आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 11 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स || 10 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

11 august 2019 current affairs, www.devedunotes.com

10 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

इस वर्ष 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 9 अगस्त 2019 को फीचर फिल्मों के लिए ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल द्वारा की गई है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) एवं विकी कौशल (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कीर्ति सुरेश (महानती)
सर्वश्रेष्ठ ध्वनि - बिश्वदीप दीपक (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - आदित्य धर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)

पूरा पढ़ें - 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

हाल ही में केनेथ एम क्वीन को एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय विश्व स्वदेशी दिवस मनाया गया है।

हाल ही 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने लेदर मिशन लॉन्च किया है।

हाल ही दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हाशिम अमला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।

हाल ही उत्तरप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना शुरू की है।

हाल ही दिल्ली सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को 15 जीबी डाटा प्रतिमाह मुफ्त देने की घोषणा की गई है।

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 453 भाषाएं बोली जाती है।

हाल ही कैबिनेट  मामलों की आर्थिक समिति ने FAME इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत 5593 इलेक्ट्रॉनिक बसो को मंजूरी दी है।

हाल ही मणिपुर की 9 वर्षीय बालिका एलंगबाम वेलेंतिना देवी को मणिपुर में मुख्यमंत्री ग्रीन मणिपुर मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

विरासत ए खालसा संग्रहालय ने 1 दिन में भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे अधिक दौरा किए जाने वाले संग्रहालय के रूप में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है।

हाल ही रमेश पोखरियाल ने समग्र शिक्षा जल सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है।

प्रतिवर्ष 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस (World Bio-fuel Day) मनाया जाता है।
इस बार की थीम:- Production of biodiesel from used cooking oil.

11 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर तीसरी अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन मानेसर,हरियाणा में किया गया ।

हाल ही उत्तरप्रदेश राज्य में वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान शुरू किया गया है जिसमें एक दिन में 22 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।

हाल ही नीति आयोग ने विमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स के चौके संस्करण को लांच किया है।
इस बार की थीम:- Women and entrepreneurship (महिलाएं और उद्यमशीलता)

9 अगस्त को राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को मंजूरी प्रदान की है। यह वहां 31 अक्टूबर 2019 से लागू होगा।

एयर इंडिया ने डिस्कवर इंडिया योजना शुरू की है।
हाल ही हरियाणा राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना शुरू करने की घोषणा की है।

हाल ही दिल्ली सरकार ने मौखिक इतिहास कार्यक्रम लांच किया है।

भारत की दूसरी बड़ी नदी जोड़ो परियोजना कोसी-मेची परियोजना बनी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए स्तनपान के मामले में मणिपुर राज्य ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

हाल ही RBI ने  NEFT फंड ट्रांसफर सुविधा का लाभ सातों दिन  और 24 घंटे उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

हाल ही में फ्रीडम फाइटर्स के लिए एट होम रिसेप्शन की मेजबानी रामनाथ कोविंद ने की है।


12 अगस्त 2019 करेंट अफेयर्स

हाल ही एक रिपोर्ट के अनुसार वॉलमार्ट भारत की खुदरा बाजार की सबसे बड़ी कंपनी बनी है।

हाल ही मास्टर कार्ड द्वारा ऑनलाइन भुगतान की सुरक्षा के लिए identity check express लांच किया गया है।

हाल ही एलआईसी द्वारा जीवन अमर सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है।

हाल ही न्यूजीलैंड में  दुनिया के सबसे बड़े तोते का जीवाश्म मिला है।

सूर्य शेखर गांगुली ने अंतर्राष्ट्रीय बेल्ट और रोड चीन हयूनान टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर कॉलिन एकरमैंन ने टी-20 की एक पारी में 7 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

हाल ही झारखंड राज्य द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू की गई है।

हाल ही में Encash द्वारा भारत का पहला कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड "फ्रीडम कार्ड" लांच किया गया है।

राजस्थान जैव ईंधन नीति बनाने वाला भारत का पहला राज्य बना है।

शुभमन गिल द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया गया है।

विश्व  तीरंदाजी संघ द्वारा भारत के तीरंदाजी संघ को निलंबित कर दिया गया है।

हाल ही आईडिया के संस्थापक शमनाद बशीर का 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी NEC कोर्प ने उड़ने वाली कार का परीक्षण किया है।

देश का सबसे बड़ा शिक्षा विचार मंथन कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।

भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न 2019 से सम्मानित किया गया है।

भारत की पहली अंडर वाटर ट्रेन कोलकाता में शुरू की जाएगी।।

हाल ही में बजरंग पुनिया ने जॉर्जिया में आयोजित तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

तेजस एक्सप्रेस भारत की पहली निजी भागीदारी से चलने वाली ट्रेन है।

हाल ही में भारतीय युद्धपोत आईएनएस तरकस को 3 दिन के दौरे पर नार्वे भेजा गया है।

हाल ही ईरान ने "यासीन"," बलबन" और "घेम" नामक 3  सटीक एयर टू एयर मिसाइल का परीक्षण किया है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।


Download DevEduNotes Mobile App



अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments