आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 30 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 29 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

Devedunotes
March Current Affairs 2019


29,30,31 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

29 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

स्काईट्रैक्स ने दुनिया के टॉप-100 एयरपोर्ट  की सूची जारी की है। जिसमें सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट लगातार 7वें साल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना गया है।

इस सूची में भारत के  निम्न चार एयरपोर्ट शामिल है - 
1.इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट - दिल्ली (59वां स्थान)
2.छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा - मुंबई (64वां)
3.राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - हैदराबाद (66वां)
4.बेंगलुरु हवाई अड्डा (69वां)
चांगी एयरपोर्ट ने सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट होटल का अवॉर्ड भी जीता है।
इंदिरा गांधी हवाई अड्डा भारत और मध्य एशिया का नंबर-1 हवाई अड्डा है।

अमेरिका के रॉबर्ट कार्नेजी जूनियर विश्व के सबसे लंबे नेता (6 फीट 10 इंच) बन गए हैं।

ताइवान की कैबिनेट ने 28 मार्च को ड्रंक ड्राइविंग (शराब पीकर गाडी चलाना) करने पर मौत की सजा से संबंधित संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्रस्ताव को अभी संसद की मंजूरी मिलना बाकी है।

ताइपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड जूनियर भारतीय टीम ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है।
इस टीम में जयपुर के यश और मध्यप्रदेश की श्रेया शामिल है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले सुरेश रैना के बाद दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

मंगोलिया के 85 साल के त्सेरेन ने पोलैंड में चल रही है 8वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप इंडोर स्पर्धा की 400 मीटर रेस में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

अमेरिका स्थित वंडेरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार मेघालय की मावलुह गुफा के भीतर पिछले 50 साल में स्टलैग्माइट (छत के टपकने से बने खनिज मिट्टी और चूना पत्थर के स्तंभ) का अध्ययन करके भारत में मानसून पैटर्न,सूखे और बाढ़ की भविष्यवाणी करने में मदद मिल सकती है।
गौरतलब है कि मेघालय दुनिया में सबसे ज्यादा वर्षा वाला क्षेत्र माना जाता है।

ओएच पांडे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के निदेशक बने है।

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने राजस्थान के टोंक में संस्कृति कॉलेज को देश का 100वां स्टडी सेंटर बनाया है।

1 अप्रैल 2019 से देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हो जाएगा।
केंद्र सरकार विलय से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में 5,042 करोड़ रुपए डालेगी।
गौरतलब है कि विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा भारत का तीसरा सबसे बड़ा बैंक (15.4 लाख करोड़ रुपए) बन जाएगा।
वर्तमान में 45.80 लाख करोड़ रुपए मूल्य के कारोबार के साथ एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है।
दूसरा बडा बैंक - एचडीएफसी बैंक (15.8 लाख करोड़ रुपए)
तीसरा बडा बैंक - आईसीआईसीआई बैंक (11.02 लाख करोड़ रुपए)

भारत और बांग्लादेश के बीच नदी मार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिए रूपनारायण नदी को प्रोटोकोल मार्ग के रूप में शामिल किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी वैश्विक ऊर्जा और कार्बन डाइऑक्साइड स्थिति रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2018 में 2299 मिलियन टन कार्बनडाईआक्साइड का उत्सर्जन किया।

केनिची आयुकावा को मारुति सुजुकी ने 1 अप्रैल 2019 से एक बार फिर से 3 वर्ष के लिए सीईओ नियुक्त किया है।

27 मार्च को भारत और अमेरिका ने देश दर देश (CBC) रिपोर्टों के आदान-प्रदान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा जारी बहुआयामी निर्धनता सूचकांक के अनुसार पिछले 10 वर्षों (2005-06 से 2015-16) में भारत की निर्धनता दर 55% से कम होकर 28% पर आ गई है।

27 मार्च को एम ए हम्पीहोली ने भारतीय नौसेना के नेवल ऑपरेशंस के महानिदेशक का पदभार संभाला है।

भारत के वर्तमान विदेश सचिव हैं ? - विजय केशव गोखले।
विजय केशव गोखले 28 मार्च से नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं।

30 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

प्रतिवर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि 30 मार्च 1949 को राजस्थान की स्थापना की गई थी।

भारत 2020 के पेरिस (फ्रांस) पुस्तक मेले में जबकि फ्रांस 2022 में दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले में अतिथि देश
(गेस्ट ऑफ ऑनर) होगा।
भारत की तरफ से 2020 के पेरिस पुस्तक मेले में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) प्रतिनिधित्व करेगा।

प्रश्न.एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन कहां स्थित है ? 
उत्तर - इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन (श्रीनगर)

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति में आतंकवादियों की फंडिंग रोकने से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया है।

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च हमले के बाद उठी मांगों के मद्देनज़र फेसबुक ने रंगभेद आधारित राष्ट्रवाद व अलगाववाद को बढ़ावा देने व उसका समर्थन करने वाले सभी कंटेंट पर रोक लगा दी है।

नोएडा के अर्नव मिश्रा को अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स एवं कंप्यूटर साइंस में स्नातक करने का मौका मिला है तथा उनकी पढ़ाई का सारा खर्चा यूनिवर्सिटी ही उठाएगी।
ऐसा करने वाले अर्नव मिश्रा भारत के एकमात्र छात्र है।


आईआईटी कानपुर में देश का पहला स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर (112 एमएम एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट) बनाया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नदराजोग का मुंबई हाईकोर्ट में तबादला करने की सिफारिश की है।

गुडी पडवा के अवसर पर महाराष्ट्र में नववर्ष मनाया जाता है।

अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार मंगल ग्रह पर पृथ्वी से भी ज्यादा संख्या में नदिया थी तथा उनकी चौड़ाई पृथ्वी की नदियों की चौड़ाई से भी अधिक थी।

सिरोही (राजस्थान) के मुकुल मालवीय ने सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप में बग (तकनीकी कमी) ढूंढा है।

रोमानिया के डेवलपर्स ने एडिफो (ऑल डायरेक्शन फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) नामक उड़न तश्तरी बनाई है।

ब्रिटेन की संसद ने ब्रेक्जिट डील को तीसरी बार नकार दिया है।

इजरायल के  शोधकर्ताओं ने दुनिया की सबसे बड़ी नमक की गुफा (Salt Cave) का पता लगाया है।
यह गुफा इजरायल के सबसे बड़े पर्वत माउंट सदोम से दक्षिण पश्चिम में मृत सागर (Dead Sea) तक फैली हुई है।
इस गुफा को मलहाम गुफा नाम दिया गया है।

आयकर विभाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से खर्च पर नजर रखने के लिए प्रोजेक्ट इनसाइट लॉन्च किया है।
1 अप्रैल 2019 से लागू हो जाएगा।

हाल ही बीसीसीआई के लोकपाल बनाए गए डीके जैन को बीसीसीआई का अस्थाई नैतिकता अधिकारी (Ethics Officer) बनाया गया है।

विप्रो लिमिटेड ने 5-जी और कृत्रिम बुद्धिमता (एआइ) के क्षेत्र में शोध के लिए आईआईटी खड़कपुर के साथ साझेदारी की है।

यूरोपीयन यूनियन ने समुद्र तटों पर प्रदूषण कम करने के लिए अपने सभी सदस्य राष्ट्रों में एक बार में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटीें  ने बोडले पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया है।

27 मार्च 2019 को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उप मुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर को कैबिनेट से हटा दिया।

भारतीय मोटर कंपनी टाटा मोटर्स 2018 में दुनिया में 10 लाख से अधिक गाड़ियां बेचने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है।

हाल ही तीन बार अंतरिक्ष की उडान भरने वाले रूस के कॉस्मोनॉट वालेरी बाइकोव्स्की (84) का निधन हुआ है।

मनु गुलाटी  को मार्था फैरेल पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।

हाल ही 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह ने डॉ. वाई वी रेड्डी और डॉ. जी आर रेड्डी द्वारा लिखित पुस्तक इंडियन फिस्कल फेडरेलिज्म का विमोचन किया है।

31 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कृषि विज्ञान विषय पर दूरस्थ शिक्षा डिग्री कार्यक्रम पर रोक लगा दी है।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने FIR में जाति के उल्लेख पर रोक लगा दी है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक कारोबार विभाग (डीपीआइआइटी) ने भारतीय कॉफी की 5 किस्मों को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) प्रदान किया है।
1. कर्नाटक के कुर्ग की अरेबिका कॉफी।
2. कर्नाटक के चिकमगलूर की अरेबिका कॉफी।
3. कर्नाटक के बाबाबुंडगिरिस अरेबिका कॉफी।
4. केरल के वायनाड की रॉबस्टा कॉफी।
5. आंध्रप्रदेश की अराकू वैली की अरेबिका कॉफी।
डीपीआइआइटी के अनुसार भारत में 3.66 किसान 4.54 लाख हेक्टेयर में कॉफी की खेती करते हैं इनमें 98% छोटे किसान शामिल है।
प्रश्न.भारत में कॉफी उत्पादन में पहला स्थान किस राज्य का है ?
उत्तर - कर्नाटक (54%)
नैरोबी से अंतरराष्ट्रीय कॉफ़ी संगठन के डायरेक्टर जोस डॉस्टर      
सेट्टे और नई दिल्ली से भारत सरकार के वाणिज्य सचिव अनूप वाधवा ने भारतीय कॉफी के लिए ब्लॉकचेन आधारित मार्केटप्लेस एप को शुरू किया है।

30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान रत्न पुरस्कार सरकार दोबारा से शुरू कराएगी।

जोधपुर की ऐश्वर्या भाटी सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता बनने वाली राजस्थान की पहली महिला अधिवक्ता बनी है।

अबू धाबी के वैज्ञानिकों ने ब्राजील के पंपकिन टोडलेट मेंढक के शरीर से निकलने वाली विशेष रोशनी का पता लगाया है।
चमकीले रंग वाले इस मेंढक को  ब्रेकीसेफालस एफिपियम भी कहा जाता है।

दांबुला में श्रीलंका के पहले तापमान नियंत्रित शीत भंडारण ग्रह की नींव रखी गई है।
इस परियोजना के लिए भारत सरकार ने 300 मिलियन (30 करोड़) रुपए की आर्थिक सहायता दी है।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोलीविया की तीन दिवसीय यात्रा पर है।
रामनाथ कोविंद ने बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोराल्स से मुलाकात के दौरान 10 करोड़ डॉलर (करीब 700 करोड़ रुपए) का कर्ज देने की पेशकश की है।
भारत ने बोलीविया के साथ 8 समझौते किए हैं।
साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बोलीविया के सर्वोच्च राज्य सम्मान कोंडोर डे लॉस एंडीज एन एल ग्रैडो डी ग्रान कॉलर से सम्मानित किया गया है।

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल नए सत्र की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में महिला एकल वर्ग में सर्वाधिक कमाई करने वाली खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर है।
साइना नेहवाल ने इस वर्ष अब तक 25 लाख 57,000 रुपए की कमाई की है।

प्रश्न.इंटरनेट का जन्म कब हुआ ?
उत्तर - 7 अप्रैल 1969 को अमेरिकी सेना के लिए एक परियोजना के रूप में।
गौरतलब है कि दुनिया के कुल इंटरनेट का वजन लगभग 50 ग्राम (एक स्ट्रॉबेरी के बराबर) है।
दुनिया के कुल इंटरनेट का 52% उपयोग रोबोट्स जबकि इंसान केवल 48% इंटरनेट का ही इस्तेमाल करते हैं।
दुनिया की पहली वेबसाइट http://info.cern.ch/ 6 अगस्त 1991 को लॉन्च हुई थी।
1984 में अमेरिका में एंटी-हैकिंग कानून बना।
प्रश्न.वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) की खोज किसने की ?
उत्तर -  टिम बर्नर्स ली ने।

चीन का शंघाई शहर 5-जी कनेक्टिविटी वाला विश्व का पहला शहर बना है।
दुनिया का पहला 5-जी फोल्डेबल मोबाइल फोन हुवावे मेट एक्स है।
रूस अपना स्वयं का इंटरनेट बना रहा है, जिसे रुनेट नाम दिया गया है।

एयर मार्शल एनएस ढिल्लों को देश के रणनीतिक परमाणु शस्त्रागार का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

स्विट्जरलैंड में भारतीय एंबेसडर सीबी जॉर्ज ने प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक डॉक्टर राजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षर किए गए प्रशस्ति पत्र के साथ प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया है।
प्रवासी भारतीय सम्मान प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

हाल ही फ्रांस की फिल्म निर्देशक एग्नेश वर्दा का निधन हो गया।

गृह मंत्रालय ने आतंकी गतिविधियों एवं आतंक के वित्तपोषण (Funding) को रोकने के लिए आतंकवाद निगरानी समूह (TMG) का गठन किया है।

असम राज्य में एनजोरी पहल की शुरुआत की गई है।

सरकारी ऊर्जा कंपनी (एनटीपीसी) ने 25 मार्च को बोंगइगांव थर्मल पावर प्रोजेक्ट (असम) की 250 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-3 शुरु की है।

राष्ट्रीय थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) विशाखापट्टनम में 25 मेगावाट का फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रहा है।

30 मार्च से चंडीगढ़ में दो दिवसीय खेल साहित्य उत्सव प्ले राइट 2019 का आयोजन शुरू हुआ है।

हाल ही 27 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस (World Theatre Day) मनाया गया।

रीता मोरेनो को पीबॉडी कैरियर अचीवमेंट अवॉर्ड 2019 के लिए चुना गया है।

दुनियाभर में बिजली बचाने के उद्देश्य से  प्रतिवर्ष 30 मार्च को'अर्थ आवर डे' मनाया जाता है।
इसके तहत दुनियाभर में 1 घंटे के लिए सभी तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजों को बंद कर दिया जाता है।
2019 का आदर्श वाक्य - Change the way we live.
इस अवसर पर 180 देशों में रात 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली बंद रखी गई।

आज  31 मार्च को वर्ल्ड बैकअप डे (World Backup Day) मनाया जा रहा है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन की विश्व मौसम की वार्षिक रिपोर्ट  के अनुसार 2018 में तीव्र मौसम के कारण दुनिया में 62 मिलियन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

हाल ही 26 मार्च को फेसबुक द्वारा बेंगलुरु में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) फॉर इंडिया सम्मेलन 2019 का आयोजन किया गया।

हाल ही अ़जाली असौमानी एक बार फिर से कोमोरोस के राष्ट्रपति चुने गए है।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/HYIMuOmQlWo3HATs76I4NF

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।


NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।




Post a Comment

0 Comments