आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 30 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 29 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 28 मई 2019 करेंट अफेयर्स

31 May 2019 Current Affairs, www.devedunotes.com
May 2019 Current Affairs


28,29,30,31 May 2019 Current Affairs

28 May 2019 Current Affairs

ऊकला के अनुसार अप्रैल 2019 में भारत मोबाइल स्पीड के मामले में 121वें स्थान पर है।
पहला स्थान - नॉर्वे।

देश में पहली बार महिला पायलटों पारुल भारद्वाज, अमन निधि और हिना जायसवाल ने केवल महिला क्रू द्वारा संचालित एमआई 17 हेलीकॉप्टर उडाया है।

नोएडा में देश का पहला इको हब विकसित किया जाएगा।

अपराजिता सिंह ने 37 सेकंड में आवर्त सारणी को पढ़कर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है।

एक्सोप्लैनेट
ऐसे ग्रह जो हमारे सौरमंडल के बाहर उपस्थित हो एक्सोप्लैनेट कहलाते हैं।

केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम ने डॉक्टर साबू थॉमस को महात्मा गांधी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हुआ है।

डीआरडीओ ने आकाश-1 एस एयर मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया है।

चीन ने जापान को पुरुष युगल, महिला एकल और पुरुष एकल में  हराकर सुदीरमन कप 2019 जीता है।
सुदीरमन कप एक मिश्रित बैडमिंटन चैंपियनशिप है।

25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है।

फेसबुक 2020 तक ग्लोबलकॉइन नामक अपनी स्वयं की क्रिप्टोकरेंसी लांच करेंगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नए जापानी सम्राट नारुहितो से मुलाकात करने वाले पहले विदेशी नेता बने है।

हाल ही थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री प्रेम तिलसुनानोन्दा का निधन हुआ है।

महेश मंगाओंकार ने स्विट्जरलैंड आयोजित सेकिसुई  ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

हाल ही भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान में स्वदेशी बायो जेट ईंधन के प्रयोग को मंजूरी दी गई है।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री पीटर ओ नील ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने 25 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से प्रत्येक पर 1 करोड़ रुपए प्रतिमाह का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है।

एल वी नवनीत द हिंदू समाचार पत्र के सीईओ बने है।

ओडिशा सरकार द्वारा अगले 5 वर्षों के लिए भारतीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों को प्रायोजित (Sponsor) किया जाएगा।

29 May 2019 Current Affairs

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन को बेबी शैंपू खेप को बाजार से वापस लेने के आदेश दिए है।

नेपाल सरकार ने सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से 11 टन कचरा साफ किया है।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में नल खुला छोड़ने को अपराध घोषित किया गया है।
मलेशिया उन अमीर देशों को 3,000 टन कचरा वापस भेजेगा जहां से कचरा आया है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पानी में घुले हुए कुल ठोस (टीडीएस) की मात्रा प्रति लीटर 500 मिलीग्राम से कम होने पर आरओं के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।

कोलकाता की नाखुदा एवं टीपू सुल्तान मस्जिद में अब महिलाएं भी नमाज पढ़ सकेंगी।

हाल ही विधानसभा उपचुनाव में जीते गोवा के चार नवनिर्वाचित ( तीन भाजपा एवं एक कांग्रेस) विधायकों ने शपथ ग्रहण की है।
वर्तमान में गोवा विधानसभा की 40 में से 17 सीटें भाजपा की हो गई है।

भारतीय मूल के तीन ब्रिटिश नागरिक दिनेश धमीजा, क्लाउड मोर्से और नीना गिल नवीं यूरोपीय संसद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

मोहम्मद नशीद को मालदीव के संसदीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

इंडियन ओवरसीज बैंक ने बैंक ऑन व्हील्स सुविधा शुरू की है।

पेमा खांडू दूसरी बार अरुणाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री बने है।

पेटम मुथारिका को फिर से मलावी का राष्ट्रपति चुना गया है।

प्रतिवर्ष 28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है।
2019 का विषय - Its time for action.

सिक्किम के नए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 27 मई को शपथ ग्रहण के बाद घोषणा की है कि सरकारी कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन छुट्टी मिलेगी।

सौरभ चौधरी ने जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप में 10 मिनट एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

राही सरनोबत ने 25 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रतिवर्ष 28 मई को वीर सावरकर की जयंती मनाई जाती है।
वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र में नासिक के पास हुआ था।

जस्टिस तलवंत सिंह, आशा मेनन राजनीश भटनागर और बृजेश सेठी को दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
हाल ही माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली ओडिशा की पहली महिला कल्पना दास का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

हाल ही मलेशिया के अंतिम नर गैंडा ताम की मृत्यु हुई है।


27 मई से नैरोबी में यूएन हैबिटेट असेंबली की बैठक शुरू हुई है जिसके कार्यकारी बोर्ड के लिए भारत को चुना गया है।


30 May 2019 Current Affairs

कनॉट प्लेस एशिया प्रशांत क्षेत्र का सबसे महंगा ऑफिस स्पेस मार्केट बन गया है।

दुनिया के सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी देशों की सूची में भारत को 43वां स्थान मिला है।
प्रश्न.आईएमडी वर्ल्ड कॉम्पिटीटीवनेस रैंकिंग में भारत को कौनसा स्थान मिला है ? - 43वां।
पहला स्थान - सिंगापुर

अमेरिका ने भारत एवं स्विट्जरलैंड को प्रमुख व्यापार साझेदारों की अपनी मुद्रा निगरानी सूची से बाहर निकाल दिया है।
गौरतलब है कि अमेरिका को जिन देशों की विदेशी विनिमय दर पर शक होता है उनकी मुद्रा को निगरानी सूची में डाल देता है।
इस सूची में अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जर्मनी, आयरलैंड, सिंगापुर और मलेशिया बचे है।

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

यमुना नदी के गंदे पानी को साफ पानी में बदलने के लिए ओखला बैराज (दक्षिणी दिल्ली) पर देश का सबसे बड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाया जाएगा।

मुंबई की लेखिका एनी जैदी को नाइन डॉट्स अवॉर्ड 2019 के लिए चुना गया है।
एनी को यह पुरस्कार उनके निबंध ब्रेड सीमेंट कैक्टस के लिए दिया गया है।

मुहम्मद बुहारी एक बार फिर से अफ्रीकी देश नाइजीरिया के राष्ट्रपति बने है।

पाकिस्तान को 2020 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है।

भारतीय मूल के सुरेश कुमार अमेरिकी रिटेलर कंपनी वॉलमार्ट के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) नियुक्त किए गए है।

दिल्ली सरकार ने वाणिज्यिक भवनों के बेसमेंट और रुफटॉप पर रसोईघर बनाने पर प्रतिबंध हेतु यूनिफाइड बिल्डिंग बाय लॉ  2016 में संशोधन किया है।

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्तियन क्रुज ने अविश्वास प्रस्ताव के बाद अपना इस्तीफा दिया है।

सऊदी अरब ने हाल ही केरल से  फल एवं सब्जियों के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।
गौरतलब है कि निपाह वायरस के दौरान सऊदी अरब ने यह प्रतिबंध लगाया था।

हाल ही एन कुमार को बागवानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया गया है।

व्हाट्सएप 2020 से व्हाट्सएप स्टेटस पर विज्ञापन दिखाएगा।

श्रीलंका ने भारत और जापान के साथ मिलकर कोलंबो बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल बनाने के लिए समझौता किया है।

जस्टिस आलोक कुमार वर्मा को नैनीताल हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने Criiio अभियान शुरू किया है।

रुस ने हाल ही दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर आइसब्रेकर उराल को लांच किया है।

भारत सरकार ने जस्टिस संगीता ढींगरा की अध्यक्षता में लिट्टे पर प्रतिबंध लगाने के बारे में निर्णय लेने के लिए एक ट्रिब्यूनल गठित किया है।

श्रीलंका के उपन्यासकार गाए गुनारत्ने ने डाईलन थॉमस पुरस्कार 2019 जीता है।

29 मई को भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई है।

भारत सरकार ने राजस्थान में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने हेतु विश्व बैंक के साथ 21.7 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया है।
2019 का विषय - नागरिकों की रक्षा करना, शांति की रक्षा करना।


31 May 2019 Current Affairs

बीसीसीआई ने उत्तरप्रदेश के क्रिकेटर रिंकु सिंह को 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है।

इंग्लैंड में 30 मई को आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2019 की शुरुआत हुई है।
उद्घाटन मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है।

नेपाल ने 29 मई को अपना 12वां गणतंत्र दिवस मनाया है।

29 मई को अंतर्राष्ट्रीय एवेरेस्ट दिवस मनाया गया है।
गौरतलब है कि 29 मई 1953 को न्यूजीलैंड के सर रेडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने विश्व में सबसे पहले माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।

वाईएस जगन मोहन रेड्डी आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।

आज का 30 मई 2019 को कर्मवीर सिंह भारतीय नौसेना के प्रमुख (एडमिरल) का कार्यभार संभालेंगे।

जेम्स मारपे पापुआ न्यू गिनी के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

चीन ने अमेरिका के साथ जारी ट्रेड वॉर में रेयर अर्थ मिनरल (धातु) को नया हथियार बनाने के संकेत दिए हैं।
गौरतलब है कि चीन विश्व में सबसे ज्यादा 70% रेयर अर्थ मिनरल का उत्पादन करता है।
रेयर अर्थ मिनरल का उपयोग कंप्यूटर मेमोरी, डीवीडी, रिचार्जेबल बैटरी आदि में किया जाता है।

केरल सरकार 1जून 2019 से राज्य में 5% से अधिक जीएसटी कर वाली वस्तुओं पर 1% का अतिरिक्त उपकर आपदा सेस (Flood Cess) लगाएगी।
इसी के साथ केरल आपदा सेस लगाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
उपकर या सेस
यह कर के ऊपर लगने वाला एक कर है जो किसी विशेष उद्देश की पूर्ति के लिए लगाया जाता है।
एक बार इसका उद्देश्य पूरा हो जाने के बाद इस पर रोक लगा दी जाती है।


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments