आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

सितंबर 2019 राजस्थान करेंट अफेयर्स

Rajasthan Current Affairs 2019, www.devedunotes.com



राजस्थान करेंट अफेयर्स

राजस्थान के खिलाड़ी अजय सिंह शेखावत का चयन थाईलैंड में होने वाले विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अजय सिंह शेखावत झुंझुनू जिले के हैं।

डॉ. शालिनी बिस्सा को आचार्य चाणक्य शिक्षाविद अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान के सांसद भागीरथ चौधरी को संसद की जल संसाधन स्थाई समिति का सदस्य बनाया गया है।

राजस्थान में बसपा के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

हाल ही राजस्थान का जैसलमेर जिला शाही ट्रेन डेक्कन ओडिसी से जुड़ा है। जैसलमेर को पर्यटन नगरी के रूप में भी जाना जाता है। इससे पहले यह ट्रेन राजस्थान के जोधपुर जिले तक जाती थी।

हाल ही जारी leads index- 2019 में राजस्थाान की पांचवी रैंक रही है। इस इंडेक्स में प्रथम स्थान गुजरात का है। एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान ले जाने की सुविधा के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है।

राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी की शासी परिषद के अध्यक्ष उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी बने हैं।

राजस्थान के राजेंद्र सिंह को डॉक्टर थॉमस कंगन लीडरशिप अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। राजेंद्र सिंह को राजस्थान का वाटर मैन भी कहा जाता है।

राजस्थान से नागौर लोकसभा के सांसद हनुमान बेनीवाल को संसद की रक्षा मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

कतर ओपन निशानेबाजी प्रतियोगिता में राजस्थान के विवान कपूर ने स्वर्ण पदक जीता है।

वर्तमान में राजस्थान में कुल 3 श्रमिक सूचकांक केंद्र हैं- जयपुर, अजमेरभीलवाड़ा। अजमेर में श्रमिकों की संख्या घटने तथा अलवर में श्रमिक संख्या बढ़ने के कारण अजमेर से श्रमिक सूचना केंद्र को हटाकर अलवर में किया जाएगा।


सतीश पूनिया हाल ही में राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

राज्य में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितंबर 2019 को किया गया।

राजस्थान के बाड़मेर रिफाइनरी में क्रूड आयल मूंदड़ा पोर्ट से लाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी समारोह में निम्न व्यक्तियों को प्रज्ञा पुरस्कार से सम्मानित किया गया-हरिमोहन सक्सेना, रीता प्रताप तथा ममता चतुर्वेदी

राजस्थान की कीर्ति परिहार को केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से युवा पुरस्कार 2019 दिया गया है।

राजस्थान सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में 75% आरक्षण देने की घोषणा की है।

ओजोन परत के संरक्षण के लिए 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

राजस्थान सरकार ने राज्य के 40 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है।

राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश रविंद्र भट्ट को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगर परिषद द्वारा प्रदेश का पहला बेटियों का उद्यान बनाने की घोषणा की है। दीकरियो की बाड़ी के नाम से यह उद्यान बनाया जाएगा।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राजस्थान के दौरे पर हैं। जम्मू कश्मीर की धारा 35a तथा 370 हटाने को लेकर आयोजित जयपुर सभागार में एक व्याख्यान के मुख्य वक्ता होंगे।

नई ग्राम पंचायत तथा पंचायत समिति बनाने की मंत्रिमंडलीय समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट बनाए गए हैं। समिति के अन्य सदस्य होंगे:-
संसदीय कार्य मंत्री- शांति धारीवाल
सामाजिक न्याय मंत्री- भंवरलाल
सहकारिता मंत्री-उदयलाल आंजना
शिक्षा राज्य मंत्री- गोविंद सिंह डोटासरा

2019-20 की एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम की प्रथम रिपोर्ट के विश्लेषण में राजस्थान को देश में 26 वां स्थान मिला है।

राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों को 10% अधिक पारिश्रमिक देने की घोषणा की गई है।

राज्य में मंडावा व  खींवसर विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे।

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक बनेंगे। मोहम्मद रफीक दूसरी बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नागेंद्र के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनने पर भी वह कार्यवाहक बने थे।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोटा संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 50 लाख की सहायता कोष की घोषणा की है।

सीएम अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग के लिए सातवें वेतन आयोग के अनुरूप नए वेतनमान को मंजूरी दी है।

कोलंबो में बाल विवाह पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थानी महिला डॉक्टर कीर्ति भारती द्वारा किया जाएगा।

64 वी राज्यस्तरीय कैडेट व टेबल टेनिस प्रतियोगिता अजमेर में संपन्न हुई है।

केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यरत ASG का कार्यकाल जून 2022 तक बढ़ा दिया है।

डॉक्टर नीरज कुमार ने हाल ही में राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आयुक्त का पदभार संभाला है।

राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के बाल साहित्यकार गोविंद शर्मा को सम्मानित किया गया। गोविंद शर्मा को इस वर्ष का केंद्रीय साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

AISHE की 2018-19 की रिपोर्ट में सर्वाधिक कॉलेजों के मामले में लगातार आठवें साल राजस्थान का जयपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा है। हालांकि राजस्थान में जयपुर उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के मामले में बहुत पिछड़े हुए हैं। इस सूची में बेंगलुरु पहले स्थान पर है।

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार कुल 34 न्यायाधीश नियुक्त हो चुके है।

राज्य में राज्य स्तरीय विकास तथा समन्वय समितियों का पुनर्गठन कर पांच समितियां बनाने की घोषणा की गई है। पूर्व में इन समितियों की संख्या 12 थी।

आयुर्वेद यूनानी तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुर्वेदिक निदेशालय ने राजस्थान के 4 जिलों अजमेर,बीकानेर,चूरू तथा भीलवाड़ा का चयन किया है।

राज्य सरकार ने पहली बार जेल विकास बोर्ड का गठन किया है। इसके चेयरमैन अशोक गहलोत होंगे तथा दो अन्य सदस्य गीता बड़बड़ तथा एसएस बिस्सा होंगे।

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जनसंपर्क अभियान की शुरुआत 26 सितंबर को राजस्थान में कोटा जिले से राज्य खेल मंत्री किरण रिजूज करेंगे।

जारी आंकड़ों के अनुसार मीजल्स-रूबेला अभियान के टीकाकरण के लक्ष्य पूर्ति में राजस्थान का नागौर जिला प्रथम स्थान पर रहा है। दूसरा अलवर तथा तीसरे स्थान पर उदयपुर हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश इंद्रजीत महांती अब राजस्थान हाईकोर्ट के 37वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने केन्द्र को सिफारिश भेज दी है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अखिल भारतीय विधानसभा तथा विधानमंडल सचिवालय की वित्तीय समिति का सभापति नियुक्त किया गया है।

राजस्थान कृषि ऋण माफी योजना 2019 के लिए 100 करोड़ का अतिरिक्त बजट आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

राजस्थान के अलवर जिले की थानागाजी तहसील की पायल जांगिड़ को संयुक्त राष्ट्र द्वारा गोलकीपर्स अवार्ड का चेंजमेकर अवार्ड दिया गया है।

इंडिया वाटर वीक के तहत राष्ट्रीय जल मिशन अवार्ड राजस्थान राज्य को दिया गया है।

महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार सम्मानित किया जाएगा।

राज्य के लगभग 15 लाख किसानों को फसली ऋण जारी किया जा चुका है।

अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित 64 वे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ अधिवेशन में राजस्थान की तरफ से सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने भाग लिया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की थी।

राजस्थान के डॉक्टर अजय डाटा को दीनदयाल उपाध्याय एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बने हैं।

राजस्थान में आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत 1 सितंबर 2019 से करौली जिले से की गई है।

कलराज मिश्र राजस्थान के 41 वें राज्यपाल बने हैं। कलराज मिश्र ने 4 सितंबर को कल्याण सिंह का स्थान ग्रहण किया। बता देंक कल्याण सिंह राजस्थान के इतिहास में कार्यकाल पूरा करने वाले चौथे राज्यपाल बने हैं। इससे पूर्व 1967 में राज्यपाल संपूर्णानंद ने अपना कार्यकाल पूरा किया था।

हाल ही राजस्थान हाई कोर्ट का 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया है।

आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में राजस्थान की अपूर्व चंदेला ने स्वर्ण पदक जीता है। इसी के साथ ही चंदेला ने 2020 टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल किया है।

शिक्षक दिवस पर इस साल राज्य में 103 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार जल शक्ति अभियान में राजस्थान का अजमेर जिला प्रथम स्थान पर रहा है। देश में अजमेर की 77 वीं रैंक रही है।

नई सौर ऊर्जा तथा पवन ऊर्जा नीति 2019 के अनुसार राज्य में 25000 मेगावाट अगले 5 सालों में उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में बेहतर प्रदर्शन के लिए राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया है। साथ ही श्रेष्ठ जिलो की श्रेणी में नागौर तथा जोधपुर को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजस्थान राज्य में सम्मानित शिक्षकों को आवास एवं बसों में मुफ्त यात्रा देने की घोषणा की गई है।

राजस्थान में 70वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया।

राजस्थान पर्यटन विभाग ने यूनेस्को के साथ समझौता किया है।

जल शक्ति मंत्रालय ने राजस्थान के जयपुर तथा जोधपुर रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ महोत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया है।

राज्य स्तरीय परिवार कल्याण पुरस्कार प्रोत्साहन में झालावाड़ जिला प्रथम स्थान पर रहा है।

प्रदेश के मुकेश चौधरी द्वारा इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में अंडर-18 टीम कैटेगरी में राजस्थान के आमिर ने स्वर्ण पदक जीता है।

दलीप सिंह शेखावत को राजस्थान फुटबाल संघ का सचिव नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने भरतपुर,चूरू तथा झुंझुनूं जिलों के विद्यालयों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गए हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,रूपवास (भरतपुर)-स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र गोयल
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,खरिया(चूरू)-स्वतंत्रता सेनानी कुशल सिंह राठौड़
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,रूपावाला (झुंझुनू)-स्वतंत्रता सेनानी बुजाराम।

एनजीटी ने राजस्थान में जयपुर, जोधपुर,पाली,भिवाड़ी शहरों में औद्योगिक प्रसार पर रोक लगा दी है।


देश की राजधानी से चलने वाली पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन देश के 3 राज्यो में प्लास्टिक मुक्त ट्रेन बनकर पर्यावरण बचाने का संदेश देगी। इसकी शुरुआत जैसलमेर से हो चुकी है।

राजस्थान की स्वाति जैन को वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

वंडर सीमेंट कंपनी को सीएम गहलोत ने अमृता देवी स्मृति पुरस्कार 2018 प्रदान किया है।

हाल ही राजस्थान के झालावाड़ जिले में बिना मिट्टी के फसल उगाने का सफल प्रयोग किया गया है। यह प्रयोग झालावाड़ के उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज में किया गया। पहली बार बिना मिट्टी के टमाटर,गोभी,खीरा फसल उगाने की पद्धति को हाइड्रोपोनिक खेती कहा जाता है

राजस्थान के उदयपुर जिले में ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इस प्रतियोगिता की मेजबानी राजस्थान ने पहली बार की है।

नई दिल्ली में राजस्थान के कंचन राठौड़(उदयपुर जिला) को चित्रकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दिल्ली में स्थित उदयपुर हाउस का अधिकार राजस्थान को मिला है। पहले यह उदयपुर के महाराज का निवास स्थान था।

शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त अलवर के शिक्षक इमरान खान को वर्ष 2019 के जमनालाल बजाज पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार 2 दिसंबर 2019 को मुंबई में दिया जाएगा।

राज्य स्तरीय संस्कृत सेवाव्रती  सम्मान 2019 महावीर प्रसाद तापड़िया तथा नेमीचंद तोषनीवाल को दिया गया है।

राजस्थान की महिला पुलिस एएसपी कमल शेखावत को संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित किया गया है।

राजस्थान के विधानसभा सदस्य राजेंद्र राठौड़ को कनाडा के अप्रवासी राजस्थानी संगठन राना की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य की महंगाई दर थोक मूल्य सूचकांक 2018-19 के लिए 301.34 रहा है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Post a Comment

0 Comments