आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनवरी 2020 । राजस्थान करंट अफेयर्स । Rajasthan Current Affairs


राजस्थान करंट अफेयर्स



Rajasthan Current Affairs

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, पूर्व आईएएस अधिकारी तथा राजस्थान साहित्य के लेखक मनोज कुमार शर्मा के कहानी संग्रह "पागल मत हो जाना" का विमोचन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने नई दिल्ली में किया।

विवेक जैन को राजस्थान के रावतभाटा परमाणु गृह के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

अजमेर के मेयो कॉलेज में 1971 के युद्ध में शानदार प्रदर्शन करने वाली माउंटेड गन जीप का लोकार्पण जनरल मैथ्सन ने किया है।

राजस्थान के परिवहन विभाग ने हर माह "नो व्हीकल डे" मनाने की घोषणा की है।

नेशनल शूटिंग बोल चैंपियनशिप जूनियर वर्ग का विजेता राजस्थान राज्य बना है।

शहरी विकास और आवास मंत्रालय की रिपोर्ट में स्वच्छता सर्वे 2020 में जोधपुर जिला प्रथम स्थान पर रहा है।

राज्य में एसीबी में भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1064 जारी किया गया है।

राजस्थान का पहला सौर ऊर्जा सुविधा युक्त न्यायालय चित्तौड़गढ़ में स्थापित किया गया है।

8 जनवरी 2020 को राजस्थान यूनिवर्सिटी ने अपना 74 वां स्थापना दिवस मनाया है। वर्ष 1947 में महाराजा कॉलेज का नाम से राजपूताना यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी। 1956 में इसका नाम बदलकर राजस्थान यूनिवर्सिटी कर दिया गया। उस समय जयपुर के महाराज मानसिंह द्वितीय थे।

राजस्थान में वर्ष 2020 में 5 राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी।

राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार मोहन लाल को दिया गया है।

राज्य खेलों की प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम गहलोत ने किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोडी को अपना स्पिन सलाहकार नियुक्त किया है।

जयपुर जिले का दादिया गांव राजस्थान का पहला जैविक गांव बनने की ओर अग्रसर है।

हाल ही जारी राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा ज्ञान संकल्प पोर्टल रैंकिंग में बांसवाड़ा जिला प्रथम स्थान पर रहा है।

राजस्थान के पर्यटन अधिकारी हिंगलाज रतनू को कोलकाता में आयोजित मारवाड़ी सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

राजस्थान में जनगणना 2 चरणों में संपन्न की जाएगी।

राजस्थान को दलहन उत्पादन के लिए 2016-17 का कृषि कर्मण अवार्ड तथा 2017-18 का प्रशंसा अवार्ड मिला है।

पाली जिले की डूंगरपुर गांव निवासी सामू देवी को चने की उत्तम फसल के उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित किया गया है।

डूंगरपुर जिले के सेमलिया गांव निवासी प्रकाश फनात को उड़द की उन्नत फसल के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।

राजस्थान के जयपुर जिले की डॉ. अरुण चौगले को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा भौतिक प्रमाणन समिति अमेरिका में निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में चुना गया है। यह चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं।

डब्ल्यूएचओ ने वर्ष 2020 को अंतरराष्ट्रीय नर्स एवं प्रसाविका वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है।

राजस्थान के शिक्षक इमरान खान को प्रसिद्ध जमनालाल बजाज पुरस्कार दिया गया है।

राजस्थान के बाड़मेर जिले की रूमा देवी को 2019 का जानकी देवी बजाज पुरस्कार प्रदान किया गया है। रूमा देवी राष्ट्रपति से नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित की जा चुकी है।

राजस्थान में राज्य खेलों में जयपुर जिला चैंपियन ऑफ चैंपियंस बना है।

आईआईटी जोधपुर देश में पहली बार टेक्नोलॉजी एमबीए ,टेक-एमबीए शुरू कर रहा है।

गोवा मुक्ति आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाने वाले जयपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण चंद्र सहाय का निधन हो गया है।

जयपुर फुट कृत्रिम अंग का 24 वां केन्द्र जमशेदपुर (झारखंड) में स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन सेवा अभियान की शुरुआत जयपुर से की है।

सुनील कोठारी को जयपुर शहर का भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान में मरूगंगा योजना का शुभारंभ जैसलमेर जिले में किया गया है।

हाल ही काया कल्प कार्यक्रम के तहत श्रीगंगानगर जिला अस्पताल सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहा है।

प्लास्टिक कचरा निस्तारण के लिए राजस्थान के बीकानेर जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

राजस्थान के बीकानेर में अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का आयोजन किया गया है।

राजस्थान से 2020 में हज के लिए जयपुर से सर्वाधिक व्यक्तियों का चयन हुआ है।

गुवाहाटी में हुए खेलों इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की तरफ से पहला स्वर्ण पदक साइकिलिस्ट मुकेश कस्वां ने जीता। जबकि पहला पदक दीपक सैनी ने जिमनास्टिक में रजत पदक के रूप में जीता।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स में जूडो में राजस्थान के लविश सहारण,लक्ष्मी नागर ने ‌रजत पदक जीता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने वर्ष 2020 में घूमने के लिए दुनिया के टॉप 52 स्थानो की लिस्ट जारी की है। जिसमें देश का एकमात्र शहर जोधपुर (15वीं रैंक) शामिल हैं।
प्रथम स्थान पर वासिंगटन है।

प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में जयपुर जिले में पतंग महोत्सव  का आयोजन होता है।

2020 यूथ ओलंपिक गेम्स मे राजस्थान की सलोनी गुप्ता को मेंबर नियुक्त किया गया है।

जी एस मेनारिया को एक्सीलेंस इन फिजिक्स ओलंपियाड पुरस्कार दिया गया है।

जयपुर की आदिति शर्मा ने मिस दीवा राजस्थान 2020 का खिताब जीता है।

अन्तर्राष्ट्रीय T-20 मैचों में हैट्रिक लगाने वाले दीपक चाहर को T-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर चुना गया है।

राजस्थान के IAS अधिकारी आलोक कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य के रूप मे नियुक्ति किया गया है।

पश्चिम राजस्थान मे भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ द्वारा ऑपरेशन सर्द हवा नाम से ऑपरेशन चलाया गया है।

राज्यपाल कल्याण मिश्र ने डॉ.प्रवीण चंद्र त्रिवेदी को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय(जोधपुर) का कुलपति तथा प्रोफेसर जगदीश प्रसाद यादव को राजश्री भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालयलय(अलवर) का कुलपति नियुक्त किया है।

राजस्थान मे पुलिस की महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण में करौली जिला प्रथम स्थान पर रहा है।

19 जनवरी को मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि मनाई गई है। राणा प्रताप की मृत्यु 19 जनवरी 1597 को बडोली,चावड़ (उदयपुर) में हुई थी।

राजस्थान मे जोधपुर के भडला सोलरपार्क के बाद जैसलमेर के नोख मे प्रदेश का दूसरा सबसे बडा सोलरपार्क बनाने का कार्य शुरु हो गया है।

राजस्थान में 3 नए स्पोर्ट्स स्कूल (जयपुर, उदयपुर,सीकर)  खोले जाएंगे।

हाल ही केन्द्र सरकार ने बीकानेर में विज्ञान केन्द्र खोलने की घोषणा की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments