आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 20 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स ।। 19 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

Devedunotes


19 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स


हाल ही भारत सरकार ने लोथल में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय समुद्री कांपलेक्स की स्थापना हेतु पुर्तगाल के साथ समझौता किया है।

संस्कृति मंत्रालय ने मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह की कब्र खोजने हेतु टीजे अलोन के नेतृत्व में पैनल गठित किया है।

आरबीआई ने 500 करोड रुपए की न्यूनतम भुगतान पूंजी के साथ New Umbrella Entity स्थापित करने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अमित दहिया पर 4 साल का बैन लगा दिया है।

भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग (AECI) के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या, बंगलुरु (कर्नाटक) में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की है।
गौरतलब है कि लिथियम का उपयोग विद्युत वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए किया जाता है।

AECI = Atomic Energy Commission of India-1948.


विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

हाल ही में भारत सरकार ने किस जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कर लिया है ? - कोरकू जनजाति।
गौरतलब है कि कोरकू जनजाति मध्यप्रदेश की आदिम जनजाति है, जो नर्मदा और ताप्ती नदी के किनारे रहती है।

ब्रू जनजाति (मूल निवासी = म्यांमार) पाई जाती है ? - दक्षिण असम, मेघालय और त्रिपुरा में।

अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट


भारत पहली बार अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
इसका आयोजन 2 से 21 नवंबर तक देश के 5 शहरों अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई में होगा।
फाइनल - नवी मुंबई।
गौरतलब है कि भारत ने 2017 में पुरुषों का अंडर-17 विश्वकप आयोजित किया था।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने जून 2020 तक पहली एकीकृत त्रि-सेवा कमान की स्थापना करने की योजना की घोषणा की है।

डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

भारत सरकार ने हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के दायरे में लाने की घोषणा की है ? - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

हाल ही भारतीय मूल की जसविंदर बिलन के किस उपन्यास ने ब्रिटेन का प्रसिद्ध बाल साहित्य पुरस्कार कोस्टा चिल्ड्रन अवॉर्ड जीता ?  - Asha and the spirit bird.

लॉरियस अवॉर्ड

सचिन तेंदुलकर - सचिन तेंदुलकर को लॉरियस स्पोर्टिंग मूमेंट 2000-2020 अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)  तथा लुईस हैमिल्टन (इंग्लैंड) को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020 के लिए चुना गया है।

लॉरियस स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर  - सिमोन बाइल्स (जिम्नास्ट - अमेरिका)

लॉरियस ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड - इगन बर्नल (साइकिलिस्ट - कोलंबिया)

 लॉरियस टीम ऑफ द ईयर - दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय पुरुष रग्बी टीम।

लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - डर्ट नोवित्जकी (जर्मनी - बास्केटबॉल)


20 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हुई स्वैच्छिक

3 साल पहले किसानों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सरकार ने पूरी तरह स्वैच्छिक कर दिया है।
अब ऋणी किसानों पर फसल बीमा लेने की अनिवार्यता समाप्त हो गई है।
फसल बीमा कराने वाले किसानों से बैंक बीमा की राशि में से पहले ऋण की राशि काट लेते थे लेकिन अब बैंक ऐसा नहीं कर पाएंगे।
साथ ही सरकार ने देश में 10 हजार किसान उत्पादक संगठन (FPO) बनाने का निर्णय लिया है।

हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया है ? - उदयपुर

सरकार ने अब कस्टमाइज फसल बीमा देने का भी फैसला किया है यानी जिस क्षेत्र के किसानों को जैसी जरूरत होगी उसके हिसाब से फसल बीमा देने का प्रावधान किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण के दूसरे चरण को मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण के दूसरे चरण को मंजूरी दी है।
दूसरे चरण को लागू करने में 2020-21 से 2024-25 के बीच 52,497 करोड़ खर्च का प्रावधान किया गया है।
दूसरे चरण में ओडीएफ अभियान के साथ-साथ कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन -ग्रामीण की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को की गई थी।
2 अक्टूबर 2019 को ग्रामीण भारत को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया था।

22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी है।
इसका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
कार्य - आयोग वर्तमान कानूनों को जांचेगा और सुधार का सुझाव देगा तथा वर्तमान में अप्रासंगिक कानूनों की समाप्ति की सिफारिश करेगा।
गौरतलब है कि देश में विधि आयोग का गठन 1955 से होता आ रहा है।

संजय कोठारी को चुना गया नया सीवीसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार समिति ने राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी को अगला केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) नियुक्त किया है।
जबकि बिमल जुल्का को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया गया है।

महंत नृत्य गोपाल दास को राम मंदिर न्यास का अध्यक्ष तथा चंपतराय को महासचिव चुना गया है।

लिट्टी-चोखा किस राज्य का प्रसिद्ध व्यंजन है ? - बिहार

केंद्र सरकार ने लड़के और लड़की के विवाह की एक समान न्यूनतम आयु तय करने के लिए टास्क फोर्स गठित की है, जोकि अगले 6 महीने में अपनी सिफारिशें पेश करेगी।
गौरतलब है कि शारदा एक्ट 1929 में संशोधन करते हुए 1978 में लड़की की शादी की उम्र 15 साल से बढ़ाकर 18 साल की गई थी।

भारतवंशी जज श्री श्रीनिवासन अमेरिका के फेडरल अपील कोर्ट की कमान संभालने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बने है।

अफगानिस्तान में अशरफ गनी दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए है।

अमेरिका के थिंकटैंक वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यु के अनुसार भारत, ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़कर साल 2019 में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
भारत की वर्तमान अर्थव्यवस्था (जीडीपी) 2.94 ट्रिलियन डॉलर है।

स्टेट ऑफ इंडियाज बर्ड्स रिपोर्ट - 2020 के अनुसार पश्चिमी घाट पर साल 2000 से पक्षियों की संख्या में कितनी  कमी हुई है ? - 75%

एथनोलोग की हाल ही जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्व की  तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है ? - हिंदी

टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी उभरती अर्थव्यवस्था  विश्वविद्यालय रैंकिंग 2020 में शीर्ष 100 यूनिवर्सिटी में भारत की 11 यूनिवर्सिटी जगह बनाने में सफल रही है।
दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्था वाले 47 देशों की इस सूची में भारत से ज्यादा सिर्फ चीन के ही 30 विश्वविद्यालय शामिल है।

15वें वित्त आयोग ने किसकी अध्यक्षता में कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है ? - संजीव पुरी

जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग का प्रमुख किसे नामित किया गया है ? - सुशील चंद्र

लॉर्ड माउंटबेटन

1935 में लॉर्ड माउंटबेटन को देश का अंतिम वायसराय नियुक्त किया गया था। वह 1948 तक भारत के अंतरिम गवर्नर जनरल रहे। उन्हें भारत का आखिरी अंग्रेज अफसर का जाता है।

21 फरवरी 2020 करेंट अफेयर्स


अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी

प्रतिवर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय - Languages without borders.
वर्ष 1999 से यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाना प्रारंभ किया।
यूनेस्को के अनुसार भाषा मात्र संपर्क, शिक्षा या विकास का माध्यम ना होकर व्यक्ति की विशिष्ट पहचान और उसकी संस्कृति, परंपरा एवं इतिहास का कोश है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस - 20 फरवरी
2020 का थीम - सामाजिक न्याय हासिल करने के लिए असमानता को कम करना।

केंद्र सरकार अप्रैल तक केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) का गठन करेगी।
इसका गठन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किया जाएगा।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस - 24 दिसंबर
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस - 15 मार्च

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का 34वां स्थापना दिवस
20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
इस अवसर पर अरुणाचल के दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कुछ राज्यों को विशेष प्रावधान देने वाले अनुच्छेद 371 को हाथ नहीं लगाया जाएगा इससे कुछ राज्यों को अल्पकालिक और विशेष प्रावधानों से लैस किया गया है।

क्या है अनुच्छेद 371 ? अभी पढ़े

हाल ही किस राज्य में छिपकली की एक नई प्रजाति अर्बन बेंट टोएड गेको (Urban Bent-Toed Gecko) की खोज की गई है ? - असम
इस छिपकली का वैज्ञानिक नाम सिरोटोडैक्टाइल्स अर्बनुस है।

हाल ही भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाई अड्डा कौन बना है ? - इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली)

बेजोस अर्थ फंड
अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बेजोस अर्थ फंड शुरू करने की घोषणा की है इसके तहत जेफ बेजोस 10 बिलियन डॉलर की राशि देंगे।

28 मार्च से भगवान राम से जुड़े स्थलों की तीर्थ यात्रा हेतु श्री रामायण एक्सप्रेस चलाई जाएगी।
20 फरवरी से देश की तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस शुरू की गई है।
यह ट्रेन ओमकारेश्वर मंदिर (इंदौर), महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) और काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) को जोड़ेंगी।

देश की तीसरी कारपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस किन ज्योतिर्लिंगों को जोड़ेंगी ?
(अ) ओमकारेश्वर            (ब) महाकालेश्वर
(स) काशी विश्वनाथ         (द) उपर्युक्त सभी ✓

बीटिंग बुलेट किसकी पुस्तक है ? - दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर अजय राज शर्मा की।

अभी तक इस योजना में केंद्र और राज्य सरकारें 50-50 % राशि दे रही थी लेकिन इस बदलाव के बाद केंद्र सरकार 25% राशि ही देगी।

हाल ही में विभिन्न सूचकांक में भारत का स्थान

ग्लोबल हंगर इंडेक्स - 103वां
साक्षरता दर में - 168वां
मानव विकास सूचकांक - 130वां
सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स - 53वां
यूथ डेवलपमेंट इंडेक्स - 134वां
होमलेस इंडेक्स - 8वां
खुशहाली सूचकांक (हैप्पीनेस इंडेक्स) - 131वां
संवहनीयता सूचकांक (सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स) - 77वां
गौरतलब है कि संवहनीयता सूचकांक प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन से जुड़ा है जबकि खुशहाली सूचकांक का संबंध किसी भी राष्ट्र में मां बच्चे की उत्तर जीविता, पालन-पोषण तथा उसके कल्याण से है

दुनिया को कट, कॉपी और पेस्ट जैसी कमांड देने वाले  अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक लॉरेंस लैरी टेस्लर का निधन हो गया है।

ईएसपीएन पुरस्कार

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी - पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
वर्ष का सबसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी - सौरभ चौधरी (निशानेबाज)
प्रेरणा स्त्रोत बनने के लिए करेज पुरस्कार - दुती चंद (धाविका)
गौरतलब है कि दुती चंद ने समलैंगिक रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वापसी का पुरस्कार - कोनेरू हंपी (शतरंज)
वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी - दीपक पूनिया (पहलवान)
सर्वश्रेष्ठ पैरा एथलीट - मानसी जोशी
सर्वश्रेष्ठ टीम - मनु भाकर और सौरभ चौधरी
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार - बलबीर सिंह (हॉकी)

हाल ही में रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान का नाम किसके नाम पर रखा गया है ? -  मनोहर पर्रिकर

2021 में जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन किस देश में किया जाएगा ?   - भारत


SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Post a Comment

0 Comments