![]() |
27 june 2019 current affairs |
25 June 2019 Current Affairs
25 जून 1975 आपातकाल
25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ फखरुद्दीन अली अहमद ने तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी।
आपातकाल लगाने का कारण आंतरिक अशांति को बताया गया।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रेे ने इंदिरा गांधी को आपातकाल लगाने की सलाह दी थी।
नागरिकों के मौलिक अधिकार के अनुच्छेद 14, 21 और 25 को निलंबित कर दिया गया।
इसी दौरान इंदिरा गांधी ने लोकसभा का कार्यकाल 2 साल बढ़ा दिया।
संविधान में 42वां संशोधन किया देश में संविधान की प्रस्तावना में पंथनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द जोड़े गए।
नागरिकों के मौलिक अधिकार के अनुच्छेद 14, 21 और 25 को निलंबित कर दिया गया।
इसी दौरान इंदिरा गांधी ने लोकसभा का कार्यकाल 2 साल बढ़ा दिया।
संविधान में 42वां संशोधन किया देश में संविधान की प्रस्तावना में पंथनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द जोड़े गए।
इस बात की व्यवस्था भी की गई कि कैबिनेट के निर्णयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।
मीसा और भारत सुरक्षा अधिनियम बनाए गए जिनके तहत किसी भी व्यक्ति को अकारण जेलों में बंद रखा जा सकता था और न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती थी।हाल ही उत्तराखंड के कार्बेट नेशनल पार्क में साढ़े बारह लाख साल पुराना हाथी का जीवाश्म मिला है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के मसौदे को मंजूरी दी है।
इस अधिनियम में आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं दिए जाने पर ₹10000 तक के जुर्माने का प्रावधान है।
लोकसभा में जम्मू एवं कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2019 पेश किया गया है।
इस अधिनियम के तहत जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ रहने वाले लोग सीधी भर्ती, प्रोन्नति आदि का लाभ नियंत्रण रेखा के समीप रहने वाले लोगों की तरह ही ले सकेंगे।
कैबिनेट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूूएपीए) से जुड़े दो संशोधनों को मंजूरी दी है।
वर्तमान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (गठन 2009 के मुंबई हमले के बाद) को केवल आतंकी हमलों की जींच का अधिकार है।
गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून में संशोधन करने से संदिग्ध व्यक्ति को आतंकी घोषित किया जा सकेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल समाप्त होने से 6 महीने पहले इस्तीफा दे दिया है।
राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का निधन हुआ है।
सीनियर एशियन आर्टिस्टिक चैंपियनशिप 2019 का आयोजन मंगोलिया देश के उलानबातार में किया गया।
इसमें भारत की जिम्नास्ट प्रणति नायक ने वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
23 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है।
23 जून को विश्व में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।
मोहम्मद औरद गजाउनी मॉरिटानिया देश के राष्ट्रपति चुने गए है।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने स्विट्जरलैंड में अपना नए मुख्यालय खोला है।
भारत का मत्स्य उत्पादन में विश्व में दूसरा स्थान हो गया है।
वर्ष 2019 में कौनसा दिन सबसे बड़ा रहा है ? - 21 जून।
हाल ही भारत सरकार द्वारा जारी टीबी संबंधित रिपोर्ट के अनुसार -
1.भारत ने राष्ट्रीय रणनीति योजना के तहत 2030 तक टीबी मुक्त देश बनने का लक्ष्य रखा है।
2. विश्व में सर्वाधिक टीबी ग्रस्त लोगों की संख्या भारत में है।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लड़े गए इंफाल युद्ध की स्मृति में जापान ने मणिपुर को इंफाल शांति संग्रहालय पुरस्कार दिया है।
हाल ही नीति आयोग द्वारा इकोनॉमिक पॉलिसी - द रोड एहेड नामक बैठक का आयोजन किया गया है।
माय सेडिसियस नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - अरुंधति रॉय।
पुरातत्वविदो ने तमिलनाडु में संगम काल के प्राचीन व्यापार केंद्र कोडूमनाल का उत्खनन किया है।
माय लाइफ माय मिशन पुस्तक के लेखक कौन है ? - उदय माहुरकर।
हाल ही भारतीय महिला रग्बी टीम ने सिंगापुर को हराकर पहली बार अंतर्राष्ट्रीय रग्बी-15 में जीत हासिल की है।
स्पेन के फुटबॉलर फर्नांडो टॉरेस ने सन्यास की घोषणा की है।
26 June 2019 Current Affairs
1 जुलाई से भारत और फ्रांस की वायुसेनाओं के बीच छठा गरूड युद्धाभ्यास शुरु होगा।पहला गरुड़ युद्धाभ्यास फरवरी 2003 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित किया गया था।
नीति आयोग की दूसरी स्वस्थ भारत - प्रगतिशील भारत रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं के मामलों में दिल्ली 21 राज्यों में पहले स्थान पर है।
उत्तरप्रदेश सबसे अंतिम स्थान पर है।
नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक में देश का केरल राज्य प्रथम स्थान पर है।
हाल ही 22वें शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मलयालम फिल्म वेयिल मरंगल (ट्रीज अंडर द सन) उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धि पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है।
अनुपम खेर Lessions Life Taught Me Unknowingly. नामक आत्मकथा का विमोचन करेंगे।
शेफाली जुनेजा को इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन में भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बनी है।
विश्व बैंक ने झारखंड राज्य सरकार के लिए 147 मिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है।
भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने बैंकों और एनबीएफसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायत प्रबंधन प्रणाली (CMS) ऐप लॉन्च किया है।
25 जून से अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए है।
एंटीगुआ देश ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी की नागरिकता रद्द कर दी है।
The New Delhi conspiracy उपन्यास की लेखिका कौन है ? - मीनाक्षी लेखी।
हाल ही ओडिशा राज्य में बाढ़ की स्थितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए एटलस लांच किया गया है।
फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने कंपनी में अपने 531 करोड़ रुपये के 54 लाख शेयर अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट को बेच दिए है।
27 June 2019 Current Affairs
भारत को 2021-2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों में चुना गया है।सेंट विन्सेंट ऐंड द ग्रेनाडिस हाल ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जगह पाने वाला सबसे छोटा देश बना है।
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने राज्य में 10% सवर्ण आरक्षण को मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 देशों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के ओसाका शहर में पहुंचे हैं।
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है तथा विश्व कप के बाद भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज को अपनी आखिरी सीरीज बताया है।
भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय, अतानु दास, प्रवीण जाधव और अतुल वर्मा को 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल किया गया है।
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
पंजाब कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख बनाया गया है।
1984 बैच के असम-मेघालय कैडर रे अधिकारी अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का नया निदेशक बनाया गया है।
SAVE WATER
घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...
Click to Download Our Mobile App
0 Comments