आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स ।। 17 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स ।। 16 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

16 March 2020 Current Affairs


हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव टोपरा कलां में स्थित अशोक चक्र को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 2020 में भारत का सबसे बड़ा धर्म चक्र का प्रमाण पत्र दिया है।

उज्ह नदी किसकी सहायक नदी है ? - रावी नदी की
चर्चा में क्यों - सरकार ने जम्मू-कश्मीर में रावी की सहायक उज्ह नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोकने के लिए तैयार  बहुउद्देशीय योजना का तेजी से कार्यान्वयन करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुई सिंधु नदी जल संधि के तहत सिंधु नदी की सहायक नदियों को पूर्वी और पश्चिमी नदियों में वर्गीकृत किया गया।
इस वर्गीकरण के तहत सतलुज, व्यास और रावी पूर्वी नदियां और झेलम, चेनाब व सिंधु पश्चिमी नदिया है।
समझौते के मुताबिक कुछ अपवाद छोड़कर भारत पूर्वी नदियों का पानी बिना रोक-टोक इस्तेमाल कर सकता है।

केंद्र सरकार की सागरमाला परियोजना के तहत मुंबई से अलीबाग के बीच रो-रो कार फेरी सेवा शुरू की गई है।

14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय पाई दिवस मनाया जाता है।

15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया है।
थीम - The Sustainable Consumer.

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कर्नाटक राज्य ने नमस्ते ओवर हैंडशेक अभियान की शुरुआत की है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
6 मार्च 2020 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अपने सर्वोच्च स्तर 487.24 अरब डाॅलर तक पहुंच गया है।
वर्तमान में विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में चीन पहले स्थान पर जबकि भारत आठवें स्थान पर है।

हाल ही संतु मुखोपाध्याय का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया वह थे ? - बंगाली अभिनेता

उत्तर प्रदेश राज्य ने युवाओं को कौशल विकास और रोजगार प्रदान करने के लिए कौशल सतरंग योजना और युवा हब योजना लांच की है।

17 March 2020 Current Affairs

डायरेक्ट टैक्स डिस्प्यूट के लिए बिल पारित
भारत सरकार ने डायरेक्ट टैक्स डिस्प्यूट के निपटारे के लिए विवाद से विश्वास बिल पारित किया है। इस बिल का उद्देश्य विभिन्न डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल में लंबित केसों का निपटारा करना और डायरेक्ट टैक्स के विवाद में लगे पेनल्टी और इंटरेस्ट को हटाना है।

भूमिराशि पोर्टल का उद्देश्य है ?
भारत सरकार के सड़क परिवहन एंड राजमार्ग मंत्रालय ने भूमि अधिग्रहण को अधिक सटीक बनाने के लिए भूमि राशि पोर्टल लॉन्च किया है।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई राज्यसभा के लिए नामित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड 3 के तहत पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया है।
संसद के उच्च सदन के लिए नामित होने वाले पहले पूर्व प्रधान न्यायाधीश होंगे।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंगनाथ मिश्र भी राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं परंतु वह कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे।

3 संस्कृत संस्थानों को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का रास्ता साफ
राज्यसभा ने देश के तीन संस्कृत संस्थानों को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने से संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है।
आप सिर्फ राष्ट्रपति की मंजूरी बाकी है।
विधेयक के जरिए राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान दिल्ली, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ दिल्ली और राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरुपति को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

भारत का पहला जीवित पाक कला संग्रहालय कहां स्थापित किया गया ? - मणिपाल, कर्नाटक

महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल स्टेशन का नाम बदलकर नाना जगन्नाथ शंकर सेठ टर्मिनल कर दिया गया है।

कोविड-19 आपातकालीन कोष के लिए एक करोड डॉलर देगा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देशों के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना महामारी से निपटने के बारे में विचार विमर्श किया है।
भारत ने दक्षिण एशिया में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए साझी रणनीति पर मिलकर काम करने के लिए एक कोविड-19 आपातकालीन कोष बनाने का प्रस्ताव दिया है।
इसके लिए भारत की ओर से एक करोड डॉलर देने की घोषणा की गई है। (10 मिलियन डॉलर)

