30 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स
श्रीलंका के क्रिकेटर अजंता मेंडिस ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।लियोनेल आइगीमिया नीरू के नए राष्ट्रपति बने है।
लद्दाख में विज्ञान मेले का उद्घाटन राजनाथ सिंह ने किया है।
नरेन्द्र मोदी ने 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है।
राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया गया।
12वें इंडिया सिक्योरिटी शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है। इसकी थीम:- नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति की ओर (toward new national cyber security strategy)
हाल ही भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है।
हाल ही दिल्ली सरकार ने 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट हर रविवार ,डेंगू पर वार अभियान शुरू किया है।इसमें दिल्ली सरकार ने लोगों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक रविवार को 10:00 बजे 10 मिनट का समय दें तथा उसमें अपने घर में स्थिर पानी के सभी स्त्रोतों की जांच करें।
भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने बायोमेट्रिक सीफेरेर्स आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट(BSID) जारी किया है जो नाविक के चेहरे के बायोमैट्रिक डाटा को कैप्चर करता है। इस परियोजना को CDAC की सहायता से तैयार किया गया है।
29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 2021-22 तक देश में 75 अतिरिक्त सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कुष्ठ रोग और टीबी के लिए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सार्वभौमिक जांच के लिए कार्यक्रम शुरू किया है।
हाल ही नासा ने मंगल ग्रह पर मौजूद अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से कुछ हफ्तो के लिए संपर्क रुक जाने की घोषणा की है।यह रुकावट मार्स सोलर कंजक्शन नामक घटना के कारण हो रही है।
हाल ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी के कार्यकाल को 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए रमेश पोखरियाल द्वारा 'सगुन' नाम से एक ऐप लॉन्च किया गया है। सगुन का पूर्ण रूप है: स्कूल एजुकेशन सगुन(school education shagun)
हाल ही जारी इंडिया चाइल्ड वेल बीइंग इंडेक्स में केरल राज्य शीर्ष स्थान पर रहा।
हाल ही डिजिटल मीडिया में 26% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी मिली है।
हाल ही बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत की पहली BS-VI मानक की बाइक लॉन्च की हैं।
हाल ही वीके विस्मया ने चेक रिपब्लिक के अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता है।
तेलंगाना राज्य द्वारा DEET ऐप लॉन्च किया गया है।
हाल ही भारतीय मौसम विभाग ने भारतीय नौसेना के साथ समझौता हस्ताक्षर किया है।
25 वें सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन अरुणाचल प्रदेश राज्य में होगा।
CITES के 18वें सम्मेलन(COP-18) का आयोजन जिनेवा में किया गया है।
हाल ही यूएस ओपन के एक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने रोजर फेडरर के खिलाफ मैच खेला था।
राष्ट्रपति द्वारा पहली पैरा एथलीट दीपा मालिक को राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
एयर इंडिया ने 2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने का निर्णय लिया है।
मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के नए प्रावधान 1 सितंबर से लागू होंगे।
केंद्र ने राज्य में वनीकरण के लिए 47,436 करोड़ की राशि जारी की है।
भारत नवंबर 2019 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
सीनियर विश्वकप निशानेबाजी में भारत की इलैवेनिल वलारिवन ने स्वर्ण पदक जीता है।
द लास्ट डिकेड नामक पुस्तक पूजा मेहरा द्वारा लिखी गई है।
प्रमोद अग्रवाल को कोल इंडिया लिमिटेड का नया प्रमुख नियुक्त किया गया।
31 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स
हाल ही बिहार राज्य सरकार ने राज्य सचिवालय में जींस और टीशर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।हाल ही बिहार राज्य सरकार ने पान मसाले के उत्पादन तथा बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
हाल ही पाकिस्तान ने गजनवी नामक बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
ईस्टर्न इकोनामिक फोरम 2019 की बैठक रूस में आयोजित की जाएगी,जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यातिथि होंगे।
दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना को SKOCH गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
हाल ही भारतीय मोबाइल एप मैत्री एप ने सैन फ्रांसिस्को, यूएस में आयोजित टेक्नोवेशन चैलेंज में कांस्य पदक जीता है। इस ऐप को नोएडा की स्कूली छात्राओं द्वारा बनाया गया है।
ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल में पहली बार बेबीफीडिंग रूम की सुविधा शुरू की गई है।
हाल ही केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 6 राज्यों के 517 स्थानीय निकायों के लिए राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण हेतु एक एकीकृत अनापत्ति प्रमाण पत्र(NOC) ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण प्रणाली लांच की है। यह 6 राज्य हैं: मध्य प्रदेश,आंध्र प्रदेश,हरियाणा,पंजाब,झारखंड व तेलंगाना।
हाल ही कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्पेशल टाइगर फोर्स की स्थापना की गई है।
हाल ही वर्जिल वान दिक को UEFA प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है।
फोर्स द्वारा जारी सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला गायिका टेलर स्विफ्ट है।
हाल ही इटली में स्थित स्ट्रांबोली ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है।
इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी सुरक्षित शहर सूचकांक में टोक्यो शहर शीर्ष स्थान पर है। इसमें भारत के 2 शहर मुंबई(45वां) और दिल्ली(52वां) भी शामिल है।
हाल ही दक्षिण भारत के मीनाक्षी अम्मान मंदिर में 10 दिवसीय वार्षिक उत्सव की शुरुआत हुई है।
हाल ही लक्ष्मी विकास बैंक के एमडी व सीईओ पार्थ सारथी मुखर्जी ने इस्तीफे की घोषणा की है।
तमिलनाडु सरकार द्वारा वहां की राजधानी में राज्य की पहली इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है।
हाल ही कंडंगी साडी तथा डिंडीगुल ताले के लिए तमिलनाडु राज्य को जीआई टैग मिला है।
हाल ही केंद्र सरकार ने नागपुर शहर में गोरेवाडा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर निर्माण के लिए मंजूरी दी है।
आरबीआई के अनुसार साल 2018-19 में बैंक फ्रॉड मामलों में 15% की वृद्धि हुई है।
मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय के COP-14 सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में होगा।
निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंक को लेकर 4 बड़े बैंक बनाने की घोषणा की है।इसके बाद देश में सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों की संख्या घटकर 12 रह जाएगी।
पीके सिंहा पीएमओ में विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्तत किये गये है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 अगस्त को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निजी वैद्य दीनशॉ मेहता समेत 19वीं और 20वीं सदी के 12 निपुण आयुष चिकित्सकों पर डाक टिकट जारी जारी किए।
संजीव राजपूत ने रियो डी जेनेरियो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक जीत कर ओलंपिक कोटा हासिल किया है।
ओबामा द कॉल ऑफ हिस्ट्री का विमोचन पीटर बेकर ने किया है।
30 अगस्त को लापता विवादों के पीड़ितों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।
मेघालय में वर्क टू वर्क अभियान शुरू किया गया है।
SAVE WATER
घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
Share This 👇👇👇
0 Comments