्रो = 150 करोड़ रुपये
पतंजलि आयुर्वेद = 25 करोड़ रुपये


भारतीय रेलवे ने कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी से निपटने की तैयारियों के तहत ट्रेनों के 20,000 से अधिक कोचों को क्वारेंटीन एवं आइसोलेशन वार्डों में बदलने का निर्णय लिया है।
इस कदम से 3 लाख बिस्तरों की क्षमता सृजित होगी।

2 April 2020 Current Affairs


इंस्टेक्स क्या है ?

इंस्टेक्स यानी इंस्ट्रूमेंट इन सपोर्ट ऑफ ट्रेड एक्सचेंज, फ्रांस ब्रिटेन और जर्मनी द्वारा ईरान के साथ प्रारंभ की गई एक वस्तु विनिमय प्रणाली है।
इस प्रणाली का उद्देश्य डॉलर का प्रयोग न करते हुए ईरान पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को अनदेखा करते हुए ईरान के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करना है।

1 अप्रैल से गूगल टैक्स लागू हो गया है

ऐसी कंपनियां जिनके स्थाई कार्यालय भारत में नहीं है लेकिन ऑनलाइन वे देश में उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराती हैं और विज्ञापन से कमाई करती हैं।
उनकी इस कमाई पर लगने वाले इक्विलाइजेशन लेवी को सामान्य भाषा में गूगल टैक्स का जाता है।

जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल लागू

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल लागू कर दिया है।
जम्मू कश्मीर में 15 साल से रह रहे नागरिक तथा बच्चे जिन्होंने 7 वर्ष तक प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई की है और 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है वे सभी डोमिसाइल (मूल निवासी) होंगे।
साथ ही केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को भी समाप्त कर दिया है।

भारतीय मूल की प्रसिद्ध विषाणु विज्ञानी गीता रामजी का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते सबसे पुराना ग्रैंडस्लैम  टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन रद्द कर दिया गया है।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट रद्द किया गया है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 टलने के बाद अब अगले वर्ष कब आयोजित किए जाएंगे ? - 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक
पैरा ओलंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक किया जाएगा।

स्टार वार्स में मेजर इमेट का किरदार निभाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता एंड्रीयू जैक का कोरोनावायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है।

छह बैंकों का 4 बैंकों में विलय
1 अप्रैल से 6 बैंकों का सरकारी क्षेत्र के चार अलग-अलग बैंकों में विलय लागू हो गया है।
1. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स एवं यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पीएनबी में किया गया है।
2. सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में किया गया है।
3. आंध्रा बैंक व कॉरपोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में किया गया है।
4. इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में किया गया है।
गौरतलब है कि 30 अगस्त 2019 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक विलय की घोषणा करते हुए कहा था कि भारतीय इकोनॉमी को 5 लाख करोड़ डॉलर का आकार देने में इस फैसले से मदद मिलेगी।

विलय के बाद पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।
केनरा बैंक देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।
यूनियन बैंक देश का पांचवा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।
इंडियन बैंक देश का सातवां सबसे बड़ा बैंक बन गया है।

विलय के बाद सरकारी क्षेत्र के बैंकों की संख्या 18 से घटकर 12 रह गई है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कोविड-19 के बारे में नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए #IndiaFightsCorona नामक ट्विटर हैंडल लॉन्च किया है।

उत्तरी मैसेडोनिया गणराज्य, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 30वां सदस्य बना है।
नाटो उत्तरी अमेरिकी और 30 यूरोपीय देशों के बीच एक अंतर सरकारी सैन्य गठबंधन है।
इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।
नाटो के वर्तमान प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग है।

स्पेन की प्रिंसेस मारिया टेरेसा कोविड-19 से मरने वाली शाही परिवार की पहली सदस्य बन गई है।
वह अपने मुखर विचारों और एक्टिविस्ट कार्यों के लिए जानी जाती थी, जिसके कारण उन्हें रेड प्रिंसेस कहा जाता था।
मारिया टेरेसा का जन्म 28 जुलाई 1933 को हुआ था।

नासा का SUNRISE मिशन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 30 मार्च 2020 को सन रेडियो इंटरफेरोमीटर स्पेस एक्सपेरिमेंट (SUNRISE) मिशन की घोषणा की है।
इस मिशन के द्वारा सूर्य के विशालकाय सौर कण तूफानों का अध्ययन किया जाएगा, जिससे भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों को सौर तूफानों से बचाने में मदद मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए टीम-11 नामक अंतर विभागीय समिति का गठन किया है।
इस समिति का प्रमुख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने 1 अप्रैल से गैर-निवासी भारतीयों (NRI) को सरकारी बॉन्ड में निवेश करने के लिए Fully Accessible Route पहल की शुरुआत की है।

आईआईटी बॉम्बे ने एक पोर्टेबल UV सैनिटाइजर विकसित किया है, जो कि वॉलेट, पर्स एवं अन्य छोटी वस्तुओं को बैक्टीरिया रहित बना सकता है।

हाल ही प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन हो गया है।
अर्जुन देव History of the world : From the Late 19th to the earlt 20th century पुस्तक के लेखक थे।
उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में भी इतिहासकार के रूप में कार्य किया था।

ओडिशा दिवस 1 अप्रैल
प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को ओडिशा या उत्कल दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि 1 अप्रैल 1936 को उड़ीसा को संयुक्त बंगाल-बिहार-उड़ीसा प्रांत से अलग किया गया था।

3 April 2020 Current Affairs

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस
2 अप्रैल को वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जाता है।
ऑटिज्म तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाली समस्या है।
प्रभावित व्यक्ति को बातचीत करने में कठिनाई आती है, मस्तिष्क विकास में बाधा और दोहराने का व्यवहार जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इस वर्ष की थीम - The Transition to Adulthood.
वर्ष 2008 में 2 अप्रैल को पहला विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया था।

गूगल ने भारत में लॉन्च किए गए अपने नेबरली ऐप की सेवाएं बंद करने की घोषणा की है।
इस ऐप से पड़ोसी के माध्यम से लोगों को अपने सवालों के जवाब मिलते थे। इस ऐप को मई 2018 में लांच किया गया था।
इस ऐप को पहले मुंबई में लांच किया गया था।

हाल ही स्वर्ण मंदिर अमृतसर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह खालसा का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
वे गुरबाणी की सभी 31 रागों के जानकार थे।
2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था।

सीमित ओवरों की क्रिकेट में बारिश से प्रभावित मैचों के लिए डकवर्थ लुईस-स्टर्न विधि तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले गणितज्ञ टोनी लुईस का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के अनुसार देश में एक अप्रैल 2020 से बीएस-6 ईंधन की आपूर्ति शुरू हो गई है।

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम राज्य कानूनों का अनुकूलन आदेश 2020 के तहत जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) की धारा 10 और 14 को हटा दिया है।
इस आदेश के तहत पीएसए के तहत बंदी जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को अन्य राज्यों और प्रदेशों की जेलों में भी आसानी से स्थानांतरित किया जा सकेगा।

जस्टिस रजनीश ओसवाल

जस्टिस रजनीश ओसवाल जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार भारतीय संविधान की शपथ लेकर पदभार ग्रहण करने वाले पहले जस्टिस बने हैं।
जस्टिस रजनीश ओसवाल को हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने शपथ दिलवाई।

आरोग्य सेतु ऐप
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कोविड-19 संक्रमण को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु नामक ऐप लॉन्च किया है।

कोविड 19 से जुड़ी शिकायतों पर निगरानी रखने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड लॉन्च किया है।

हाल ही एमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया है।
एडम स्लेसिंगर पॉप रॉक बैंड फाउंटेन ऑफ वेन के सह-संस्थापक थे।

हाल ही नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी भौतिक विज्ञानी फिलिप वारेन एंडरसन का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

कोरोना वायरस के कारण 2021 में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया है।
इस चैंपियनशिप को 6 से 15 अगस्त 2021 तक यूजीन, ओरेगन में आयोजित किया जाना था।

ग्लासगो में नवंबर में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को कोविड-19 के कारण 2021 के लिए स्थगित कर दिया गया है।

फोनपे ने कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए कोरोना केयर नामक बीमा पॉलिसी लांच की है।

विश्व बैंक की ईस्ट एशिया एंड पेसिफिक इन द टाइम ऑफ कोविड-19 नामक रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी एशिया और प्रशांत में कोरोनावायरस के कारण लगभग 11 मिलियन लोग गरीबी से प्रभावित हो सकते हैं।

विश्व बैंक ने भारत सरकार को कोविड-19 से निपटने और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की परियोजनाओं के लिए एक बिलियन डॉलर देने की पेशकश की है।

भारत सरकार ने अपनी विदेश व्यापार नीति 2015-20 का 2021 तक विस्तार करने की योजना बनाई है।
इसके तहत Export Promotion Capital Goods (EPCG) और ड्यूटी फ्री आयात प्राधिकरण जैसी निर्यात योजनाओं को 1 वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा।
इस नीति का उद्देश्य 2020 तक विश्व व्यापार में भारत का निर्यात हिस्सा दो प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत पर पहुंचाना है।

Click to join Springboard Academy Jaipur Youtube Online Classes


SAVE WATER


Post a Comment

0 Comments