आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 मई 2019 करेंट अफेयर्स 2019 || 5 मई 2019 करेंट अफेयर्स 2019 || 4 मई 2019 करेंट अफेयर्स 2019

5 may 2019 current affairs, 4 may 2019 current affairs
6 may 2019 current affairs

4,5,6 May 2019 Current Affairs

4 May 2019 Current Affairs 

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिका एरडर्न ने अपने पार्टनर क्लार्क गेफोर्ड के साथ सगाई की है।
जेसिका एरडर्न पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बाद विश्व की दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया है।
गौरतलब है कि जेसिका एरडर्न पिछले वर्ष एक बच्ची को जन्म दे चुकी है।
यदि जेसिका एरडर्न प्रधानमंत्री रहते हुए शादी रचाती है तो वह ऐसा करने वाली फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के बाद दूसरी राष्ट्र प्रमुख होंगी।

लंदन एंड पार्टनर्स एजेंसी के अनुसार 2018 में भारत से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आकर्षित करने में पहले स्थान पर ब्रिटेन रहा है।

हाल ही तीन आंखों वाला अजगर कहां पर देखा गया है ? - ऑस्ट्रेलिया

3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - मीडिया फॉर डेमोक्रेसी

प्रतिवर्ष 4 मई को अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स डे मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स डे मनाने की शुरुआत 1999 में हुई।
अंतर्राष्ट्रीय फायरफाइटर्स डे आग से लड़ते हुए लोगों की जान बचाने वाले फायरफाइटर्स के लिए समर्पित है।
भारत में प्रतिदिन 48 लोग आग से मर जाते हैं।

राज कपूर के 70 साल पुराने आरके स्टूडियो को गोदरेज समूह ने 200 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।

हाल ही कतर में एशिया सहयोग वार्ता की 16 मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
विषय - Partners in Progress.

जयपुर अगस्त 2019 में होने वाली आठवीं एशियाई युवा महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

टैक्स चोरों को पकड़ने एवं काले धन को कम करने के लिए हाल ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (GSTN) के साथ समझौता किया है।

वर्ष 2019 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में हुआवेई एप्पल को पछाडकर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी बनी है।
शीर्ष तीन फोन निर्माता कंपनिया - 1. सैमसंग 2. हुआवेई  3. एप्पल

मंगलुरु शहर (कर्नाटक)  की पुलिस ने हाल ही 16वीं शताब्दी के योद्धा उल्लाल की रानी अब्बक्का के नाम पर रानी अब्बक्का पुलिस फोर्स का गठन किया है।
गौरतलब है कि रानी अब्बक्का ने 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों से लड़ाई लड़ी थी।

हाल ही खबरों में रहा 99942 एपोफिस क्या है ? - छुद्रग्रह (एस्टेरॉइड)
नासा के अनुसार यह एस्टेरॉइड 2029 में पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा।

बजरंग पूनिया ने 2 मई को रूस में आयोजित अली अलीयेव टूर्नामेंट 2019 में स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही वी विश्वनाथ मेनन (92) का निधन हुआ है इनका का संबंध किस क्षेत्र से था ? - राजनीति

रैपर ड्रैक बिलबोर्ड अवॉर्ड्स में अब तक सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति बन गए हैं।

हॉलीवुड फिल्म स्टार वॉर्स में चेब्बाका द वूकी नामक कैरेक्टर का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता पीटर मेहयू (74) का निधन हुआ है।

5 May 2019 Current Affairs 

वैज्ञानिकों ने 4.6 अरब साल पहले 2 न्यूट्रॉनों में हुई टक्कर को पृथ्वी पर पाए जाने वाली भारी धातुओं का कारण माना है।


क्या होते है न्यूट्रॉन तारें ?

न्यूट्रॉन तारा किसी भारी तारे के महानोवा घटना के बाद उसके गुरुत्वीय पतन से बना हुआ अवशेष होता है।
यह तारे केवल न्यूटॉन के बने होते हैं।
इन तारों का आकार बहुत छोटा जबकि द्रव्यमान बहुत अधिक होता है।
गौरतलब है कि न्यूट्रॉन तारें ब्लैकहोल्स के अलावा ब्रह्मांड में सबसे अधिक सघन पदार्थ हैं।

जापान की एक स्टार्टअप कंपनी  का प्राइवेट मानवरहित मोमो-3 रॉकेट पहली बाहरी अंतरिक्ष में पहुंचा है।

राजाजी टाइगर रिजर्व और कार्बेट टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है ? - उत्तराखंड

यमुना नदी के किनारे ताजमहल की उत्तरी दीवार पर गोल्डी काइरोनोमस कीड़े के कारण हरे भूरे रंग के धब्बे पाए जाते हैं।

जेट एयरवेज को उबारने के लिए कंपनी के कुछ नियमित यात्रियों के समूह ने कौनसी योजना का प्रस्ताव रखा है ? - रिवाइकल ऑफ जेट एयरवेज (रोजा)

लेखक, प्रोफेसर और तेलंगाना आंदोलन के कार्यकर्ता मारम राजू का निधन हुआ है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में जरूरत से दोगुना नमक खाया जाता है।

उत्तर कोरिया ने समुंद्र में कम दूरी की कई मिसाइलों का परीक्षण किया है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतवंशी शोजित केएस ने 28 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है।

स्पेन की गोल्फर नूरिया इटूरियोस ने दुबई मूनलाइट क्लासिक टूर्नामेंट 2019 जीता है।

रूस की एक स्पोर्ट्स कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स विश्व की 10 सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स टीमों में शामिल है।

 नेपाल की 18 वर्षीय बंदना नेपाल ने लगातार 126 घंटे डांस करके भारत की कलामंडलम हेमलता का रिकॉर्ड तोड़ा है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की आत्मकथा का नाम है ? - गेम चेंजर

अमेरिका के टॉड डी वाल्टर ने 29 देशों के सैन्य संगठन नाटो के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी के रूप में शपथ ली है।
NATO = North Atlantic Treaty Organization.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों का उल्लंघन करने के कारण 5 मोबाइल वॉलेट कंपनियों पर 6.10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
इनमें वोडाफोन एम-पैसा और फोन पे प्रमुख है।

रिजर्व बैंक ने मनी ट्रांसफर और मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए यस बैंक पर 11.25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की विकास दर 5.7% रहने का अनुमान लगाया है।

स्पेन के फुटबॉल खिलाड़ी जावी हर्नांडेज ने संन्यास की घोषणा की है।

हाल ही कन्नड़ रंगमंच कलाकार और फिल्म अभिनेता हिरण्य नरसिंह मूर्ति का निधन हुआ है।

हाल ही आईसीसी द्वारा जारी T20 रैंकिंग में कौनसा देश पहले स्थान पर है ? - पाकिस्तान

भारत सरकार ने उन्नत भारत अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ समझौता किया है।

हाल हीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वैष्णव संप्रदाय के गुरु वेदांत देसीकन की 750वीं जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया है।

हाल ही पेटीएम (Paytm) के अध्यक्ष भूषण पाटिल ने इस्तीफा दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने रुस से 10 कामोवका-31 एयरबोर्न हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दी है।

विश्व बैंक ने इदाई चक्रवात से प्रभावित अफ्रीकी देश मोजांबिक, जिंबाब्वे और मलावी को 545 मिलियन डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2020 में सूर्य ग्रह के अध्ययन के लिए आदित्य-L1 प्रोब को लांच करेगा।

निलेना एम एस के लेख कोलगेट 2.0 ने खोजी पत्रकारिता के लिए 2018 का ACJ पुरस्कार जीता है।

हाल ही लियोनार्डो दा विचीं की 500 वर्ष पुरानी एक पेंटिंग मिली है जिसे बकिंघम संग्रहालय में स्थापित किया गया है।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के भारत में परिचालन के लिए संजय उबाले को नीति निदेशक बनाया गया है।

6 May 2019 Current Affairs 

हजारों साल कैद की तरह जीने से अच्छा है एक दिन शेर की तरह जीना ये शब्द किस भारतीय शासक के हैं ? - मैसूर के राजा टीपू सुल्तान

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के अनुसार टीपू सुल्तान भारत में रॉकेट तकनीक का जन्मदाता है।
गौरतलब है कि टीपू सुल्तान ने ही भारत में सबसे पहले युद्ध के दौरान रॉकेट का प्रयोग किया था।

अमेरिका की ह्यूस्ट यूनिवर्सिटी में एक विभाग का नाम भारतीय दंपती दुर्गा डी अग्रवाल और सुशीला अग्रवाल के नाम पर रखा गया है।
इस विभाग की इमारत का नाम भी इसी दंपती के नाम पर रखा गया है।

प्रतिवर्ष 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।

बोहागी बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है ? - असम

प्रशांत महासागर में वैज्ञानिकों ने सांस लेने वाले रोगाणु माइक्रोब्स आर्सेनिक का पता लगाया है।

शिक्षण और शोध के लिए जम्मू विश्वविद्यालय और भारतीय सेना ने एक समझौता किया है।

उत्तरप्रदेश सरकार एवं तमिलनाडु सरकार ने फणि चक्रवात से प्रभावित ओडिशा के लिए 10-10 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता बढ़कर 84% हो गई है। अर्थात भारत को ऊर्जा पूर्ति के लिए 84% कच्चा तेल आयात करना पड़ेगा।

वेस्टइंडीज के शाई होप और जॉन कैंपबेल ने आयरलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 365 रन जोड़कर विश्व क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड बनाया है।

सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैच जीतकर अर्थात 12 अंक लेकर आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अब तक की पहली टीम बनी है।

महिला स्कवॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने मलेशिया में एशियन इंडिविजुअल चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
पुरुष वर्ग में भारत के सौरभ घोषाल ने यह खिताब जीता है।

मिस्र में 4,400 साल पुराने 3 मकबरों की खोज की गई है।

डॉ बाकिर तारिक बाजवा को पाकिस्तान सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का नया गवर्नर नियुक्त किया है।

5 मई को जस्टिस एस रविंद्र भट्ट को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई है।

हाल ही भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के कार्यालय और आईआईटी दिल्ली ने अपशिष्ट प्रबंधन के स्थायी, वैज्ञानिक और तकनीकी समाधान के कार्यान्वयन के लिए एक समझौता किया है।
इस समझौते के तहत वेस्ट टू वेल्थ के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

हाल ही वारस (पौलेंड)  में आयोजित 36वीं फेलिक्स स्टेप अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाडी - 
स्वर्ण पदक - गौरव सोलंकी (52 किग्रा), मनीष कौशिक (60 किग्रा)
रजत पदक - मोहम्मद हसामुद्दीन।
कांस्य पदक - मनदीप जांगड़ा, संजीत, अंकित खटाना।

हाल ही 3 मई को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया है।

कास्टर सेमेन्या ने दोहा डायमंड लीग एथलेटिक्स 2019 में 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

गोडावर्ती वेंकट श्रीनिवास सेनेगल देश में भारत के अगले राजदूत नियुक्त किये गए है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सी के मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के वैज्ञानिकों ने मेघालय की मामलुह गुफा और थेरियाघाट गुफा में  भू-वैज्ञानिक डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किए हैं।

हाल ही किस कंपनी ने भारत फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत की है ? - बीएसएनएल


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments