आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 14 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स ।। 13 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें


13 April 2020 Current Affairs

13 अप्रैल 1984 को भारत ने सियाचिन ग्लेशियर पर पाकिस्तान के कब्जे की कोशिश को नाकाम करने के लिए ऑपरेशन मेघदूत लांच किया था। इस ऑपरेशन को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में अंजाम दिया गया।
अतः भारतीय सेना के साहस की याद में 13 अप्रैल को सियाचिन दिवस मनाया जाता है।
ऑपरेशन मेघदूत का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल प्रेमनाथ हून ने किया था।

युक्ति पोर्टल लॉन्च
केंद्र सरकार ने युक्ति (यंग इंडिया कॉम्बैटिंग कोविड विद नॉलेज) के नाम से नया पोर्टल लॉन्च किया है।
पोर्टल से विद्यार्थियों को चुनौतियों का समाधान सुझाने व शारीरिक और मानसिक फिटनेस में मदद मिलेगी।
यह पोर्टल मानव संसाधन विकास मंत्रालय और शैक्षणिक संस्थानों की पहलों को रिकॉर्ड और मॉनिटर करने के लिए लांच किया गया है।
YUKTI = Young India Combating COVID with Knowledge, Technology and Innovation.

ब्रिटेन के लीजेंड फॉर्मूला-1 रेसर स्टर्लिंग मॉस का निधन हो गया है।
मॉस कभी भी फॉर्मूला वन रेस खिताब नहीं जीत सके थे लेकिन वह चार बार उपविजेता बने थे।

हरियाणा के बरौदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक 75 वर्षीय श्रीकृष्ण हुड्डा का निधन हो गया है।
2019 में हुए विधानसभा चुनाव में श्रीकृष्ण हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त को हराया था।

हेलीकॉप्टर मनी क्या है ?
जब किसी देश की अर्थव्यवस्था संकट में हो, तो उस देश का केंद्रीय बैंक (भारत में आरबीआई) बड़े पैमाने पर नोटों की छपाई कर सरकार को देता है। सरकार को यह राशि सेंट्रल बैंक को लौटानी नहीं पड़ती है।
अमेरिकी अर्थशास्त्री मिल्टन फ्राइडमैन ने इस प्रक्रिया को हेलीकॉप्टर मनी नाम दिया था।
इस राशि से मुद्रा आपूर्ति बढ़ जाती है, जिससे मांग और महंगाई में भी तेजी आती है।

क्वांटिटेटिव ईजिंग क्या है ?
इसमें भी केंद्रीय बैंक नोटों की छपाई करता है लेकिन वह इस राशि से सरकारी बांड खरीदकर सरकार को पैसे उपलब्ध कराता है। सरकार को बाद में यह धनराशि केंद्रीय बैंक को लौटानी होती है।

10 अप्रैल 2020 को किसकी अध्यक्षता में जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की विशेष वर्चुअल बैठक आयोजित की गई ? - सऊदी अरब के उर्जा मंत्री अब्दुल अजीज।
यह बैठक सऊदी अरब द्वारा बुलाई की गई थी जिसमें भारत के तरफ से धर्मेंद्र प्रधान ने भाग लिया।

हाल ही 6 अप्रैल को हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
ऑनर ब्लैकमैन को 1964 की जेम्स बॉन्ड फिल्म गोल्ड फिंगर में Pussy Galore की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।

पराग राजा को भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि 12 अप्रैल 1961 को सोवियत संघ के यूरी गैगरीन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।
यूरी गैगरीन अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले व्यक्ति थे।

हाल ही में लांच The wizenard series : season one पुस्तक के लेखक कौन है ? - कोबे ब्रायंट तथा वेस्ले किंग।

हाल ही ब्रिटेन की अभिनेत्री हिलेरी हीथ की कोविड-19 के संक्रमण से मृत्यु हो गई है। हिलेरी हीथ हॉरर फिल्म विचफाइंडर जनरल के लिए जानी जाती है।

भारतीय रेलवे की कोच रिहैबिलिटेशन वर्कशॉप- भोपाल ने किस नाम से एक मोबाइल डॉक्टर बूथ लॉन्च किया है ? - चरक

