आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स ।। 14 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स ।। 13 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए प्ले स्टोर से हमारा DevEduNotes ऐप डाउनलोड करें

13 March 2020 Current Affairs

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन को 5 स्टार रेटिंग के साथ ईट राईट स्टेशन का दर्जा दिया है।
आनंद विहार 5 स्टार रेटिंग पाने वाला पहला स्टेशन बना है।

आईस्पोर्ट्सकनेक्ट द्वारा नीता अंबानी को 2020 के लिए खेल की सबसे प्रभावशाली टॉप 10 महिलाओं में शामिल किया गया है।

आधारकर अनुसंधान संस्थान (ARI) पुणे के वैज्ञानिकों ने रसीले अंगूर की एक नई किस्म ARI-516 विकसित की है।

दिवालिया संशोधन बिल को संसद की मंजूरी
दिवालिया कंपनियों को खरीदने वाले निवेशकों को आपराधिक मुकदमों से सुरक्षा प्रदान करने वाला दिवालिया संशोधन विधेयक (इंसॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी अमेंडमेंट बिल 2020) को राज्यसभा ने मंजूरी दे दी है।

राज्यसभा में खनिज कानून संशोधन बिल 2020 पारित
इसके तहत देश-विदेश की तमाम कंपनियों को भारत में कोयले के खनन के साथ अंतिम उपयोग की शर्त के बिना कोयले की नीलामी में भाग लेने का अधिकार मिल गया है।

दिल्ली और हरियाणा में कोरोना महामारी घोषित
वैश्विक स्तर पर महामारी घोषित होने के बाद दिल्ली और हरियाणा के राज्य सरकारों ने भारत में सबसे पहले इसे महामारी घोषित कर दिया है।

भारत में COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने महामारी अधिनियम 1897 की धारा 2 को लागू किया है।

भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 का मुख्य कार्यक्रम लेह  (लद्दाख) में आयोजित करने की घोषणा की है।

विश्व गुर्दा दिवस -12 मार्च
प्रति वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है।
2020 की थीम - Kidney Health for Everyone Everywhere-from Prevention to Detection and Equitable Access to Care.

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस प्रकोप को महामारी (पैन्डेमिक) घोषित किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आखिरी बार 2009 में h1 n1 इन्फ्लूएंजा के प्रकोप को महामारी घोषित किया था।
जब कोई बीमारी कई देश और महाद्वीपों में फैल जाती है तो उसे महामारी घोषित किया जाता है।

बांग्लादेश का नया नारा - जॉय बांग्ला
बांग्लादेश के न्यायालय ने जॉय बांग्ला को बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा बनाए जाने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए स्वतंत्रता संघर्ष युद्ध में बांग्लादेश का यह मुख्य नारा था।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सभी बचत बैंक खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस राशि की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है।

ओडिशा राज्य ने मिशन शक्ति नाम से स्वयं सहायता समूहों के लिए एक विशेष विभाग स्थापित करने की घोषणा की है।

विश्व बैंक, भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि उत्पादन बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश में जल प्रबंधन तकनीको में सुधार के लिए 80 बिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2020
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2020 का अपडेट किया गया है इसमें दुनिया के 100 देशों में भारत को 46वी रैंक मिली है।
2019 में भारत की रैंक 47वीं थी।
इस सूचकांक में स्वीडन पहले स्थान पर है।

14 March 2020 Current Affairs

हिंद महासागर आयोग की आधिकारिक भाषा कौन सी है ? - फ्रेंच
हाल ही ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के अनुसार एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है ? - मुकेश अंबानी

पहली बार कोरोना वायरस की पहचान कब हुई थी ? - 1960

प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक 2020 किस कानून का स्थान लेगा ? - प्रमुख बंदरगाह ट्रस्ट कानून 1963 का।
इस विधेयक के पारित होने के बाद बंदरगाह प्राधिकरण अधिक स्वायत्तता के साथ काम कर पाएंगे और अधिकारों का विकेंद्रीकरण होगा।

एनसीआरबी द्वारा गठित दो नए केंद्र है ?
1. क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर (क्राइमाक) - यह राज्यों के बीच अपराध संबंधी सूचना आदान-प्रदान करने का माध्यम बनेगा।
2. नेशनल साइबर क्राइम ट्रेनिंग सेंटर - इसमें साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राजस्थान में 6 नवगठित नगर निगम है ?
1. जयपुर हेरिटेज  2. जयपुर ग्रेटर
3. जोधपुर उत्तर    4. जोधपुर दक्षिण
5. कोटा उत्तर       6. कोटा दक्षिण

बंगाल के मलमल यानी मसलिन को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने जीआई टैग के लिए आवेदन किया है।
जीआई टैग किसी प्रांत को उसकी विशिष्टता के आधार पर तैयार उत्पाद पर मिलता है जिस पर राज्य का अधिकार होता है।
देश में दार्जिलिंग की चाय, मलिहाबाद का आम, चंदेरी की साड़ी जैसे करीब 300 से ज्यादा उत्पादों को अपने क्षेत्र की विशिष्ट पहचान के लिए जीआई टैग मिल चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट समिति ने निर्यात के लिए नई स्कीम रेमिशन ऑफ ड्यूटीज एंड टैक्सेशन एक्सपोर्टेड प्रोडक्ट्स (RODTEP) को मंजूरी दी है।
इसके तहत निर्यात होने वाले उत्पादों को तैयार करने के दौरान लगने वाले कई प्रकार के कर एवं शुल्क से निर्यातको को छूट मिल जाएगी।
इस स्कीम के तहत मिलने वाली छूट विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अनुरूप होगी।
यह योजना MEIS (Merchandise Export Incentive Scheme) का स्थान लेगी।
RoDTEP - Remission of Duties or Taxes on Export.

कैटरीना साकेलारोपोउलोउ यूनान की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है।

बंगाल को हराकर सौराष्ट्र पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बना है।

राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस प्लस ग्रेड प्रदान की गई है।
राजस्थान के किसी विश्वविद्यालय को पहली बार यह ग्रेड प्राप्त हुई है।

हाल ही विश्व निद्रा दिवस कब मनाया गया है ? - 13 मार्च

फेसबुक इंडिया ने भारत में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल फेसबुक प्रगति लॉन्च की है।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए एक बाई ल्यूमिनसेंट सुरक्षा स्याही विकसित की है।
यह स्याही प्रकाश के संपर्क में आने पर दो रंग दिखाती है।

भारतीय वैज्ञानिकों ने सोलर रिसीवर ट्यूब तकनीक विकसित की है। यह ट्यूब सौर ऊर्जा को सूचित करती है, जिससे 2022 तक भारत को 100 गीगावाट के अपने सौर ऊर्जा लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

अमिताभ बच्चन IDFC First बैंक के ब्रांड एंबेसडर बनने वाले पहले व्यक्ति बने है।

विश्व आर्थिक फोरम ने 115 युवा वैश्विक नेताओं की सूची जारी की है, जिसमें पांच भारतीय शामिल किए गए है।
1. बायजू रवींद्रन   2. गौरव गुप्ता   3. विनती मुटरेजा
4. स्वपन मेहरा     5. तारा सिंह वच्छानी

ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020
अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण चैरिटी वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन द्वारा जारी ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020 में भारत को C स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रखा गया है।
स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रिया पहले स्थान पर है।

भारत में दुनिया का पहला डिजिटल सॉल्यूशन एक्सचेंज क्लाउड GOKADDAL लांच किया गया है।

15 March 2020 Current Affairs

16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है।
चेचक के टीके की खोज किसने की ? - एडवर्ड जेनर

म्यूचुअल फंड अ पावरफुल इन्वेस्टमेंट एवेन्यूज फॉर इंडिविजुअल्स किताब के लेखक हैं ? - आर के महोपात्रा

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया है।
बिल गेट्स ने 1975 में पॉल एलेन के साथ माइक्रोसॉफ्ट का गठन किया था।


भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अगले 100 दिनों के लिए दो प्लाई एवं तीन प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैंड सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तुओं के रूप में घोषित किया है।

केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4% की वृद्धि की है।

केंद्रीय कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य में 780 किलोमीटर हरित राजमार्ग (ग्रीन नेशनल हाईवे) के निर्माण को मंजूरी दी है।

प्रश्न. हाल ही किस बैंक ने भारत में हरित राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारा परियोजना (GNHPC) के लिए 3500 करोड रुपए सहायता राशि की घोषणा की है ? - विश्व बैंक

सर क्रीक विवाद
हाल ही दुबई में आयोजित WION के वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान ने सर क्रीक पैक्ट का जिक्र किया है।
सर क्रीक कच्छ के रण में 96 किलोमीटर लंबी दलदली जल की पट्टी है। पहले इसे बाणगंगा कहा जाता था। बाद में इसका नाम भारत के एक ब्रिटिश प्रतिनिधि सर क्रीक के नाम पर रखा गया।

सुरजीत सिंह देसवाल बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक बने है।

पश्चिम बंगाल में भारत की पहली डिजिटल पार्सल लॉकर सेवा शुरू की गई है।

हाल ही जीएसटी परिषद की 39वीं बैठक में मोबाइल फोन पर लगने वाले 12% जीएसटी दर को बढ़ाकर 18% कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने देश में नोबेल कोरोनावायरस को आपदा अधिसूचित किया है, ताकि से निपटने के लिए राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) से सहायता दी जा सके।

प्रश्न. भारत में प्रथम जनगणना कब की गई ? - 1872 में लॉर्ड मेयो के समय।

प्रश्न. प्रथम दशकीय नियमित जनगणना कब शुरू की गई ? - 1881 में लॉर्ड रिपन के समय।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments