आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 20 मई 2019 करेंट अफेयर्स || 19 मई 2019 करेंट अफेयर्स

May 2019 current affairs, www.devedunotes.com
21 may 2019 current affairs

19,20,21 May 2019 Current Affairs

19 May 2019 Current Affairs

कान फिल्म समारोह में भारतीय फिल्मकार अच्युतानंद द्विवेदी की फिल्म सीड मदर ने पुरस्कार जीता है।
अच्युतानंद द्विवेदी की 3 मिनट की फिल्म ने इंटरनेशनल सेक्शन ऑफ़ नेसप्रेसो टैलेंट्स 2019 श्रेणी में पुरस्कार जीता है।

हरियाणा के प्रदीप साहू को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के मद्देनजर सहायक गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स रखने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की पार्टी ने एक बार फिर से जीत दर्ज की है।

संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों और पुलिस बल में योगदान के कारण भारत के संयुक्त राष्ट्र पर 266 करोड रुपए (लगभग 38 मिलियन डॉलर) बकाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको के साथ धातुओं पर लगा आयात शुल्क समाप्त कर दिया है।

ब्रिटेन में नया हथियार कानून द ऑफेंसिव वेपन्स बिल पास किया गया है जिसके तहत सिखों को साथ में कृपाण रखने का अधिकार मिलेगा।

जालंधर की जसबीर जसपाल किसी ब्रिटिश सिटी की काउंसिल कैबिनेट में शामिल होने वाली पहली सिख महिला बनी है।

मेडिकल जर्नल लैंसेट के अनुसार भारत एल्कोहल खपत वृद्धि में दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
सबसे ज्यादा खपत वाला देश - मोलडोवा।
सबसे कम - कुवैत।

अमित शाह और भाजपा की यात्रा पुस्तक के लेखक हैं ? - अनिर्बान गांगुली-शिवानंद द्विवेदी
भली लड़कियां बुरी लड़कियां पुस्तक के लेखक हैं ? - अनु सिंह
चौधरी।
द बेयरफुट कोच पुस्तक के लेखक कौन है ? - पैड़ी अपटन

उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उत्तरप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तकों मधु अभिलाषा और हिंदू स्वराज्य का पुनर्पाठ का विमोचन किया है।

19 मई को लॉन्च कमिंग राउंड द माउंटेन नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? - रस्किन बॉन्ड।

आईसीजीएस विग्रह

यह मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित भारतीय तटरक्षक जहाज है जो कि हाल ही आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से सेवानिवृत्त किया गया है।
गौरतलब है कि इसे 12 अप्रैल 1990 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया था।

हाल ही भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने 5,000 करोड़ से अधिक आकार वाली सभी एनबीएफसी को मुख्य जोखिम अधिकारियों की नियुक्ति करना अनिवार्य कर दिया है।

हाल ही जिनेवा में रसायन और कचरे पर तीन सम्मेलनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

प्रतिवर्ष 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) मनाया जाता है।
2019 का विषय - सांस्कृतिक गढ़ के तौर पर संग्रहालय: परंपराओं का भविष्य।
Museums as Cultural Hubs: The Future of Tradition.

हाल ही 17 मई को लेफ्टिनेंट कर्नल माधब बोरो के नेतृत्व में एनसीसी की बालिकाओं के एक दल को सिक्किम राज्य के माउंट टेनचेनखांग पर्वतारोहण अभियान के लिए रवाना किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत को शिक्षा के लिए मिलने वाली सहायता राशि में 2017 में 26% की कमी आई है।

हाल ही अभिनेता रल्लापल्ली वेंकट नरसिम्हा राव का 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली और संजय मांजरेकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2019 के लिए अपने कमेंट्री पैनल में शामिल किया है।

प्रधानमंत्री के सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए यूएन सासाकावा पुरस्कार 2019 मिला है।
यह पुरस्कार निप्पोन फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।

हाल ही नई दिल्ली में 15वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की बैठक आयोजित की गई।
अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट विश्व कप 2019 की विजेता टीम को कितने डॉलर की ईनामी राशि दी जाएगी ? - 4 मिलियन डॉलर।

हाल ही भारतीय नौसेना ने किस मिसाइल का परीक्षण किया है ? - MRSAM
यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
इसका निर्माण भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन डीआरडीओ एवं इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
MRSAM = Medium Range Surface to Air Missile.


20 May 2019 Current Affairs

चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने इटालियन ओपन 2019 का खिताब जीता है।
पुरुष वर्ग में इटालियन ओपन 2019 का खिताब राफेल नडाल ने जीता है।

आज 20 मई 2019 से इंडिया ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू हो रहा है।

इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में लगातार 4 बार 340 प्लस का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी है।

मुंबई के चिन्मय प्रभु ने पानी के अंदर 9 पिरामिंस (पिरामिड के आकार के रूबिक के क्यूब) को हल करके गिनीज वर्ल्ड्स रिकॉर्ड बनाया है।

रीजनल कंप्रिहेंसिव पार्टनरशिप (आरसीईपी) ब्लॉक के 11 देशों के साथ भारत ने पिछले वित्त वर्ष में व्यापार घाटा दर्ज किया है।


 क्या होता है ट्रेड सरप्लस और ट्रेड डेफिसिट ?

किसी देश को ट्रेड सरप्लस अथवा व्यापार आधिक्य तब होता है जब उसके द्वारा आयात की तुलना में निर्यात ज्यादा किया जाए।
इसी प्रकार जब आयात ज्यादा होता है और निर्यात कम होता है तो ऐसी स्थिति को ट्रेड डेफिसिट अथवा व्यापार घाटा कहते।

16 मई से भारत और सिंगापुर ने दक्षिणी चीन सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास SIMBEX-2019 शुरू किया है।

भारतीय मौसम विभाग आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष मानसून पूर्व (प्री मानसून) की बारिश में 21% की कमी दर्ज की गई है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कर लिया गया है।

क्रेडिट रेटिंग

किसी सरकार, कंपनी अथवा संगठन की कर्ज चुकाने की क्षमता का आकलन क्रेडिट रेटिंग कहलाता है।
ऋण भुगतान की यही क्षमता उनकी साख (क्रेडिटवर्दीनेस) कहलाती है।
स्टैंडर्ड एंड पूअर्स, मूडीज और फिच प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसियाँ है।

गृह मंत्रालय ने विदेशी अनुदान प्राप्त करने में मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण बेंगलुरु स्थित गैर सरकारी संगठन (NGO) इंफोसिस फाउंडेशन का पंजीकरण रद्द कर दिया है।

आईसीआईसीआई बैंक ने Goibibo ट्रैवल पोर्टल के साथ समझौता किया है।

हाल ही प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने अमेजन इंडिया पर दूरदर्शन की ऑनलाइन स्मारिका लांच की है।

चीन में विकिपीडिया के सभी संस्करणों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारत की पहली बिना इंजन की ट्रेन वंदे भारत ट्रेन ने एक लाख किलोमीटर की यात्रा सफलतापूर्वक तय कर ली है।

फ्रांस और न्यूजीलैंड ने आतंकवाद और हिंसा से संबंधित ऑनलाइन सामग्री को समाप्त करने के लिए क्राइस्टचर्च कॉल टू एक्शन पहल लॉन्च की है।

राधा वेंकटरमन अफ्रीकी देश इस्वाटिनी में भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं।

तमिलनाडु के तुमकुर जिले के बुक्कापटन में चिंकारा अभयारण्य की स्थापना की घोषणा की गई है।

हाल ही किस देश में समुद्री रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ? - सिंगापुर।

कॉन्टिनेंटल क्लब कप टूर्नामेंट में पहली बार महिला रेफरी टीम को शामिल किया गया है।


21 May 2019 Current Affairs

हिंदुस्तानी एकेडमी ने 21 साल बाद साहित्य के क्षेत्र में गुरु गोरखनाथ सम्मान देने की घोषणा की है।
गोरखनाथ नाम से पहली बार सम्मान पुरस्कार दिए जाएंगे।
इससे पहले सम्मान हिंदुस्तानी एकेडमी के नाम पर ही दिए जाते थे।
पहला हिंदुस्तानी एकेडमी अवार्ड 1928-29 में मुंशी प्रेमचंद को दिया गया था।
अंतिम हिंदुस्तानी एकेडमी अवार्ड 1997-98 में डॉ. नामवर सिंह को दिया गया था।
गुरु गोरखनाथ सम्मान के तहत ₹500000 की इनामी राशि दी जाएगी।

हाल ही विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी ग्लोबल एनर्जी ट्रांजैक्शन इंडेक्स में भारत को कौनसा स्थान मिला ? - 76वां।

आईआईटी रुड़की ने बागेश्वरी चरखे का विकास किया है।
 इसकी खासियत है कि इससे पारंपरिक चरके की तुलना में दोगुना से भी अधिक ऊन का उत्पादन किया जा सकता है।

अंतरिम बजट 2019-20 में घोषित किए गए नए मत्स्य मंत्रालय का गठन कर दिया गया है।

जल्द ही एशियाई हाथियों के लिए प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व में उत्तराखंड के पहले हाथी अस्पताल को शुरू कर दिया जाएगा।

फिल्म निर्माता और इतिहासकार विजया मूले का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

कॉमेडियन वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति का पद ग्रहण कर लिया है।

संयुक्त अरब अमीरात में भारतवंशी जोगिंदर सिंह सलारिया की संस्था ने सबसे लंबे इफ्तार का रिकॉर्ड बनाया है।


ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश और असम से होती हुई बांग्लादेश के रास्ते बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
ब्रह्मपुत्र नदी यारलुंग झंगबो भी कहा जाता है।
सिंधु की सहायक नदी सतलुज भी तिब्बत से निकलकर भारत होते हुए पाकिस्तान में प्रवेश करती है।
सतलुज नदी को लैंगकेन झंगबो के नाम से भी जाना जाता है।

गूगल ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के स्मार्ट फोन में गूगल एप्स का एक्सेस बंद कर दिया है।

20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Save the bees.

सुषमा स्वराज भारत की तरफ से शंघाई सहयोग संगठन की आज 21 मई 2019 से किर्गिस्तान में होने वाली दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगी।

बीएसएनल ने भारत में वाईफाई फुटप्रिंट का विस्तार करने के लिए गूगल के साथ समझौता किया है।

राजस्थान सरकार ने अपने जिलों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य केंद्र, उजाला क्लीनिक कार्यक्रम को सुधार के साथ लागू करने की घोषणा की है।
उद्देश - किशोरावस्था की समस्याओं पर जागरूकता एवं उपचार उपलब्ध करवाना।
इसके लिए राजस्थान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के साथ समझौता किया है।

हाल ही अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव स्पीकर नैंसी पैलोसी को JKF बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

केरल देश का पहला राज्य बना है जिसने लंदन स्टॉक एक्सचेंज में मसाला बॉन्ड जारी किया है।
मसाला बॉन्ड भारत के बाहर जारी किए जाने वाले बॉन्ड होते हैं लेकिन इन्हें स्थानीय मुद्रा की बजाए भारतीय मुद्रा में निर्दिष्ट किया जाता है।
गौरतलब है कि मसाला बॉन्ड में निवेशकों को जोखिम उठाना पड़ता है।


अब '1000 ग्राम' का नहीं रहा 'एक किलो'! नए मानक लागू।


अब 1000 ग्राम का 'एक किलो' नहीं रहा. भारत ने सात आधार इकाइयों में से चार- किलोग्राम, केल्विन, मोल और एम्पीयर को फिर से परिभाषित करने के वैश्विक प्रस्ताव को सोमवार को स्वीकार कर लिया।

आपको बता दें पेरिस में 16 नबंवर 2018 को हुए अंतर्राष्ट्रीय बाट व माप ब्यूरो (BIPM) की जनरल कॉन्फ्रेंस ऑन वेट्स एंड मेजर्स (CGPM) में 60 देशों के प्रतिनिधियों ने सात आधार इकाइयों में से चार को फिर से परिभाषित करने के प्रस्ताव को पारित किया था। 

20 मई से लागू
इसे दुनियाभर में 20 मई से लागू कर दिया गया।
100 से ज्यादा देशों ने माप की मीट्रिक प्रणाली को अपनाया जिसे इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ यूनिट्स (SI) के तौर पर भी जाना जाता है जो 1889 से चलन में है। 

पुराना मानक
एक किग्रा का वजन एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल का हिस्सा है. जिस पर सहमति 1889 में बनी थी। इसी के तहत प्लेटिनम और इरीडियम मिक्स धातु का छोटा सिलिंडर ('ल ग्रैंड के') पेरिस में रखा है। इसी सिलिंडर के वजन को 1 किग्रा माना जाता है।

क्या है नया मानक
वैज्ञानिक अब माप के तौर पर प्लांक कॉन्स्टैंट का प्रयोग करेंगे. यह क्वांटम मैकेनिक्स की एक वैल्यू है. यह ऊर्जा के छोटे-छोटे पैकेट्स का भार होता है।
इसकी मात्रा 6.626069934*10-34 जूल सेकेण्ड है। जिसमें सिर्फ 0.0000013% की ही गड़बड़ी हो सकती है. इससे एम्पीयर, केल्विन और मोल जैसी ईकाईयों में भी बदलाव आ सकता है।

हम पर क्या असर होगा
इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। सब्जी के ठेले पर सब्जीवाला आपको उसी काले लोहे के बाट से सब्जी तौलकर देगा. यह बस एक तौल को ज्यादा से ज्यादा सटीक बनाने का तरीका है।


SAVE WATER

 प्रतिदिन न्यूजपेपरन्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुपटेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 

Whatsapp Group Join 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 
  8769975682 पर।

Post a Comment

0 Comments