आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

दिसंबर 2019 राजस्थान करेंट अफेयर्स

Devedunotes




दिसंबर 2019 राजस्थान करेंट अफेयर्स

राजस्थान के पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह को हाल ही में पृथ्वी भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। राजेंद्र सिंह को जल पुरुष भी कहा जाता है।

ग्रामीण व पंचायती राज विभाग के मासिक सूचना पत्र "राजस्थान" का विमोचन सचिन पायलट ने किया।

सवाई माधोपुर के हर्ष वर्मा ने 65वें राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

केंद्र सरकार ने राजस्थान के 2 जिलों जोधपुर व पाली में बाजरे के सीड हब बनाने का निर्णय लिया है।

1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम है: communities make the difference.

55वें ज्ञानपीठ पुरस्कार अक्कितम अच्युयन नम्बुदिरी को देने की घोषणा हुई है।

राजस्थान के गंगानगर-नागौर बेसिन में उच्च गुणवत्ता के पोटाश भंडार मिले हैं।

राज्य मानवाधिकार आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश महेश चंद्र शर्मा बने हैं।

राज्य में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन माउंट आबू में आयोजित किया गया।

राज्य में 17 दिसंबर से निरोगी राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के 20 जिलों में आयुष मेडिकल टूरिज्म पॉइंट विकसित किया जा रहे हैं।

13वें दक्षिणी एशियाई खेलों में जयपुर की कंचनार चौधरी ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता है।

राजस्थान में जनाधार योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। यह जन आधार कार्ड 10 अंकों का होगा। इसमें मुखिया महिला को  बनाया जाएगा। यह योजना राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड का स्थान लेगी।

वर्ल्ड की मोस्ट पॉपुलर सिटी में राजस्थान का जयपुर से 34 स्थान पर है।

राजस्थान मूल की टीना रांका ने टेनिस प्रीमियर लीग में पुणे वॉरियर्स टीम को खरीदा है।

मानव विकास सूचकांक 2019 में भारत को 129 वां स्थान मिला है।

चित्तौड़गढ़ को राजस्थान की अणुनगरी कहा जाता है।

राजस्थान की सोलर मैक्स कंपनी को  प्रतिष्ठित सोलर ब्रांड अवार्ड मिला है।

सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में टॉप 10 में राजस्थान का बकानी थाना ने जगह बनाई।

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत संपूर्ण राजस्थान में झुंझुनू जिला प्रथम स्थान पर रहा।

बूंदी जिले में:-बराना वृहद पेयजल परियोजना।
बांरा जिले में:-कछावन पेयजल परियोजना।

राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गुलाब सिंह तवर को प्राइड ऑफ राजस्थान अवार्ड दिया जाएगा।

मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत  चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने की। इस अभियान के तहत 0- 2 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।

2019 का कप्तान दुर्गादास चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वाजपेयी को दिया जाएगा।

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार आशुतोष शर्मा को दिया गया है।

राजस्थान के सतीश चंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें क्रिटिकल केयर एवं इमरजेंसी केयर में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है।

साउथ एशियन गेम्स में धौलपुर की पहलवान शीतल तोमर ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

राजस्थान की महिला रेनू शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्टिनेंट अवार्ड दिया जाएगा। महिला शिक्षिका रेनू शर्मा को यह पुरस्कार सामाजिक सरोकार व साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया है।

13वें साउथ एशियन गेम्स में राजस्थान पुलिस की महिला कांस्टेबल ममता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता है।


एशियन बॉक्सिंग  चैंपियनशिप में भारतीय टीम में राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल कृष्ण शर्मा का चयन हुआ है।

केंद्र सरकार ने जीएसटी मुआवजे के तहत राजस्थान को वर्ष 2019 में कुल 3780 करोड़ की राशि दी है।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 1 वर्ष पूरा होने पर निम्न चार योजनाएं शुरू की:-निरोगी राजस्थान अभियान, जन आधार कार्ड , जनता क्लिनिक, 1000 करोड़ की आई एम शक्ति योजना।

2019 का हिंदी का साहित्य  पुरस्कार बीकानेर के डॉ. नंदकिशोर आचार्य को काव्य संग्रह "छीलते हुए अपने को" के लिए दिया जाएगा।

2019 का राजस्थानी भाषा का साहित्य पुरस्कार रामस्वरूप किसान को "बारीक बात" कृति के लिए दिया जाएगा।

वर्ष 2019 का मानक अलंकार पुरस्कार राजस्थान के के.आर. मुंडियार को दिया जाएगा।

राजस्थान की अरूंधति राय को बेस्ट बॉक्सर ऑफ एशिया चुना गया है।

संस्कृत का राष्ट्रपति सम्मान प्रदेश के डॉ. शिवसागर त्रिपाठी को मिला है।

राजीव दत्ता को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का ओएसडी(officer on special duty) बनाया गया है।

आंकड़ों के अनुसार राजस्थान का भीलवाड़ा जिला मनरेगा के क्रियान्वयन में शीर्ष स्थान पर रहा है।

अब तक राजस्थान के 3 व्यक्तियों को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिल चुका है।:-
डॉ पीके सेठी-1981-जयपुर फुट के लिए।
अरुणा रॉय-2001-सामुदायिक नेतृत्व के लिए(सूचना का अधिकार के तहत)।
राजेंद्र सिंह-2001-सामुदायिक नेतृत्व के लिए(जल सरंक्षण, अलवर)।

राजस्थान की निशानेबाज शगुन चौधरी ने प्रथम शॉर्टगन ट्रैप वूमेन सिलेक्शन ट्रायल जीता है।

चित्तौड़गढ़ जिले के जिला कलेक्टर ने घायलों की सहायता के लिए हमसफर ऐप बनाया है।

भारत की सबसे बड़ी निवेश प्रोत्साहन योजना राजस्थान राज्य में लागू की जाएगी।

राजस्थान कैडर के आईपीएस तथा जेल डीआईजी विकास कुमार को एक्सीलेंस कॉन्ट्रिब्यूशन अवार्ड दिया गया है।

चिराली योजना का संबंध महिला जागरूकता से है।

राजस्थान का जोधपुर शहर ऐसा  पहला शहर होगा जो बायो डिग्रेडेबल कैरी बैग का उपयोग करेगा।

राजस्थान की रक्षा शराफ का चयन रूपांतरण पुरस्कार के लिए किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण सर्वाधिक मौतें राजस्थान राज्य में हुई है।

राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गुलाब कोठारी को डी लिट की मानक उपाधि दी है।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता तथा जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी नियुक्त किए गए हैं।

राजस्थान में लघु सीमांत कृषक सेवा पोर्टल का शुरुआत जयपुर से की गई है।

जनता क्लिनिक की शुरुआत जयपुर से जाएगी।

राज्य सरकार ने गौरव पथ का नाम बदलकर विकास पथ रखने का निश्चय किया है।

राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2019 जोधपुर रेलवे स्टेशन को दिया गया।

15वी विधानसभा में एकमात्र महिला मंत्री ममता भूपेश का विधानसभा क्षेत्र सिकराय(दौसा) है।

नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से मीना व्यास को सम्मानित किया गया है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Post a Comment

0 Comments