आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, www.devedunotes.com



66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

दो महीने की देरी के बाद 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 9 अगस्त 2019 को फीचर फिल्मों के लिए ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल द्वारा की गई है।
419 फिल्मों की 45 दिन तक स्क्रीनिंग के बाद ज्यूरी ने 31 श्रेणियों में फिल्मों का चयन किया।
गौरतलब है कि इन पुरस्कारों की घोषणा मई में होनी थी लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण यह टल गई थी।
बहरहाल ये पुरस्कार कब दिए जाएंगे इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
प्रतिवर्ष पुरस्कार वितरण समारोह 3 मई को होता है।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना तथा विकी कौशल को क्रमशः `अंधाधुन' और `उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया है।

तेलुगु फिल्म `महानती' के लिए कीर्ति सुरेश को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला है।

गुजराती फिल्म `हेल्लारो' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया जबकि स्वस्थ मनोरंजन देने के लिए `बधाई हो' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा।

अंधाधुन फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म तथा बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का भी पुरस्कार हासिल किया है।

सामाजिक विषयों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए हिंदी फिल्म पैडमैन को चुना गया है, जबकि कन्नड़ फिल्म `ऑनडाला इराडाला' को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नर्गिस दत्त पुरस्कार देने की घोषणा की गई है

आदित्य धर ने फिल्म `उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए बेस्ट डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार जीता है।

मराठी फिल्म `नाल' को निर्देशक के सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म का इंदिरा गांधी पुरस्कार दिया जाएगा।

फिल्म उद्योग के विकास को आगे बढ़ाने के लिए मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अर्थात  फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य का पुरस्कार उत्तराखंड को दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले एक साल के दौरान उत्तराखंड में 150 से अधिक फिल्मों, धारावाहिक, डॉक्यूमेंट्री आदि की शूटिंग की गई है। जैसे - मीटर चालु बत्ती गुल, परमाणु, बाटला हाउस, कबीर

संजय लीला भंसाली की `पद्मावत' को घूमर के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड मिलेगा।
इसके गाने `बिंते दिल' के लिए अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार मिला है।

गायक-गीतकार स्वानंद किरकिरे को मराठी फिल्म `चुंबक' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
जबकि सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार `बधाई हो' के लिए सुरेखा सीकरी को दिया गया है।


राजस्थान से जुड़ी दो फिल्मों मछली और टर्टल का चयन किया गया है।


मछली फिल्म - रणथंभौर की बाघिन `मछली' पर वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर एस. नल्ला मुत्थु द्वारा बनाई गई यह फिल्म 26 फरवरी 2018 को 147 देशों में से 30 भाषाओं में रिलीज की गई थी।
फिल्म में इस वर्ल्ड फेमस बाघिन के गोल्डन पीरियड से लेकर डेटिंग, मेटिंग, हंटिंग और ह्यूमन रिलेशनशिप के अनछुए पहलुओं को दिखाया गया था।

टर्टल फिल्म - टोंक जिले के निवाई कस्बा निवासी अशोक चौधरी इस फिल्म के निर्माता है।
मध्यप्रदेश के दिनेश यादव ने इसका निर्देशन किया है।
इस फिल्म के जरिए फिल्मकारों ने यह बताने की बेहतरीन कोशिश की है, कि जल संकट तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकता है।

NOTE:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से प्रभावित फिल्म `चलो जीते हैं' को नॉन फीचर श्रेणी में पारिवारिक मूल्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

NOTE:- फिल्म `उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के निर्देशक आदित्य धर तथा अभिनेता विकी कौशल ने अपने पुरस्कार सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को समर्पित किए है।


सर्वश्रेष्ठ फिल्म आलोचक का पुरस्कार हिंदी के अनंत विजय और मलयालम के ब्ले जानी को दिया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैेटोग्राफी - एमजे राधाकृष्णन को ओलू (मलयालम फिल्म) के लिए
सर्वश्रेष्ठ सोशल जस्टिस फिल्म -व्हाई मी, एकांत
सर्वश्रेष्ठ इनवेस्टिगेटिव फिल्म - अमोली
सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक फिल्म - सरला बिरला

सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी फिल्म - टर्टल

सर्वश्रेष्ठ उर्दू फिल्म - हामिद
सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म - हरजीता
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म - भोंगा
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म - बारम

सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म - बुलबुल कैन सिंह
सर्वश्रेष्ठ गीत - नतिचिरमी (कन्नड)
एक निर्देशक की बेस्ट डेब्यू फिल्म - नाल (मराठी)

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार - पीवी रोहित (कन्नड), समीप सिंह (पंजाबी), तल्हा अरशद रेशी (उर्दू ) और श्रीनिवास पोकले (मराठी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) एवं विकी कौशल (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कीर्ति सुरेश (महानती)
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि - बिश्वदीप दीपक (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - आदित्य धर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक - संजय लीला भंसाली (पद्मावत)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर - क्रुति महेश (पद्मावत - घूमर)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक - अरिजीत सिंह (पद्मावत)
सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका - बिंदु मालिनी (नितिचारमी)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - स्वानंद किरकिरे (चुंबक)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म - बधाई हो
सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन - KGF चैप्टर 1

पर्यावरण के मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म - पानी
सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म - पैडमैन (अक्षय कुमार)
राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म - ऑनडाला इराडाला (कन्नड)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत) - उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि स्कोर) - उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक

सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा - ची ला सो
सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित स्क्रीनप्ले - अंधाधुन
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म - अंधाधुन
सर्वश्रेष्ठ संवाद - तरिक्ह

स्त्रोत - विभिन्न समाचार पत्र

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Post a Comment

0 Comments