आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 14 जून 2019 करेंट अफेयर्स || 13 जून 2019 करेंट अफेयर्स

14 june 2019 current affairs, www.devedunotes.com
15 june 2019 current affairs


13,14,15 June 2019 Current Affairs

13 June 2019 Current Affairs

ऑस्ट्रेलिया की संस्था इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा 163 देशों के लिए जारी शांत एवं खुशहाल देशों की सूची में भारत को 141वां स्थान मिला है।
पहला स्थान - आइसलैंड (2008 से लगातार सबसे शांत देश)
अंतिम स्थान - अफगानिस्तान (सबसे अशांत देश)
शीर्ष-5 शांत देश - आइसलैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और डेनमार्क
दक्षिण एशियाई देशों में भूटान सबसे ज्यादा शांत देश है।
यह संस्था शांति का आकलन निम्न तीन बिंदुओं के आधार पर करती है -
1.सामाजिक सुरक्षा का स्तर
2.घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टकराव
3.सैन्य या वर्दीधारी बलों की तैनाती

हाल ही जारी विश्व शांति सूचकांक 2019 में भारत को 163 देशों में कौनसा स्थान मिला है ? - 141वां

हाल ही भारतीय नौसेना ने किस स्थान पर 2 दिनों की समुद्री सूचना साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया है ? - गुरुग्राम

इंटरनेट ट्रेंड्स पर मैरी मीकर रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारत, चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट यूज़र देश बन गया है।
चीन में विश्व के 21% जबकि भारत में 12% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं।

हाल ही दही चूड़ा महोत्सव किस राज्य में शुरू हुआ है ? पश्चिम बंगाल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मध्य भारत का पहला सिख म्यूजियम श्रीगुरु तेगबहादुर सिख म्यूजियम खोला गया है।

ब्रिटेन सरकार ने 2050 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने का लक्ष्य रखा है।
हाल ही जारी वैश्विक रिपोर्ट Review of the workd energy के अनुसार 2018 में कार्बन उत्सर्जन में 2% की वृद्धि हुई है।

वीकेसी ग्रुप कंपनी यू4इक (यूफोरिक) इंटरनेशनल की वाकारु ने अभिनेता आमिर खान को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Click to Download Our Mobile App

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले - 
1.आधार (संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी दी है।
इसके तहत अब अपने निवास के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड देने की अनिवार्यता नहीं रहेगी।
2.जम्मू-कश्मीर आरक्षण बिल 2019 को भी मंजूरी दी है।
इससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
3.जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
4. केंद्रीय शैक्षिक संस्थानों (शिक्षक संवर्ग में आरक्षण) विधेयक, 2019 को मंजूरी दी है।
इसके तहत विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों के 7000 पद भरे जाएंगे।
इसमें 200 प्वाइंट रोस्टर के तहत विभाग की जगह विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों को एक इकाई माना जाएगा।
5.अन्य पिछड़ा वर्ग के अंदर उप-वर्गीकरण की जांच वाले आयोग का कार्यकाल 31 जुलाई 2019 से 2 महीने बढ़ा दिया है।
6.सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए लोगों की बेदखली के लिए सार्वजनिक परिसर संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी दी है।
7. दंत चिकित्सक अधिनियम 1948 (1948 का 16) में संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है।
8.होम्योपैथिक केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी दी है।

चीन ने सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।

भारत और इटली के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय लेखिका प्रतिभा सिंह को नाइटहुड सम्मान दिया गया है।

यूनिसेफ भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित करेगा।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर (सद्भावना दूत) हैं।

ब्रिटेन में भारतवंशी लॉर्ड स्वराज पॉल को जानवरों के संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया है।

फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष-100 खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिसमें फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पहला स्थान मिला है।
विराट कोहली फोर्ब्स द्वारा जारी इस सूची में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है।

हिंदी और डोगरी भाषा की लेखिका पद्मा सचदेव को साहित्य अकादमी का फेलों बनाया गया है।

तरुणदीप रॉय, अतानु दास और प्रवीण जाधव की भारतीय तीरंदाजी रिकार्डो टीम को 2020 टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिला है।

बिहार राज्य में बुजुर्ग माता-पिता की सेवा नहीं करने पर जेल भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया है।
2019 का विषय - Children shouldn't work in fields, but in dreams.
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने 2002 में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

भारतीय वायु सेना के लापता विमान एएन-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश के लीपो क्षेत्र में मिला है।

डेनमार्क में हुए आम चुनाव में रेड ब्लॉक गठबंधन को बहुमत मिला है।

12 जून को गंगा दशहरा मनाया गया है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई थी।

जापान  ने उत्तर-पूर्व भारत में 13000 करोड रुपए का निवेश करने की घोषणा की है।

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एसटी कल्याण योजनाओं के लिए ही ई-गवर्नेंस पहल शुरू की है।

लक्ष्मण नरसिम्हन को रेकिट बेनकीजर का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

15 जुलाई 2019 को भारत द्वारा चंद्रयान-2 मिशन को लांच किया जाएगा।

मेक्सिको में आयोजित गुआदलारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ ऑनर चुना गया है।



14 June 2019 Current Affairs

इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने कहा है, कि भारत 2030 तक अंतरिक्ष में अपना स्टेशन बनाएगा।
वर्तमान में विश्व में दो अंतरिक्ष स्टेशन है।
1.अमेरिका, रूस, जापान, कनाडा का संयुक्त स्टेशन
2.चीन का स्टेशन

मलेशिया के बैडमिंटन खिलाड़ी चोंग वेई ने संन्यास की घोषणा की है।

14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Blood donation and universal access to safe blood transfusion.
आदर्श वाक्य - Safe blood for all.

पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पत्रकार राजनाथ सिंह सूर्य का निधन हुआ है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एसएसओ) की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी दुनिया की 2,000 सबसे बड़ी कंपनियों में भारत की 57 कंपनियों ने जगह बनाई है।

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने न्यू मैक्सिको विश्वविद्यालय में अल्जाइमर के निवारण के लिए वैक्सीन के एक नए प्रसंस्करण की खोज की है।

अमिताभ घोष ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले अंग्रेजी लेखक बने है।
गौरतलब है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य का सर्वोच्च पुरस्कार है।
प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार जी शंकर कुरूप को दिया गया था।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने निर्मला सीतारमण एवं सुब्रमण्यम जयशंकर को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हाल ही वैज्ञानिकों में मेंढक की एसानी नामक प्रजाति की खोज की है।
किस राज्य में धान मेंढक की नई प्रजाति की खोज की गई है ? - असम

ब्रांड एनालिटिक्स फर्म टआरए द्वारा जारी भारत मे सबसे भरोसेमंद ब्रांड की सूची में पहले स्थान पर कौनसा ब्रांड है ? - Dell.

हाल ही DRDO ने हाइपरसोनिक डेमोंस्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप से किया है।
यह एक मानवरहित स्क्रैमजेट विमान है।


15 June 2019 Current Affairs

फलस्तीन ने भारतीय मूल के शेख मुहम्मद मुनीर अंसारी को अपने सर्वोच्च सम्मान स्टार ऑफ यरुशलम से सम्मानित किया है।

भारतीय स्कूलों में बच्चों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने वाली अक्षय पात्र योजना को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियनशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

झारखंड के कवि अनुज लुगुन को उनकी लंबी कविता बाघ और सुगना मुंडा की बेटी के लिए युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में हेल्थ मूल मंत्र दिया है।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सौर ऊर्जा विकसित करने में दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। जबकि नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में भारत का स्थान छठा है।

कैबिनेट ने भारत और थाईलैंड के बीच खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुमंडल विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते को मंजूरी दी है।

13 जून को मिजोरम के मुख्यमंत्री पी. जोरमथंगा ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 10692.30 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

भारतीय मूल के जाने-माने लेखक अहमद इस्सोप का दक्षिण अफ्रीका में निधन हुआ है।

मलयालम भाषा के पत्रकार, कवि और गीतकार पझाविला रमेश का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ताजिकिस्तान में 14-15 जून तक एशिया में सहभागिता और विश्वास निर्माण उपायों पर पांचवे शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

हाल ही मोनाको में आयोजित IAAF परिषद की 217वीं बैठक में IAAF का नाम बदलकर वर्ल्ड एथलेटिक्स कर दिया गया है।
IAAF = International association of athletics federations.

प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
25 जुलाई से 27 जुलाई 2019 तक कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विषय - Remember, rejoice and renew.

नेपाल में त्रिभुवन विश्वविद्यालय और नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी के वैज्ञानिकों ने माउंट एवरेस्ट पर दुनिया का सबसे ऊंचा एवं स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट सिस्टम (RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) के जरिए डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वालों के लिए सभी शुल्क माफ कर दिए हैं।


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Click to Download Our Mobile App

Click to Join Facebook Page


Post a Comment

0 Comments