आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 17 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 16 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

16 April 2020 Current Affairs

15 अप्रैल 2011 को सचिन तेंदुलकर आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने थे।

11 अप्रैल को राष्ट्रीय पालतू दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय पालतू दिवस की स्थापना कॉलिन पागे ने साल 2006 में की थी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2021 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
भारत के साथ चार अन्य देशों न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने 20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ संगठन को अमेरिका द्वारा दी जाने वाली सालाना फंडिंग को रोक दिया है। ट्रंप के अनुसार डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को लेकर गलत प्रबंधन किया और चीन में इसके प्रसार को छुपाया।
गौरतलब है कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सालाना 50 करोड़ डॉलर देता है।

16 अप्रैल 1853 को भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच चली थी।

स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के मामले में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत एशिया का नंबर वन स्पोर्ट्स टेक देश बन गया है।

विश्व कला दिवस 15 अप्रैल
प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को कला के विकास, प्रचार-प्रसार और कला को बढ़ावा देने के लिए विश्व कला दिवस मनाया जाता है।
विश्व कला दिवस इटली के महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतकार, यांत्रिक इंजीनियर लियोनार्डो दा विंची की याद में मनाया जाता है। इसी दिन उनका जन्म हुआ था।

सहयोग
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने सहयोग नामक एक एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफॉर्म बनाया है।
यह मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का पूरक होगा।
इस मोबाइल ऐप का उद्देश्य कोरोना महामारी के दौरान निर्णय लेने में मदद करना और रिकवरी चरण में सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को संभालने के लिए क्षेत्र विशिष्ट रणनीतियों का सहयोग करना है।
DST = Department of Science & Technology.

गोवा कोविड-19 मरीजों के लिए आयुर्वेद का उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने उत्तर प्रदेश को कोविड-19 महामारी की पूल टेस्टिंग शुरू करने की अनुमति दी है जिससे उत्तर प्रदेश पूल टेस्टिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी टाटा पावर ने सामाजिक नवाचार के लिए एडिसन अवार्ड जीता है।
इस पुरस्कार की शुरुआत 1987 में थॉमस अल्वा एडिसन (1847-1931) की याद में की गई।

13 अप्रैल 2020 को अटल नवाचार मिशन और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने नीति आयोग के साथ मिलकर कंप्यूटर सक्षम सॉफ्टवेयर सिस्टम CollabCAD लॉन्च किया है।
इस पहल का उद्देश्य संपूर्ण देश में अटल टिंकरिंग लैबोरेट्रीज के छात्रों को रचनात्मकता और कल्पना से युक्त प्रवाह के साथ 3-डी डिजाइन बनाने और संशोधित करने हेतु एक मंच प्रदान करना है।

नियरबाई स्पॉट
यह गूगल की पहल है, जो कि आवश्यक चीजों को बेचने वाले स्थानीय स्टोरों की जानकारी देती है।

हाल ही अमेरिका के प्रसिद्ध गोल्फर डॉग सैंडर्स का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत के कई स्थलों की संस्कृति और विरासत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए देखो अपना देश नामक एक वेबिनार श्रृंखला शुरू की है।

स्विट्जरलैंड के पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चैपोर्ट का कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते 27 जून को फ्रांस में शुरू होने वाले विश्व के सबसे प्रसिद्ध साइकिल रेस टूर्नामेंट टूर डी फ्रांस को स्थगित कर दिया गया है।

17 April 2020 Current Affairs

17 अप्रैल 1962 में विश्व में पोलियो वैक्सीन को बच्चों को पिलाने की मंजूरी मिली थी। उल्लेखनीय है कि इस वैक्सीन को अल्बर्ट साबिन ने विकसित किया था।
27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया।

17 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।

फेईफेई
चीन में अक्टूबर 2020 में होने वाले चौथे एशियाई पैरा खेलों के शुभंकर फेईफेई का अनावरण किया गया है।
इसका डिजाइन दैवीय पक्षी से प्रेरित है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लॉकडाउन के मद्देनजर सबसे दूरस्थ स्थानों पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ऑपरेशन उड़ान लॉन्च किया है।

भारत में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अपराध घोषित कर दिया गया है।

29 जून 2020 से चीन में आयोजित होने वाले यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44वां सत्र स्थगित कर दिया गया है।

उपन्यास द स्पार्टन कोर्ट के लिए लेखक अब्देलौहाब अस्साऊई को 13वें इंटरनेशनल अरब फिक्शन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पोकरस्टार्स इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बने हैं।

अजय महाजन क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स के नए एमडी और सीईओ बने है।

15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया था। इसलिए प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है।

भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कोविड-19 संक्रमित रोगियों से नमूने प्राप्त करने के लिए COVSACK कियॉस्क विकसित की है।

भारतीय स्टेट बैंक ने 30 जून 2020 तक एटीएम से लेनदेन और किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर लगने वाला सेवा शुल्क माफ कर दिया है।

आंध्र प्रदेश ने कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए वाईएसआर निर्माण और कोविड-19 पोर्टल लांच किया है।

18 April 2020 Current Affairs

किसान रथ मोबाइल ऐप
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्नों और जल्द खराब होने वाली वस्तुओं के परिवहन की सुविधा के लिए किसान रथ मोबाइल एप लॉन्च किया है।
इस ऐप की मदद से किसान अपने क्षेत्र में मौजूद वाहन बुला सकेंगे।

विश्व हीमोफीलिया दिवस 17 अप्रैल
प्रतिवर्ष 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।
हीमोफीलिया एक प्रकार का अनुवांशिक रोग है।
2020 का विषय - Get + Involved है।

वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) इंडिया ने शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को अपने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम का एंबेसडर बनाया है।

18 अप्रैल 1946 को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना की गई। इसके पैनल में 15 जज होते हैं जिनका कार्यकाल 9 वर्ष है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय नीदरलैंड के हेग शहर में है।

विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल
1983 में यूनेस्को की 22वीं आमसभा में प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाने की घोषणा की गई।
2020 का विषय - साझी संस्कृति, साझी विरासत, साझी जिम्मेदारी।
भारत के 38 स्थलों को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।

भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकी रामाकृष्णन को ब्रिटिश कोरोना विशेषज्ञ समिति में शामिल किया गया है।

राजस्थान कोरोनावायरस की जांच हेतु रैपिड टेस्ट शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

17 अप्रैल को आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट को 4% से घटाकर 3.75% कर दिया है।
साथ ही आरबीआई ने टीएलटीआरओ के तहत सूक्ष्म वित्तीय संस्थान और एनबीएफसी को 50000 करोड रुपए की मदद का ऐलान किया है।

कृषि मंत्रालय ने फसल वर्ष 2020-21 में देश में खाद्यान्नों का कुल उत्पादन 63.5 लाख टन बढ़ाकर 29.83 करोड़ टन करने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को दुबई स्थित क्रिकेट अकादमी क्रिककिंगडम अकादमी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

मून जे इन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की सत्ताधारी लोकतांत्रिक पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव जीता है।
इस प्रकार मून जे इन वापिस दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया कोविड-19 महामारी के बीच राष्ट्रीय चुनाव कराने वाला पहला देश है।

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) भारत में 500 मिलियन डॉलर की परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, इससे भारत को अपनी स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को फलों और सब्जियों की होम डिलीवरी की सुविधा देने के लिए Cghaat वेबसाइट लांच की है।

हाल ही भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी आर वी भुस्कुटे का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

हाल ही अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के अध्यक्ष तामस अजान ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments