आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 28 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

Devedunotes

28 February current affairs

रूस की मारिया शारापोवा ने लिया टेनिस से संन्यास:- पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता रूस की मारिया शारापोवा ने हाल ही टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है।

इन्होंने 2004 में पहली बार विम्बलडन का खिताब तथा 2012 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

निर्मला सीतारमण ने किया EASE 3.0 लांच:-
हाल ही निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग तकनीक को स्मार्ट और ग्राहकों के लिए आसान बनाने के लिए EASE 3.0 लांच किया है।
इसका उद्देश्य पेपरलेस तथा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है।
EASE:- Enhanced Access & Service Excellence

बिहार राज्य NCR और नये NPR के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला भाजपा शासित प्रदेश बन गया है।

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा market intelligence & early warning system वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा किया गया।

दक्षिण चीन सागर में स्थित योंगल ब्लू होल में 800 साल पुराना कार्बन पाया गया है।

27 फरवरी को पहला भारतीय प्रोटीन दिवस मनाया गया है।

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान  हेदर नाइट  इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फोर्मेट में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई है।

हाल ही अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया है? - नई दिल्ली

विश्व के सबसे प्रदूषित देशों में बांग्लादेश पहले स्थान पर है।
भारत का कौनसा स्थान है ? - पांचवा स्थान

भारत और किस देश के बीच संयुक्त वायुसेना अभ्यास इन्द्रधनुष का 5 वां संस्करण शुरू हुआ है ? - ब्रिटेन

स्लोवेनिया देश का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है ? - जनेज जनसा को

हाल ही संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के प्रस्ताव से कौन  अलग हुआ है ? - श्रीलंका

अन्तर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ ने दक्षिण कोरिया में होने वाले टेबल टेनिस विश्व चैम्पियनशिप को कोरोना वायरस के कारण टाल दिया है।

29 February current affairs

स्मार्टफोन कंपनियां रियलमी और शाओमी ने अपने स्मार्टफोंस में भारत का नेविगेशन सिस्टम NavlC इस्तेमाल करने की घोषणा की है।
NavlC: navigation with Indian constellation.

प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीवी रमन के सम्मान में मनाया जाता है।इस वर्ष की थीम: women in science है।

केरल उच्च न्यायालय ने राज्य के सभी कॉलेज तथा स्कूल परिसर में सभी प्रकार के राजनीतिक आंदोलनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हाल ही तेल अवीव यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हेनेगुया सालमिनिकोला नामक एक छोटे परजीवी की खोज की है जो ऑक्सीजन के बिना जीवित रह सकता है।

11-12 अप्रैल को  RAISE 2020 शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।

अभिषेक सिंह को वेनेजुएला में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर आदमी जैफ बेजॉस है। बिल गेट्स तीसरे स्थान पर है जबकि भारत के मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर है।
इसके अनुसार चीन में सर्वाधिक 799 अरबपति है जबकि अमेरिका में 626 है।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी फारसी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय करने की घोषणा की गई है।

भारत में कुल 6 शास्त्रीय भाषाएं हैं ये हैं: तमिल , संस्कृत, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम,ओडिया ।
वर्ष 2004 में तमिल भाषा को सर्वप्रथम शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया था।
हाल ही महाराष्ट्र में मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के प्रस्ताव को विधानसभा में पारित किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु मे लाइट कॉन्बैट हेलीकॉप्टर उत्पादन हैंगर का उद्घाटन किया है।

फरवरी 2020 में जारी भूमि रिकॉर्ड एवं सेवा सूचकांक में मध्यप्रदेश राज्य पहले स्थान पर रहा है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ओडिशा में *PCBSTRLSG व 1000 स्प्रिंग पहल* को लॉन्च किया है।

Post a Comment

0 Comments