आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 5 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 4 जून 2019 करेंट अफेयर्स

5 june 2019 current affairs, www.devedunotes.com
6 june 2019 current affairs

4,5,6 June 2019 Current Affairs

4 June 2019 Current Affairs

केंद्र सरकार न दक्षिण भारत के राज्यों के विरोध के बाद नई शिक्षा नीति में संशोधन करके हिंदी भाषा की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकों में 71,500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।

अजीत डोभाल को एक बार फिर से अगले 5 वर्षों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।
इस बार उन्हें राज्यमंत्री के स्थान पर कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है।

तमिलनाडु सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड तय किया है।

किशोर कुमार की पहली पत्नी एवं अभिनेत्री रूमा गुहा का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अरब जगत के सबसे शक्तिशाली नेता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 3 जून को ब्रिटेन के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं।

जापान के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में 1800 नए सुपरनोवा खोजें है।
सुपरनोवा या महानोवा किसी तारे के भयंकर विस्फोट को कहते हैं।
इनकी सहायता से यह पता लगाया जा सकता है कि ब्रह्मांड किस गति से विस्तार कर रहा है।

4 जून 1917 को पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में पहली बार चार लोगों को पुलित्जर पुरस्कार दिया गया।

इंग्लैंड के जो रूट वनडे विश्व कप 2019 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।
उन्होंने यह शतक पाकिस्तान के खिलाफ लगाया है।

भारतीय वायु सेना का मालवाहक एएन-32 विमान असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद अचानक लापता हो गया है।
एएन-32 विमान
यह रूस में बना एक मालवाहक विमान (ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट) है।
इसे भारतीय वायु सेना में 1980 में शामिल किया गया था।

अमेरिका ने वीजा प्रक्रिया में सोशल मीडिया अकाउंट का पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड देना अनिवार्य कर दिया गया।

CRISPR-CAS9 क्या है ? - जीन एडिटिंग तकनीक।

प्रतिवर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के अनुसार भारत की बेरोजगारी दर कितनी है ? - 6.1%

हाल ही 1 से 2 जून तक एलिफेंटा फेस्टिवल 2019 स्वरंग का आयोजन कहां किया गया ? - गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई में।

हाल ही तेलंगाना राज्य ने 2 जून को अपना स्थापना दिवस मनाया है।
गौरतलब है कि 2 जून 2014 को तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था।

नायब बुकेले अल सल्वाडोर के नए राष्ट्रपति बने है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मैक्सिको के उच्चतम सम्मान ऑर्डर ऑफ द एजटेक ईगल से सम्मानित किया गया है।

भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ 3 जून से स्वीडन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए हैं।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए बसों और मेट्रो ट्रेन में सफर निशुल्क कर दिया है।

भारत सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय को कृषि मंत्रालय के साथ एकीकृत करने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रक्षा निधि के तहत प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में परिवर्तन करते हुए छात्रवृत्ति की दरें बालकों के लिए प्रतिमाह 2,000 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दी है।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जानवरों को जीवित व्यक्ति अथवा विधिक व्यक्ति का दर्जा दिया है।

मानव विकास मंत्रालय की नई शिक्षा नीति ड्राफ्ट के तहत एम.फिल पाठ्यक्रम को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है।

डेनिलो पेत्रुकी ने इतालवी ग्रैंड प्रिक्स 2019 का खिताब जीता है।

भारत ने 21वां USIC विश्व रेलवे टेनिस चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता है।


June 2019 Current Affairs

वैज्ञानिक मृत्युंजय मोहपात्रा को भारतीय मौसम विभाग आईएमडी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - बीट एयर पॉल्यूशन।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो बायो बिजली के इस्तेमाल की शुरुआत करने वाला देश का पहला मेट्रो नेटवर्क बना है।
विश्व पर्यावरण दिवस की अधिक जानकारी के लिए हमारी इस पोस्ट को अभी पढ़े विश्व पर्यावरण दिवस विशेष

सरकार ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के विस्तार का फैसला किया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहक बुजुर्गों को बैसाखी, चश्मा, सुनने की मशीन, छड़ी, कृत्रिम दांत आदि प्रदान किए जाते हैं।

भाजपा विधायक राजेश पाटनेकर गोवा विधानसभा के अध्यक्ष बने है।

हाल ही सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल संस्था द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर इक्वलिटी इंडेक्स में भारत को 129 देशों में 95वां स्थान मिला है।

हाल ही बैंकॉक में भारत सहित 4 देशों की चतुष्कोणीय सुरक्षा वार्ता  (क्वाड) आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश सरकार ने ओबीसी के लिए आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% करने को मंजूरी दी है।

4 जून को बाल यातना व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया है।

राकेश मखीजा को एक्सिम बैंक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने देश में यातायात प्रबंधन को विकसित करने के लिए बोइंग कंपनी के साथ समझौता किया है।

भारत के महालेखा परीक्षक (CAG) राजीव महर्षि को विश्व स्वास्थ्य संगठन का बाह्य लेखा परीक्षक चुना गया है।

केरल राज्य में एक बार फिर से निपाह वायरस के संक्रमण का पता लगा है।

एल डोराडो डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार विश्व के शीर्ष 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 11 शहर शामिल है।
राजस्थान का चूरू 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ विश्व का सबसे गर्म शहर बना है।

भारतीय नौसेना ने ओमान से समुद्री डकैती को रोकने के लिए P-81 लॉन्ग रेंज मेरीटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट तैनात किया है।

आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में आशा कर्मियों का वेतन 3,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की घोषणा की है।

अभिनेत्री कृति सनोन को डिजिटल होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म अर्बनक्लैप की ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात ने भारतीय युसूफ अली को पहला गोल्ड रेसिडेंस कार्ड जारी किया है।
अर्थात युसूफ अली को संयुक्त अरब अमीरात की स्थाई नागरिकता दी गई है।

इरुला जनजाति का संबंध किस राज्य से है ? - तमिलनाडु
गौरतलब है कि नीलगिरी के जंगलों में इरुला जनजाति की देन करीब 40% रॉक पेंटिंग्स (शैल चित्रकला) मानवीय हस्तक्षेप के कारण नष्ट हो रही है।

फुटबॉल टीम लिवरपूल ने चैंपियंस लीग ट्रॉफी 2019 का खिताब जीता है।




June 2019 Current Affairs

राजस्थान सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शांति एवं अहिंसा विभाग बनाने जा रही है।
राजस्थान शांति एवं अहिंसा विभाग बनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के द्वारा जारी राजकोषीय प्रदर्शन सूचकांक के अनुसार सरकारी खजाने के बेहतर इस्तेमाल के मामले में बिहार राज्य पहले स्थान पर है।
प्रश्न.फिस्कल परफॉर्मेंस इंडेक्स में पहले स्थान पर कौनसा राज्य है ? - बिहार (66.5 स्कोर)
गौरतलब है कि यह सूचकांक 18 राज्यों के लिए जारी किया गया।
इस सूचकांक में अंतिम स्थान पर पश्चिम बंगाल है।

भारतीय नौसेना गहरे समुद्र में संकट में फंसी पनडुब्बी से अपने सैनिकों को बचाने में सक्षम हो गई है।

उत्तराखंड के संसदीय कार्य व वित्त मंत्री प्रकाश पंत का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है ? - बिहार।

नाइजीरिया के तिजानी मुहम्मद बंदे संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का कार्यकाल 1 वर्ष होता है।
तिजानी मुहम्मद बंदे इक्वाडोर की मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा का स्थान लेंगे।

हाल ही चीन स्वायत्तशासी क्षेत्र हांगकांग में थ्येनआनमन नरसंहार की 30वीं बरसी पर शोक मनाया गया है।
गौरतलब है कि चीन की सेना ने 4 जून 1989 को लोकतंत्र के समर्थन में आंदोलन कर रहे छात्रों पर टैंक चढ़ा दिए थे।

चीन ने पहली बार समुद्री पोत से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च किया है।
चीन ने येलों सी (पीले सागर) तट के पास से सॉलिड प्रोपेलेंट कैरियर रॉकेट लान्ग मार्च-2 लॉन्च किया है।

भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनी है।
प्रमिला जयपाल ने 4 जून को अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की अनुपस्थिति में अस्थाई रूप से अध्यक्षता की।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की सेना ने अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट में कटौती की घोषणा की है।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के अनुसार पाकिस्तान 2018 में रक्षा बजट पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशों में 20वें स्थान पर था।

 ग्लैंडर रोग प्रमुख रूप से किस प्रजाति में पाया जाता है ? - अश्व प्रजाति में।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और नैस्डेक की अध्यक्ष एडेना फ्रीडमैन को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड 2019 के लिए चुना गया है।

प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखिका रोमिला थापर को अमेरिकन फिलोसॉफिकल सोसायटी के सदस्य के रूप में चुना गया है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप - द इंडियन चैलेंज नामक नई के लेखक कौन है ? - आशीष रे।

सूखा प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार भारत का 42% भूभाग असामान्य रूप से सूखा है।

हाल ही केरल में एक बार फिर से निपाह वायरस सक्रिय हुआ है, इसका मुख्य वाहक होता है ? - चमगादड़।

हाल ही मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है ? - सिंगापुर।

उड़चलो क्या है ? - सैनिक सहायता पोर्टल।

पर्यावरण मंत्रालय ने सेल्फी विद सेपलिंग अभियान शुरू किया है।

हाल ही भारतीय सेना ने खड़क प्रहार नामक सैन्य अभ्यास शुरु किया है।

शिला जे. सी को मलयालम सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान डेनियल अवॉर्ड दिया गया है।


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Click to Join Facebook Page






Post a Comment

0 Comments