19 July 2019 Current Affairs
18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।नेल्सन मंडेला संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता तथा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति रहे हैं।पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 76 वां देश है।
हाल ही में उत्तरप्रदेश राज्य के विधि आयोग ने मोबलीचिंग की बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों को उम्रकैद की सजा देने की सिफारिश की है। यह रिपोर्ट up के रिटायर्ड जज आदित्य नाथ मित्तल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी है। इसे "उत्तर प्रदेश काॅमबेटिंग ऑफ माॅब लिचिंग एक्ट" नाम से जाना जाएगा।
हाल ही एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 7.2% से घटाकर 7.0% कर दिया है।
विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस 17 जुलाई को मनाया जाता है।
हाल ही विजयवीर सिद्दू ने ISSF जूनियर शूटिंग विश्व कप में पुरुषो की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
हाल ही टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना तथा महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हाल ही सर्विता सेठ को कोका-कोला की भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया इकाई की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हाल ही केंद्र सरकार ने सितंबर 2019 तक सभी राज्य में रोटावायरस का टीकाकरण अभियान को लागू करने की घोषणा की है।
इसरो मिशन चंद्रयान -2 को श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई को दोपहर 2:43 पर लांच करेगा।
भारत ने अमेरिका के साथ चिकित्सा 3-D बायोप्रिंटिंग और सूचना प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान हेतु सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं।
हाल ही जलवायु और स्वच्छ वायु संघ(CCAC) में शामिल होने वाला 65 वां देश भारत बना है।
भारतीय खिलाड़ी हिमा दास ने बीते 15 दिनों में चौथा स्वर्ण पदक जीता है।
हाल ही हिमा दास ने "ताबोर एथलेटिक्स" में 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता है। यह उनका पिछले 15 दिनों में चौथा स्वर्ण पदक है।
हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने 15 वें वित्त आयोग के कार्यकाल को 30 नवंबर तक बढ़ाने को मंजूरी दी है।
भारत के "फाइंड द इनक्रेडिबल यू" अभियान को पेसिफिक एशिया ट्रेफिक एसोसिएशन(PATA) गोल्डन अवॉर्ड दिया गया है।
हाल ही बर्नार्ड अरनाल्ड दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं।
उत्तराखंड राज्य पहली बार हिमालयी राज्य सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
हाल ही टाटा भारत का सबसे बड़ा मूल्यवान ब्रांड बना हैं।
"इंटरनेट साथी" नामक कार्यक्रम पंजाब और उड़ीसा में विस्तारित किया जाएगा।
20 July 2019 Current Affairs
हाल ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। सचिन इसमें शामिल होने वाले छठे भारतीय हैं। इससे पूर्व बिशन सिंह बेदी,सुनील गावस्कर, कपिल देव,राहुल द्रविड़,अनिल कुंबले सूची में शामिल है।हाल ही आर्थिक मामलों के मंत्रीमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश में 2880 मेगावाट की दिबांग जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी हैं। यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी जिले में दिबांग नदी पर शुरू की गई है।
हाल ही रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम "दीक्षारम्भ" का शुभारंभ किया है।
विवेक कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
"कारगिल: द अनटोल्ड स्टोरीज फ्रॉम द वार" पुस्तक रचना बिष्ट रावत द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक को पेंगुइन रेंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया है।
हाल ही INS सागर ध्वनि जलपोत को केरल के कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान से दो महीने लंबे सागर मैत्री मिशन-2 के लिए रवाना किया गया है। यह मिशन विशेष रूप से हिंद महासागर रिम देशों के बीच सामाजिक आर्थिक पहलुओं के साथ समुंद्री अनुसंधान में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डीआरडीओ की एक अनूठी पहल है।
हाल ही WHO द्वारा कांगो देश में 2 मिलियन लोगों के इबोला वायरस से संक्रमित होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है।
हाल ही मोहम्मद अनस ने चेक रिपब्लिक में 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता है।
आईसीसी ने जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम को निलंबित कर दिया है।
हाल ही जियो दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना है।
हाल ही संयुक्त राष्ट्र ने जापान के साथ पारे (मरकरी) के प्रभाव को रोकने के लिए एक नई परियोजना शुरू की है।
हाल ही सर्फाइडर एसोसिएशन द्वारा वॉइस ऑफ ओसियन अभियान की शुरुआत की गई है।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई बैंक ने ऑनलाइन लेनदेन पर लागू सभी शुल्क हटाने की घोषणा की है।
सरबजोत सिंह ने ISSF जूनियर विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
21 July 2019 Current Affairs
20 जुलाई को निम्न 6 राज्यपाल बदले गए है -
आनंदीबेन पटेल जो मध्यप्रदेश की राज्यपाल थीं, अब उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाया गया है।जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है।
रमेश बेस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
लालजी टंडन जो बिहार के राज्यपाल थे, अब उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
फागु चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं नागालैंड में आर.एन रवि को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हाल ही क्रिस्टीन लेगार्ड ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिस्टीन लेगार्ड अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थी। इनके स्थान पर अब डेविड लिप्टन कार्यवाहक रहेंगे।
हाल ही उपेंद्र सिंह रावत पनामा देश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त होंगे।
संजीव कुमार सिंगला को इजरायल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
हाल ही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वे 1998 से 2013 तक लगातार(तीन बार/15 साल) दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थी। इनके नेतृत्व में कांग्रेस ने लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बनाई।
हाल ही अहमदाबाद में आयोजित इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का खिताब उत्तर कोरिया ने जीता है।
हाल ही में ब्राजील ने लंदन क्लाइमेट एक्शन वीक मैं वैश्विक स्तर पर पहली बार सोयाबीन और मक्का के सतत उत्पादन के लिए ग्रीन बॉन्ड प्रस्तुत किया है।
20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया गया।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स को 24 जुलाई 2019 को पीयूष गोयल लॉन्च करेंगे।
हाल ही किरेन रिजिजू ने AIFH गोल्डन बेबी लीग हैंड बुक लॉन्च की हैं।
आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उत्तरप्रदेश ने इटली को पहली बार समुद्री मार्ग से 10 टन का निर्यात किया है।
देश का पहला गार्बेज कैफे अंबिकापुर शहर(छत्तीसगढ़) में स्थापित किया जाएगा।
हिमा दास:-भारत की स्टार एथलीट हिमा दास ने पिछले 19 दिनों(2- 20 जुलाई) में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। यह भारत की नई गोल्डन गर्ल बन गई है।
(1.) 2 जुलाई को पोजनन एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स,पोलैंड में 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।(2.) 8 जुलाई को कुटनो एथलेटिक्स मीट,पोलैंड में 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।
(3.) 13 जुलाई को क्लांदो एथलेटिक्स मीट,चेक रिपब्लिक में 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।
(4.) 17 जुलाई को तबोर एथलेटिक्स मीट,चेक रिपब्लिक में 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता ।
(5.) 20 जुलाई को नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री,चेक रिपब्लिक में 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।
गोल्डन गर्ल हिमा दास को ढींग एक्सप्रेस नाम से भी जाना जाता है।
SAVE WATER
घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।
Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...
Click to Download Our Mobile App
0 Comments