आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अक्टूबर 2019 राजस्थान करेंट अफेयर्स

Devedunotes




अक्टूबर 2019 राजस्थान करेंट अफेयर्स


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के अनुसार देश में सर्वाधिक विश्वविद्यालय राजस्थान राज्य में है।

देश में पहली बार साइकिल पोगो लीग का आयोजन राजस्थान के जयपुर में किया गया।

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार स्कूली शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में राजस्थान को दूसरा स्थान मिला है।

राजस्थान की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला 10 मीटर एयर राइफल महिला शूटिंग में विश्व में शीर्ष पर बनी हुई है।

ईसरदा बांध सवाई माधोपुर जिले में बना हुआ है।

जयपुर रेलवे स्टेशन को देश का सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन घोषित किया गया है।

प्रथम दादा साहब फाल्के पुरस्कार देविका रानी को प्राप्त हुआ था।

आभानेरी उत्सव का आयोजन दौसा जिले में किया गया।

केंद्र सरकार ने राजस्थान में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी प्रदान की है।

राजस्थान के डॉक्टर अजय डाटा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान फिल्म फेस्टिवल सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी फिल्म का पुरस्कार वीरांगना फिल्म को दिया गया।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष वैभव गहलोत चुने गए हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहांती बने हैं इनको शपथ राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिलाई।

राजस्थान के अनंत विशिष्ट को आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक प्रदान किया।

देश की वीरांगनाओं को समर्पित बेटी गौरव उद्यान राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बनाया जाएगा।

नवीन जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान का पुलिस विभाग सबसे भ्रष्ट माना गया है। दूसरे स्थान पर राजस्व विभाग है।

उदयपुर में आयोजित ऑल इंडिया मीडिया कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पत्रकार विजय भंडारी तथा नरसिम्हा रेड्डी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है।

2011 से चल रही साक्षर भारत मिशन योजना की जगह अब राजस्थान में पढ़ना-लिखना अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है।

राजस्थान के गौतम कपूर को बेंगलुरु का महापौर चुना गया है।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री ने डॉक्टर कीर्ति भारती को वैश्विक मानवाधिकार संरक्षण अवार्ड से सम्मानित किया।

राजस्थान राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी की तस्वीर अनिवार्य कर दी है।

राजस्थान में पान मसाला की विभिन्न श्रेणियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

राजस्थान के डूंगरपुर नगर  परिषद को स्वच्छ सिटी का अवार्ड मिला है।

राजस्थान के उत्तर पश्चिम रेलवे जोन को हरित पर्यावरण के लिए
सर्वोच्च प्लैटिनम अवार्ड दिया गया है।

नगर निकायों में सीधे मेयर सभापति बनाने की व्यवस्था करने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान बना है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग में राजस्थान की अर्शी खान ने स्वर्ण पदक जीता है।

राजस्थान के पहले मैंगो फेस्टिवल का आयोजन बांसवाड़ा में किया गया।

राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को मेघालय राज्य का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।

देश का पहला राज्य राजस्थान है, जहां पर नागरिकों को स्वास्थ्य का कानूनी अधिकार होगा।

20वी राष्ट्रीय पशु गणना के अनुसार राजस्थान में ऊटों की गिनती में 35% की गिरावट दर्ज की गई है।
2012 में राजस्थान में ऊंट:3.26 लाख
2019 में राजस्थान में ऊंट:2.13 लाख

राजस्थान की पशुधन आबादी 56.8 मिलियन है।

राज्य सरकार ने सिलिकोसिस बीमारी पर न्यूमोकोनिसिस नीति बनाने की घोषणा की है ।

सुरेंद्र अवाना को एकीकृत खेती के लिए राज्य स्तरीय अवार्ड दिया गया।

राजस्थान के 5 जिलों के स्कूलों को मॉडल सुरक्षित स्कूलों में विकसित किया जाएगा।

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष महेंद्र साडिंल्य नियुक्त किए गए है।

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार निवेश आकर्षित करने में राजस्थान को आठवां स्थान मिला है। ‌

टाइम्स साइबर मीडिया की ओर से राजस्थान के डॉ विनय कुमार को इंडियन आइकन ऑफ द ईयर 2019 सम्मानित किया गया है।

बाड़मेर जिले के संग्राम सिंह भाटी को संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा पदक 2019 से सम्मानित किया गया है।

वर्ल्ड के टॉप 10 उभरते पर्यटक स्थलों में संपूर्ण भारत से एकमात्र राजस्थान का जोधपुर शहर शामिल हुआ है।

राजस्थान विधानसभा में विधानसभा के इतिहास को जानने के लिए म्यूजियम बनाया जाएगा।

राजस्थान में सवाई जयपुर अवार्ड समारोह में राजसमंद की  सुमन राव को दीया कुमारी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह में सवाई माधोसिंह प्रथम अवार्ड संजय रॉय को दिया गया तथा सवाई माधोसिंह द्वितीय अवार्ड प्रसून पांडे को दिया गया।

जैसलमेर के पोकरण फायरिंग रेंज में 2019 का सबसे बड़ा स्ट्राइक इंटीग्रेटेड अभ्यास सुदर्शन चक्र का आयोजन किया गया।

क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की शिकायत के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान बना है।

राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर जिले में किया गया।

राजस्थान की कवियत्री प्रतिभा शर्मा को डॉक्टर राम प्रसाद दाधीच साहित्य सम्मान से नवाजा गया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान की टीम नौवें स्थान पर रही।

राजस्थान में बॉस्केटबॉल एकेडमी बांसवाड़ा से सीकर स्थानांतरित की जाएगी।

12वीं एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांश सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है।

राजस्थान राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में देहदानियों के स्मारक बनाने का घोषणा की है।

राजस्थान में पक्षियों के लिए पहला सबसे ऊंचा आश्रय घर डूंगरपुर में बनाया गया है।

वायु सेना ने राजस्थान के 5 एयरबेस को हाई रिस्क जोन में शामिल किया है।

राजस्थान के अजमेर व टोंक जिलों में ग्रेनाइट के भंडार प्राप्त हुए है।

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप 2019 में राजस्थान की स्वाति दूधवाल ने कांस्य पदक जीता है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Post a Comment

0 Comments