आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

लोकसभा अध्यक्ष प्रश्न-उत्तर || LokSabha Speaker MCQ

ओम बिड़ला, www.devedunotes.com


17वीं लोकसभा का पहला सत्र

17वीं लोकसभा का पहला सत्र आज 17 जून 2019 से शुरू हो जाएगा।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाएगा।
प्रोटेम स्पीकर को पद की शपथ राष्ट्रपति दिलाता है।
गौरतलब है कि नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने के बाद प्रोटेम स्पीकर का पद स्वत:ही समाप्त हो जाता है।
गौरतलब है कि प्रोटेम स्पीकर की अध्यक्षता में ही लोकसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाता है।
उसके बाद 2 दिन 17 एवं 18 जून तक प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।
19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
20 जून को अनुच्छेद 87 के अनुसार राष्ट्रपति लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
20 जून से ही राज्यसभा का सत्र शुरू होगा।

लोकसभा अध्यक्ष 

लोकसभा के सदस्य अपने में से एक अध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष का निर्वाचन करते हैं।
राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला 17वीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष चुने गए है।
बिरला राजस्थान मूल से लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति बने हैं।
इससे पहले दिसंबर 1984 में सीकर से सांसद रहते हुए बलराम जाखड़ लोकसभा अध्यक्ष बने थे लेकिन वे मूलतः पंजाब से थे।
ओम बिरला तीन बार विधायक एवं हाल ही कोटा-बूंदी सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

शपथ

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अपने पद की शपथ नहीं लेते हैं।
लोकसभा के सदस्यों को पद की शपथ राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर दिलाता है।
प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति नई लोकसभा का गठन के साथ की जाती है लोकसभा के सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद प्रोटेम स्पीकर का पद स्वत: ही समाप्त हो जाता है।

लोकसभा अध्यक्ष को शपथ कौन दिलाता है ? - कोई नहीं

प्रोटेम स्पीकर क्या होता है ? - लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष
प्रोटेम स्पीकर का कार्य नए चुने गए लोकसभा सदस्यों को शपथ दिलाना होता है।
प्रोटेम स्पीकर को शपथ राष्ट्रपति दिलाता है।

प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त कौन करता है ? - राष्ट्रपति

त्यागपत्र

लोकसभा के सदस्य अपना त्यागपत्र किसे देते है ? - लोकसभा अध्यक्ष को।
 लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे देता है ? - लोकसभा उपाध्यक्ष को।
लोकसभा उपाध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे देता है ? - लोकसभा अध्यक्ष को।

यह भी पढ़े -  मिशन चंद्रयान 2


महिला लोकसभा अध्यक्ष

पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन बनी ? - मीरा कुमार

दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन बनी ? - सुमित्रा महाजन (16वीं लोकसभा)

अब तक कितनी महिलाएं लोकसभा अध्यक्ष रह चुकी है ? - 2

प्रथम दलित महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन बनी ? - मीरा कुमार

वर्तमान में 17वीं लोकसभा 2019 से 2024 चल रही है।
 17 जून से 17वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हुआ है, जो 26 जुलाई 2019 तक चलेगा।

पांचवी लोकसभा सबसे लंबी 1971 से 1977 तक चली थी।

बारहवीं लोकसभा सबसे कम 1998 से 1999 चली थी।

नई लोकसभा (17वीं) के अध्यक्ष (स्पीकर) कौन है ? - ओम बिरला
ओम बिरला किस राज्य से सांसद है ? - कोटा (राजस्थान)
17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला किस राजनीतिक पार्टी से है ? - भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)

17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर कौन नियुक्त किए गए ? - वीरेंद्र कुमार

पहले लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ? -  जी.वी. मावलंकर

पहले लोकसभा उपाध्यक्ष कौन थे ? - MA आयंगर

लोकसभा का जनक किसे कहा जाता है ? - जी.वी. मावलंकर

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करते हैं ? -लोकसभा के सदस्य


लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल कब तक होता है ? - नई लोकसभा की पहली बैठक तक

किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा ? - बलराम जाखड़ का

पहले लोकसभा अध्यक्ष जिनकी पद पर रहते मृत्यु हुई ? - जी.वी मावलंकर
दूसरे - GMC बालयोगी।

लोकसभा अध्यक्ष जो देश के राष्ट्रपति भी रहे ? - नीलम संजीव रेड्डी।

लोकसभा में किसी विधेयक और धन विधेयक के रूप में कौन तय करता है ? - लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है ? - लोकसभा का वरिष्ठतम सदस्य

संसद का संयुक्त सत्र या अधिवेशन कौन बुलाता है ? - राष्ट्रपति

भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है ? - लोकसभा अध्यक्ष

1971 की जनगणना के अनुसार राज्यवार सीटों का आवंटन किस वर्ष तक यथावत रहेगा ? - 2026

लोकसभा में निर्णायक मत देने का अधिकार किसे है ? - लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ? - 25 वर्ष

किस अनुच्छेद में लोकसभा अध्यक्ष का पद वर्णित है ? - अनुच्छेद 93

लोकसभा का प्रमुख पीठासीन अधिकारी कौन होता है ? - लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments