आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जून 2019 जनरल नॉलेज

www.devedunotes.com


जून 2019 जनरल नॉलेज


भारत की वर्तमान शिक्षा नीति कब बनी थी ? - 1986 में।

मोहना सिंह हॉक एडवांस जेट विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनी है।

उत्तरी चुंबकीय ध्रुव की खोज कब और किसने की ?
1 जून 1831 को ब्रिटिश खोजकर्ता जेम्स क्लार्क रॉस ने धरती के उत्तरी चुंबकीय ध्रुव की खोज की थी।
उत्तरी चुंबकीय ध्रुव धरती के उत्तरी गोलार्ध का वह बिंदु है जहां से चुंबकीय क्षेत्र नीचे की ओर जाता है।
उत्तरी चुंबकीय ध्रुव आर्कटिक महासागर में स्थित है।

चोवना मेन अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने हैं।

विश्व धरोहर फूलों की घाटी किस राज्य में स्थित है ? - चमोली जिला, उत्तराखंड में।

हाल ही भारत की नई शिक्षा नीति का प्रारूप किसने तैयार किया है ? - डॉ कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने

हाल ही पुर्तों विलियम्स शहर को विश्व का दक्षिणतम शहर का दर्जा दिया गया है।

कैदियों के लिए देश का पहला स्मार्ट क्लास, मरुद्यान (ओएसिस) तिहाड़ जेल में बनाया गया है।

इरुला जनजाति का संबंध किस राज्य से है ? - तमिलनाडु
गौरतलब है कि नीलगिरी के जंगलों में इरुला जनजाति की देन करीब 40% रॉक पेंटिंग्स (शैल चित्रकला) मानवीय हस्तक्षेप के कारण नष्ट हो रही है।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है ? - बिहार।

भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनी है।
प्रमिला जयपाल ने 4 जून को अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की अनुपस्थिति में अस्थाई रूप से अध्यक्षता की।

विश्व में श्रीराम भगवान की सबसे ऊंची 221 मीटर ऊंची प्रतिमा कहां पर स्थापित की जाएगी ? - अयोध्या।

वर्तमान में वित्त आयोग के चेयरमैन है ? - एनके सिंह

मालदीव की संसद को क्या कहते हैं ? - मजलिस

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में 5 डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा की है।
इस प्रकार 5 उपमुख्यमंत्री बनाने वाला आंध्रप्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा।
वर्तमान में 14 राज्यों में उपमुख्यमंत्री है।
जिनमें से केवल गोवा और उत्तरप्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
उत्तरप्रदेश - दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य।
गोवा - विजय सरदेसाई, मनोहर अजगाओंकर।
बिहार - सुशील कुमार मोदी              गुजरात - नितिन भाई पटेल
राजस्थान सचिन पायलट                 तमिलनाडु - ओपन्नीरसेल्वम।
त्रिपुरा - विष्णु देव वर्मा                      कर्नाटक -जी परमेश्वर
मणिपुर - वाई जॉय कुमार सिंह          मेघालय - प्रेस्टन तिनसंग
मिजोरम - त्वानलुइया                        नगालैंड - वाई पैटन
गौरतलब है कि उपप्रधानमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री पद का संविधान में कोई उल्लेख नहीं है लेकिन सरकारें किसी को संतुष्ट करने अथवा किसी अन्य जरूरत के तहत उपप्रधानमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री बनाती है।
उपप्रधानमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री बनाने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

हाल ही पर्यावरण मंत्रालय ने हरियाणा के असोला भट्टी वन्य जीव अभ्यारण के 1 किलोमीटर क्षेत्र को इको सेंसेटिव जोन घोषित किया है।



गुजरात के रैयोली गांव में देश का पहला और दुनिया का तीसरा डायनासोर जीवाश्म पार्क शुरू हुआ है।

गृह मंत्रालय द्वारा विदेशी प्राधिकरण आदेश 1964 में संशोधन करके अवैध भारतीयों को देश से निकालने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

सारनाथ के चौखंडी स्तूप को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है।

मध्यप्रदेश का बांचा गांव देश का पहला पूर्ण सोलर रसोई संचालित गांव बन गया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मध्य भारत का पहला सिख म्यूजियम श्रीगुरु तेगबहादुर सिख म्यूजियम खोला गया है।

नेपाल में त्रिभुवन विश्वविद्यालय और नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी के वैज्ञानिकों ने माउंट एवरेस्ट पर दुनिया का सबसे ऊंचा एवं स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया है।

कमरूनाग झील कहाँ स्थित है ?- मंडी जिलाहिमाचल प्रदेश में

झारखंड राज्य अपने पाठ्यक्रम में बारकोड वाली किताबें उपलब्ध करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

राज्यसभा में राज्यसभा के पहले नेता सत्तापक्ष कौन थे ? - गोपाल स्वामी आयंगर।

राष्ट्रपति को प्राप्त आपातकालीन शक्तियों को किस देश के संविधान से लिया गया है ? - जर्मनी।

कर्नाटक का अरबियानी ग्राम पंचायत गांव देश का पहला सौर संचालित गांव बना है।

18 जून 1972 को बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु बनाया गया।
इससे पहले शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था।

केरल में देश का पहला डिजिटल गार्डन बन रहा है।
इस गार्डन के प्रत्येक पेड़ पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा।

कार्बेट नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है ? - उत्तराखंड।

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम 1989 में संशोधन कर वाहन ड्राइवरों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

संघ एवं राज्य के बीच विधायी एवं प्रशासनिक संबंधों का प्रावधान किस भाग एवं किन अनुच्छेदों में है ? - भाग 11 में अनुच्छेद 245 से 263 तक

21 जून 1948 को देश के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
उन्होंने यह पद 15 अगस्त 1947 को संभाला था।
लॉर्ड माउंटबेटन भारत के आखिरी वायसराय भी थे।

कालाटोप वन्य जीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है ? - हिमाचल प्रदेश

बालाकोट एयर स्ट्राइक का नाम था ? - ऑपरेशन बंदर

संविधान का कौन सा अनुच्छेद महिलाओं के लिए अलग से कानून बनाने का अधिकार देता है ? -  अनुच्छेद 15 (3)

महाराष्ट्र और कर्नाटक को संयुक्त रूप से कोल्हापुरी चप्पल के लिए जीआई टैग दिया गया है।

गूगल ने साल के सबसे लंबे दिन 21 जून के उपलक्ष में Happy Summer 2019 नामक डूडल जारी किया है।

मंदारिन भाषा बोली जाती है ? - नेपाल में।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने एवं हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि 1988 में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 की गई थी।
इसके बाद 2009 में मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 31 की गई   थी।

हाल ही उत्तराखंड के कार्बेट नेशनल पार्क में साढ़े बारह लाख साल पुराना हाथी का जीवाश्म मिला है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के मसौदे को मंजूरी दी है।
इस अधिनियम में आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं दिए जाने पर ₹10000 तक के जुर्माने का प्रावधान है।

लोकसभा में जम्मू एवं कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2019 पेश किया गया है।
इस अधिनियम के तहत जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ रहने वाले लोग सीधी भर्ती, प्रोन्नति आदि का लाभ नियंत्रण रेखा के समीप रहने वाले लोगों की तरह ही ले सकेंगे।

कैबिनेट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूूएपीए) से जुड़े दो संशोधनों को मंजूरी दी है।
वर्तमान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (गठन 2009 के मुंबई हमले के बाद) को केवल आतंकी हमलों की जींच का अधिकार है।

गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून में संशोधन करने से संदिग्ध व्यक्ति को आतंकी घोषित किया जा सकेगा।
भारत का मत्स्य उत्पादन में विश्व में दूसरा स्थान हो गया है।
वर्ष 2019 में कौनसा दिन सबसे बड़ा रहा है ? - 21 जून।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लड़े गए इंफाल युद्ध की स्मृति में जापान ने मणिपुर को इंफाल शांति संग्रहालय पुरस्कार दिया है।

पुरातत्वविदो ने तमिलनाडु में संगम काल के प्राचीन व्यापार केंद्र कोडूमनाल का उत्खनन किया है।

भारत को 2021-2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों में चुना गया है।
सेंट विन्सेंट ऐंड द ग्रेनाडिस हाल ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जगह पाने वाला सबसे छोटा देश बना है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments