आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स || 2 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स || 1 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

1 सितंबर 2019 करेंट अफेयर्स

हाल ही हिमाचल प्रदेश राज्य की विधानसभा द्वारा धर्मांतरण के विरुद्ध बिल पारित किया गया है।

हाल ही झारखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन हो गया है।

हाल ही पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार द्वारा मोबलीचिंग को रोकने के लिए बिल पास किया गया है।

1 सितंबर से बैंकों से एक करोड़ से अधिक की धन निकासी पर 2% टीडीएस देय होगा।

हाल ही ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में अभिषेक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों के 10 बैंकों को 52,250 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है।

वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5% रही है। यह पिछले 6 सालों में न्यूनतम स्तर है।

हाल ही छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में हरीश चंद्र मिश्रा नियुक्त गए हैं।

हाल ही आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा अंगीकार अभियान की शुरुआत की गई है।

हाल ही ओलेक्सी होचारुक 35 वर्ष की आयु में यूक्रेन के प्रधानमंत्री बने हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 सितंबर को जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे।

हाल ही केंद्र सरकार द्वारा 12,500 आयुष केंद्र खोलने की घोषणा की गई है।

मेगा वेंडर मीट 2019 का आयोजन लखनऊ में हुआ है।

महिंद्रा हेल्थ केयर के नए सीईओ फिरोजशाह सरकारी बने हैं।

हाल ही आदित्य पांडे इंडिगो के नए मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

लाइफ लाइन एक्सप्रेस की शुरुआत 1991 में हुई थी।

विवेक जोहरी BSF के  महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं।

असम में 31 अगस्त को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(NRC) की अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। इस सूची में 3.11 करोड लोगों को शामिल किया गया जबकि 19.06 लाख लोगों को शामिल नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर से पॉलिथीन थैलों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा।

अमेरिका द्वारा यूएस अंतरिक्ष कमांड लांच किया जाएगा। इसका अनावरण अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे।

मार्केट रिसर्च फार्म इप्सोस के ग्लोबल हैप्पीनेस सर्वे के अनुसार  खुशहाल देशों की सूची में भारत का नौवां स्थान है। यह सर्वे 28 राष्ट्रों के बीच किया गया। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा 86% के साथ सबसे खुशहाल देश बन गए हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दक्षिण एशियाई देशों की संसदों के अध्यक्षों के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मालदीव देश के दौरे पर गए हैं।


2 सितंबर 2019 करेंट अफेयर्स

हाल ही बंदारू दत्तात्रेय हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बने हैं।
कलराज मिश्रा राजस्थान के नए राज्यपाल बने हैं।
भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने हैं।
आरिफ मोहम्मद खान केरल के नए राज्यपाल बने हैं।
तमिलिसाई  सौंद्रराजन तेलंगाना के नए राज्यपाल बने हैं।

हाल ही बिहार राज्य द्वारा वहां की राजधानी पटना में पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की स्मृति में मूर्ति लगाने की घोषणा की गई है।

हाल ही SAFF U-15 फुटबॉल टूर्नामेंट भारत ने जीता है। फाइनल में भारत ने नेपाल को पराजित किया।

हाल ही महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने मेरु कैब कंपनी का 55% शेयर खरीदा है।

हाल ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा नए स्टार्टअप की शिकायतों और कर संबंधी समस्याओं के लिए 5 सदस्य विशेष सेल का गठन किया गया है।

हाल ही गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस ने SIDBI बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही भारतीय रेलवे द्वारा संचालित जीवन रेखा एक्सप्रेस का मुंबई शहर में उद्घाटन हुआ है।

हाल ही गूगल द्वारा अमृता प्रीतम के जन्मदिवस की 100वीं वर्षगांठ पर डूडल बनाया गया।

दूसरे भारत-चीन अनौपचारिक सम्मेलन का आयोजन तमिलनाडु राज्य में होगा।

हाल ही बंगाली सिनेमा के अभिनेता नीमू भौमिक का निधन हुआ है।

एक्का एक्कारिया इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति एम.वी. नायडू ने किया।

हाल ही स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय टीबी विभाग ने टीबी से लड़ने के लिए वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही 30 जुलाई से 29 अगस्त 2019 तक भारतीय सेना द्वारा लद्दाख की जास्कर रेंज में माउंट कुन नामक अभियान चलाया गया ।


5 साल की व्यापक संरक्षण कार्य के बाद स्मारक नीला गुंबद,जो हुमायूं के मकबरे के परिसर में है, को जनता के लिए सुलभ बनाया गया है। हुमायूं का मकबरा दिल्ली में स्थित है।

हाल ही महाराष्ट्र राज्य ने सभी फ्लैटों,इमारतों और वाणिज्यिक परिसरों का डेटाबेस बनाने के लिए ऊर्ध्वाधर संपत्ति नियम को मंजूरी प्रदान की है।

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हुए समझौते के अनुसार स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों के वित्त खातों की जानकारी 1 सितंबर 2019 से कर अधिकारीयों को उपलब्ध हो जाएगी।

डेंगू के खिलाफ दिल्ली में 10 सप्ताह,10 बजे ,10 मिनट अभियान शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत सीएम केजरीवाल ने की।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का नया लोगो जारी किया है।

भारतीय मूल की शिरीन मैथ्यूज को अमेरिका के दक्षिण कैलिफ़ोर्निया की जिला अदालत का जज मनोनीत किया गया है।

यशस्विनी सिंह देसवाल ने रियो डे जेनेरियो में निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

3 सितंबर 2019 करेंट अफेयर्स


इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता से बोर्नियो द्वीप के पूर्वी कालीमंतन में स्थानांतरित करने की घोषणा की है।हालांकि अभी राजधानी को कोई नाम नहीं दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भारत का पहला कचरा कैफे खोला जाएगा।

राजेंद्र बी अक्लेकर ने ए शॉर्ट  हिस्ट्री ऑफ इंडियन रेलवे नामक पुस्तक लिखी है।


बांग्लादेश ने गैस आधारित बिजली संयंत्र के लिए रिलायंस पावर के साथ साझेदारी की है।

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक दर्ज करने वाले तीसरे भारतीय बने है।

हाल ही मनोज मुकुंद नारावने ने वॉइस आर्मी चीफ का पदभार ग्रहण किया है।

हाल ही शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ने चेक गणराज्य में 20.09 मीटर का थ्रो फेंककर रजत पदक जीता है। इन्हें इसी साल अर्जुन पुरस्कार सम्मानित किया गया था।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

हाल ही वैज्ञानिकों को इथियोपिया देश में मानव की लगभग 3.8 मिलियन वर्ष पुरानी खोपड़ी मिली है। उनके अनुसार यह खोपड़ी ऑस्ट्रेलोपीथिकस ऐनामेंसिस‌ प्रजाति से संबंधित है।

फिंच सोल्यूशन्स मैक्रो रिसर्च द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक भारत कोकिंग कोल का सबसे बड़ा आयातक देश बन जाएगा।

रूस देश भारत के मानव युक्त मिशन गगनयान के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित करेगा। इस मिशन के मद्देनजर भारत और रूस के बीच सहयोग बढ़ाने की सुविधा के लिए मॉस्को में दूतावास में एक विशेष इसरो इकाई की स्थापना की जाएगी।

हाल ही मेघालय राज्य सरकार द्वारा वर्क टू वर्क ऑन वेडनेसडे पहल शुरू की गई है।

गत 2 सितंबर को चंद्रयान-2 का लैंडर ,ऑर्बिटर से अलग हुआ है।

हाल ही सिंगापुर के गृह व कानून मंत्री के.षणमुगम भारत के दौरे पर आए हैं।

हाल ही नई दिल्ली में नमस्ते पेसिफिक का आयोजन किया गया।

गुजरात सरकार नवंबर से सूरत के हजीरा बंदरगाह और बांद्रा, मुंबई के बीच फेरी(नौका) सेवा शुरू करेगी।

हाल ही IRCTC द्वारा AC तथा नॉन AC ई-टिकट की बुकिंग पर ₹30 तथा ₹15 चार्ज लागू किया गया है।

हाल ही गूगल ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के साथ मिलकर बिल्ड फॉर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया है।

हाल ही सऊदी अरब की सरकार द्वारा उद्योग और खनिज मंत्रालय का निर्माण किया गया है।

जिनसन जॉनसन ने ISTAF बर्लिन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।

हाल ही चार्ल्स लेक्लर्क ने बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स F-1 रेसिंग का खिताब जीता है।

हाल ही भारतीय रेलवे द्वारा 4,000 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू की गई है। असम का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन तिनसुकिया जंक्शन निशुल्क वाईफाई वाला देश का 4000वां रेलवे स्टेशन बना हैं।

हाल ही अमित शाह द्वारा केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली में विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया है।

केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना सेवा 2022 तक 100 शहरों में उपलब्ध होगी।

स्वच्छ भारत अभियान के लिए पीएम मोदी अमेरिका में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किये जाएगे।
मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग बेंगलुरु में विश्व निर्वाचन निकाय संघ (ए-वेब) की चौथी सभा की मेजबानी करेगा।


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आंध्र प्रदेश में भारत की सबसे लंबी विद्युतीकृत रेल सुरंग का उद्घाटन किया है। यह चेरलापल्ली और रैपुर के बीच है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान की दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे हैं।

बांग्लादेश के सरकारी टेलीविजन चैनल बीटीवी ने 2 सितंबर से भारतीय दर्शकों के लिए डीडी फ्री डिश पर प्रसारण शुरू कर दिया है।

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 50 कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी  का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने यह कारनामा 11 मैचों में किया है है जबकि धोनी ने 15 मैचों में किया था।

राष्ट्रीय महासागर तकनीकी संस्थान ने 2021-22 तक 200 करोड़ की लागत से बने समुंद्रयान प्रोजेक्ट को लांच करने की घोषणा की है।

भारतीय शूटर यश्वनी सिंह देसवाल ने ISSF विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

नादुभागम चंदन ने नेहरू ट्रॉफी का 67 वां संस्करण जीता है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Share This 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments