आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 11 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स || 10 जुलाई 2019 करेंट अफेयर्स

july 2019 current affairs, www.devedunotes.com

10 July 2019 Current Affairs

हाल ही उड़ीसा सरकार ने राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं को, जो आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, हर माह ₹10,000 देने की घोषणा की है।

हाल ही रूस के द्वारा 33 उपग्रहों के साथ सोयूज वाहक रॉकेट लॉन्च किया है। यह समुद्री सतह का तापमान, ओजोन परत की स्थिति, तथा मौसम संबंधित  अनुमान में सहायक होगा।

ब्राजील ने कोपा अमेरिका 2019 का खिताब नौवीं बार जीता है। उन्होंने फाइनल में पेरु को हराया।

नासा शनि ग्रह के सबसे बड़ी चंद्रमा टाइटन पर ड्रैगनफ्लाई नामक ड्रोन भेजने की तैयारी कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार ईरान ने 2015 की एक अंतरराष्ट्रीय संधि में तय की गई सीमा का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर यूरेनियम संवर्धन किया है।

हाल ही NABARD बैंक द्वारा किए गए सर्वेक्षण में भारतीय कृषक परिवारों के बीच लगातार बढ़ रही आय असमानता को रेखांकित किया है। आंकड़ों के अनुसार भारत के कृषक परिवारों  में राज्यों के बीच आय असमानता 16,020 (पंजाब में सबसे अधिक) से 5,842 (आंध्र प्रदेश में सबसे कम) तक है।

हाल ही आर्कटिक बर्फ पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए 17 देशों के वैज्ञानिकों ने एक दल का गठन किया है।

बीएसएफ ने पंजाब और जम्मू में पाकिस्तानी सीमा पर घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत करने के लिए ऑपरेशन सुदर्शन की शुरुआत की है।

हाल ही में शैलेश तिनेकर ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के फोर्स कमांडर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।

हाल ही में लालू सैमुअल को शारजहां का पहला गोल्डन कार्ड वीजा जारी किया गया है।

ग्रीस के नए प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस बने हैं। यह पूर्व प्रधानमंत्री कान्सटैनटाइन मित्सोताकिस के बेटे हैं।

वर्ष 2019 का क्रोएशिया ग्रैंड चेस टूर खिताब मैग्नस कार्लसन ने जीता है।

हाल ही श्रीलंका ने भारत की सहायता से निर्मित मॉडल गाॅव का उद्घाटन किया है।

हाल ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु के प्रमुख के रूप में राहुल द्रविड़ को नियुक्त किया गया है।

विनेश फोगाट और दिव्या काकरान ने स्पेन के रेसलिंग ग्रा. पी. में स्वर्ण पदक जीता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप सफलतापूर्वक संपन्न किया है।

भारत का पहला हाथी पुनर्वास केंद्र केरल में शुरू किया गया है।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक राज्य ने भारत रतन एम विश्वेश्वराया के नाम पर सोलर अवार्ड की शुरुआत की है।

11 July 2019 Current Affairs

23 वें बुकियाॅन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में नेटवर्क फॉर प्रमोशन ऑफ एशियन सिनेमा(NETPAC) का खिताब गली बॉय फिल्म ने जीता है। इस फिल्म के निर्देशक जोया अख्तर है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया है।

हाल ही में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश तीन दिवसीय यात्रा के लिए मोरक्को के तनजीर की यात्रा पर भेजा गया है। आई एन एस तरकश के कमांडर कैप्टन सतीश वासुदेव हैं।

भारत मुंबई में 19 और 20 जुलाई को तीसरे अंतरराष्ट्रीय सूरजमुखी बीज और तेल सम्मेलन 2019 की मेजबानी करेगा। इससे पहले इसका पहला और दूसरा संस्करण चीन और यूक्रेन में आयोजित किया गया था।

हाल ही में हरियाणा सरकार ने "मेरी फसल मेरा ब्योरा" पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है।

हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप के दूसरा संस्करण का आयोजन अहमदाबाद में किया जा रहा है।

हाल ही यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 43वां सत्र अजरबैजान के बाजू  में आयोजित हुआ। 44वे सत्र का आयोजन चीन में होगा।
प्रोसेक्को पहाड़ी इटली में स्थित है जिसे हाल ही यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

हाल ही ट्यूनीशिया देश की सरकार ने सरकारी कार्यालयों में नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

एम नागेश्वर राव को अग्निशमन सेवा,सिविल सेवा और होमगार्ड के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक पद पर तैनात थे।

हाल ही भारतीय टीम ने श्रीलंका को हरा कर दक्षिण एशिया बास्केटबॉल एसोसिएशन जोन अंडर-16 बास्केटबॉल चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताब जीता है।

UNCCD के 14 वें COP की मेजबानी फ्रांस करेगा।

हाल ही डब्ल्यूएचओ द्वारा श्रीलंका को खसरा मुक्त घोषित किया गया है।
दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा को खत्म करने वाला श्रीलंका 5वां देश बन गया है।

ओडिशा राज्य ने हाल ही में गवाह संरक्षण योजना लागू की है।
हाल ही में बेस्ट इनोवेशन अवार्ड NEFR  ने जीता है।

हाल ही में दुती चंद ने 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम के 100 मीटर डैश इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

संपत्ति सलाहकार CBRE के अनुसार दुनिया का सबसे महंगा कार्यालय हांगकांग का सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट है।
दुनिया का 9वां सबसे महंगा कार्यालय कनॉट प्लेस बना है।


फ्रांस ने 2020 से हवाई जहाज टिकटो पर ग्रीन टैक्स लगाने घोषणा की है।

महिला उद्यमिता को बढ़ाने के लिए महिला स्टार्टअप शिखर सम्मेलन 2019 कोच्चि में आयोजित होगा।

12 July 2019 Current Affairs

हाल ही में रूस द्वारा एक साथ 33 उपग्रहों के साथ सोयूज वाहक रॉकेट लॉन्च किया गया है।

हाल ही में नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे जोन ने जंगली हाथियों को ट्रेन की पटरियों से दूर रखने के लिए अपनाई गई अनूठी रणनीति के लिए बेस्ट इनोवेशन अवार्ड का खिताब जीता है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार 36.06 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री जन धन योजना खातों में कुल बैलेंस एक लाख करोड़ से ऊपर हो गया है।

अरुण कुमार को नागर विमानन महानिदेशालय(DGCA) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही में वॉलमार्ट लैब्स कंपनी ने हेल्थ टेक स्टार्टअप फ्लोकेयर और बी2बी होलसेल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बिगट्रेड का अधिग्रहण किया है।

हाल ही में आशुतोष गुप्ता को लिंकडइन इंडिया के प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है।

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है।

हाल ही में कार्तिक आर्यन को मान्यवर का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

हाल ही में रजनी शराफ को जम्मू एंड कश्मीर बैंक का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हाल ही में सर्वाधिक कमाई करने वाले 100  फोब्सऺ सेलिब्रिटीज की सूची में टेलर स्विफ्ट शीर्ष पर पहुंच गई है।

फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन ब्राजील में किया जाएगा।

हाल ही में आरपीएफ ने ऑपरेशन थर्स्ट शुरू किया है।

यूक्रेन ने सबसे बड़े धातु गुंब का उद्घाटन किया है।

हाल ही में प्रसार भारती ने अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी कानपुर के साथ समझौता किया है।

हाल ही में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

हाल ही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय स्थापित करने का फैसला लिया है।

ताइवान समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला एशियाई देश बना है।

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने डीआरडीओ को गुलालामोड़ा (आंध्र प्रदेश) में मिसाइल टेस्टिंग एवं लॉन्चिंग सेंटर की स्थापना करने की मंजूरी दी है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Post a Comment

0 Comments