आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स ।। 2 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स ।। 1 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

1 March 2020 Current Affairs

माधुरी कानितकर थल सेना में लेफ्टिनेंट जनरल बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनी है।
वह भारत की तीसरी महिला लेफ्टिनेंट जनरल होगी।
पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल बनने वाली महिला नौसेना की वाइस एडमिरल डॉ पुनीता अरोड़ा थी।


मेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर
29 फरवरी को अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
कतर की राजधानी दोहा में हस्ताक्षर किए गए।
भारत को इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया था।
समझौते के तहत अमेरिका अगले 14 महीने में अफगानिस्तान से अपने और सहयोगी देशों के सभी 13000 सैनिकों को निकाल लेगा।
तालिबान आतंकी संगठन अलकायदा के साथ आप अपने सभी रिश्ते तोड़ेगा और हिंसक गतिविधियों में भी शामिल नहीं होगा।
गौरतलब है कि 11 सितंबर 2001 को अलकायदा ने  अमेरिका में हमले किए थे।
अमेरिका ने 7 अक्टूबर 2001 को अफगानिस्तान में ऑपरेशन एंड्यूरिंग फ्रीडम शुरू किया था।

मुहिद्दीन यासीन मलेशिया के नए प्रधानमंत्री नियुक्त
मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला रैयतुद्दीन ने पूर्व गृहमंत्री  मुहिद्दीन यासीन को देश का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

चीन को पछाड़कर अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।
2018-19 में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार 87.95 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
चीन के साथ व्यापार - 87.07 अरब अमेरिकी डॉलर

मोरारजी देसाई ए: प्रोफाइल इन करेज पुस्तक के लेखक हैं ? - अरविंदर सिंह
गौरतलब है कि देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्मदिन 29 फरवरी को आता है।

जादव पायेंग को स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार 2020
फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया जादव पायेंग को 7वां स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा।
जादव पायेंग जोरहाट, असम से पर्यावरण कार्यकर्ता और वन कार्यकर्ता है।

टिड्डियों से लड़ने में पाकिस्तान की मदद करने के लिए चीन वहां बत्तखों की फौज भेज रहा है।
उल्लेखनीय है कि 1 बत्तख 1 दिन में 200 से भी ज्यादा टिड्डियों को खा सकती है।

विश्व में सबसे ऊंचा मंदिर
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अहमदाबाद में पाटीदार समाज की कुलदेवी मां उमिया के मंदिर का शिलान्यास किया है।
यह मंदिर विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर होगा।

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के चित्सटू वतनबे का 112 साल की आयु में निधन हो गया है।

अभिषेक सिंह को वेनेजुएला में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री द्वारा 10000 कृषि उत्पादक संगठनों की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया और हर घर जल परियोजना की शुरुआत की।
साथ ही प्रधानमंत्री ने देश भर में 10000 किसान उत्पादक संगठनों की भी शुरुआत की है।

हाल ही किस राज्य ने जाति आधारित जनगणना करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है ? - बिहार

29 फरवरी को विश्व दुर्लभ रोग दिवस मनाया जाता है।
2020 की थीम - Reframe rare.

वर्ल्डलाइन इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन में कौन सा शहर पहले स्थान पर है ? - बेंगलुरू

केरल में भारत की पहली कमर्शियल लिक्विफाइड कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (LNG) बस लांच की गई है।
इस बस को पेट्रोनेट द्वारा विकसित किया गया था।

2 March 2020 Current Affairs


जीएसटी लॉटरी योजना
सरकार 1 अप्रैल से मुनाफाखोरी रोकने के लिए  जीएसटी लॉटरी योजना लांच करने की तैयारी कर रही है। इस योजना में प्रति महीने लकी-ड्रा आयोजन किया जाएगा जिसमें आम ग्राहकों और दुकानदार के बीच सौदे की हर पक्की रसीद को शामिल किया जाएगा।
लकी-ड्रा  के तहत 10 लाख से लेकर 1 करोड़ रूपए तक की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी।

भारत ने आर्मेनिया के साथ 4 करोड डॉलर का एक रक्षा सौदा किया है, जिसके तहत भारत आर्मेनिया को रडार प्रणाली निर्यात करेगा।  (मेक इन इंडिया को बढ़ावा)
भारत द्वारा स्वाति रडार की आपूर्ति की जाएगी।

प्रसिद्ध वैदिक विद्वान सुधाकर चतुर्वेदी का 27 फरवरी को बेंगलुरू में निधन हो गया।

1 मई 2020 तक महाराष्ट्र सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त राज्य बनेगा। गौरतलब है कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है।

हाल ही किस भारतीय उद्यमी को देश का सबसे प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट अवार्ड लीडर ऑफ डेकेड से सम्मानित किया गया है ? - मुकेश अंबानी

राजनीति के लिए हाल ही किसे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है ? - सर्बानंद सोनोवाल

प्रतिवर्ष 1 मार्च को शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

1 मार्च को विश्व नागरिक रक्षा दिवस मनाया गया है।
विषय - Protection of children, our responsibility.

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह कुलार का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

प्रसिद्ध एथलेटिक्स कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जोगिंदर सिंह सैनी का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

हाल ही वायु गुणवत्ता सूचकांक में थाईलैंड का चियांग माई 179 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा है।

3 March 2020 Current Affairs

हमसफर ऐप
डीजल की डिलीवरी के लिए श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने हमसफर ऐप लॉन्च किया है।

विश्व वन्यजीव दिव
प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय - पृथ्वी पर जीवन रखना है।
भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए 1927 में भारतीय वन अधिनियम पारित किया गया।

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में किन दो राज्यों के बीच पानी को लेकर विवाद है ? - उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश
गौरतलब है कि 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी के समय नदी जोड़ो कार्यक्रम शुरू किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाली क्रिकेट खिलाड़ी हैं ? - शेफाली वर्मा
शेफाली वर्मा ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।

पंजाब सरकार ने राज्य में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 60 से घटाकर 58 कर दी है।

पहले रेस्तरां ऑन व्हील्स रेस्तरां का शुभारंभ
भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन से अपनी पहली चलती फिरती खान-पान सेवा रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स का शुभारंभ किया है।

सुपोषित मां अभियान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने कोटा, राजस्थान से राष्ट्रीय सुपोषित मां अभियान शुरू किया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना है, ताकि भारत को कुपोषण मुक्त किया जा सके।

मध्यप्रदेश में खरगौन जिले के कसरावद में मिर्ची महोत्सव का आयोजन किया गया है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश राज्य के निमाड और मालवा क्षेत्र मिर्च के सबसे ज्यादा उत्पादक क्षेत्र है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments