आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 23 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 22 जून 2019 करेंट अफेयर्स

23 june 2019 current affairs, www.devedunotes.com
24 june 2019 current affairs


22,23,24 June 2019 Current Affairs

22 June 2019 Current Affairs

कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना
तेलंगाना के भूपलपल्ली में विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया गया है।
80 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का लोकार्पण तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने किया है।
यह विश्व की एकमात्र ऐसी परियोजना है, जो रोजाना 2 टीएमसी पानी लिफ्ट कर सकती है।

हाल ही चीन ने एवी500 नामक मानवरहित हेलीकॉप्टर का सफल परीक्षण किया है।

कालाटोप वन्य जीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है ? - हिमाचल प्रदेश

बालाकोट एयर स्ट्राइक का नाम था ? - ऑपरेशन बंदर

संविधान का कौन सा अनुच्छेद महिलाओं के लिए अलग से कानून बनाने का अधिकार देता है ? -  अनुच्छेद 15 (3)

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भार वर्ग में एक बार फिर से विश्व के नंबर वन पहलवान बने है।

21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।
इसकी उत्पत्ति 1982 में फ्रांस में हुई थी।

महाराष्ट्र राज्य ने धुएं से रहित रसोई के लिए प्रोजेक्ट चूल्हा परियोजना शुरू की है।
उज्ज्वला योजना से वंचित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

महाराष्ट्र और कर्नाटक को संयुक्त रूप से कोल्हापुरी चप्पल के लिए जीआई टैग दिया गया है।

राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा की है।

नीति आयोग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 21 राज्यों में 2020 तक जल की भीषण कमी हो जाएगी।

अन्नू रानी ने 58वें ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

गूगल ने साल के सबसे लंबे दिन 21 जून के उपलक्ष में Happy Summer 2019 नामक डूडल जारी किया है।

मंदारिन भाषा बोली जाती है ? - नेपाल में।

हाल ही उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा निजी विश्वविद्यालय अध्यादेश 2019 को मंजूरी दी गई है।

भारतमाला परियोजना के तहत वर्ष 2022 तक 35,000 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण किया जाएगा।

हाल ही राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण में 30 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।

विश्व तीरंदाजी संघ ने भारतीय तीरंदाजी संघ की समस्या को हल करने के लिए अभिनव बिंद्रा को नियुक्त किया है।


23 June 2019 Current Affairs

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने एवं हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि 1988 में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 की गई थी।
इसके बाद 2009 में मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 31 की गई   थी।

 22 जून को हलवे की रस्म के साथ केंद्रीय आम बजट 2019-20 की छपाई शुरू हो गई है।
आम बजट 5 जुलाई को पेश किया जाएगा।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे क्रिकेट विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं।
उन्होंने यह कारनामा अफगानिस्तान के खिलाफ किया है।
इससे पहले 1987 में चेतन शर्मा भारत के लिए विश्वकप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

दिविसा हर्बल कंपनी ने अपने आयुर्वेदिक प्रोडक्ट सच्ची सहेली के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मनप्रीत सिंह गोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।


पंकज आडवाणी एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप सभी फॉर्मेट में जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।
गौरतलब है कि 35 वीं एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन दोहा में किया गया है। जिसे पंकज आडवाणी ने जीता है।

हाल ही उत्तरप्रदेश के मथुरा में हाथियों के लिए एक जल चिकित्सालय खोला गया है।

हाल ही हाथियों के लिए देश का पहला विशेषिकृत हाइड्रो थेरेपी केंद्र कहां स्थापित किया गया है ? - मथुरा, उत्तरप्रदेश।

हाल ही नासा के पहले एस्ट्रोबी रोबोट बम्बल ने अंतरिक्ष में यात्रा शुरू की है।

भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प लॉन्च किया है।

हाल ही ब्रिटिश पत्रिका हेराल्ड द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे ताकतवर नेता चुना गया है।

वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही जीएसटी परिषद की 35 वीं बैठक की अध्यक्षता की है।

युवराज सिंह विदेश में टी-20 लीग खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने है।
युवराज सिंह को कनाडा टी-20 लीग में टोरंटो नेशनल्स ने विदेशी खिलाड़ी के रुप में चुना है।


योग को बढ़ावा देने और उसके प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए निम्नलिखित को 2019 के प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा -
1.इटली की योग शिक्षक एनतोनियता रोजी।
2.जापान योग निकेतन को
3.गुजरात के लाइफ मिशन के स्वामी राजर्षि मुनि को
4.मुंगेर के बिहार स्कूल ऑफ योग को


यह भी पढ़े - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

माई लाइफ माई मिशन किसकी आत्मकथा है ? - बाबा रामदेव की

हाल ही पुणे में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा टैलेंट मोबिलिटी पर इंडिया-ईयू सेमिनार आयोजित किया गया।

2021 में जयपुर में 11वें इंडिया स्टोन मार्ट का आयोजन किया जाएगा।
इंडिया स्टोन मार्ट भारत में स्टोन (पत्थर) इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी है।

हाल ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का लक्ष्मी विलास बैंक के साथ प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी है।

एशियाई विकास बैंक के अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र के 45 देशों में बांग्लादेश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

जापान 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा।

ढाका में बांग्लादेश का पहला अंतर्राष्ट्रीय थिएटर महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।


24 June 2019 Current Affairs


भारत सरकार ने 2025 तक टीबी को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना विकसित की है।

23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया गया है।

येरी मीना हीरो मोटोकॉर्प की ब्रांड एंबेसडर बनी है।

असम के वैज्ञानिकों ने कैंसर का पता लगाने के लिए डॉट्स सेल विकसित किए है।

हाल ही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने HCL कंपनी के साथ समझौता किया है।

जस्टिस वी रामासुब्रह्मण्यन हाल ही हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चुने गए हैं।

सऊदी अरब फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की पूर्ण सदस्यता प्राप्त करने वाला पहला देश बना है।
 भारतीय जिमनास्ट प्राणति नायक ने मंगोलिया में एशियन आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक ने एमएसएमई क्षेत्र के मौजूदा ढांचे के अध्ययन के लिए उपेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
MSME =Micro, Small and Medium Enterprises.

भारतीय एथलेटिक्स टीम के सहायक कोच रहे द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता एन. लिंगप्पा का निधन हुआ है।

डेनमार्क की अर्थशास्त्री और पर्यावरणविद् इंगर एंडरसन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की निदेशक नियुक्त किया गया है।

SAVE WATER

घी डुल्यां म्हारा की नीं जासी।
पानी डुल्यां म्हारों जी बले।।

Current Affairs और GK के अलावा रोजाना अखबार, रंगीन Highlighted अखबार कटिंग, Patrika Exam Guide PDF, Magazine, एवं Other Free Study Material जैसे PDF Notes & Books प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के साथ जुड़े ...

Click to Download Our Mobile App

Click to Join Facebook Page










Post a Comment

0 Comments