आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 20 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 19 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

19 April 2020 Current Affairs

भारत ने किया एफडीआई नीति में बदलाव

कोरोना महामारी के मद्देनजर भारतीय कंपनियों के अवसरवादी अधिग्रहण के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने 17 अप्रैल 2020 को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियम कठोर कर दिए हैं।
सरकार ने भारत की सीमा से लगते देशों से आने वाले एफडीआई के लिए सरकारी मंजूरी अनिवार्य कर दी है।
गौरतलब है कि अभी तक ऐसे निवेश ऑटोमेटिक रूट से होते थे और रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, मीडिया, फार्मास्युटिकल्स और इंश्योरेंस सेक्टर को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में विदेशी निवेश के लिए सरकार की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होती थी।
नई एफडीआई नीति के तहत सरकार की मंजूरी के बिना भारत के 7 पड़ोसी देशों की कंपनियां भारतीय घरेलू कंपनियों का अधिग्रहण नहीं कर सकेंगी।
सात देश - चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान
उल्लेखनीय है कि हाल ही पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने एचडीएफसी में अपनी हिस्सेदारी 0.8% से बढ़ाकर 1.01% कर दी थी।

रोहित और धोनी आईपीएल के महानतम कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल इतिहास का ऑलटाइम महानतम कप्तान चुना गया है।
रोहित के नेतृत्व में मुंबई ने 4 बार जबकि धौनी के नेतृत्व में चेन्नई ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है।

विश्व यकृत दिवस 19 अप्रैल (World liver day)
यकृत संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस मनाया जाता है।

नासा ने घोषणा की है कि वह 27 मई 2020 को अंतरिक्ष यात्रियों की उड़ान को लांच करेगा।
यह एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी का पहला क्रू लॉन्च होगा।

कोरोना से जंग में भारत के प्रयासों के प्रति सम्मान दर्शाने के लिए स्विट्जरलैंड ने 18 अप्रैल को अपने सबसे ऊंचे पर्वत माउंट मैटरहॉर्न पर रोशनी से भारतीय तिरंगा बनाया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को हर महीने ₹10000 सम्मान के रूप में देने की घोषणा की है।

भारतीय डाक ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी पर रहते हुए बीमारी का शिकार हो जाने पर कर्मचारियों को 10 लाख रूपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

पीके पुरवार महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने है।

दिल्ली राज्य सरकार ने Assess Koro Na नमक मोबाइल एप लॉन्च किया है।

हाल ही टीवीएस मोटर कंपनी ने ब्रिटिश स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल ब्रांड नॉर्टन का अधिग्रहण किया है।

20 April 2020 Current Affairs

कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल राष्ट्रपति कोविंद के बराबर होगा।

कोरोना महामारी के चलते पारदर्शी ई-गवर्नेंस डिलीवरी को सक्षम बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड इंडिया सेवा नामक एक आपसी संवाद मंच की शुरुआत की है।

आरबीआई ने पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावना नहीं होने के कारण म्हापसा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ गोवा लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

मणिपुर राज्य सरकार ने कॉमिक पाठ्य पुस्तकों का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण लांच किया है।
इन पुस्तकों का लाभ www.manipureducation.gov.in वेबसाइट से उठाया जा सकता है।

हाल ही गार्टनर के डिजिटल वर्कप्लेस सर्वे 2019 के अनुसार भारत विश्व का सबसे डिजिटल रूप से कुशल देश है।

हाल ही आरोग्य सेतु ऐप विश्व में सबसे तेज 50 मिलियन से अधिक डाउनलोड होने वाला ऐप बना है।

हाल ही में लांच Shuttling to the top : the story of P.V. Sindhu पुस्तक के लेखक कौन है ? - वी कृष्णास्वामी

राजस्थान में ई-लर्निंग परियोजना SMILE लांच की गई है।
SMILE = Social Media Interface for Learning Engagement.

21 April 2020 Current Affairs

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए केंद्र सरकार को कामकाज के लिए तात्कालिक नकदी की जरूरत के लिए उधार की सीमा 1.2 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दी है।
इससे पहले भी रिजर्व बैंक ने राज्यों के लिए उनकी खर्च जरूरतों को पूरा करने के लिए अर्थोपाय ऋण की सीमा को 30% से बढ़ाकर 60% कर दिया था।

सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल
भारत सरकार प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस मनाती है।
इस दिन भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में स्वतंत्रता के बाद पहली बार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया था।
2006 में पहली बार सिविल सेवा दिवस मनाया गया था।

विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस 21 अप्रैल
प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इन्नोवेशन डे मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 25 मई 2001 को कनाडा के टोरंटो से हुई थी।
इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के संबंध में आने वाली समस्याओं के समाधान करने में रचनात्मकता और नवाचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

हाल ही गोवा कोविड-19 से मुक्त होने वाला भारत का पहला राज्य बना है। दूसरा - मणिपुर।

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने पंचायती राज अधिनियम 1994 में संशोधन करके राज्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल को 5 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष कर दिया है।

अघारकरअनुसंधान संस्थान पुणे के शोधकर्ताओं ने रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए Bug sniffer नामक सेंसर विकसित किया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची जारी की गई है। इस सूची को पांच क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है।
1. अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के वाहक के तौर पर भाषा सहित मौखिक परंपराएं और अभिव्यक्तियां।
2. प्रदर्शन कलाएं
3. सामाजिक प्रथाएं, रीति-रिवाज और उत्सव घटनाक्रम।
4. प्रकृति और विषय से संबंधित ज्ञान तथा प्रथाएं
5. पारंपरिक शिल्प कारिता।

हाल ही अमेरिका के प्रसिद्ध एनिमेटर और फिल्म निर्देशक जीन डिच का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
ऑस्कर विजेता जीन डिच को प्रसिद्ध कार्टून कैरेक्टर्स टॉम एंड जेरी के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

ग्रीम स्मिथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका के स्थाई निदेशक बने है।

20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस मनाया जाता है।
पहला चीनी भाषा दिवस साल 2010 में 12 नवंबर को मनाया गया था लेकिन 2011 के बाद से इसे प्रतिवर्ष 20 अप्रैल को मनाया जाता है।
इस दिवस को चीनी अक्षरों के आविष्कारक कंगीजी को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।

कोरोना महामारी के चलते केरल राज्य में हिंदुओं के प्रमुख त्यौहार त्रिशूल पुरम उत्सव को नहीं मनाया गया है।

फेक न्यूज़ पर लगाम लगाने के उद्देश्य से फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम के लिए भारतीय फैक्ट चेकिंग वेबसाइट बूम के साथ साझेदारी की है।

आईआईटी रोपड़ ने आइसोलेशन वार्ड में रखे गए कोविड-19 मरीजों को बिना किसी के संपर्क में आए दवाइयां और भोजन परोसने के लिए wardbot विकसित किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments