आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जून 2019 राजस्थान करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com


Rajasthan Current Affairs

बूंदीराजस्थान के युवराज हून को राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना का निजी सहायक नियुक्त किया गया है।

तंबाकू नियंत्रण में योगदान के लिए राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्रालय को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सम्मानित किया है।

हाल ही राजस्थान सरकार ने ई-सिगरेट के उत्पादन, भंडारण वितरण, विज्ञापन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

राजस्थान के मशहूर डांसर एवं क्वीन नाम से प्रसिद्ध हरीश सुथार का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ है।

राजस्थान सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शांति एवं अहिंसा विभाग बनाने जा रही है।

राजस्थान शांति एवं अहिंसा विभाग बनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

राजस्थान में बांध
जयपुर - रामगढ, छापरवाडा कालख
पाली - सरदार समन्द, जवाई बांध
टोंक - टोरडी सागर, गलवा, बीसलपुर
भरतपुर - सीकरी बांध
भीलवाडा - मेजा बांध
धौलपुर - पार्वती बांध
बूंदी - गुढा डेम
राजसमंद - राजसमंद


बीकानेर (राजस्थान) के युवा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी ने भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक 2020 का कोटा हासिल किया है।

झालावाड़ (राजस्थान) के विक्रम टांक ने उत्तराखंड के बालीपास तक 16 हजार 240 फीट की चढ़ाई पूरी की है।

जयपुर एनआईए में सुंदरता बढ़ाने के लिए अब एडवांस्ड कोर्स ऑफ ब्यूटी केयर इन आयुर्वेद कोर्स शुरू किया जाएगा।

राजस्थान की सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया 2019 का खिताब जीता है।
इसी आयोजन में बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का खिताब जीता तथा छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता है।
राजस्थान की सुमन राव थाईलैंड में होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रघुवीर सैनी राजस्थान पुलिस सेवा परिषद के अध्यक्ष चुने गए हैं।
जोधपुर के अमित लोढ़ा बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के नए आईजी होंगे।

राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला 17वीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष चुने गए है।
बिड़ला राजस्थान मूल से लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति बने हैं।
इससे पहले दिसंबर 1984 में सीकर से सांसद रहते हुए बलराम जाखड़ लोकसभा अध्यक्ष बने थे लेकिन वे मूलतः पंजाब से थे।
ओम बिड़ला तीन बार विधायक एवं हाल ही कोटा-बूंदी सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

किस राज्य सरकार ने बेरोजगारों को 3,500 रुपये रोजगार भत्ता देने की घोषणा की है ? राजस्थान
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा की है।

2021 में जयपुर में 11वें इंडिया स्टोन मार्ट का आयोजन किया जाएगा।
इंडिया स्टोन मार्ट भारत में स्टोन (पत्थर) इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी है।

राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का निधन हुआ है।

राजस्थान में 15वीं विधानसभा का बजट सत्र 27 जून से शुरू होगा।

राजस्थान देश का पहला राज्य होगा जहां बिजनेस करना आसान होगा,आवेदन करते ही मंजूरी मिलेगी। लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने  घोषणा की थी कि सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योगों में निवेश करने वाले लोगों को किसी तरह की पूर्ण स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होगी तथा 3 साल तक सरकार किसी तरह का निरीक्षण नहीं करेगी।

राजस्थान का सबसे बड़ा सोलर पार्क जोधपुर के भडला में विकसित किया जा रहा है।

राजस्थान सरकार राज्य में 450 नई ग्राम पंचायत तथा 15 पंचायत समितियों का गठन करने जा रही है।

राज्य सरकार ने महेंद्र विश्नोई को कृषि  विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

राजस्थान में तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी RLP(राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) बनी है।

आईपीडीएस (समेकित ऊर्जा विकास योजना) तथा दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के लिए राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार से 916 करोड की सहायता मांगी है।

राज्य सरकार ने राज्य के सभी वर्गो के लिए न्यूनतम मजदूरी दर में ₹12 की वृद्धि की है। अब अकुशल मजदूरों को ₹225 प्रतिदिन, अर्ध कुशल मजदूरों को ₹237 प्रतिदिन तथा कुशल श्रमिकों को 249रू प्रतिदिन तथा उच्च कुशल श्रमिकों को ₹299 प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की है।

आंकड़ों के अनुसार राजस्थान दुग्ध उत्पादन में दूसरे स्थान पर रहा है।

प्रोजेक्ट सेव मां का शुभारंभ राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से किया गया है।

राज्य में 15वीं विधानसभा के विधानसभा सचिव का पदभार प्रमिल कुमार माथुर ने संभाला है।

15वीं विधानसभा का बजट सत्र 27 जून से शुरू होगा।
अनिल व्यास को राजस्थान के तैराकी संघ का अध्यक्ष चुना गया है।

राजस्थान के प्रिया पुनिया का बयान भारतीय महिला टीम t20 विश्व कप टीम में हुआ है।

राजस्थान मूल के ज्योति प्रसाद अगरवाला की असम राज्य में 117 वीं जयंती मनाई गई है।

राजस्थान सरकार 33 जिला मुख्यालय के बाद 301 ब्लॉक्स में अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों की स्थापना करेगी। यह विद्यालय एक से आठवीं तक होंगे।

हाल ही राजस्थान की श्वेता मोदी ने मिसेज इंडिया द क्रॉउन 2019 का खिताब जीता है।

राजस्थान के कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिडला को लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया है।

हाल ही पत्रिका समूह के मुख्य संपादक तथा गुलाब कोठारी के भाई मिलाप कोठारी का निधन हुआ है।

अमित लोढ़ा बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के नए आईजी बने हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शांति व सदभावना विभाग स्थापित करने की घोषणा की है।

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट को देश में तीसरा स्थान मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले नीति आयोग की बैठक में राजस्थान की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाग लेंगे।

राज्य सरकार बेटियों की साइकिल का रंग भगवा से बदलकर काला रखेगी।

सीकर के सोनू जाखड़ का चयन अंडर 23 एशियाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

नवीनतम वन रिपोर्ट के अनुसार राज्य में जोधपुर न्यूनतम प्रतिशत वन क्षेत्र वाला जिला है।

राजस्थान से सांसद बने कैलाश चौधरी को राज्य कृषि मंत्री का पद दिया गया है।

पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी की ओर से राज्य के जेबा रसीद को पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को माता यशोदा पुरस्कार दिया जाएगा।

17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है।।

प्रदेश में चालू फसल सीजन 2019 में देश में 28.33 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पन्न होने का अनुमान लगाया गया है।

प्रदेश में नेशनल वायरस हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन 7 जून को किया गया।

अंतरराष्ट्रीय जूनियर शॉटगन कप में राजस्थान के विवान कपूर ने रजत व कांस्य दोनों पदक जीते हैं।

राजस्थान के डॉक्टर गोलछा को अंतरराष्ट्रीय जैम ऑफ एशिया एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया है।

प्रदेश के श्यामसुंदर स्वामी ने टोक्यो पैरा ओलंपिक 2020  का कोटा हासिल किया है।

प्रधानमंत्री के डाक विभाग से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति के मामले में राजस्थान का अजमेर जिला प्रथम स्थान पर रहा है।


राज्य के बीकानेर हाउस को राज्य सरकार दिल्ली में फेस बनाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत के अनुसार बीकानेर हाउस गेटवे ऑफ राजस्थान है।।

इंदर सिंह अपेक्स बैंक (द राजस्थान स्टेट कोऑपरेटिव बैंक) के प्रबंध निदेशक बने हैं।

हाल ही में राजस्थान के प्रोफेसर पूरणमल यादव को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

राजस्थान का पहला अनाज बैंक जयपुर में स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया।

राजस्थान राज्य ने राशन कार्ड में महिला को मुख्य बनाए जाने की घोषणा की है।

राजस्थान रूरल एनर्जी स्टार्टअप समिट का आयोजन जयपुर में किया गया ।

राजस्थान के शिक्षाविद सतीश चंद्र शास्त्री को थाईलैंड में वेदांत एकेडमिक्स 2019 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
पांचवा योग दिवस का आयोजन अजमेर में किया गया।

रघुवीर सैनी आरपीएस एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

प्रदेश के रेनू सिरोया कुमुदनी को ऊपर प्रदेश में साहित्य विरासत सम्मान दिया गया।

प्रदेश का मेवाड़ क्षेत्र दुनिया भर में इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सेंटर के रूप में जाना जाता है।

प्रदेश के जयपुर में चौगान खेल महाकुंभ शुरू किया गया है।

प्रदेश की डॉक्टरी सविता महेश्वरी को अंतरराष्ट्रीय कर्म रत्न पुरस्कार दिया गया है।

प्रेम भंडारी को ब्रिटेन संसद में योग रत्न से सम्मानित किया गया।

जयपुर में विश्व की सबसे बड़ी फिल्म लाइब्रेरी बनाई जाएगी।


राजस्थान सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए लघु सीमांत कृषक सेवा पोर्टल लॉन्च किया है।

जयपुर के डॉक्टर जीएल शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। यह जयपुर से सोडा गांव(टोंक) मतदान करने के लिए 80 किलोमीटर साइकिल से गए थे।

यशवर्धन सिंह ने दिल्ली में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।

राजस्थान के चूरू जिले की प्रियंका पूनिया ने मिस महाराष्ट्र 2019 खिताब जीता है।

राजस्थान के 8 पुलिस अधिकारियों को गृह मंत्री पद दिया जाएगा।

जयपुर में चौगान खेल महाकुंभ शुरू हुआ है।

प्रदेश की सविता माहेश्वरी को अंतर्राष्ट्रीय कर्म रत्न पुरस्कार दिया गया है।

राजस्थान के अलवर जिले में सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की गई है। यह राजस्थान का तीसरा सैनिक स्कूल होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 121 भामाशाहों को सम्मानित किया है।

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में राजस्थान का उदयपुर एयरपोर्ट देश में तीसरे स्थान पर रहा है।

राजस्थान सरकार ने विशेष योग्यजनों की पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी की है।

हाल ही राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन हुआ है।

शालू मिश्रा को जयपुर रत्न सम्मान दिया जाएगा।

राजस्थान की दीपिका को दुबई में मिसेज इंडिया ग्लोबल प्रतियोगिता 2019 में दो किताब मिले हैं।

राजस्थान सरकार ने चुनाव ड्यूटी में मृत्यु तथा दिव्यांगत अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी है।

डॉ.नीलकमल ने मिसेज वाशिंगटन का खिताब जीता है।

नेशनल हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट में लोक स्वास्थ्य में सुधार की रफ्तार के लिहाज से देश में राजस्थान का दूसरा स्थान है।

जस्टिस रविंद्र भट्ट ने राजस्थान उच्च न्यायालय के 36वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 5 मई 2019 को शपथ ली है।

बुर्ज ,चांद और धुआं राजस्थान के साहित्यकार ओमप्रकाश भाटिया की रचनाएं हैं जिसके लिए उन्हें अखिल राजस्थान आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी साहित्य सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है।

मिसेज नॉर्थ इंडिया यूनिवर्स 2019 का खिताब जयपुर की योगिनी हेमलता ने जीता है।

जयपुर में राज्य स्तरीय परामर्श केंद्र खोला जाएगा।

राज्य सरकार ने आपकी बेटी योजना के तहत दी जाने वाली राशि में 1000 रुपए की वृद्धि की है। अब कक्षा 1 से 8 तक की बालिकाओं को ₹2100 तथा कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाओं को ₹2500 दिए जाएंगे।
राजस्थान की पूर्व राज्यपाल प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को मेक्सिको का सर्वोच्च सम्मान मिला है।

राजस्थान में पहली बार राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता जयपुर में हुई है।

राजस्थान का जैसलमेर जिला वित्तीय समावेश तथा कौशल विकास में संपूर्ण भारत में पहले स्थान पर रहा है।

सेल्फ फाइनेंसिंग विश्वविद्यालय की सूची में राजस्थान की जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी(जेएनयू) को दूसरा स्थान मिला है।


राज्य में आयुष्मान भामाशाह योजना शुरू होगी जिसमें 5,00,000 तक का बीमा कवर किया जाएगा।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Post a Comment

0 Comments