आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स || 26 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स || 25 सितम्बर 2019 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


25 सितंबर करेंट अफेयर्स

महिला खिलाड़ी मेगन रपिनो  को फीफा बेस्ट प्लेयर 2019 का खिताब दिया गया।

पुरुष खिलाड़ी लियोनेल मेसी को फीफा बेस्ट प्लेयर 2019 का खिताब दिया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नवजात बच्चों को अनुवांशिक रोगों से बचाने के लिए UMMID पहल का शुभारंभ किया है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेने वाली 16 वर्षीय एक्टिविस्ट का नाम ग्रेटा थनबर्ग है।

अमिताभ बच्चन को 2018 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड देने की घोषणा की गई है।

रविश कुमार को 2019 का गौरी लंकेश पुरस्कार को दिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा जनगणना भवन की आधारशिला रखी गई है।

टोक्यो में आयोजित पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब नाओमी ओसाका ने जीता।

भारत के दूसरे सबसे लंबे रेल्वे ओवरब्रिज का निर्माण पश्चिम बंगाल राज्य में किया गया है।

सेंट पीटर्सबर्ग टेनिस ओपन चैंपियनशिप का खिताब डेनियल मेदवेदेव ने जीता है।

71वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2019 में बेस्ट अभिनेता बिल पोर्टर को चुना गया।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सबसे अधिक गोल्डेन कार्ड जारी करने वाला राज्य जम्मू-कश्मीर है।

पोनुंग डोमिंग को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्त किया गया है, वे इस पद पर पहुंचने वाली अरुणाचल प्रदेश राज्य की पहली महिला अधिकारी है।


26 सितंबर करेंट अफेयर्स

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन संस्था द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार 2019 से नवाजा गया।

25 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2019 मणिपुर ने जीती है।

आरबीआई ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक तटीय गश्ती जहाज वराह का जलावतरण किया है।

नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा सीएचसी फार्म मशीनरी एप को लांच किया गया है।

मशहूर अभिनेता व कॉमेडियन वेणु माधव का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे तेलुगु क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन दिवस की वर्षगांठ को अंत्योदय दिवस के रूप में 25 सितंबर को मनाया गया है।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव का आयोजन कोलकाता में किया जाएगा।

भारत जल सप्ताह 2019 का उद्घाटन रामनाथ कोविंद ने किया है।

वैश्विक SME बिजनेस समिट का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।

युगांडा की राजधानी कंपाला में 64 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

फाइड वर्ल्ड प्रादं प्रिक्स2019 चेस प्रतियोगिता को कोनेरु हम्पी ने जीता।

शास्त्री रामानुजम पुरस्कार 2019 से एडम हार्पर को सम्मानित किया गया है।



27 सितंबर करेंट अफेयर्स

भुगतान प्रौद्योगिकी की कंपनी वीजा ने पीवी सिंधु को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।

भारत, अमेरिका और जापान के संयुक्त नौसैनिक 23 वां अभ्यास मालाबार 2019 का आयोजन जापान में किया जाएगा।

असम राज्य सरकार ने Aponar Apon Ghar योजना शुरू की है।

पीटी उषा को IAAF के Veteran pin award से सम्मानित किया गया है।

माधुरी दीक्षित को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है।

भारत की ओर से दूसरी सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर शेफाली वर्मा है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न पर एक साल के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की नयी प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा बनी है।

विश्व समुन्द्री दिवस 26 सितंबर को मनाया गया।

मेघालय राज्य ने अंडर-17 वर्ग का सुब्रतो कप जीता है।

केंद्र सरकार द्वारा सरदार पटेल के नाम पर राष्ट्रीय एकता के सर्वोच्च नागरिक सम्मान की स्थापना की गई।

दिल्ली यूनिवर्सिटी व जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश राज्य में मेंढक की नई प्रजाति माइक्रोहित इओस की खोज की है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Share This 👇👇👇

Post a Comment

3 Comments