आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

लोकसभा चुनाव 2019 || राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019, Devedunotes



लोकसभा चुनाव 2019

चुनाव आयोग ने 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 का कार्यक्रम घोषित किया है।
11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों (11,18,23,29 अप्रैल तथा 6,12,19 मई) में कुल 543 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न होंगे।
23 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।
सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा चार ऐसे राज्य है जिनमें लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।

कब-कब होंगे मतदान

पहला चरण - 11 अप्रैल- 91 सीटों पर
आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें) असम (5 सीटें) बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें) जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें) त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)

दूसरा चरण - 18 अप्रैल- 91 सीटों पर
असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुद्दुचेरी-1

तीसरा चरण - 23 अप्रैल- 115 सीटों पर
असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-5, दादर नागर हवेली-1, दमन दीव-1.

चौथा चरण - 29 अप्रैल- 71 सीटें 
बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण - 6 मई- 51 सीटें 
बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण - 12 मई- 59 सीटें 
बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण - 19 मई- 59 सीटें
बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4

कुल सीटें - आंध्र प्रदेश 42, अरुणाचल प्रदेश 2, असम 14, बिहार 40, छत्तीसगढ़ 11, गुजरात 26, गोवा 2,हिमाचल प्रदेश 4, हरियाणा 10, झारखंड 14, जम्मू कश्मीर 6, केरल 20, कर्नाटक 2, महाराष्ट्र 48, मध्य प्रदेश 29, मिजोरम 1,नागालैंड 1, उड़ीसा 21, पंजाब 13, राजस्थान 25, सिक्किम 1, तमिलनाडु 40, उत्तर प्रदेश 80, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 42, के साथ पूर्वोत्तर के 6 लोकसभा सीटों के चुनाव होंगे।


लोकसभा चुनाव 2019 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में पहली बार उम्मीदवारों की तस्वीर का उपयोग किया जाएगा।

सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू कर दी गई है।

प्रश्न.आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए चुनाव आयोग ने कौनसा ऐप लॉन्च किया है?
उत्तर - सी विजिल ऐप।

आदर्श आचार संहिता - यह चुनाव आयोग द्वारा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया दिशानिर्देश है।
आदर्श आचार संहिता को लागू करने का उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना होता है।

प्रश्न.वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?
उत्तर - सुनील अरोड़ा।

प्रश्न.सबसे पहले आदर्श आचार संहिता  का उपयोग कब किया गया?
उत्तर - 1960 में केरल राज्य विधानसभा चुनाव में।

अभिनेता से नेता बने कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (MNM) पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बैटरी टॉर्च चुनाव चिन्ह दिया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित टशीगंगा दुनिया का सबसे ऊंचा (15,256 फीट ऊँचा) मतदान केंद्र होगा।


असम सरकार ने डिजिटल चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए आई हेल्प (i-help) पहल शुरू की है।

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने गौरी सावंत उर्फ गणेश को देश की पहली ट्रांसजेंडर चुनाव एंबेसडर बनाया है।

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शैलेंद्र हांडा और मधु महाजन को विशेष व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

पैरालंपिक खिलाड़ी गिरीश एन गौडा (ऊंची कूद) लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

फेसबुक ने भारत में लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर निम्न दो टूल लांच किए हैं -
1.कंडीडेट कनेक्ट 2. शेयर यू वोटेड

ए-सैट मिसाइल के परीक्षण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन की जांच के लिए चुनाव आयोग ने प्रमुख उप चुनाव आयुक्त डॉ संदीप सक्सेना की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने केके शर्मा को पश्चिम बंगाल और झारखंड का विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।


मृणाल कांति दास को त्रिपुरा और मिजोरम का विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।




राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव 

राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 13 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रेल और दूसरे चरण में 12 लोकसभा सीटों पर 6 मई को चुनाव कराए जाएंगे।

आचार संहिता के चलते यह नहीं हो सकेगा

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों, बोर्ड आयोग में लगे राजनेताओं के वाहनों से लाल बत्ती हटा दी जाएगी, इधर आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में राजनेताओं पर सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने,शिलान्यास उद्धाटन घोषणा करने पर भी रोक लग गई है।

1.राज्य सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले ,नई नियुक्तियां और नई छूट नहीं दे सकेगी।

2.जनप्रतिनिधि सरकारी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे और न ही कोई उद्धाटन कर पाएंगे।

3.सरकार नई योजनाओं को स्वीकृति नहीं दे सकेगी योजना की समीक्षा भी नहीं कर सकेगी।

4.सांसद और विधायक कोष से राशि जारी नहीं की जा सकेगी।
5.नए कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति ,टेंडर जारी नहीं किए जा सकते है।
6.सरकारी विज्ञापनों और वेबसाइट पर सीएम और जनप्रतिनिधियों के फोटो नहीं लग पाएंगे।
7.बिना आयोग की स्वीकृति के धार्मिक स्थलों पर राजनीतिक भाषण और सभा नहीं हो सकेगी।

इन कार्यों पर असर नहीं

1.पूर्व में चल रहे विकास कार्य पूरे किए जा सकेंगे।
2.सरकारी वाहन का उपयोग केवल कार्यालय से घर तक कर पाएंगे।
3.आपदा कार्यों में सहायता दी जा सकेगी।
4. राजनीति दल अपने घोषणा पक्ष में वो ही वायदे करेंगे जो पूरे किए जा सकेंगे


2014 के राजस्थान लोकसभा चुनाव का लेखा जोखा 

कुल लोकसभा सीट - 25 
एसी - 4
एसटी - 3
कुल मतदाता - 42660219
पुरूष मतदाता - 22411246
महिला मतदाता - 20148486
सर्विस मतदाता - 100487
युवा मतदात - 1459985
मतदान केन्द्र - 47223
ग्रामीण मतदान केन्द्र - 37685
शहरी मतदान केन्द्र - 9538


2019 के राजस्थान लोकसभा चुनाव का लेखा जोखा 

कुल लोकसभा सीट - 25 
एसी - 4
एसटी - 3
कुल मतदाता - 48479229
पुरूष मतदाता - 25264998
महिला मतदाता - 23214231
सर्विस मतदाता - 122944
युवा मतदाता - 1282118
मतदान केन्द्र - 51965

राजस्थान में किसको -कितनी सीट 
साल    भाजपा     कांग्रेस     निर्दलीय
1991       12         13         0
1996       12         12         1
1998         5         18         2 
1999       16           9         0
2004       21           4         0
2009         4         20         1 
2014       25           0         0



लोकसभा चुनाव 2019 अप्रैल 2019

भारतीय निर्वाचन आयोग ने गोपाल मुखर्जी को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूरे देश में 150 रेडियो स्टेशनों के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर तमिल भाषा में लिखी गई किताब नट्टई उलुक्कम राफेल की लॉन्चिंग पर रोक लगा दी है।

वकील से मॉडल बनी सना दुआ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जम्मू-कश्मीर की ब्रांड एंबेसडर बनी है।

लोकसभा चुनाव 2019 का पहला वोट 6 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर मतदान केंद्र पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के 80 जवानों ने सेवा मतदाता श्रेणी (Service Voter) के तहत डाला है।
अरुणाचल प्रदेश में सेवा मतदाता श्रेणी के तहत पहला वोट उप महानिरीक्षक सुधाकर नटराजन ने डाला है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कुल 16,62,993 सेवा कर्मियों को देश में सेवा मतदाता श्रेणी में शामिल किया गया है।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के मिलान का कार्य एक बूथ की जगह 5 बूथों पर करने का निर्देश दिया है।

चुनाव आयोग ने ओडिशा में किसानों के लिए शुरू की गई कालिया (कृषक असिस्टेंस फॉर लाइवलीहुड एंड इनकम ऑग्मेंटेशन) योजना पर रोक लगा दी है।

चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज पर रोक लगा दी है।

चुनावी बांड क्या है ?

भारत सरकार ने 2 जनवरी 2017 को चुनावी बांड योजना अधिसूचित की थी।

चुनावी बांड की कीमत 1000 से लेकर 1करोड रुपए तक रखी गई है।

कोई भी आम नागरिक अथवा कॉरपोरेट घराने अपनी पसंद की पार्टी को दान देने के लिए चुनावी बांड खरीद सकते हैं।
चुनावी बांड की वैधता जारी होने के बाद 15 दिन तक रहती है।
चुनावी बांड खरीदने के बाद 15 दिन के अंदर संबंधित पार्टी को भुगतान करना होता है।
चुनावी बांड जारी करने एवं भुगतान का कार्य भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा किया जाता है।

11 अप्रैल को हरियाणा में भारत के पहले वोटर पार्क का उद्घाटन किया गया।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने गुरुग्राम (हरियाणा) में पहले वोटर पार्क का उद्घाटन किया है।

डॉ पदमराजन अपना 201वां चुनाव वायनाड (केरल) से राहुल गांधी के खिलाफ लड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि डॉ पदमराजन का नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड में इंडियाज मोस्ट अनसक्सेसफुल कैंडिडेट के रूप में दर्ज है।

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित इरोज नाउ द्वारा प्रसारित वेब सीरीज मोदी जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन पर रोक लगा दी है।

चुनाव आयोग ने वोटर टर्नआउट नामक ऐप लॉन्च किया है।


क्रिकेटर गौतम गंभीर को भाजपा ने किस लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है? - पूर्वी दिल्ली।


May 2019


लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के पाटलिपुत्र से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार 1107 करोड़ रुपए की घोषित राशि के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी है।

हाल ही लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान निर्वाचन आयोग ने किस अनुच्छेद का उपयोग करके पश्चिम बंगाल के गृह सचिव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया ? - अनुच्छेद 324

लोकसभा चुनाव में कुल 67.11% मतदान हुआ है।

गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को हराकर बिहार की बेगूसराय सीट जीती है।

रम्या हरिदास को केरल की एकमात्र दलित महिला सांसद के रूप में चुना गया है।

ओडिशा की 25 साल 11 महीने की चंद्राणी मुर्मू लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे कम उम्र की सांसद बनी है।
चंद्रानी मुर्मू क्योंझर लोकसभा सीट से सांसद बनी है।

28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या लोकसभा चुनाव 2019 में जीतने वाले भाजपा के सबसे युवा उम्मीदवार है।

हाल ही लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा के किस प्रत्याशी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में हराया है ? - स्मृति ईरानी।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 83 (3) के तहत 16वीं लोकसभा भंग करने की मंजूरी दी है।

17
वीं लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को लगी आचार संहिता हटा दी गई है।

लोकसभा चुनाव 2019 में कुल कितनी महिला सांसद निर्वाचित हुई हैं ? - 78

लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के मद्देनजर कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष एच के पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।


30 मई को वाईएसआर कांग्रेस के जगमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।
गौरतलब है कि 23 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

25 वर्षों के बाद पवन कुमार चामलिंग के नेतृत्व वाली सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी विधानसभा चुनाव हार गई है।
इस बार सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को पूर्ण बहुमत मिला है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019 में बीजू जनता दल को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है जिसके कारण नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री  बनेंगे।

प्रेम सिंह तमांग (पीएस गोले) सिक्किम के नए मुख्यमंत्री बने हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 32 में से 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। और पिछले 25 वर्षों से सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग की पार्टी को 15 सीटें मिली थी।

हाल ही विधानसभा उपचुनाव में जीते गोवा के चार नवनिर्वाचित ( तीन भाजपा एवं एक कांग्रेस) विधायकों ने शपथ ग्रहण की है।
वर्तमान में गोवा विधानसभा की 40 में से 17 सीटें भाजपा की हो गई है।

पेमा खांडू दूसरी बार अरुणाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री बने है।

सिक्किम के नए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 27 मई को शपथ ग्रहण के बाद घोषणा की है कि सरकारी कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन छुट्टी मिलेगी।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दोनों चरणों में कुल 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

भाजपा पिछले 67 सालों में लगातार दूसरी बार राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों को जीतने वाली पार्टी बनी है।

राजस्थान में लोकसभा के चुनाव में सबसे बड़ी जीत भीलवाड़ा सीट से दर्ज की गई।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में 3 महिलाओं ने लोकसभा सीट जीती।

रंजीता कोली लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद बनी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments