आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 8 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 7 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

Devedunotes

7 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

पुर्तगाल देश के राष्ट्रपति मार्सेलो  रोबेलो डिसूजा 13 फरवरी को पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे भारत के पांच दिवसीय दौरे के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगे।

अमेरिका की सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महाभियोग के सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच 6 फरवरी को वापस धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत को 40 वां स्थान मिला है।

कर्नाटक राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं के होम डिलीवरी के लिए जनसेवक योजना की शुरुआत की है।

एक अध्ययन के अनुसार साइल हेल्थ कार्ड से उर्वरक के उपयोग में 10% की कमी आई है।
तथा उत्पादकता में 5% की वृद्धि हुई है।

राखी हलदर ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता है।

इंडोनेशिया में सुग्रीव विश्वविद्यालय नाम से एक इंस्टिट्यूट को देश का पहला हिंदू विश्वविद्यालय में बदल दिया गया है।

भारतीय मूल के अमेरिकी संदीप मथरानी को शेयरिंग कंपनी वीवर्क का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

2,000 से अधिक सर्जरी कर लोगों को सुनने में सक्षम बनाने वाले डॉ. सांद्र देसा सूजा को पदम श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही ये कॉक्लिया की सर्जरी करने वाली दुनिया की पहली महिला भी हैं।

स्वीडन में गोल्डन गर्ल चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने 6 गोल्ड मेडल जीते हैं।

विश्व इस्पात संघ की रिपोर्ट के अनुसार भारत कच्चे स्टील के निर्माण में दूसरे स्थान पर है।

फरवरी 2020 में राजस्थान में मुक्ति कारवां संदेश रथ को हरी झंडी दिखाई गई।

लिंकडइन के सीईओ जेफ वेनर ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

भारत और अफ्रीका के बीच पहले रक्षा सम्मेलन का आयोजन लखनऊ में किया गया।

आरबीआई द्वारा भारत की जीडीपी वर्ष 2020-21 के लिए 6% अनुमानित की गई है।

राष्ट्रीय बागवानी महोत्सव 2020 का आयोजन बेंगलुरु में किया गया है।

6 फरवरी को व्यक्तिगत श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय गांधी कुष्ठ रोग अवार्ड से डॉ.एमएस धर्माशक्तु को सम्मानित किया गया है।

इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो के 22 वें संस्करण का आयोजन कोच्चि में किया गया।

अभिषेक डालमिया पश्चिम बंगाल क्रिकेट संघ के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं।

अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय तक रहने का रिकार्ड अपने नाम करने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच 6 फरवरी को पृथ्वी पर वापस लौटी है। वह अंतरिक्ष में कुल 328 दिन रही। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के नाम था,जो वर्ष 2016-17 के दौरान अंतरिक्ष में 288 दिन रही थी।



8 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो 2020 में 200 से अधिक समझौते किए गए हैं।

आरबीआई द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो दर 5.15% रखी गई है।

अमेरिकी सेनाओं ने यमन में अलकायदा का संस्थापक कासिम अल रिमी को मार गिराया है।

राजस्थान के जयपुर शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर प्रमाण पत्र प्रदान किया है। यह प्रमाण पत्र यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अजूले द्वारा प्रदान किया गया।

त्रिपुरा सरकार ने पहली बार 8 फरवरी को दो दिवसीय हार्नबिल उत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
हार्नबिल उत्सव नागालैंड का महत्वपूर्ण उत्सव है। यह दिसंबर माह में आयोजित किया जाता है।

ग्लोबल एडवाइजरी फर्म डफ एंड फेल्पस द्वारा जारी ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में लगातार तीसरी साल विराट कोहली शीर्ष स्थान पर है।

51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल इमेज अवार्ड में सिंगर रिहाना को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

भारत की दीपिका ने स्वीडन में इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

बिजनेस मैगजीन सीईओ वर्ल्ड द्वारा जारी दुनिया के सबसे महंगे देश में स्विट्ज़रलैंड को पहला स्थान मिला है। वही दुनिया के सबसे सस्ते देशों में पहले स्थान पर पाकिस्तान है तथा भारत तीसरे स्थान पर है।

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल ने हाल ही में भारत के लिए चिल्ड्रन प्रोटक्शन फंड लॉन्च किया है।

रेलवे ने भुनेश्वर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है।

केरल सरकार ने कुरान वायरस से देश में पहली मौत होने पर कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया है।

103 वर्ष की उम्र में हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता किर्क डगलस का हाल ही में निधन हुआ है। इन्हें स्पार्टकस और पाथ्स ऑफ ग्लोरी के अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। वे अमेरिका सिनेमा के गोल्डन एरा के एक सफल अभिनेता थे।


9 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को ग्राम न्यायालय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने टेक महिंद्रा कंपनी के साथ एयरोस्पेस एवं रक्षा अनुप्रयोगों के लिए साझेदारी की है।

नेपाल में जनगणना 2021 में पहली बार LGBT समुदाय की गणना की जाएगी।

JSW स्टील ने ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है।

जानवरों की प्रवासी प्रजातियों पर CMS के COP-13 का आयोजन गुजरात में किया जाएगा।

कर्नाटक में उड़ान योजना के अंतर्गत बीदर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया है।

गाजियाबाद शहर की पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों की पहचान के लिए ऑपरेशन नकेल शुरू किया गया है।

डीआरडीओ द्वारा निर्मित मिसाइल "प्राणश" की रेंज 200 किलोमीटर है।

भारत सेना ने दुनिया का पहला बुलेट प्रूफ हेलमेट विकसित किया गया है।इसे भारतीय सेना के मेजर अनूप मिश्रा ने विकसित किया है। हेलमेट निर्माण भारतीय सेना की परियोजना "अभय" के तहत किया गया है।

पिनलोपी गोल्डबर्ग ने विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

व्हाट्सएप को UPI सेवाओं में विस्तार के लिए NPCI से मंजूरी मिली है।

भारत ने अफ्रीका महाद्वीप के देशों के साथ लखनऊ डेक्लेरेशन को स्वीकार किया है।

फरवरी 2020 में हैदराबाद शहर का मेट्रो रेल नेटवर्क भारत का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क बना है।

कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष डी. मंजूनाथ का निधन हाल ही में हुआ है।

फोनपे(phonepe) कंपनी द्वारा दुनिया के सबसे बड़े तथा भारत के पहले एटीएम नेटवर्क के निर्माण की घोषणा की गई है।

हाल ही भूटान ने भारतीय पर्यटकों के लिए मुफ्त प्रवेश बंद कर दिया है।

भारत का स्मार्टफोन बाजार में दूसरा स्थान है।

हाल ही अंटार्कटिक महाद्वीप में वहां का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है जो कि 18.3 डिग्री सेल्सियस है।



Post a Comment

0 Comments