प्रशांत कुमार को यस बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही गूगल इंडिया ने भारत में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए DigiPivot नामक सेवा शुरू की है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मित्र तैनात करने की घोषणा की गई है।

राजस्थान राष्ट्रीय बायोफ्यूल नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।
इस नीति के द्वारा गन्ने का रस, चीनी युक्त सामग्री, स्टार्च युक्त सामग्री आदि से एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा।

नीयू विश्व का पहला डार्क स्काई नेशन बना है
अंतर्राष्ट्रीय डार्क स्काई एसोसिएशन (IADA) ने नीयू देश की ओर से अपने आकाश,भूमि और  समुद्र के संरक्षण के लिए दिए गए आवेदन को मंजूरी दे दी है।
नीयू अब डार्क स्काई प्लेस के रूप में मान्यता प्राप्त दुनिया का पहला पूर्ण देश बन गया है।
नीयू दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीपीय राष्ट्र है।

यूनिसेफ द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार सीरिया और यमन में युद्ध संकट के कारण प्रत्येक 10 मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है।

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में पुरुष एकल का बैडमिंटन खिताब जीता है।
महिला एकल का खिताब चीनी ताइपे की ताई तजु यिंग ने जीता है।

अचंता शरथ कमल ने ओमान ओपन में पुरुष एकल का टेबल टेनिस खिताब जीता है।

खेलो इंडिया योजना के तहत ग्रामीण और जनजातीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए चार खेल विद्याओं 1. मलखंभ
2. क्लारि पयाडू  3. गत-का   4. थंग-टा   की पहचान की गई है।

हाल ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कहां पर किया गया ? - गुवाहाटी

प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन कहां पर किया गया ? - भुनेश्वर

प्रथम खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का आयोजन कहां पर किया गया ? कश्मीर के गुलमर्ग में।

18 March 2020 Current Affairs

आर एन रवि कौन है ?
आर एन रवि मेघालय व नागालैंड के राज्यपाल हैं। नगा पैक्ट निर्धारित करने के लिए इन्हें केंद्र सरकार की तरफ से वार्ताकार नियुक्त किया है।

सोलर चरखा मिशन क्या है ?
भारत के ग्रामीण इलाकों में सोलर चरखे से युवाओं और महिलाओं को रोजगार दिलवाने के लिए सोलर चरखा मिशन शुरू किया गया है।

नौसेना में पुरुष और महिला अधिकारियों के साथ समान व्यवहार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने महिला अधिकारियों के लिए स्थाई कमीशन को मंजूरी दी है।

राजस्थान में प्रदेश के 4 जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ में महिलाओं को दूसरी संतान जन्म पर ₹6000 की राशि दी जाएगी।
सरकार की इस पहल पर इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना के तहत 5 साल में 3 लाख 75 हजार लाभार्थियों पर 225 करोड रुपए खर्च होंगे।
वर्ष 2018-19 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मातृ वंदना सप्ताह के समापन समारोह में पश्चिम जोन में अधिकतम लक्ष्य अर्जित करने पर राजस्थान को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है।

हाल ही भारत सरकार ने नेपाल में 3 स्कूलों के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

हिरदेश कुमार को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हाल ही में किन महिला पत्रकारों को चमेली देवी जैन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
1. आरफा खानम शेरवानी 2. रोहिणी मोहन 3. रुकमणी एस

हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने पंडवानी गायिका तीजन बाई को पहला लोक निर्मला सम्मान प्रदान किया है।

पंडवानी किस राज्य का पारंपरिक लोकगीत है ? - छत्तीसगढ़

बशीर अहमद खान को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मू का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

हाल ही मलयालम कवि पुथुसेरी  रामचंद्रन का निधन हो गया है जो ओन्नान्यथ्युकट्टम नामक कविता के लेखक थे।

हाल ही स्पेन के प्रसिद्ध युवा फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गार्सिया का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया है।

हाल ही मणिपुर राज्य ने मुख्यमंत्री अखनाबा सनराइजिंग जी तेंगबांग योजना तथा मुख्यमंत्री कलाकार सिंग जी तेंगबांग योजना शुरू की है।

An extraordinary life : a biography of Manohar parrikar पुस्तक के लेखक कौन है ?
सद्गुरु पाटिल और माया भूषण नागवेकर

Post a Comment

0 Comments