14 April 2020 Current Affairs

भीमराव अंबेडकर
14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के मऊ में भारत के पहले कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ।
उन्होंने बहिष्कृत भारत, मूकनायक, जनता नाम से कई समाचार पत्र निकाले।
14 अक्टूबर 1956 को पंचशील को अपनाते हुए बौध्द धर्म ग्रहण किया।
6 दिसंबर 1956 को डॉ भीमराव अंबेडकर का देहांत हो गया।
बाबा साहब की जयंती को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
डॉक्टर अंबेडकर को 1990 में मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

बैट कोरोना वायरस
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पहली बार एक अलग किस्म के कोरोनावायरस (चमगादड़ में पाया जाने वाला बैट कोरोना वायरस) की खोज भारत में पाए जाने वाले चमगादड़ों की दो प्रजातियों में की है।
इस वायरस को बीटीकोव भी कहते हैं।
कोरोनावायरस वाली चमगादड़ की यह 2 प्रजातियां केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में पाई जाती है।

डीडी रेट्रो चैनल
देश के सार्वजनिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने डीडी रेट्रो चैनल नाम से एक नया चैनल लांच किया है।
डीडी रेट्रो चैनल विशेष रूप से दूरदर्शन के पुराने प्रसिद्ध टीवी प्रोग्रामों के लिए लांच किया गया है।

मणिपुर सरकार ने कोरोनावायरस महामारी के चलते गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए फूड बैंक नामक पहल शुरू की है।

भारत 2020 के अंत में पुरुषों और महिलाओं की 2020 एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

पूर्व अटार्नी जनरल अशोक देसाई का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देसाई 1996 से 1998 तक अटार्नी जनरल रहे थे।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन सैनिटाइजिंग टनल स्थापित करने वाला भारतीय रेलवे का पहला स्टेशन बना है।

भारत सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा स्टोर्स नाम से 20 लाख खुदरा दुकानों को खोले जाने की घोषणा की है।

ब्रिटेन के कॉमेडियन टिम ब्रुक टेलर का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया है। वे 1970 के प्रसिद्ध शो The Goodies और I' m sorry I haven't a clue के लिए बहुत प्रसिद्ध थे।

महाबलेश्वर एम एस को आरबीआई द्वारा दोबारा कर्नाटक बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है।

15 April 2020 Current Affairs

गुरु नानक देव
15 अप्रैल 1469 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रावी नदी के किनारे तलवंडी नामक गांव में गुरु नानक देव का जन्म हुआ।
बाद में इस स्थान को ननकाना साहिब नाम से जाना गया।
22 सितंबर 1539 को नानक जी देह त्याग कर ईश्वर में विलीन हो गए।
सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव ने 1 सितंबर 1604 को नानक जी की कविताओं और उपदेशों का संग्रह कर गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की।

कॉर्पोरेशन बैंक और आंध्र बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय होने के बाद बिरुपाक्ष मिश्रा को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का नया कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।

पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने एचडीएफसी में अपनी हिस्सेदारी 0.8% से बढ़ाकर 1.01% कर दी है।

हाल ही इराक के प्रसिद्ध वास्तुकार रिफत चदिरजी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।
उन्हें आधुनिक इराक की वास्तुकला का जनक कहा जाता था। उनकी प्रसिद्ध संरचना स्वतंत्रता स्मारक (बगदाद का विरोध हब ताहिर स्क्वायर)  है।

कोविड-19 उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है ? - केरल

अमेरिकी सरकार ने भारत को हारपून एंटी शिप मिसाइल और तारपीडो बेचने की मंजूरी दी है।
तारपीडो को पी-8 आई विमानों से टारगेट किया जा सकता है। इनका उपयोग समुद्री सुरक्षा में किया जाएगा।

विश्व चगास रोग दिवस
14 अप्रैल 2020 को पहला विश्व चगास रोग दिवस मनाया गया है। इस बीमारी का नाम डॉ कार्लोस जस्टिनियानो रिबेरो चगास के नाम पर रखा गया है। उन्होंने 14 अप्रैल 1909 को ब्राजील में इस बीमारी के पहले रोगी का उपचार किया था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments