आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 2 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 1 मई 2019 करेंट अफेयर्स

2 may 2019 current affairs, 1 may 2019 current affairs
3 may 2019 current affairs

1,2,3 May 2019 Current Affairs

1 May 2019 Current Affairs 

1 मई 1960 को द्विभाषी बंबई राज्य को दो हिस्सों में बांटकर महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का गठन किया गया था।
गुजरात एवं महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है ? - प्रतिवर्ष 1 मई को

प्रतिवर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है जिसे मई दिवस भी कहते है।
भारत में सबसे पहले मजदूर दिवस 1 मई 1923 को लेबर पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा चेन्नई में मनाया गया था।
भारत में मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत किसान नेता कामरेड सिंगरावेलू चेट्यार ने की थी।
2019 का विषय - Uniting workers for social and economic advancement.
सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए श्रमिकों को एकजुट करना।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के सिनौली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा अब तक तीन बार खुदाई करवाई जा चुकी है।
पहली खुदाई - 2005-06 में
दूसरी खुदाई - 2018 में चार पाये वाली 8 शाही शव पेटिकाएं, 3 रथ और युद्ध का सामान मिला।
तीसरी खुदाई - 2019 में जो कि 31 मार्च को समाप्त हुई है।
चार पाये वाली लकडी की 2 शव पेटिकाएं जिनमें 30-40 उम्र की 2 महिलाओं के कंकाल मिले है।
एक कंकाल की बाह में चूना मिट्टी का बाजूबंद मिला है और चेहरे पर एक सोने का टुकड़ा मिला है। अनुमान है कि इसे अंतिम संस्कार के समय मुंह में रखा होगा अथवा महिला ने अपनी नाक में पहना हुआ होगा। इसी शव पेटिका के नीचे चित्रकारी किया हुआ एक बॉक्स मिला है जो कि श्रृंगारदान हो सकता है।
इन लकड़ी की शव पेटिकाओं पर मिट्टी के मनको से पच्चीकारी की गई है।
तांबे के फ्रेम वाला एक शीशा और सींग से बना एक कंघा मिला है।
तांबे का एक बर्तन मिला है जो कि लंबाई में है।
दोनों शव पेटिकाओं के सिर की ओर 21 मृदभांड मिले हैं।
इनके पास एक विशेष चैंबर मिला है जिसमें एक हवनकुंड है।
हवनकुंड में लकड़ी के जले हुए टुकड़े मिले है।
गौरतलब है कि यह सभ्यता हड़प्पा सभ्यता ना होकर 3000-4000 साल पुरानी महाभारत कालीन सभ्यता है।
इस सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता के अवशेषों में अंतर -
ताम्र हथियार बनाने की प्रक्रिया और उनका आकार हड़प्पा सभ्यता से भिन्न है।
यहां मिले मनके हड़प्पा सभ्यता की तकनीक के नहीं है।
हड़प्पा सभ्यता के लिए अभी तक 500 स्थानों पर हुई खुदाई में कहीं पर भी चार पाये वाली शव पेटिकाएं, रथ और युद्ध के समय उपयोग में लाए जाने वाले हथियार नहीं मिले है।

चिली में 15,000 साल से भी पुराने मानव पदचिन्ह मिले हैं।

भारतीय सेना ने मकालू पर्वत के पास हिममानव(येति) के 32 गुणा 15 इंच लंबे पदचिन्ह देखने का दावा किया है।

तेलंगाना में राज्य पुरातत्व विभाग को अनोखी मानव आकार की खास प्रकार के चूने से निर्मित एक मूर्ति मिली है।
अनुमान है कि 1.73 मीटर लंबी और 35 सेंटीमीटर चौड़ी यह मूर्ति बोधिसत्व या यक्ष (भगवान बुद्ध के उपासक की है)
भारत में पहली बार चूने से निर्मित मानव आकार की मूर्ति मिली है।

इजरायल ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब को मरणोपरांत एम्युनिशन हिल वार ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है।

पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष करने वाला बिल पास हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र की सशस्त्र व्यापार संधि
हथियारों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 24 दिसंबर 2014 को यह संधि लागू की गई।
101 देशों ने इस संधि की पुष्टि की है जबकि 34 देशों ने केवल हस्ताक्षर किए है।
संधि में शामिल देशों को संयुक्त राष्ट्र को यह रिकॉर्ड देना होता है कि उनके उनके देश में कितने लोगों के पास कितने हथियार हैं।
भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस ईरान और बांग्लादेश ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही इस संधि से अमेरिका के हटने के संकेत दिए हैं।

इंडोनेशिया 10 साल के बाद जकार्ता के स्थान पर अपनी दूसरी राजधानी बनाएगा।
कारण - जकार्ता से 13 नदिया गुजरती है जिसके कारण यहां वर्षभर बाढ़ की स्थिति बनी रहती है।

बीजिंग में सितंबर से दुनिया का सबसे बड़ा टर्मिनल वाला दाछिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने 2019-20 के लिए भारत का विकास अनुमान 7.5% से घटाकर 7.3% कर दिया है।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने अमित पंघाल और गौरव बिधूडी के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश की है।

राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल ने आईपीएल के 12वें संस्करण में पंजाब के सैम करन के बाद दूसरी हैट्रिक बनाई है।
श्रेयस गोपाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैट्रिक बनाई है।

केरल हाईकोर्ट के जस्टिस पी रामचंद्रन को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तथा बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका को कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
5 मई को राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफी के स्थान पर रविंद्र सिंह भट्ट नए मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे।

नौसेना के रियर एडमिरल मोहित गुप्ता को जून से काम शुरू करने वाली मिलिट्री डिफेंस साइबर सिस्टम एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हाल ही स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी विश्व सैन्य खर्च रिपोर्ट के अनुसार 2018 में विश्व का सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश था ? - अमेरिका
भारत चौथे स्थान पर था जबकि 2017 में भारत पांचवें स्थान पर था।

जापान के 125वें सम्राट अकीहितो ने सिंहासन त्याग दिया है।
अकीहितो 200 साल में राजगद्दी छोड़ने वाले पहले सम्राट बने है।
क्रॉउन प्रिंस नारुहितो 126वें सम्राट बनेंगे।और इसी के साथ जापान में एक नए शाही युग रीवा की शुरुआत होगी।

 गृह मंत्रालय के अनुसार 2009 से जनवरी 2019 तक नक्सल-रोधी अभियानों में सुरक्षा बलों के 1,125 जवान शहीद हुए हैं।

आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने भारतीय लिपि के लिए एक सरल OCR सिस्टम विकसित किया है।
OCR = Optical Character Recognition.

हाल ही संयुक्त अरब अमीरात में हिंदू पिता और मुस्लिम मां की बेटी को जन्म प्रमाण पत्र दिया गया है।

27 अप्रैल को भारत में जापान के राजदूत केंजी हीरामुत्सु ने जापान इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग का उद्घाटन किया है।

पेत्रा क्विटोवा ने पहला स्टुटगार्ट ग्रैंड प्रिक्स ओपन 2019 का खिताब जीता है।

May 2019 Current Affairs

जयपुर, राजस्थान की अपूर्वी चंदेला 10 मीटर महिला राइफल वर्ग में विश्व की नंबर-1 राइफल शूटर बन गई है।
अपूर्वी चंदेला राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (2004) के बाद टॉप पर पहुंचने वाली राजस्थान की दूसरी निशानेबाज बनी है।

द बेयरफुट कोच पुस्तक किसकी है? - पैडी अपटन

हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पीआर श्रीजेश के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए की है।

चीन द्वारा वीटो वापिस लेने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है।
फैसले का असर - मसूद अजहर किसी भी देश में आर्थिक गतिविधि नहीं कर सकेगा।
संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश अजहर के बैंक खाते एवं प्रॉपर्टी को फ्रीज करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र के किसी भी सदस्य देश में मसूद अजहर यात्रा नहीं कर सकेगा।
पाकिस्तान को मसूद अजहर के कैंप और मदरसे बंद करने पड़ेंगे।
चीन द्वारा वीटो वापिस लेने का कारण -
1.ईरान से बिगड़ते संबंध।
2.हाल ही श्रीलंका में हुए विस्फोटों के तार पाकिस्तान से जुड़े होना।


अब से पटना हाईकोर्ट में हिंदी में लिखी याचिकाओं को भी स्वीकार किया जाएगा।

हाल ही 26 अप्रैल को आग से दुर्घटनाग्रस्त हुआ भारत का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य इंडो-फ्रेंच नौसेना अभ्यास वरुण 19.1 में भाग लेगा।
गौरतलब है कि 1983 में शुरू हुए इस नौसैनिक अभ्यास को 2001 में वरुण नाम दिया गया था।
इस अभ्यास के पहले चरण वरुण 19.1 का आयोजन 1 मई से 10 मई तक गोवा में जबकि दूसरे चरण वरुण 19.2 का आयोजन मई के अंत में जिबूती में किया जाएगा।

अप्रैल 2019 में रिकॉर्ड 1.13 लाख करोड रुपए जीएसटी संग्रह हुआ है। जो कि अप्रैल 2018 की तुलना में 10% अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) - हैदराबाद में वैज्ञानिकों ने काबुली चने की ऐसी किस्म विकसित की है जिस पर सूखे और गर्मी का असर नहीं पड़ेगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भारत की तरफ से पहली और एकमात् महिला अध्यक्ष बनी है ? - 1953 में विजय लक्ष्मी पंडित
गौरतलब है कि अब तक केवल 4 महिलाएं संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बन सकी है -
1.विजयलक्ष्मी पंडित (भारत)
2.1969 में एंगी ब्रूक्स (लाइबेरिया)
3.2006 में आया राशिद अल खलीफा (बहरीन)
4.वर्तमान में मारिया फर्नेंडा एस्पिनासो गार्सिया।

जमानत शर्तों का उल्लंघन करने के कारण लंदन की एक अदालत ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को 50 सप्ताह की सजा सुनाई है।

लेबनान की राजधानी बेरूत में बेरुत अलाइव एसोसिएशन ने 24 घंटे के अंदर पूरे शहर में 26,852 लेबनिज झंडे फहराकर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया है।

फिच सॉल्यूशंस की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत 2022 तक 54.7 गीगावॉट की पवन ऊर्जा क्षमता हासिल कर लेगा।

बजरंग पूनिया अमेरिकी कुश्ती संस्था द्वारा मेडिसन स्क्वायर गार्डन में फाइट नाइट में खेलने बुलाए जाने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं।

प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की कविताओं के चित्र बनाने वाले प्रसिद्ध चित्रकार व कार्टूनिस्टरिपाल त्यागी (85) का निधन हुआ है।

अमेरिका के अभिनेता जेसी लॉरेंस फर्ग्युसन का निधन हुआ है।

हाल ही इस्पात कंपनी सेल ने अपने कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना शुरू की है।
SAIL = Steel Authority of India Limited.

निम्नलिखित 6 हस्तियों को 30वां गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया है -
1.लिंडा गार्सिया           2.एना कोलोविक लेसोस्का        3.अलफ्रेड ब्राउनेल       4.बयरजर्गल  अग्वांत सेरें  5.जैकलीन इवांस        6.अल्बर्टो करामिल।

भारतीय हेल्थ टेक स्टार्टअप निरमाई को जापान के हैक ओसाका इवेंट में स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

किस आर्थिक गलियारे को हाल ही बेल्ट एंड रोड फोरम से बाहर रखा गया है ? - बांग्लादेश चीन भारत म्यांमार (BCIM) आर्थिक गलियारा

May 2019 Current Affairs 

जलवायु परिवर्तन पर आपातकाल लागू करने वाला पहला देश ब्रिटेन बना है।

ब्रिटेन में पहली बार वोटरों ने अपराध में सजा पाने वाले सांसद फियोना ओनसान्या को सांसदी से बेदखल कर दिया है।

थाईलैंड के सम्राट वाजिरालोंगकोर्न ने 4 मई को होने वाले अपने राज्याभिषेक से पहले अपनी महिला बॉडीगार्ड सुथिदा से चौथी शादी कर ली है।

ब्रिटेन में टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 में भारत के 49 शिक्षा संस्थानों को जगह मिली है।
इस रैंकिंग में चीन की शिंगुआ यूनिवर्सिटी को पहला स्थान मिला है।
इस सूची में 27 देशों के 417 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
आईआईटी इंदौर को पहली बार इस सूची में स्थान मिला है।
इस रैंकिंग के शीर्ष 50 में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र संस्थान आईआईटी इंदौर (50वां स्थान) है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत को जबकि वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड को शीर्ष स्थान मिला है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कुमार संगकारा 1 अक्टूबर 2019 से कार्यभार संभालेंगे।
कुमार संगकारा एमसीसी के 233 साल के इतिहास में पहले गैर-ब्रिटिश (विदेशी) अध्यक्ष बने है।

केरल के एक मुस्लिम शिक्षण संस्थान ने बुर्के पर रोक लगा दी है।

शिमला में 25 करोड़ साल पुराने एक पेड़ का जीवाश्म मिला है।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष एएस किरण कुमार को फ्रांस सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डे ला लेजन डी ऑनर से सम्मानित किया है।

मुंबई के मानखुर्द में देश की सबसे बड़ी जेल बनाई जाएगी।

बीएसएनल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ऑप्टिकल फाइबर आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने वाला देश का पहला ऑपरेटर बन गया है।

इंटरनेशनल बैंक सोसायटी ने कनाडा के $10 के नोट को बैंक नोट ऑफ द ईयर 2018 का खिताब दिया है।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आधारित फिल्म बाघिनी पर रोक लगा दी है।

 एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया वायु सेना के उपप्रमुख बने है।

भारत 9 से 16 जुलाई 2019 के बीच चंद्रयान-2 मिशन को लांच करेगा।
चंद्रयान-2 6 सितंबर को चंद्रमा पर पहुंच जाएगा।

2017 18 के दौरान नीदरलैंड भारत में तीसरा सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक (FDI) देश बन गया है।

सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हरे रंग की नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई है।

जयश्री व्यास को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपनी पहली स्वतंत्र महिला निदेशक नियुक्त किया है।

LIC HFL ने बेंगलुरु में उधम केंद्र स्थापित किया है।


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments